Skip to content

Bhagwad Gita 27.10.2004

pages
243pages
topics
34topics

Bhagwad Gita · 27.10.2004

Contents

Each topic and dated entry as written, with the page it starts on.

  1. "श्री मदभगवत् गीता" Date : 27-10-04 Page 1
  2. "श्री मद् भगवद गीता" - "पहला अध्याय" Date : 27-10-04 Page 2
  3. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पहला - दूसरा श्लोक Date : 28-10-04 Page 8
  4. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तीसरा श्लोक Date : 29-10-04 Page 14
  5. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौथा श्लोक Date : 30-10-04 Page 20
  6. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पाँचवा श्लोक Date : 1-11-04 Page 26
  7. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - छटा श्लोक Date : 2-11-04 Page 32
  8. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सातवां श्लोक Date : 3-11-04 Page 40
  9. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - आँठवा श्लोक Date : 4-11-04 Page 48
  10. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - नौवां श्लोक Date : 5-11-04 Page 54
  11. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - दसवां श्लोक Date : 6-11-04 Page 62
  12. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - ग्यारवां श्लोक Date : 8-11-04 Page 68
  13. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बारवां श्लोक Date : 9-11-04 Page 76
  14. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेरवां श्लोक Date : 10-11-04 Page 82
  15. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौदवां श्लोक Date : 11-11-04 Page 90
  16. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पन्द्रवां श्लोक Date : 13-11-04 Page 98
  17. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सौलवां श्लोक Date : 15-11-04 Page 106
  18. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सत्रवां श्लोक Date : 16-11-04 Page 112
  19. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - अठरवा श्लोक Date : 17-11-04 Page 120
  20. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - उन्नीसवां श्लोक Date : 18-11-04 Page 128
  21. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बीसवां श्लोक Date : 19.11-04 Page 136
  22. भगवत गीता - दूसरा अध्यास- इक्कीसवां श्लोक Date : 20-11-04 Page 144
  23. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बाईसवां श्लोक Date : 22-11-04 Page 152
  24. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेईसवां श्लोक Date : 25-11-04 Page 160
  25. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौबीसवां श्लोक Date : 27-11-04 Page 168
  26. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पच्चीसवां श्लोक Date : 1-12-04 Page 176
  27. भगवत गीता- दूसरा अध्याय - छब्बीसवां - सत्ताईसवां श्लोक Date : 2-12-04 Page 182
  28. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - अट्ठाईसवां श्लोक Date : 3-12-04 Page 190
  29. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - उन्नतीसवां श्लोक Date : 4-12-04 Page 198
  30. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तीसवां श्लोक Date : 6-12-04 Page 206
  31. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - इकतीसवां श्लोक Date : 7-12-04 Page 214
  32. भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बत्तीसवां श्लोक Date : 8-12-04 Page 222
  33. "भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेंतीसवां श्लोक" Date : 20-12-04 Page 230
  34. "भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौंतीसवां श्लोक" Date : 21-12-04 Page 238

The diary, page by page

Page 1 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 1

(१ॐ)

Date : 27-10-04

"श्री मदभगवत् गीता"

भूमिका:-

कृष्ण स्वरूप गुरु का ध्यान करके अपने अन्दर संकल्प करें कि जो भाव लेकर अर्जुन के लिए कृष्ण के मुख से ज्ञान चला उसी भाव को लेकर शुद्ध संकल्पों से बैठे और सब मुक्त हों! कोई भी परिस्थिति, माया, मन बीच में ना आए! अर्जुन को मन बुद्धि आई तो भगवान ने निवारण किया उसका युद्ध पूरा हुआ हम भी संकल्प लें कि हमारा भी माया से युद्ध पूरा हो! आनन्द रूपी साम्राज्य हमें भी मिले!

गुरु कृष्ण रूप होकर अनेक युक्तियों से मुक्ति बांटता है बस मन निमाणा होकर प्यार से स्वीकारता चले एक भी कमजोरी का ख्याल ना आए!

अर्जुन का केवल मोह नाश करके युद्ध कराया लेकिन हमारा गुरु रूप कृष्ण आज का अवतार तो पूर्ण रूप से मुक्ति दिलाता है मन रोज कहे "मुझ अर्जुन को मुक्ति देने गुरु कृष्ण का बन अवतार मिले" सदा प्यार श्रद्धा विश्वास जो भी गुरु की दी नियामतें हैं सदा याद रहें क्यों कि

"गुरुर् ब्रह्मा गुरुर् विष्णुः गुरुर् देवो महेश्वरः

गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः

ज्ञान मूलम्, गुरु मूर्ति पूजा मूलम् गुरु पदम्

मन्त्र मूलम् गुरु वाक्य, मुक्ति मूलम् गुरु कृपा"

सारी कृपाएं याद रखते हुए यज्ञ शुरू हुआ ऐसे ही निर्विघ्न पूरा हो!

ओउम्

Page 2 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 2

(१ॐ)

1

Date : 27-10-04

"श्री मद् भगवद गीता" - "पहला अध्याय"

वाणी:-

संजय को कृपा करके ऐसी दिव्य दृष्टि दी गई थी कि वो सारा युद्ध का हाल धृतराष्ट्र को सुना सके क्यों कि धृतराष्ट्र जन्म से अन्धे थे! तभी संजय ने धृतराष्ट्र के पास बैठकर युद्ध का सारा वृतान्त सुनाया!

- कृष्ण के मुख से ज्ञान अर्जुन ने सुना, संजय ने सुना, धृतराष्ट्र ने भी सुना लेकिन सबका नजरिया अपना-२ है अर्जुन को भगवान ने समझ दी उसका विवेक बुद्धि जागी तो उसने युद्ध किया उसको अपने स्वरूप निश्चय हुआ संजय ने सुनकर आगे धृतराष्ट्र को सुनाया, धृतराष्ट्र ने केवल जानकारी के लिए सुना! निश्चय केवल अर्जुन को हुआ! हम सब भी ज्ञान सुनें तो केवल इस भाव से कि प्रत्येक बन्धनों से मुक्त होकर अपने स्वरूप का निश्चय करें! ये भाव हो कि "मुझ अर्जुन को मुक्ति देने गुरु कृष्ण का बन अवतार मिले" केवल मन ये ना सोचे कि ज्ञान उस अर्जुन के लिए चला और कृष्ण ने सुनाया आज के मन अर्जुन के लिए गुरु रूप में कृष्ण प्रगटे हैं!

अन्त तक पहले दिन वाला भाव रहे भक्ति का भाव हो बालक वत स्वभाव हो मैंनू माण है त्वाडी कृपा दा! कभी भी संजय या धृतराष्ट्र वाली बुद्धि ना हो कि अधिक जानकारी या दूसरे को सुनाने के लिए हम ज्ञान सुनें! धृतराष्ट्र को लग रहा था कि अस्त्र-शस्त्र वाले योद्धा सेनापति खड़े हैं ये युद्ध जीतेंगे अन्दर वाला बार-२ गुरु की कृपा भुला कर अपना अहंकार दिखाता है लेकिन विश्वास ये हो कि मेरे सिर पर भगवान का हाथ है वो माया में भी मेरी रक्षा करेगा! जैसे अर्जुन को विश्वास भगवान पर था और धृतराष्ट्र को अपनी सेना पर यही अहंकार है और हार का कारण भी हैं! ज्ञान की राह पर भी यही अहंकार आता है कि मैं सुनता हूं सुनाता हूं यही मन की गिरावट का कारण है! सदा ये भाव हो कि भगवान बल रूप में अन्दर हैं, मेरे रक्षक हैं आज भी मेरी रक्षा करेंगे बल बुद्धि देंगे ऐसा भाव होना चाहिए!

Page 3 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 3

- लड़ाई शुरू होने से पहले नगाड़े बजे गुरु भी हमें कहता है शिवोऽहम् की गर्जना करो! शिवोऽहम् नहीं कहते हो तभी माया से डर लगता है! जब कि शिवोऽहम् की गर्जना से माया रूपी बकरियाँ डरेंगी! गुरु कहता है तत्वमसि तुम कहो अहम् ब्रह्मस्मै तभी अन्दर Power आयेगी! शिवोऽहम् का झण्डा [अस्पष्ट]!

- सफेद घोड़े यानि शाश्वत पवित्रता की निशानी भगवान के रथ के घोड़े भी सफेद हैं! ज्ञानी की प्रत्येक वस्तु उसकी पहचान बन जाती है! भगवान की एक गजगोर से सारी माया शान्त हो जाती है! सब विकार भाग जायेंगे! यदि गुरु के मुख से ऐसी वाणी सुने ऐसा निश्चय करे तो विकार कहां रहेंगे! एक ही गजगोर से पवित्रता आ जायेगी! तुम्हारा स्वरूप इतना पावन है कि विकार उसके आगे टिक ही नहीं पायेंगे!

- हरेक के जीवन में द्वन्द की अवस्था आती है अर्जुन के सामने भी आ गई! जब उसका रथ दोनों सेनाओं के बीच में था! हमारे सामने भी द्वन्द आ जाता है जब भगवान के सामने आते हैं तो भगवान सच्चा लगता है माया में जाते हैं तो वो भी सच लगती है इसी द्वन्द का फैंसला करना मुश्किल हो जाता है कि किसको चाहें!

तब भक्त कहता है एक तरफ जग एक तरफ हरि मुझसे चुना नहीं जाता है "बांह पकड़ कोई मुझ अन्धे को हरि की ओर झुकाये रे!

भले मेरा मन माया के संकल्प करे तो करने दो पर गुरु आप कृपा करके मेरी माया काटकर मुझे अपनी ओर बुला लो क्यों कि जब अर्जुन के जीवन में द्वन्द आया तो भगवान भी पराया लगने लगा और अपने आप फैंसला करना मुश्किल हो गया कि किधर जाऊँ क्यों कि मन दोनों को प्यार करता है! लेकिन मन में इतना भीतर से भगवान प्रगट करो कि माया में जाने ना पाए! अर्जुन बीच में रथ ले जाकर देख रहा है कि किस-२ से युद्ध करना है अर्जुन ने कमजोरी का कारण खुद बनाया है एक-एक को देखकर हमें भी गुरु मना करता है एक-एक का मुंह मत देखो घुड़सवार पीछे मुड़कर देखेगा तो धूल मुंह में पड़ेगी, गुरु भी कहता है पीछे देखोगे तो कमजोरी का ख्याल आयेगा!

Page 4 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 4

(१ॐ)

2.

Date : 27-10-04

- उत्तम रथ- माना भगवान उस रथ पर सवार हैं संजय के अन्दर भी इतनी श्रद्धा थी कि वो भगवान के रथ को उत्तम रथ कह रहा है अर्जुन भगवान को कह रहा है कि इन सबको देखकर कमजोर हो रहा हूँ ये अर्जुन की शंका है भगवान पास खड़े हैं! शंका है क्यों कि भगवान नहीं जाना तभी बोला गुरु में बाल बराबर भी शंका ना हो एक भी शंका सर्वनाश का कारण बनती है! अर्जुन की इस बात पर पहला अध्याय शोक योग कहलाता है! पहले अध्याय में उसकी हृदय रूपी भूमि भुरभुरी होती है और उसका शोक भी योग कहलाता है क्यों कि दुःख उसे भगवान की शरण लाया! तुम भी अपनी बात केवल गुरु से करो दुनियाँ तो सुनकर मजाक उड़ाती है हमारे अन्दर के भाव भी गुरु पढ़ता है! अर्जुन का अहंकार और मोह था जो अर्जुन को कमजोर कर रहा था शिथिलता आ रही थी ये सब मोह की निशानियाँ हैं जो कमजोर कर जाती हैं! मोह वाले की हालत अर्जुन वाली है! बेटे का accident सुनकर हाथ पैर कांप जाते हैं अर्जुन इतने युद्ध कर आया जब अपने वालों से युद्ध सामने है तो कहता है हाथ पैर कांप रहे हैं! जब अपने वाले का आप्रेशन डाक्टर के सामने आता है तो दूसरा डाक्टर बुलाता है जब दुःख लगता है अन्दर मन पीड़ित होता है तो बाहर लक्षण प्रगट होते हैं! इसलिए मत कहना कि रोना आखों का धर्म है! weakness is death. जब अर्जुन कमजोर हो गया तो ज्ञान सुनाने लगा यानि ये बन्ध ज्ञानी के लक्षण हैं! जो कारण आने पर ज्ञान गुरु को सुनाता है कि अपने वालों को मारने से मेरा कल्याण नहीं है! क्यों कि गुरु तो कहता है अपने वालों को मार कर आओ!

- अर्जुन भी बोला मैं विजय नहीं चाहता तो आया क्या करने था मेरे वाले सामने आ गये तो हार भी स्वीकार करने को तैयार है! हारने का कारण उसका मोह है! अपने वालों के कारण वो इतना झुक गया! अपने स्वार्थ ही तुमको कमजोर करते हैं! यदि जीत पसन्द नहीं थी तो भगवान को युद्ध करने

Page 5 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 5

क्यों लेकर आया? तो राज्य भी नहीं चाह रहा! अर्जुन दोहरी चाल चल रहा है मेरे वालों का नुकसान भी ना हो और राज्य भी मिल जाए! मन भी यही चाहता है! मैं मेरे वालों से मैं दूर भी ना होऊँ और भगवान भी मिल जाए! मोह से डर कर मन भी बोलता है कि ये कोई वैराग्य नहीं है! जो स्थिति अर्जुन की है कि तीनों लोकों का राज्य भी त्यागने को तैयार है इस प्रकार की त्याग भावना जिज्ञासु की होनी चाहिए ताकि ज्ञान का बीज गुरु डाल सके! मन कहे तीनों का राज्य विष्ठा के समान छोड़ने को तैयार हूँ ना मिले संसार तेरा प्यार तो हमारा है सुख की इच्छा वालो संसार से वैराग्य नहीं लेगा!

- अर्जुन ने बोला इन आतताईयों को मारने से भी हमें पाप लगेगा!पर वो नहीं जान रहा कि अधर्म का साथ देने वालों को मारने से पाप नहीं लगेगा! बेटा जेल में है तो मां गर्म रोटी पहुंचाएगी मोह है यही हालत अर्जुन की है! उसने भगवान को भी साथ बोला कि तुम भी साथ हो उन्हें वापिस ले जाने की तैयारी कर रहा है कि हमें पाप लगेगा जैसे तुम भी कहते हो कि अधिक निकलने से घर वाले आपको भी भला बुरा कहते हैं आपके पास आयेंगे!

- पहले पाप का वास्ता दे रहा है फिर रिश्तेदारी का वास्ता दे रहा है मन इतनी दलीलें देकर भगवान से भी हामी भरवाना चाहता है! लेकिन वो तो कूटस्थ निश्चल है दादा के सत्संग में लोग डंडे लेकर खड़े रहते थे परन्तु दादा को फर्क नहीं पड़ता था!

भगवान को बोलता है इनको मारने से सुख नहीं मिलेगा ये धर्म नहीं है इस कर्म से स्त्रियाँ दूषित हो जाएगी! तथा वर्ण-संकर सन्तान उत्पन होगी अथवा हमें विचार करना चाहिए! भगवान को भी विवेक अविवेक बता रहा है कि कितने नुकसान होंगे! पितर खिलाने वाला कोई नहीं बचेगा! लोग कहते हैं गीता में पितरों की बात आई लेकिन ये अर्जुन ने बोला भगवान ने नहीं कहा!

भगवान से अर्जुन बोला कि हम बुद्धिमान होकर भी युद्ध कर रहे हैं लोभ के कारण! मैं यदि शस्त्र छोड़कर खड़ा

Page 6 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 6

(१ॐ)

3.

Date : 27-10-04

भी हो जाऊँ और दुर्योधन मुझे मार दे तो भी कोई बात नहीं! अर्जुन उस वक्त भगवान देख रहा है दुर्योधन में जब कि ये उसका मोह है! हम भी ऐसे में भगवान देखते हैं जब कि होता मोह है! इस मोह को जीतने वाले बने! ऐसे में मन कहता है ये बलिदान है जब कि भय से किया गया त्याग वैराग्य नहीं है! सामर्थ्य से किया गया त्याग वैराग्य है! ये अर्जुन की कमजोरी है त्याग नहीं! मोह है वैराग्य नहीं!

संजय ने बोला अर्जुन का मन शोकाकुल है और शस्त्र रख कर वो रथ में जाकर बैठ गया!

ओउम्

Page 7 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 7

Page 8 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 8

(१ॐ)

1.

Date : 28-10-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पहला - दूसरा श्लोक

श्लोक नं:-1:-

उस प्रकार करुणा से व्यापत और आँसुओं से पूर्ण तथा व्याकुल नेत्रोंवाले शोकयुक्त उस अर्जुन के प्रति भगवान् मधुसूदन ने यह वचन कहा!

श्लोक नं:-2:-

हे अर्जुन! तुझे इस असमय में यह मोह किस हेतुसे प्राप्त हुआ? क्यों कि न तो यह श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा आचरित है, न स्वर्ग को देने वाला है और न कीर्ति को करने वाला ही है!

वाणी:-

भगवान अपने भक्त का दुःख नहीं देख सकता! संजय को समझ आ रहा है कि ये करुणा है अर्जुन की क्यों कि उसकी संसारिक बुद्धि है दूसरे वो धृतराष्ट्र की Sympthy ले रहा है अर्जुन को करुणा आ रही है पर परमार्थ की दृष्टि से ये करुणा नहीं है हम सोचते हैं कोई हमारी वजय से परेशान है ये हमारा मोह है हकीकत ये है अर्जुन भी अपने मोह से परेशान है! वो शोकाकुल है करुणा नहीं है! लेकिन संत की दृष्टि है जो अपने जैसा किसी का दुःख समझकर जल्दी निवृत करना चाहेगा! करुणा में देखते हैं हम अपना आप! जहाँ दया आती है वहाँ मोह होता है करुणा नहीं! अर्जुन यहां दयावान बन रहा है जैसे भरत को हिरणी के बच्चे पर दया आई थी दुनियां में दया और करुणा में अन्तर नहीं समझ पाते! दया तो दूसरों पर की जाती है करुणा अपना आप समझकर की जाती है हम अपनी दया को करुणा का नाम दे देते हैं और सन्त की करुणा को दया का नाम दे देते हैं कहते हैं भगवान दया करो या दया है आपकी! गुरु कभी तुम्हारे दुःख से दुःखी नहीं होगा अगर उसे तुम्हारा दुःख सच्चा लगे तो वो तुम्हें मिथ्या कैसे समझाएगा! पहले वो मिथ्या माने तब सन्त भी यदि दुःखों को सच माने तो दूसरों को कैसे उबारेगा! अर्जुन की करुणा नहीं है क्यों कि उसे खुद आंसू आ रहे हैं! लेकिन अर्जुन की हालत देखकर

Page 9 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 9

भगवान नहीं रोए! सन्त की करुणा होती है कि भगवान दुःखी होने वाले को सद्बुद्धि दे! लेकिन अर्जुन व्याकुल हो रहा है जबकि करुणा वाला व्याकुल नहीं होता! अर्जुन के अन्दर मोह है! हम भी मोह के कारण, राग वालों पर दया करना चाहते हैं हमारा मन चाहता है ये दुःखी ना हो! उनकी तकलीफ हमें तकलीफ देती है हम उन पर दया करके अपने पर दया करना चाहते हैं! अपने वालों को शान्त करना चाहते हैं मन में विकल्प भी मोह के कारण आते हैं मन के किसी कोने में उनका दुःख अपना दुःख होता है अर्जुन की ऐसी स्थिति देखकर भगवान को करुणा आएगी और ज्ञान सुनाएंगे! गुरु के सामने जब कोई जिज्ञासु आता है तो धैर्य से सारी व्यथा सुनता है ये ज्ञानी का धर्म है ज्ञानी सोचता है इसका मन हल्का होने दो! ज्ञानी के अन्दर जरा भी [अस्पष्ट] नहीं है! वो पहले हमारा मन लेता है विचारता है किस कोटि का जिज्ञासु मेरे पास आया है! अष्टावक्र ने भी राजा जनक की पूरी बात सुनी तब ज्ञान सुनाया ज्ञानी धैर्य से तुम्हारी बात सुन कर फिर ज्ञान की बात करना शुरू करता है गुरु को भी पहले हमारा मन सुनना पड़ता है हमारा कचरा लेना पड़ता है हम भी निडर होकर अपने मन की बात करे डरे नहीं; हिचकिचाएं नहीं ताकि हमें सही जवाब मिल सके! गुरु को भी धीरज रखना पड़ता है हमारा अज्ञान सुनने के लिए! यदि वो धीरज ना रखे तो हम अपना मन न दे पाए! भले गुरु जगत को मिथ्या कह रहा है पर तुम्हें तो नहीं लग रहा- इसलिए ये मत सोचो कि मिथ्या जगत की बात कैसे करे!

अर्जुन मन का प्रतीक है जैसा अज्ञान अर्जुन का है वैसा ही हमारा भी है! कृष्ण तेरा अपना आप है यही तप है कि अपने स्वरूप का बोध मन को कराते रहे यदि कोई ख्याल आए तो अपने मन को सुनाते रहे ज्ञान की समझ दे विचारों को change करते जाए यही पुरुषार्थ है! कृष्ण रूप तू खुद है अर्जुन मन है यदि अन्दर विवेक है तो अविवेक भी है! श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं तुझे ये अज्ञान कहां से आया - यानि भगवान अन्तर्मुखता का इशारा दे रहे हैं जाँचो खुद को कि मोह किस कारण आया हम भी बोलते हैं कैसे आया गुरु बोलता है ये पहले से था हमारा मन पहले निश्चय कर लेता है कि मैं भगवान का हूं पर

Page 10 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 10

(१ॐ)

2.

Date : 28-10-04

फिर जब दुविधा या द्वन्द सामने आता है तो कई प्रकार की दलीलें देकर कदम लौटाना चाहता है जैसे कि अर्जुन पहले विचार करता युद्ध की तैयारी क्यों की अब युद्ध के मैदान से भाग रहा है जब युद्ध के नगाड़े बज चुके हैं गुरु भी कहते हैं पहले विचार करते अब अज्ञान किस कारण आया विषम स्थान पर यानि युद्ध के मैदान में! जहाँ मोह नहीं आना चाहिए! जीवन में जब ऐसी परिस्थितियाँ आती हैं तो गुरु कृष्ण रूप होकर मार्ग दर्शन करता है और कोई नहीं कर सकता! गुरु ही सही गलत का विवेचन करके राह देगा कि कैसे चलना चाहिए कैसे नहीं! कैसे कठिन समय में मन कमजोर करता है, जब Jump लगाने की घड़ी आती है मन कमजोरी के ख्याल ले आता है तब गुरु एक वचन देता है कि गुरु के हो जाओ! क्यों कि मन ही डराता दलीलें देता है नाराजगी भी सहो, सत्संग भी देखो घर भी देखो मन दुविधा में भी आता है! सब विषम परिस्थितियां हैं! तुम्हारी कमजोरी देख कर गुरु कहता है Weakness is death. भगवान के तब तक ही जब तक हालत नहीं है- हालत बदले तो अज्ञान खड़ा ही है! सतसंग में बैठ कर मन बोलता है कि सारे जग को आग लगा देंगे पर यदि गुरु कहीं भेजे तो मन सफाईयां देने लगता है सत्संग किस काम का जब घर वाले नाराज हैं तो देह वासना लोकवासना सब आती है जबकि सत्संग तो Training Center है, लड़ाई का मैदान तो घर है वहीं हर तरह का अज्ञान घेरता है तब अन्दर वाला सोचता है क्या करुं कैसे चलूँ! ये हालत केवल अर्जुन की नहीं हम सबकी है! भला हो अर्जुन का जो सच्चाई से अपनी सारी कहानी भगवान को सुना रहा है! गुरु हमें मजबूत बनाकर हर परिस्थिति से लड़ने की सामर्थ्य देता है! कई बार सब आपस में बात करके सन्तुष्ट हो जाते हैं पर गुरु जैसी dose कोई नहीं दे सकेगा! युद्ध भूमि में खड़े होकर युद्ध की ताकत देना आसान नहीं है, कोई भी इतना सामर्थ्यवान नहीं जो इतनी ताकत दे सके सिवाय गुरु के! ये कृष्ण की सामर्थ्य है! गुरु की एक ऐसी वाणी है जो

Page 11 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 11

तेरा घोर अज्ञान दूर कर देती है! भगवान ने अर्जुन को कारण जनवाया कि तेरी कमजोरी का क्या कारण है! गुरु हमारे अज्ञान का कारण जनवाता है! यदि अन्तर्मुखता नहीं है तो अपना अज्ञान भी नहीं जान पाएंगे! अर्जुन ने अपना अज्ञान समझा तभी अठारवें अध्याय में अपना निश्चय सुनाया कि आपके ज्ञान से मेरा मोह नष्ट हुआ है! हमें कमजोरी के साथ कमजोरी का कारण जानना है और कारण का निवारन करना है जानना है कि मेरा देहअध्यास है या मेरा ममत्व है या मेरी दोष दृष्टि है किस हेतु है. यानि भगवान ने अर्जुन को इशारा दिया अन्तर्मुखता का! गुरु भी कारण जनवाता है तभी हम अन्तर्मुख होकर साधना शुरू करते हैं!

तुम्हारे आगे श्रेष्ठ पुरुषों का आदर्श भी होना चाहिए! भगवान भगवान ने बोला किसी श्रेष्ठ पुरुष का आचरण नहीं है कि युद्ध के मैदान से भाग जाए! अपने आगे गुरु का आदर्श रख कर मन को समझाओ क्या ये ज्ञानी का लक्षण है Comparison करो अपने जीवन का गुरु के जीवन से!

पूरा सतगुरु भेंटिया तां पूरी हुई युक्त

हंसदियां, खेलंदियां, खावदियां, विच्चा होए मुक्त

आदर्श है हमारे आगे श्रेष्ठ पुरुषों का दादा जी का, गीता भगवान का, स्वामी रामतीर्थ, विवेकानन्द आदि!

सबसे पहले अपने मन को विचार दो कि जिस गुरु के बच्चे हैं उनका आचरण कैसा है अपने मन से पूछो क्या ज्ञानी को ऐसा आचरण शोभा देता है! क्या आलस्य करना मेरा धर्म है गुरु को तो आलस्य नहीं आता! कैसा भी कारण आए हम अपने आगे आदर्श रखें अपना अन्दर वाला एक दम सिमट जाएगा! कई बार गुरु के प्यार से मन मुड़ता है ज्ञान से नहीं! हमारा प्रत्येक अज्ञान गुरु Step by Step सुनता है और फिर खण्डन करता है! गुरु केवल अज्ञान सुनकर हमें हल्का नहीं करता पर हमारे अज्ञान का खण्डन करके हमें अज्ञान रूपी दोष से छुड़ाता है! अर्जुन ने पहले बोला कि हम नरक वासी बनेंगे तभी भगवान ने बोला क्या तेरा आचरण स्वर्ग में जाने वाला है क्यों कि ब्रह्मनेष्ठी ब्रह्मश्रोत्री ही तुम्हारे प्रत्येक अज्ञान का खण्डन कर सकता है! तभी बोला

Page 12 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 12

(१ॐ)

3.

Date : 28-10-04

भगवान ने कि ये तेरा आचरण तुझे स्वर्ग में जगाह नहीं देगा फिर बात आती है यदि युद्ध करने से नरक मिलेगा तो युद्ध ना करने से स्वर्ग मिलेगा ये भी जरूरी नहीं! उल्टे जेल से भागने से सजा बढ़ कर मिलती है, कर्म से भागने वाला ज्यादा दोषी है! कई बार तुम घर में हक के लिए लड़ते हैं कहते हैं बिन मांगी लड़ाई आई है तो सबसे पहले यहां अर्जुन निरीच्छा है और बात धर्म अधर्म पर अड़ी है- गीता भी ध्यान से सुने क्यों कि गुरु मिलने से पहले शास्त्र समझ नहीं आएंगे! यदि गुरु के संग पढ़ेंगे तो वही सही तत्व समझा पायेगा! नहीं तो शास्त्र भी शस्त्र हो जाते हैं अपने को ही नुकसान देते हैं! अर्जुन ने नरक की बात की है तभी भगवान ने स्वर्ग की बात करके सिर्फ उसकी बात का खण्डन करते हैं; बाकी ज्ञानी तो जानता है कि ऊपर कोई स्वर्ग या नरक नहीं है! पहले अध्याय में अर्जुन ने निन्दा की बात की है तभी भगवान कीर्ति बता रहे हैं! हम भी भगवान की राह पर चलें यदि पीछे हट गये तो ऐसे निन्दा होगी जैसे सती लकड़ों से उतर आए आग देखकर तो गली के कुत्ते भी नहीं भौंकते! कितनी निकृष्ट बात है आदि अन्त पूरी निभे, तभी जानिए प्रीति!

एक पहलू यहां ये भी है कि अर्जुन श्रेष्ठपुरुष है तभी भगवान बोले तू श्रेष्ठ पुरुष है तुझे पता है क्या उचित है क्या अनुचि है: तू इतना बड़ा राजा है और क्या सोच रहा है न ये श्रेष्ठ पुरुषों द्वारा आचरित है- न स्वर्ग को देने वाला, न कीर्ति देने वाला है! ये गुरु का धर्म है जो हमे सही और गलत की पहचान देता है! हमारे किसी आचरण से यदि हमारी निन्दा होती है तो थप्पड़ गुरु को पड़ता है! जो शोभनीय नहीं है सत्संग के लिए होने वाली निन्दा भी प्रशंसा है तुम्हारी! ज्ञानी यदि कीर्ति के लिए कर्म नहीं करता तो ऐसे कर्म भी नहीं करेगा जो अपकीर्ति के नरक में जाए! मूर्खता वाले कर्म नहीं करेगा ज्ञान का एक पहलू ये भी है!

भले ज्ञानी के [अस्पष्ट] लक्षण हैं, त्रिगुणातीत है तो भी

Page 13 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 13

अधिकतर सतोगुण का प्रभाव दिखता है ज्ञानी कोई Moral-Man होकर नहीं चलता पर फिर भी उसका आदर्श तो है सबके आगे उसका जीवन सधा हुआ है ज्ञानी के अन्दर की पवित्रता, श्रेष्ठता है तो बाहर लक्षणा भी जाहिर होती है! अपने आचरण से वो सारी दुनिया से अलग दिखता है! इतना अविवेकी भी नहीं होना है कि तुम्हारे जीवन से चार लोग परेशान हों - सन्त तो जानता है कि उर्वशी में उर्वशी कहां है लेकिन शिष्य नहीं जानता! अपना श्रेष्ठ आचरण अपनी सन्तुष्टि होती है: ज्ञानी को स्वर्ग की अभिलाषा भी नहीं है लेकिन आचरण ऐसा हो कि अपने कर्म बन्धनों से मुक्त हो सके! गर्भवास भी नरक वास कहा जाता है! भले वो जानता है कि कोई स्वर्ग नरक नहीं है पर जब तक कर्म के कर्ता हैं बीज सम्भाल कर डाले! एक-एक कर्म कर्मातीत बनाने वाला हो ये ध्यान रहे Now Sin No more यही नरक से अपने को छुड़ाना है! Jesus ने कहा- बचाओ अपने को पाप से! तीसरे प्रशंसा के लिए कर्म नहीं किया तो निन्दनिय कर्म भी ना करो ये नहीं कहो लोग मेरी निन्दा करते हैं उनका स्वभाव है! देखो कहां मैं गलत हूं जो लोग निन्दा करते हैं! जाँचो! अपनी Mistake को ना संवारना भी बहुत बड़ा अज्ञान है! ज्ञानी का आचरण युगों-युगों तक गाया जाता है ये तीन बातें इस श्लोक में अर्जुन को समझाई!

ओउम्

Page 14 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 14

(१ॐ)

1.

Date : 29-10-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तीसरा श्लोक

श्लोक:-3:-

हे अर्जुन नपुंसकताको मत प्राप्त हो, तुझमें यह उचित नहीं जान पड़ती है परंतप, हृदय की तुच्छ दुर्बलता को त्यागकर युद्ध के लिए खड़ा हो जा!

वाणी:-

भगवान अर्जुन को गाली दे रहे हैं! कभी-कभी गुरु को कठो होकर भी हमारे अज्ञान को निकालने के लिए कठोर शब्दों का प्रयोग करना पड़ता है दादा जी ने कहा- सतपुरुषों को ऐसा बोलना शोभा नहीं देता है पर फिर भी तुम्हारे अज्ञान को निवृत करने के लिए ऐसा बोलना पड़ता है कृष्ण ने अर्जुन को नपुंसक बोला दादा से किसी ने प्रश्न किया कि अर्जुन को नपुंसक क्यों बोला उसके तो स्त्री बच्चे थे फिर भगवान ने ये गाली क्यों दी तब दादा जी ने बताया कि नपुंसक वो नहीं जिसे संतान नहीं नपुंसक वो है जिसको आनन्द रूपी बेटा और शान्ति रूपी बेटी नहीं है वो पुरुषत्व बेकार है जिससे तुमने पुरुषार्थ करके सच्चा स्वरूप नहीं प्रगट किया! केवल भगवान ही पूर्ण पुरुष है गुरु हमें इसलिए जागृति देता है ताकि तुम अपना सच्चा पुरुषत्व प्रगट कर सको! मीरा को जब उसके गुरु रैदास ने कहा कि हम स्त्री को ज्ञान नहीं देते तब मीरा ने बोला कि मैंने तो सुना है पुरुष एक परमात्मा बाकि सब नार! तब गुरु ने समझ और मीरा को ज्ञान दिया सच्चा जिज्ञासु जानकर! गुरु केवल जागृति देता है सच्चा पुरुषत्व प्रगट करें! ज्ञान के केवल पुरुष ही नहीं पर स्त्रियाँ भी अधिकारी हैं; तभी स्त्री चोले में यदि अवतार है गुरु रूप में तो पुल्लिंग शब्द का प्रयोग किय जाता है! कभी-कभी हमें जागृत करने के लिए कड़वे शब्दो का प्रयोग करना पड़ता है! उन शब्दों को हमें सहारना आना चाहिए बुरे नहीं लगने चाहिए! कमजोर व्यक्ति को उठाने के लिए ऐसे शब्दों का सहारा गुरु को लेना पड़ता है! गुरु की मार में भी प्यार है!

Page 15 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 15

भगवान अर्जुन को उकसा रहे हैं Encourage कर रहे हैं हमें पावर देने के लिए भगवान को अपनी जुबान गन्दी करनी पड़ती है किसी तरह हम जाग जाएं निश्चय में आ जाएं! ये गुरु की करुणा है! गुरु कुम्हार शिष्य कुम्भ है गढ़-गढ़ काढ़े खोट, अंदर हाथ सहार दे बाहर मारे चोट तभी भगवान ने अर्जुन से कहा नपुंसकता को मत प्राप्त हो- ये कमजोरी तेरे योग्य नहीं है! हमें भी गुरु कहता है कि तुम ब्रह्मस्वरूप होते हुए क्यूं सोचते हो मैं नहीं कर पाऊंगा, नहीं चढ़ पाऊँगा! गुरु हमें साथ देते हैं भगवान ने भी विवेक-विचार से सम्पन्न किया है- वो जानता है कि हम कर सकते हैं सामर्थ्य तो है पर मन कमजोरी के अधीन होकर ऐसा कहता है! भगवान को पता है कि मैंने धर्म की स्थापना के लिए अर्जुन को ही चुना है तभी उसे कमजोर नहीं होने दे रहे! विवेकानन्द जब गुरु के पास पहुँचे तो उन्होंने कहा मैं तो कब से तेरी इन्तजार में हूं तूं आ गया वो हैरान हो गया राम कृष्ण ने अपनी सारी शक्तियां उस पर उड़ेल दी गुरु हमारी सामर्थ्य को जान रहा है जब अर्जुन की सामर्थ्य में भगवान की सामर्थ्य मिल गई तो फिर क्यों कमजोर पड़ रहा है!

जैसे जौहरी को पता है कि ये अमूल्य हीरा है अंगूठी में लग सकता है! गुरु को हमारी कमजोरी सहन नहीं होती जब हम गुरु के सामने बैठकर बोलते हैं कि गुरु चरणां विच बैठ के कसमा खावांगे" तब हमारे साथ गुरु भी कसम खाता है एक को लाख से लड़ाऊँगा तो गोविन्द नाम कहाऊँगा! वो जानता है ये एक लाखों का कल्याण करने वाला बनेगा! हमारी थोड़ी सी मेहनत, पुरुषार्थ यदि गुरु को मिल जाए तो गुरु हमें वहां ले जाए जहां ले जाना चाहता है! अर्जुन अपनी योग्यता नहीं पहचान पा रहा लेकिन गुरु हमारी योग्यता जानता है! हम कहते हैं I can't गुरु कहता है You Can. Socretes ने कहा- It's better to be a Socretes dissatisfied than a pig satisfied. सारी जिन्दगी हम अधूरे जिज्ञासु हो के रहे वो अच्छा है बजाए संसार की विष्ठा खाने के! Christ ने कहा- आज तू मेरे सामने कसम खा कि आज से ऐसी गलती नहीं करेगा! गुरु हमारे अवगुण देखकर

Page 16 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 16

(१ॐ)

2.

Date : 29-10-04

हमें ज्यादा प्यार करता है जब कि दुनियाँ हमारे गुणों से भी प्यार नहीं करती गुरु हमें अपने I.C.U में रखता है जैसे डाक्टर I.C.U में रखता है! वहां रिश्तेदारों को नहीं आने देता गुरु भी हमें अपने किले में रखता है कि I See you. मैं बैठा हूं मेरे Under चलो गुरु कभी नहीं कहता कि ये केस मेरे बस का नहीं है! कभी हिम्मत नहीं हारता! डाक्टर फिर भी हिम्मत हार जाता है नीच से नीच पापी से पापी, दुराचारी भी यदि मेरे ज्ञान के दुरहे पर पांव रखता है तो मैं मुक्त करता हूं उसे अपनी शरण में ले लेता हूं ये भगवान की प्रतिज्ञा है सतपुरुष का काम है किसी की परवाह ना करते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर भी हमें सच सुनायेगा! ज्ञानी को इतना निरीच्छा होना पड़ता है भीतर से वो हमारे लिहाज में आकर सच पर पर्दा नहीं डालेगा! चाहे हम भाग भी जाएं वो परम सत्य बोल कर ही रहेगा! दादा जी ने कहा यदि किसी के लिहाज में आकर या किसी इच्छा से अगर वो सच बोलने से डर जाए तो वो गुरु नहीं गधा है! गुरु कहलाने का अधिकारी वो तब है जब वो सच बोलेगा! दुनियां में विकार देखकर लोग किनारा करते हैं गुरु हमारे ज्यादा विकार देखकर ज्यादा प्यार करता है! हमारे अन्दर की कमजोरी गुरु निकालता है गुरु हम पर पूरा विश्वास रखता है वो हमें अपने से मिलाकर अपने जीवन का हिस्सा बना लेता है! हंस के अपनी जिन्दगी में कर लिया शामिल मुझे हमने तो बाद में अपना हिस्सा बनाया! Satguru attracts inspires & than transforms

स्त्रियों की तो खासकर दशा ऐसी होती है पहले मां बाप भाईयों का अंकुश, फिर पति का, बच्चों का सबने कहा तुम कुछ नहीं कर पाओगे यहां गुरु तुम्हारा मान ऊंचा करता है! हमारी योग्यता पहचान कर हमें समर्थ बनाता है गुरु की मेहनत है अंदरूनी तप चलता रहता है! हमें पता नहीं चलता सतगुरु सिख की हलत-पलत दोऊ संवारे- होशियार बनाता है कि दुनियाँ में कहीं कमजोर ना पड़ो!

Page 17 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 17

गुरु अन्दर से कमजोरियां हर लेता है साधु सन्तों ने भी गिराया कि तत्व ज्ञान गृहस्थीयों के लिए नहीं - पर दादा ने बताया- मुक्त अभिमानी मुक्त है बंध अभिमानी बंध! कैसे गुरु ने अन्दर से ही सब माया खत्म कर दी हम तो अपने पाप विकारों से हिम्मत हार के आए कल तक जो भूलें करके आए उससे भी तो कमजोर हुए! तब गुरु कहता है अपना जीवन सौंप दो मेरे हाथों में! मैं तुम्हें सब पापों से तापों से मुक्त कर दूंगा! गुरु एक मिन्ट में हमारी गारन्टी लेता है पाप पुण्य का बनकर आया मैं तेरा ठेकेदार!

भगवान ने केवल युद्ध के मैदान में अर्जुन का ठेका लिया पर यहां गुरु हमारे पूरे जीवन का ठेका ले लेता है! भगवान बुलाता है इस नैय्या में जो कोई चढ़ जाएगा पर हम बोलते हैं पाप की गठरी शीश धरी कैसे आऊं मैं गुरु यमराज रूप होकर सारे चिट्ठे फाड़ देता है कहता है इसे भूल जाओ कीमत बढ़ जाती है कहां तो दुनियां हमसे नफरत करती थी केवल गुरु के ठेका लेते ही सब प्यार करते हैं हाथों हाथ उठा लेते हैं! फिर यमराज भी हाथ नहीं लगा सकता! इतनी Power गुरु Transefer कर देता है! धर्मराज जब लेखा मांगे नाम लिखवा दूं तेरा! अर्जुन के हृदय की दुर्बलता केवल कृष्ण ही दूर कर सकता है! जिनके पति बेटे चले गये उन्हें गुरु ही दुःखों से ऊपर उठा सकता है! कौन है! हमारे जीवन में रगे भरने वाला? अपने पिछले जीवन को झांक कर तो देखो कहां दर-दर के भिखारी थे अब शहनशाह बन गये जब कृष्ण रूपी गुरु मिला तभी क्रांति आई!

गुरु का उदाहरण अनहल पक्षी से दिया जाता है- अध्यात्म जगत में अनहल पक्षी का बड़ा नाम है जो आकाश में अण्डे देता है और धरती पर गिरने से पहले ही अण्डे को तार देता है! अपनी दृष्टि से! अण्डे में से बच्चे तैयार करता है और बच्चे आकाश में ही अण्डे से बाहर आते ही उड़ने लगते हैं! धरती में गिर कर मैले नहीं होते! गुरु भी हमें कभी गिरने नहीं देता! सदा अपनी कमजोरी के बाद हम महसूस करे कैसे नवजीवन का संचार हो गया! कभी भी गुरु का प्यार पुराना नहीं लगता! हर दिन की शुरुआत

Page 18 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 18

(१ॐ)

3.

Date : 29-10-04

नये भावों से नई उमंगों, नये प्यार से होती है! अपने योग्य भी गुरु खुद बनाता है! भगवान अर्जुन को कहते हैं परंतप (तपस्वियों में श्रेष्ठ) भगवान शब्द कितने अच्छे प्रयोग कर रहे हैं उसकी प्रशंसा करते हैं! गुरु कभी हमारी प्रशंसा करता है कभी कमजोरियों का भी वर्णन करता है! Balance रखता है! हमारे जीवन में कृष्ण ने अर्जुन को नपुंसक भी कहा अभी परंतप भी कहा कि तुझे ये शोभा नहीं देता! इस दुर्बलता को त्यागना तेरे लिए छोटी सी बात है! गुरु Uplift करता रहता है एक समय Balance रखने के लिए ऐसा भी कहा! बकरी को भर पेट खिला कर यदि शेर के आगे खड़ा कर दो तो उसका वजन नहीं बढ़ता! एक हाथ में यदि चक्र सुदर्शन है तो दूसरे में मुरली प्यारी है! हम तो समझे इन चालों को यहां मार भी है और प्यार भी है! गुरु को भी Balance करने के लिए ऐसा करना पड़ता है हमारा मन छोटी सी बात को बड़ा बना लेता है! तिल का ताड़ गुरु कहता है तू शुद्ध स्वरूप होकर कमजोरी की बात करता है राजा होकर भीख मांग रहा है गुरु हमारी कमजोरियों को छोटा कर देता है! यदि हम चाहे तो अपनी कमजोरी को जीत सकते हैं!

गुरु कभी प्यार भी करता है कभी तलवार भी उठाता है हमारे अन्दर वाले को Balance करने के लिए उसे दोनों हथियार रखने पड़ते हैं!

आनन्द स्वरूप होकर सुख की भीख मांग रहा है छोटी लाइन के आगे बड़ी लाइन खींच दो तो पहली लाइन छोटी हो जाती है!

गुरु की कृपा से सब दुःख निवृत हो जाते हैं अनबोलत मेरी बृथा जानी अपना नाम जपाया ठाकुर तुम शरणाई आया! अर्जुन का भगवान से केवल 18 दिन का Contract था पर यहां गुरु तो पूरे जीवन का contract ले लेता है!

तेरे हाथ में है (जीवन) बनाना- हीरा कौड़ी के लिए ना गंवाना!

ओउम्

Page 19 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 19

Page 20 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 20

(१ॐ)

1.

Date : 30-10-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौथा श्लोक

श्लोक:-4:-

हे मधुसूदन मैं रणभूमि में किस प्रकार बाणों से भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य के विरुद्ध लड़ूगा? क्यों कि हे अरिसूदन! वे दोनों ही पूजनीय हैं!

वाणी:-

अर्जुन ने भगवान को बड़े प्यार नामों से सम्बोधित किया है अर्जुन का भाव है जैसे-जैसे भाव बढ़ता है विभूतियाँ समझ आती हैं हम भी जब गुरु के सामने बैठते हैं अपने भाव से अपने इष्ट को सम्बोधित करते हैं!

अर्जुन भगवान को अरिसूदन कह रहा है क्यों कि भगवान ने अरि नामक राक्षस का वध किया था और अरि शत्रु को भी कहते हैं! अर्जुन के अन्दर भाव आया कि मैं भीष्म-पितामह, द्रोणाचार्य जो पूजनीय हैं उन्हें कैसे मारूं जिनकी मैं मरयादा करके आया जो मेरे बड़े हैं जिनके सिद्धान्तों पर मैं चला हूँ हमारे अन्दर भी ये भाव आता है जब हम गुरु के पास आते हैं गुरु हमारे बड़ों की बातों का उनके सिद्धान्तों का खण्डन करने को कहता है तो मन दुविधा में आता है मन कहता है जिन्हें बड़ा माना, पूजा जिनके सिद्धान्तों पर चले उनकी मरयादा को कैसे काटे! भले मन को पता है जीवन में सत्गुरु का मिलना कठिन है ब्रह्मज्ञानी समझ जाता है कि ये सब मिथ्या है कर्तव्य-अकर्तव्य को नहीं समझते तभी गुरु हमें उन सिद्धान्तों का उल्लंघन करने को कहता है क्यों कि हम उन सिद्धान्तों को अपना धर्म मान लेते हैं!

कभी-कभी जो कुल गुरु होते हैं मन उनको छोड़ना नहीं चाहता लेकिन यहां सत्संग सुनकर भी मन गुरु की बात Cross नहीं करना चाहता! सच्चा गुरु सच सुनाता है मन के सारे भ्रम-संशय टूट जाते हैं हमारी समझ खुल जाती है पर मन डरता है लेकिन यदि सत्य के मार्ग पर चलना है तो उल्लंघन कर जाओ तुम्हें दोष नहीं लगेगा! दादा ने बोला! परन्तु मन कहता है उनकी मानने में हमारा कुछ नहीं जाता, चलो मान लेते हैं, लेकिन ज्ञानी

Page 21 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 21

बुद्धिमान है वो उल्लंघन करने में कोई दोष नहीं मानता! गुरु समझ देता है जब ये जीवन तुम्हें कल्याण के लिए मिला है जब भी कोई Revolution आता है पहले हलचल होती है क्यों कि जिनके अनुसार कभी चले " होते हैं मन फिर परमार्थ की राह पर चलता है तो उन व्यवहार कुशल लोगों से भी डरता है और मैं दुनियाँ में रहता हूँ कैसे सामना करुं, चारों तरफ से आवाजें भी उठती हैं घर वाले भी शोर करते हैं तो मन झनझना उठता है कहीं मैं गलत तो नहीं हूँ मैं अकेला परमार्थ की राह पर हूँ बाकी दस उधर व्यवहारिक राह पर क्या मैं पागल हूँ लेकिन मन को बताओ कि ये सब संसारिक दृष्टि वाले हैं हमारी समझ केवल गुरु की समझ से मिलनी चाहिए! दुनियाँ की समझ से नहीं! दुनियाँ कहती है पति परमेश्वर है तो मन को सुनाओ पति क्या पांच विकारों के अधीन होता है! पति माना रक्षक (परमात्मा) परमात्मा ही सच्चा पति है वैसे भी अपनी मर्जी अनुसार बड़ों की मरयादा से चलता है परन्तु जब गुरु की किसी बात पर घर वालों की बात का उल्लंघन करना पड़े तो मन घबराता है ये मन में धारणा कर लो कि गुरु से ऊंची बात कोई नहीं कर सकता गुरु तुम्हें व्यवहारिक बुद्धि लोक वासना से ऊपर उठा देता है ये काबिलियत गुरु देता है कि हमारे व्यवहार में परमार्थ का रंग लग जाये! जब व्यवहार से स्वार्थ बुद्धि निकलेगी तभी तो परमार्थ सिद्ध होगा! व्यवहार बंधन का कारण है ये करना पड़ेगा, परमार्थ कहता है जैसी मौज है सब हो जाएगा! गुरु इन सबको Cross करवाता है द्रोणाचार्य अर्जुन के गुरु हैं लेकिन असत्य का साथ दे रहे हैं यहां एक बात समझनी है कि गुरु किसको कहते हैं जो गुर दे, जो अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाए! गुरु कई हो सकते हैं लेकिन अध्यात्मिक गुरु (सत्गुरु) एक ही होता है! बदमाशों के भी गुरु होते हैं दत्तात्रेय ने २४ गुरु बनाए, द्रोणाचार्य ने शस्त्र विद्या सिखाई थी, तब भगवान बोले जिस गुरु ने तेरा जन्म-मरण नहीं काटा, तुझे अन्दर से रोशन नहीं किया उसको तू मार! अध्यात्मिक गुरु पूर्णता तक पहुंचा सकता है जो खुद पूरा है वो कभी किसी भी महामण्डलेश्वर के पास नहीं जायेगा! क्यों कि वो अन्दर से पूर्ण है "कमती थी तो चढ़ी तराजू पूरी हुई तो क्या तौले" ज्ञानी अपने में सन्तुष्ट लगा पड़ा है उसे कहीं जाने की

Page 22 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 22

(१ॐ)

2.

Date : 30-10-04

जरूरत नहीं है हम दूसरे डाक्टर के पास तब जाते हैं जब एक से फर्क नहीं पड़ता! जब हमारा मन डरता है तब गुरु बताता है कि जो तेरी पीड़ा हरे वो तेरा पीर (गुरु) है राजा जनक की पीड़ा अष्टावक्र ने मिटा दी, सच सुनाकर ज्ञान की ज्योति जला दी!

समर्थ गुरु की निशानी है यदि शिष्य माथा टेके तो उसका सिर काट ले यानि अज्ञान हर ले!

पूरे गुरु का सुन उपदेश पार ब्रह्म निकट कर देख! काचे गुरु ते मुक्त ना होई! असल में ये गुरु वो है जो सौदा करे, सिर वहां दो जहां अन्दर से मन कहे कि यहां सब कुछ मिलेगा! कई बार गुरु लोग भी कहते हैं तुम यहां नहीं आते हम श्राप देंगे तुम्हारा अनर्थ हो जाएगा! लेकिन अधूरे का श्राप लगेगा नहीं पूरा देगा नहीं!

गुरु तुम्हें ढूंढ लेगा तुम गुरु को नहीं ढूंढ सकते जब गुरु का Attractio होता है तो हम झुक जाते हैं जो झुक जाता है गुरु उसे समझने को आंख भी देता है! यहां गुरु बनाने की रीत ही नहीं है तो इस बात से नहीं डरो कि लोग कहते हैं पति एक होता है गुरु भी एक होना चाहिए! आजकल तो पति से भी सन्तुष्टि ना हो तो divorce ले लेते हैं गुरु से सन्तुष्ट नहीं हो तो फिर जन्म कहां से लाओगे! गीता भगवान तो बोलते थे यदि तुम्हें यहां सन्तुष्टि नहीं है तो जा सकते हो हम कोई श्राप नहीं देंगे! जबरदस्ती कहीं नहीं बैठो! सत्य के आगे सिर गुरु ने झुका दिया है और किसी के आगे नहीं झुकना! सिर झुकाने को मना नहीं, पाप नहीं है पर जहां से जीवन बनी भरपूर हुए उनको कभी नहीं छोड़ो!

गुरु लोग ओउम्-सोउम् का मंत्र देते हैं! यहां गुरु ने ओउम् का अर्थ बता दिया! सोउम्- सो मैं हूं शाब्दिक ज्ञान नहीं यहां गुरु ने अर्थ बता दिया! यदि सब भ्रम नहीं टूटे तो पूरी शरणागति नहीं कर पाते डरते हैं! यहां तो जीवन बनती है डरने की क्या जरूरत है!

यहां कोई बन्धन भी नहीं है चिन्ह भी नहीं है केवल गुरु प्यार से बांधता है! गुरु कहता है भुलाकर दिखाओ तो जाने! जिसे अपने प्यार पर विश्वास नहीं वही कहेगा कहीं ना जाओ! यहां कोई रोक-टोक नहीं गुरु का वचन तो मन्त्रों का मूल है गुरु की याद ही उसके

Page 23 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 23

ज्ञान की याद है वचनों की सेवा ही सच्ची सेवा है!

आनन्द-आनन्द भया मेरी माई सत्गुरु मैं पाया

साधो सो सत्गुरु मोहे भावे जो सत्य नाम का भर-भर प्याला आप पीवे और मोहे पिलावे, पर्दा दूर करे नैनन ते मेले जावे ना मेहत कहावे माया का सुख-दुःख का जाने संग ना सपने चलावे!

ऐसी स्थिति सन्त की होगी तभी वो तुम्हें तारेगा, गुरु की निशानियां भी समझो, सबका आदर भी करो! अर्जुन की पूजनियता का भाव गलत नहीं था उसके पूजनीय जब अधर्म की राह पर आकर खड़े हो गये तो इनको मारना भी दोष नहीं है! साथ छोड़ने में कोई पाप नहीं, कबीर के गुरु की बात आती है उन्होंने शिष्यों से कहा कि सब एक-एक लोटा दूध ले आना मेरे बाप का श्राद्ध है सब ले आये पर कबीर नहीं आया कबीर एक मरी गाय के पास बैठा था गुरु ने पूछा ये क्या कर रहे हो, कहने लगा ये दूध नहीं दे रही! गुरु ने कहा मरी गाय कैसे दूध देगी तब कबीर ने कहा मरा बाप कैसे श्राद्ध खायेगा! जबकि धर्म नहीं है गुरु की बात काटने का या उल्लंघन करने का लेकिन कबीर को पता था गुरु पूरा नहीं है कोई-कोई शिष्य भी इतना पारखी निकल आता है उसको इस तरह दोष नहीं आता! भगवान ने सबको छोड़ने को बोला, भय से ऐसी जगह मन बंधा रहता है लेकिन बैठकर कर्म ही तो बना रहे हो! अन्दर से Power से बोल दो हमको सच मिल गया है निर्भय होय भजो भगवाना! भृतहरि गोरख नाथ का शिष्य था वैरागी भी था एक दिन पानी भरने गया नल के नीचे घड़ा लगाकर विचारों में मग्न होकर खड़ा रहा, नानक जी ने देखा वैरागी भी है और उदास भी जबकि वैराग्य तो आनन्द देने वाला होता है! नानक जी ने देखा घड़ा भरा है लेकिन भृतहरि तो गुम है तब नानक जी ने घड़े में छेद कर दिया मटका भरा नहीं पानी बहता रहा नानक जी भी खड़े रहे सुबह से शाम हो गई! नानक जी ने पूछा बेटा वैरागी हो तो उदासी कैसी, भृतहरि ने कहा जीवन नहीं बना भीतर सत्य की जोत नहीं जली बड़े सालों से गुरु की सेवा में हूं नानक जी ने वहीं उसे सत्य सुनाया भजन से और कहा ये सन्यास नहीं है और सन्यास का अर्थ समझाया कि रे मन ऐसो कर सन्यासा.... शबद सुनते ही भृतहरि को समाधि लग गई फिर बोला अब नहीं छोड़ूंगा आप ही मेरे गुरु हो, गुरु गोरखनाथ लड़ने भी

Page 24 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 24

(१ॐ)

3.

Date : 30-10-04

आये कि मेरा शिष्य क्यों ले लिया है गुरु नानक जी ने उन्हें भी बोला कि तुमने इसे सत्य क्यों नहीं सुनाया मैंने इसे नहीं बुलाया ये अपने आप आया है! जब तुम्हें खरा सच मिल रहा है तो तुम किताबी ज्ञान में क्यों उलझोगे! या तो हमें आंख ना मिलती अब मिल गई तो क्यूँ ना परखे क्यूँ ना बैठे वही नारायण जिसके हृदय में सो कुछ कर्म करे ना करे! जब सूर्य का प्रकाश मिल रहा है तो दीपक के प्रकाश की क्या जरूरत है! गुरु भी Approchable होना चाहिए! हमारे पास दुःख है पीड़ा है हम सुना सके वो सुन सके! एक वाणी से ही हमारी पीड़ा हर ले ये भी गुरु का कौशल है कि तीर निशाने पर लगे! जब चेतन गुरु सामने है तो जड़ की शरण लोगे! शरण समझ कर लो किसकी लेनी है खरा सौदा करो गुरु माना जो तुम्हें Shake कर दे, झिंझोड़ दे! जन्मों से आई अज्ञान की नींद से जगा दे!

एक ने गोली हाथ से मारी एक ने बन्दूक से लेकिन छेद बन्दूक वाली गोली करेगी! Same ज्ञान सभी सुनाते हैं लेकिन हमारी निद्रा खुली! T.V वाला गुरु कुछ नहीं कहेगा! साकार के मिलने पर अहंकार मिटेगा! जब चेतन भगवान सामने आता है तो हम पहचानते नहीं जब जड़ हो जाता है तो पूजा करते हैं पारखी पहचानता है! शरण भी सोच समझ कर लो Same ज्ञान गीता में भी है लेकिन अपने आप समझ नहीं आई! गुरु खोलकर समझाता है! अर्जुन कहता है जिन्हें गुरु बनाकर आया हूं कैसे मारुं अर्जुन के अन्दर द्वन्द चल रहा है ऐसा द्वन्द तुम्हारे अन्दर भी हो तो उसको निवृत करो!

मंत्र दे देते हैं पर मन पर तरना नहीं सिखाते, मंत्रणा माना सलाह सही सलाह भी गुरु ही देता है वैरागी माना आनन्दित अनुभवी से कोई नहीं पहुंच सकता! जिस तत्व को समझाया जाता है वो समझना है!

भजन:- कुछ ऐसे सत्गुरु होते हैं जो मंजिल तक पहुंचाते हैं

जो सत्गुरु का बन जाता है वो जीवन भर सुख पाता है,

ओउम्

Page 25 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 25

Page 26 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 26

(१ॐ)

1.

Date : 1-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पाँचवा श्लोक

श्लोक-5:-

महानुभाव गुरुजनों को न मार कर (मैं) इस लोक में भिक्षा का अन्न भी खाना कल्याणकारक समझता हूं क्यों कि गुरु जनों को मारकर भी इस लोक में रुधिर से सने हुए अर्थ और कामरूप भोगोंको ही तो भोगूंगा!

वाणी:-

प्रत्येक जिज्ञासु के जीवन में गुरु के लिए अर्जुन जैसी श्रद्धा होनी चाहिए! अर्जुन के सामने गुरुजनों को मारने की बात आई लेकिन हर जिज्ञासु के सामने शंका आती है और अन्दर की शंका ही श्रद्धा को खत्म कर देती है! अर्जुन जैसा भाव ऐसी श्रद्धा का होना जरूरी है कि कैसे भी कारण आने पर अन्दर की नेष्ठा नहीं टूटनी चाहिए चाहे तुम्हें दुश्मन को राज्य देना पड़े- चंडाल के घर से भीख मांगनी पड़े, चाहे सारे स्वार्थ छोड़ने पड़े, चाहे जूते की नोक पर रोटी मिले पर अपने सत्य से नहीं छूटना चाहिए ऐसा योगवाशिष्ठ में भी लिखा है कैसी भी परिस्थितियां आएं मैं अपने सत्य को नहीं छोड़ूंगा! यही सत्य की कसौटी है! एक बार तो भगवान सर्वनाश करेगा- परीक्षा तो लेगा- बाद में वो तुम्हारा चाहे दास भी बन जाएगा!

स्वामी रामतीर्थ ने भी बोला कि शंका आने से अच्छा है तुम्हें गोली लग जाए! नेष्ठा ऐसी मजबूत हो कि किसी भी कारण आने पर ना टूटे! एक बार नारद जी से एक बकरार ने कहा कि तुम्हारी भगवान से जान पहचान है मेरी भी दोस्ती करा दो बकरार से नारद जी ने कहा कि भगवान या तो दोस्ती करता नहीं, करता है तो तोड़ता नहीं, उसने कहा कौन उससे दोस्ती तोड़ेगा? मुझे तो करनी है हम भगवान से भी स्वार्थवश प्रेम करते हैं दुनियां से सीखा ही यही है कि भगवान की भक्ति करोगे तुम्हारा अनिष्ट नहीं होगा! आज गुरु ने यह रहस्य खोला है कि भक्ति एक प्रकार का कवच है जो प्रारब्ध के तीर लगने पर भी Uneffected रहोगे! असर नहीं होगा अब उस भक्त की रोज एक बकरी मरने लगी बकरार के मन में भी आया कि अच्छी भगवान से दोस्ती की बकरियां तो मरने लगी,

Page 27 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 27

फायदे की जगाह नुकसान होने लगा बकरार ने नारद जी को ढूंढा कि मेरी भगवान से दोस्ती कट करवा दो तब नारद जी ने बोला कि दोस्ती कट करवाने की शर्त है कि जंगल में एक बुढ़िया है उसे एक बोरी अनाज की दे आओ! बकरार जल्दी से बोरी लेकर झोपड़ी तक पहुंचा बोला भगवान ने अनाज की बोरी भेजी है उसने बेटी से पूछा रात का आटा है बेटी ने बोला हां तो बुढ़िया ने कहा अनाज वापिस ले जाओ! बकरार ने लड़की से बात करने को बोला बुढ़िया ने बताया हमारे पास एक जोड़ी कपड़ा है जो बाहर आता है पहनता है बेटी बाहर नहीं आ सकती बकरार ने फिर समझाया अब तो बोरी रख लो कल कैसे खाओगे बुढ़िया ने कहा अभी हमारे घर रात का है और तू बोरी ले आया जब कल नहीं होगा भगवान नहीं देगा क्या? बकरार की आंख खुल गई कि उसके पास कुछ नहीं फिर भी प्रारब्ध पर विश्वास है मेरे पास तो बहुत है मैं क्यों चिन्ता कर रहा हूं चाहे कैसी भी हालत आए पर विश्वास नहीं टूटे! दादा जी ने भी कहा- सूखे चने चबाएंगे पर एको ब्रह्म लखवाएंगे हम गाली ताना खाएंगे पर गुरु पर वारी जाएंगे हम भूखे पड़े सो जाएंगे! भगवान ने बोला मेरी राह पर चलोगे तो परीक्षा तो होगी!

अर्जुन को इतनी श्रद्धा थी कि मैं भिक्षा का अन्न खा लूंगा पर गुरुजनों को नहीं मारुंगा! लेकिन हमें जीवन में जब सुख पदार्थ मिलते हैं तो हम परमात्मा को छोड़ना चाहते हैं क्या ये पदार्थ Permanent हैं सत्य हैं? गुरु भक्ति के लिए ऐसी त्याग भावना का होना जरूरी है जैसी अर्जुन को है!

जब मेरा परमात्मा बैठा है तो मैं क्यों चिन्ता करुं भीतर का दृढ़ विश्वास हो, नहीं चाहिए सुख, पदार्थ ये सब भले ले लो पर भगवान मेरे से ना छूटे! भक्त कभी भी अपनी भक्ति का मूल्य नहीं लगाएगा! यदि मांग की तो फिर मजदूर हो, प्रेमी नहीं! मैं तुझपे मर मिटूंगा तुझको खबर ना होगी! मरने के बाद होगा चर्चा तेरी गली में! प्यार तो चुप में होता है मैं अपने जीते जी अपने दुःखों की हवा भी नहीं लगने दूंगा! इक तूं जो मिला सारी दुनियाँ मिली! स्वामी रामकृष्ण के गले में कैंसर था लोगों ने कहा इतना तो मांग लो माँ से कि गला ठीक हो जाए, मैं खाना खा सकूं बोला माँ कहती है

Page 28 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 28

(१ॐ)

2.

Date : 1-11-04

इतने रुपों में तू तो खा रहा है भक्त कुछ मांगता नहीं है विवेकानन्द ने रामकृष्ण से बोला कि बाप नहीं है घर में खाने को कुछ नहीं माँ भूखी है बहन ने आत्म हत्या कर ली और तुमने मुझे पागल कर दिया है तुमने और तुम्हारी माँ ने मेरे साथ क्या किया? रामकृष्ण परमहंस ने कहा जा माँ से खुद ही बात कर लो वो तेरे से बात करेगी - विवेकानन्द गये - वहां जाकर बोले बल दो बुद्धि दो विवेक दो और लौट आए! रामकृष्ण ने उसके सिर पर हाथ रखा और कहा मैं तुझे अपना वारिस बनाता हूं मैं आज से खाली हो गया सब कुछ तुझे दे दिया भले भक्त को अभाव होता है लेकिन वो भगवान को नहीं छोड़ता और ना ही कुछ मांगता है! इश्क कहता है सब कुछ मिटा दो अकल कहती है सब बना दो! भक्त झोपड़ी में सन्तुष्ट रहता है भक्ति में सब मांग खत्म हो जाती है; भक्ति का शृंगार भक्त रोज करता है जब जीवन में ऐसी भक्ति जाग जाती है तो कभी कोई परिस्थिति आ जाए तो भगवान ढाल बन जाता है नारद जी का मिसाल प्रसिद्ध है किसी समय जीवन में कोई [अस्पष्ट] फंसाने भी आए तो लगेगा कि भगवान Help करता है वो गिरने नहीं देता! भगवान ऐसे पहरेदार बनकर खड़ा हो जाता है जब तक किसी के अन्दर इतना घोर निरीच्छापना नहीं आएगा तब तक भगवान का नहीं बन पायेगा!

एक बार राजा ने देखा उसके घर से धन की देवी जा रही है उसने जाने दिया, कीर्ति की देवी और ऐश्वर्य की देवी को भी उसने जाने दिया! पर जब सत्य का देवता जाने लगा तो राजा ने उसे रोक दिया बोला तुम्हें नहीं जाने दूंगा! तुम्हारे सहारे तो मैं उन्हें भेजा! परन्तु जब सत्य नहीं गया तो वो तीनो देवियाँ भी लौट आई! क्यों कि जहां सत्य है वहां ये सब वैसे ही आ जाएंगे पर सत्य को इसलिए नहीं अपनाना कि ये तीनो रहेंगे! सत्य की खातिर सत्य को चाहो सत्य को भी किसी स्वार्थ से नहीं पकड़ो! एक गुरु विवेक को कहा जाता है एक गुरु बाहर से है! अर्जुन के सामने भी दो गुरु थे एक द्रोणाचार्य दूसरे कृपाचार्य हमारे भीतर विवेक रूप गुरु

Page 29 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 29

सत्य की पहचान देता है मन के अधीन कर्म तभी होते हैं जब हम विवेक को मारते हैं भीतर वाला तो सबकी खबर देता है! परमात्मा ने सही गलत की बुद्धि सबको बक्शी है!

दुनिया में अनर्थ के दो ही कारण हैं अर्थ और काम, धर्म और मोक्ष के पीछे तो सिर्फ सन्त हैं अगर अर्थ और काम धर्म से प्रेरित हो तो मोक्ष का कारण बन जाएंगे! भगवान ने बोला कि धर्म विरुद्ध काम भी मैं ही बना हूँ! जब तुम अन्दर की Conscious को मारते हो तो तुम्हारे अर्थ और काम भी खून से सने होंगे! जब मन माया में जाये तो पूछे कि क्या ये तेरा सच्चे सुख का उपाय है! क्या ये सुख भरपूरता देंगे! अपने मन से भी सत्संग करना चाहिए! इतने सुजाग हो जाएं कि मन के कहने से विवेक का अनादर ना करें! दादा जी ने बोला He is a Brave man who can say No इतने सुजाग हो जाओ कि मुझे मन के कहने से विवेक का अनादर नहीं करना! काम-क्रोध के अधीन नहीं होना है जिन गलियों से मन घूमकर आया है उन गलियों से मुड़ने की आदत डालो! इतने Strong हो जाओ अन्दर से कि मन को No कर सको!

तेरा मेरा मनवा एक कैसे होगा जब अपने भीतर बैठे भगवान का आदर करोगे! भगवान की सृष्टि में आए हो तो वो इतनी लाज रखेगा दो रोटी खिलाएगा! विश्वास रखो! वैश्य का धर्म है विवेक से चले!

नानक साहब ने बोला हक पराया नानका उस सूअर उस गाय विवेक से चलने पर तुम्हें महसूस होगा कि पवित्र, शुद्ध हो गये हैं यही तो लक्षण है आनन्द की!

इतने साक्षी बनो कि पहचान सको कि कौन सा मन है कौन सा विवेक है! ज्ञान के लिए सच और झूठ दोनों की पहचान होनी चाहिए!

-एक बार एक शिष्य गुरु के पास आया बोला गुरु जी ज्ञान दे दो सच की पहचान दे दो गुरु ने कहा झूठ जानते हो कहने लगा नहीं झूठ का तो मुझे पता नहीं है तो गुरु ने वापिस भेज दिया कि झूठ की पहचान नहीं है तो सच कैसे जानोगे जो व्यक्ति अपनी सच्चाई पर चलता है कई बार दुनिया भी बहुत तकलीफ देती है! पर इन सबके अधीन होकर

Page 30 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 30

(१ॐ)

3.

Date : 1-11-04

अपने विवेक को रौंधना नहीं! लाखों दीवारें आगे आती हैं जब कोई सच की राह पर चलता है! सच की नाव डूबेगी नहीं भले हिलेगी जरूर! भगवान परीक्षा भी लेता है! पर सर पर हाथ भी वही रखता है किसी काम में दिल धड़कती है तो वो पाप है कई बार ऐसे कारण आते हैं जब विवेक को रौंधना पड़ता है पर तुम्हें Strong बनना है! पहचान होती है समय-समय पर! कई बार गुरु भी तुम्हें माया में भेजता है! तुम्हारे भीतर का वैराग्य क्या कहता है? मुझे घुटन है! रोना आये कि भगवान मैं तो तुमसे भक्ति मांगता हूँ तुम क्या देते हो? मुझे केवल [अस्पष्ट] चाहिए आती हुई माया को No कहने की Power हो! ज्ञानी त्याग भावना से बैठा है! जिसकी जले वो पछताए! जनक का एक पैर तेल के कड़ाहे में एक सुन्दर स्त्रियों की गोद में, पर वो सम अवस्था में है! ज्ञानी एक रस है कोई भी कारण आए तेरा विवेक तुझे Guide करेगा! बशर्ते अन्दर की आवाज सुनने की आदत हो! बाहर का शोर कम होगा तो अन्दर की आवाज सुनाई देगी!

बाहर गुरु की मर्यादा अन्दर विवेक रूपी गुरु दोनों का Balance हो दोनों की मर्यादा रखो! दोनों का आदर करो! जितना अधिक मन और विवेक का मंथन चलेगा उतना अच्छा है! भगवान ने बड़ा अच्छा Meter दिया है विवेक का जो भले बुरे सब कर्मों को बता देता है! आसुरी दैवी सम्पदा दोनों भीतर हैं! गुरु दैवी सम्पदा से चलना सिखाता है! बोध अन्दर जो डिए उपदेश सही सुजाणिज सो दरवेश सदा अपने विवेक का आदर करोगे तो कभी पछताना नहीं पड़ेगा! विवेकी पुरुष को भगवान भी साथ देता है मन को कितना भी कष्ट मिले पर विवेक नहीं छोड़ना!

विवेकवान पुरुष का हमेशा भगवान सहायक है क्यों कि वो बिना विचारे करता ही नहीं है! अन्दर की शान्ति रहेगी! अविवेकी को पश्चाताप शान्ति नहीं लेने देता! यदि आज बबूल के पेड़ उगाए हैं तो कल फल नहीं निकलेंगे सालो बाद भी मन को पछताना पड़ता है!

Page 31 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 31

गुरुजनों में नेष्ठा गुरुजनों का आदर करना है चाहे भिक्षा मांगकर भी खानी पड़े तो भी विवेक का अनादर नहीं करो! पहले विवेक नहीं था तो पश्चाताप भी नहीं था! शुरु में विवेक के अनुसार चलने में कष्ट होता है पर फिर तो विवेक के अनुसार ना चलने पर तकलीफ होती है! एक भगवान देखकर कर्म कर रहा है वो भी नहीं पछताता एक वो लोग नहीं पछताते जो विवेक को नहीं जानते! एक जागृत पुरुष नहीं पछतायेगा क्यों कि सुजाग है! एक सुजाग है एक सुषुप्ति में है और एक मूर्ख है जो लापरवाह है देहाध्यासी है फर्क दिन-रात का है! विवेक और मन का! ये गीता ज्ञान व्यवहार और परमार्थ की सिद्धि देने वाला है!

भजन- गुरु ब्रह्मज्ञान वाले तीर मारदे नी सइयो सच्ची मुच्ची

ओउम्.

Page 32 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 32

(१ॐ)

1.

Date : 2-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - छटा श्लोक

श्लोक:-6:-

यह भी नहीं जानते कि हमारे लिए युद्ध करना और न करना - इन दोनों में से कौन सा श्रेष्ठ है अथवा यह भी नहीं जानते कि उन्हें हम जीतेंगे या हमको वे जीतेंगे! और जिनको मारकर हम जीना भी नहीं चाहते वे ही हमारे आत्मीय धृतराष्ट्र के पुत्र हमारे सामने मुकाबले में खड़े हैं!

वाणी:-

जब तक जीवभाव जीवित है अगर धर्म अधर्म का युद्ध सामने आ जाए तो दुविधा आ जाती है मन अधर्म से हटना नहीं चाहता और धर्म को अपनाना भी चाहता है विकारों को भी नहीं छोड़ना चाहते और भगवान को भी पाना चाहते हैं! ऐसी स्थिति है जहां मन गन्ना और रोटी एक साथ खाना चाहता है! मन कहता है ज्ञान में स्थिति भी बन जाए और विकारों को भी ना छोड़ूं ये है संशयात्मक बुद्धि जिसमें ये ख्याल चलते हैं! निश्चयात्मक बुद्धि वाले का एक ही ख्याल है गुरु वाक्यं सत्यम! अगर भीतर द्वन्द चल रहा है तो कहीं ना कहीं माया की तरफ झुकाव है! जब कभी लोभ का, मोह का कारण सामने आता है तो मन बोलता है कर ले, लेकिन विवेक कहेगा नहीं कर लेकिन दीवार का झुकाव जिस तरफ है उधर ही गिरेगी! कई बार स्वभाव जीत जाते हैं मन का संकल्प उठाना जिज्ञासु की हालत है लेकिन उसके अनुसार कर्म का होना गलत है कर्म नहीं होना चाहिए कभी मन दुविधा में आ जाता है लेकिन ऐसे में परमात्मा को नहीं छोड़ो! जो कर्म हम करके आए हैं जब अचानक गुरु उससे उल्टी बात बताता है मन तो चाहता है कि गुरु को जीत हो लेकिन दम नहीं लगाते! ऐसे में अन्दर से मन जीत जाता है! फैसला नहीं कर पाता कि किस Side फैसला हो मन की तरफ या भगवान की तरफ! घर के लोग भी कहते हैं तुम्हें सत्संग चाहिए या हम? ऐसे में मन घबरा जाता है! कभी-2 घर वालों की बात सुनकर मन कहता है कहीं हम गलत तो नहीं हैं? क्यों कि वो कहते हैं तुम्हारी वजय

Page 33 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 33

से Hurt हो रहे हैं वो अपनी स्वार्थ बुद्धि को दोष नहीं देते तुम्हें देते हैं हम अन्दर से समझे कि अगर किसी का गुरु से प्यार है तो गुरु के प्यार में दुनियां छूटेगी हम अपने निश्चय में मजबूत रहें अपने विवेक से चलें!

बाहर से कुछ बोलें नहीं लेकिन अन्दर में पक्के रहें कि कुछ ना बिगड़ेगा तेरा सत्गुरु शरण आने के बाद, हर खुशी मिल जायेगी कदमों में झुक जाने के बाद! थोड़े समय ये दुविधा या द्वन्द सबके जीवन में आता है!

साधु होने के लिए कई तपस्याओं से गुजरना पड़ता है अपने मन की अग्नि को पार करना पड़ता है! बहुत आगे जाने के बाद भी मन कई बार Knock करता है! कई बार मन अपनी कमजोरियों को पकड़ कर हमें दुविधा में डाल देता है ऐसी दुविधा में आकर मन उलझता है!

जिस युद्ध में अर्जुन के साथ भगवान आकर खड़े हो गये क्या अब शका आना उचित है कि क्या करे क्या ना करे? तेरे साथ जब तेरा गुरु है तो तुझे भी दुविधा में आना उचित नहीं है भगवान की रजामन्दी है तभी तो तेरे साथ युद्ध में खड़ा है! दुनियां के लोग अपने स्वार्थ के कारण बोलते हैं लेकिन हमारे साथ भी गुरु है मन में शका नहीं आनी चाहिए वो बोलते हैं क्या हम गलत हैं तू फंसे जाता है लेकिन जानो कि जिसको सच की लगन नहीं लगी है वो कैसे समझ सकता है कि ईश्वर का प्यार क्या है? कई बार अपने ही विकार नहीं जीत पाते तो भी मन कमजोर हो जाता है बहुत तरह के कारण होते हैं पर याद रखना जब भी जीवन में चुनाव का वक्त आए तुम्हारा वोट भगवान को ही जाना चाहिए!

लगन तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा! ना भयभीत होना है ना घबराना है! जब तुम्हारे सिर पर धनी साईं बैठा है तो हम इतनी बुद्धि क्यूं चलाएं? ये बुद्धि इसलिए चलती है क्यों कि इसे गुरु की बात मानने की आदत नहीं! यदि एक विश्वास होता है तो वो आँख बन्द करके मान लेता है!

विवेकानन्द रामकृष्ण परमहंस के पास गये! गुरु ने कहा यहाँ अंधी श्रद्धा चाहिए! विवेकानन्द कहने लगे मैं श्रद्धा

Page 34 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 34

(१ॐ)

2.

Date : 2-11-04

को तो मानता हूं अन्ध श्रद्धा को नहीं! गुरु ने कहा श्रद्धा को भी क्या आंख होती है समझ गया विवेकानन्द!

हम कहते हैं झोपड़ी में हाथी भी आ जाये और झोपड़ी भी ना टूटे! एक समय दो मास्टर को खुश करना चाहते हैं! हमारा मन अर्जुन की तरह है घर जीवी कढ़े हर जीवी कढ़े! हरेक के जीवन में ऐसी Stage आती है कि भगवान को चुने और इस दुविधा से जीतना पड़ेगा! हमारे घर के सब भगवान पर विश्वास नहीं रखेंगे! उनमें से परमात्मा किसी एक को यदि आगे से हटाए तो बर्दाश्त नहीं होता! इस राह पर चलते हैं तो भगवान तुमसे सबको दूर करके तुम्हें अपना बनाएगा लेकिन हम भगवान को भी और उनको भी राजी करना चाहते हैं! यदि तुम गुरु की बात मानने में एक मिन्ट भी लगाते हो तो समझो तुमने अपने मन से सलाह कर ली! जिसकी बुद्धि जीवित है वो ऐसी बात करेगा! करना ना करना ये कौन सोचेगा? जो कर्म का कर्ता है यदि हम गुरु के हुक्म से चलते हैं तो जो हालत आ जाए मंजूर है! नानक हुक्मे जे बुझे तां हौं में कहे ना कोय फिर अर्जुन के अन्दर ये भी ख्याल आ गया कि हम जीतेंगे भी या नहीं - कर्म फल का विचार भी आ गया! जब कर्तापने से कर्म की शुरुआत होती है तो फल की ओर ध्यान जाता है! अन्दर के अहंकार ने आवाज दे दी कि युद्ध करूं या नहीं मोह भी है और कर्ता भाव भी! जो कर्तापने का रोगी व्यक्ति है - मैं कर्ता हूं ऐसे काले सर्प ने सबको डसा है कर्तापने से ग्रसित कर्म करने से पहले फल का विचार करता है जबकि प्रत्येक कर्म भगवत भाव से करना ही उचित है कर्म फल की इच्छा ही उसे कर्म से बांध देती है जिस बच्चे की Paper की तैयारी नहीं है वो दस बहाने लगाएगा और जिसकी तैयारी है वो दौड़-दौड़ कर जाएगा! जिन कर्मों के Result के प्रति आपका मन Sure हो जाता है वहां मन उस कर्म को करने की कोशिश करता है जहां पता है नेकनामी मिलेगी वहां तुम जरूर कर लोगे कि अगला मेरे किये हुए को जानेगा और जहां Sure नहीं है वहां

Page 35 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 35

कर्म से भागना चाहेगा! अर्जुन का कर्ताभाव भी यही कह रहा है कि Result Sure नहीं है वो पलायन की स्थिति में आ गया है अपने इस अन्दर की कमजोरी को जीतना है! सच्चे के सामने ही सच उगल पाएँगे! कृष्ण इतने Pure Hearted हैं कि अर्जुन ने कितना छिपाना चाहा लेकिन सच उगल बैठा! ये गुरु की बढ़ाई है जो इतना Pure सरल है जो उसके सामने सच बोलने पर मजबूर हो जाते हैं!

वो उनको मारकर जीना भी नहीं चाहता मोह प्रगट हो गया! मोह में मन इतना निरीच्छा हो जाएगा बोलेगा भगवान और मत देना पर जो है वो न जाए मन ये मानने को तैयार नहीं कि भगवान जो तुम्हें चाहिए भले ले जाओ! इनमें से किसी का छूटना - अलग होना मन को मंजूर नहीं है!

हम कहते हैं झोपड़ी में हाथी भी जाए और झोपड़ी भी ना टूटे! एक समय पर दो मास्टर खुश करना चाहते हैं! हमारा मन अर्जुन की तरह है दोनों तरफ का बनना चाहता है हरेक के जीवन में ये Stage आती है जब भगवान को चुनना पड़ता है हमारा मन कहता है सबके सब मेरे साथ भगवान को चुने गुरु ये चोरी पकड़ लेता है जब सामने से एक को भी हटाता है तो बर्दाश्त नहीं होता! इस राह पर चलते-चलते परमात्मा के अलावा किसी को भी प्यार करोगे तो भगवान उसको दूर कर देगा भगवान को भी राजी करना चाहते हो उनको भी राजी करना चाहते हो पर God is Jealous lover.

गुरु मुक्ति की युक्ति का दाता है तब तुम्हारा मन कहता है दोनों तरफ की युक्ति दे दो! डाल पर लगा फूल भगवान पर नहीं चढ़ सकता! डाल से तो अलग होगा ही! सारे घर के सत्संग आ जाएं पूरा पेड़ भगवान बर्दाश्त नहीं कर सकता! आपस में ही बनकर बैठ जाओगे! यदि घर के सारे सत्संग आ गए! फिर तुम सत्संग नहीं सुन पाओगे संकल्प सबके लिए अच्छा रखो! मन कहता है घर के सारे आ जाएंगे तो Setting हो जाएगी तुम होशियार हो तो भगवान भी होशियार है! अपना उद्धार करो! किसी का भी मन तपस्या करना नहीं चाहता! अपने कंधे पर बंदूक रखकर गोली चलाओ तुम भगवान के कंधे पर रखकर खुद पीछे हटना चाहते हो

Page 36 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 36

(१ॐ)

3.

Date : 2-11-04

सभी अपने स्वार्थ से परेशान हैं तुम्हारे कारण नहीं तुम केवल भगवान की सुनो किसी की बात सुनकर बहकावे में आ जाते हैं! विवेकानन्द Lecture कर रहे थे Telegrame आया पढ़कर जेब में डाल लिया! बाद में किसी ने पूछा क्या हुआ बोला बहन ने आत्म हत्या कर ली किसी ने कहा तुम्हारे कारण ऐसा हुआ बोले मेरे कारण ऐसा नहीं हुआ एक बहन ने हत्या कर ली लेकिन लाखों बहनों का जीवन तो बच गया! तुम भी कहते हो मेरे कारण ऐसा हुआ!

गीता भगवान के समय एक औरत के पति को विदेश में पता चला कि वो सत्संग जाती है वो वापिस आ रहा था देखने के लिए रास्ते में ही attack हो गया उसकी death हो गई सबने कहा इसके कारण ऐसा हुआ पर उस औरत को फर्क नहीं पड़ा भगवान को उससे मिलने नहीं देते थे चोरी से भगवान मिलने जाते थे वो स्थिर थी क्यों कि उसे विश्वास था कि मुझे भगवान मिला है जो होना था वो हो गया! लोग कहेंगे तुम घर नहीं थे चोर आए चोरी हो गई बोलो शुक्र है मैं घर नहीं था वरना चोर मुझे भी मार जाते! पर तुम कहोगे हमारे कारण चोरी हो गई! तुम्हारे अन्दर ही निश्चयात्मक बुद्धि नहीं है! तुम कहते हो कर्म बन रहा है! लेकिन अगला स्वार्थ के कारण Hurt हो रहा है! हमारे कारण नहीं!

मीरा पर भी इल्जाम लगा लगा लेकिन वो अपनी मौज में थी सयाना वही है जो सारी अग्नियों को निश्चय से पार करे! संशय से नहीं! शुक्र है भगवान ने पहले से ही ज्ञान दे दिया हालत तो आनी ही थी! हुकम के बिना पत्ता भी नहीं हिलता तो आप कारण कैसे बने? सब हुकम बना पड़ा है अपने अन्दर की इच्छा दुःख का कारण है! कभी मान की इच्छा होती है! बच्चों से मान नहीं मिलता! इच्छा का स्वभाव सब कुछ दिखा देता है भले बातें कैसी भी आए लेकिन अपने स्वरूप में विक्षेपता ना आए! माया तो बहुत मिल जाएगी पर गुरु ऐसा कहां हर बार मिलेगा!

Page 37 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 37

दादा ने कहा "Be a Block of Stone" तुम्हारा दुःखी होना किसी के दुःख के साथ तुम्हें कमजोर बना जाएगा! सब कुछ सच्चा लगेगा जबकि होता अन्दर का मोह है! कोई जिद्द के कारण कुछ नहीं खाता-पीता लेकिन हम उन्हीं के चक्कर में अपना आनन्द गंवाते हैं! जबकि ये जीवन दुबारा नहीं मिलेगा! मजबूत बनो! अहिल्या कोई पत्थर की नहीं थी पत्थर दिल थी!

अर्जुन ने आज तक इतनी परवाह नहीं की थी उसने घर वालों की, जो आज इतना प्यार लुटा रहा है! सब मोह है! हमारा मन भी सत्संग के लिए कहता है कि घर वाले दुःखी हो रहे हैं क्या पहले कभी दुःखी नहीं हुए! आज तो हम किसी को Hurt ना करके केवल अपने उद्धार के लिए आते हैं! जबकि पहले अपनी इच्छाओं से स्वभावों से सबको Hurt करते थे ये सब मन की कमजोरियां हैं जो तुम्हें दुविधा में डाल देती हैं! अपने सुख स्वार्थों के कारण मन लिहाज में आने लगता है! दशरथ भी मोह के कारण मरा! गान्धारी ने भी मोह के कारण आंखों में पट्टी बांधी थी मोह से अन्धे हो जाते हैं बंधे को बन्धा मिले छूटे कौन उपाय! गुरु समर्थ है जो तुम्हें इस पिंजरे से निकालता है तुम कहते हो कैसे निकलें सोने का पिंजरा है! जो अच्छे लगते हैं उनका बन्धन काटना मुश्किल लगता है! जिनसे नहीं बनती उनका बन्धन काटना आसान है! जो सुख देते हैं मन उनके लिहाज में आ जाता है ये भी तो स्वार्थ है प्यार नहीं! सबसे पहले कृतज्ञता भगवान से निभाओ उसकी तो महिमा जिसने इस सबको बनाया है उसको तो भूल गये!

पति ने पत्नि को करवा-चौथ पर नथनी बनवा कर दी पत्नि सारा दिन बोले देखो नाथ ने नथनी बनवाई है सन्त निकला बोला जिसने नाक दी, नाथ दिया उसको तो याद कर उसकी महिमा गाओ! खाते भगवान का हो गाते सम्बन्धियों का हो! शुकराना सबका करो, पर ऐसा नहीं कि मोह की दलदल में फंसे जाओ!

गुरु तो हमें आलौकिक प्यार दे रहा है भगवान का! जो सुख आए फिर ना जाए उसका करो विचार! ऐसा सुख दिया है गुरु ने और अन्तिम श्वास तक का सुख

Page 38 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 38

(१ॐ)

4.

Date : 2-11-04

दिया है! गुरु से बढ़कर कोई प्यार दे नहीं सकता! संसार से इन्द्रियों का सुख मिलता है गुरु अतिइन्द्रिय सुख देता है! झूठे सुख के पीछे तुम सच्चे सुख को छोड़ देते हैं! झूठे सुख को सुख कहे मानत है मनमोद, जगत चबेना काल का कुछ मुख में कुछ गोद! गुरु मिला आज समय ना गंवाओ मोह के कारण आते हैं पर गुरु के साथ से, अपने पुरुषार्थ से इसको काटो!

एक विचार गुरु ने दिया - जिससे मन को मनाते हैं!

एक होता है जो गुरु ने कहा ठीक ही ठीक है!

मिले हुए सुख को नहीं भगवान को पकड़ना है! गुरु तो जीवन के अंत तक सुखी कर देता है! ज्ञान से भरपूर कर देता है!

भजन:- ओ गीता वाले सांवरे ओ भोले भाले सांवरे

हृदय में ज्ञान की मुरलिया बजा

ओउम्.

Page 39 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 39

Page 40 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 40

(१ॐ)

1.

Date : 3-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सातवां श्लोक

श्लोक-7:-

कायरतारूप दोषों से उपहत हुए स्वभाव वाला, तथा धर्म के विषय में मोहितचित हुआ मैं आपसे पूछता हूँ कि जो साधन निश्चित कल्याण कारक हो, वह मेरे लिए कहिये क्यों कि मैं आपका शिष्य हूँ इसलिए आपके शरण हुए मुझको शिक्षा दीजिए!

वाणी:-

गुरु से प्रश्न करते समय नम्रता ऐसी भावना होनी चाहिए जब तक अर्जुन जैसी नम्रता नहीं है तो गुरु भी बात नहीं करेगा ऐसे में जवाब देना गुरु का धर्म ही नहीं है! ध्यान रहे कि:-

1. कभी भी मन में प्रश्न का उत्तर रखकर बात ना करे! क्यों कि ऐसे में प्रश्न करके मन गुरु को जांचना चाहता है!

2. प्रश्न सिर्फ प्रश्न पूछने के लिए नहीं करना चाहिए!

3. कभी गुरु से वाद-विवाद न करो, क्यों कि गुरु के पास संवाद होता है!

4. प्रश्न नम्रता से पूछो न कि अहंकार से ये भी मर्यादा नहीं है, कोई बात है भाव है तो पूछो निश्चय के लिए! गुरु को अधिक बुलवाना भी गलत है!

अन्दर से नम्रता रखकर बात करो कि आप जो कह रहे हो ठीक है लेकिन मेरे मन में शका आ रही है इसकी समाधानता करिये! गुरु के साथ कभी बहस नहीं करो! गीता में कृष्ण अर्जुन संवाद कहा गया है वाद विवाद नहीं! गुरु और हमारे अन्दर की समाधानता होनी चाहिए! यह निश्चय होना चाहिए कि गुरु जो कह रहा है ठीक कह रहा है!

अर्जुन ने अहंकार से बात नहीं की नम्रता से बोला भगवान तुम ही ठीक हो क्यों कि अर्जुन अपनी कमजोरी पहचान रहा है! कि मैं अन्दर से कायर हो गया हूँ जब भी गुरु से बात करे अपनी बात करे लेकिन हमारा मन दूसरे की बात अधिक करेगा गलती अधिक बताएगा! अपनी अन्त में बहुत कम जो कि गलत है मन भड़ास निकालता है! गुरु तुम्हारी भड़ास सुनने के लिए

Page 41 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 41

नहीं बैठा! भड़ास अन्दर ही रहेगी तो पकोगे! आवे में धुआं अन्दर रहता है घड़ा पकता है बोलो कि कमजोरी मेरे अन्दर आ गई गुरु हमारी कमजोरी दूर करता है!

अर्जुन ने बोला धर्म के विषय में मैं मोहितचित हूं मेरे अन्दर कायरता आ गई है! अपनी कमी बताई! किसी मन के संकल्प के अधीन हो तो धर्म-अधर्म का फैसला नहीं कर पाओगे! जब किसी भी विकार के अधीन हो जाते हैं तो द्वन्द आ जाता है! उलझ गए कि क्या करे क्या करना ठीक है!

विवेकानन्द की बात चलती है कि उसकी बहन ने आत्म हत्या कर ली तो वो मोह के अधीन नहीं हुआ तो कोई प्रश्न या परेशानी भी नहीं हुई लेकिन जब घर में खाने के लिए नहीं था तो परेशान हुआ रामकृष्ण ने कहा और जाकर माँ से भी माँग कर रहा है! चित की स्थिरता का प्रयत्न गुरु करवाता है जिस समय आप परिस्थिति को साक्षी होकर देखते हो तभी धर्म अधर्म को जानते हो स्थितप्रज्ञ जो है वही तो धीरज से किसी की हालत को Face कर पाएगा! ज्ञानी ही जागृत कर सकता है क्यों कि वो परिस्थिति को ही मिथ्या करके देखता है!

पति की मृत्यु हो जाए गुरु के पास जाओ वो धीरज देगा मां के पास जाओगी गले मिलकर रोयेगी हालत का रूप हो जाओगे! यदि हालत प्रभावित कर रही है तो संशयात्मक बुद्धि वाले हो! मीरा के जीवन में कई बातें आई उसने कभी गुरु से सवाल नहीं किया स्थिर बुद्धि थी ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन!

ये तो हमें देखना पड़ेगा कि हमारा मन स्थिर है या अस्थिर ये सच या वो सच! किसी दिन घर वालों की बातों से प्रभावित हो जाते हो, कभी नहीं होते हो जब नहीं होते हो तब निश्चयात्मक बुद्धि में हो! इतनी चित की स्थिरता हो कि कोई भी बाहरी परिस्थिति विचलित ना करे! अपने अज्ञान का कारण जान सको अपने विकार का Reason पता हो! अर्जुन जान रहा है कि मेरे अन्दर मोह रूपी दोष आ गया है! ज्ञान के बाद भी जो अनजान बनके रहता है वो महामूर्ख है! यदि हम विचार नहीं कर पा रहे तो अन्तर्मुखता की कमी है! आपका अन्दर वाला कर्म करने से पहले मर्म जानता है क्यों कि तेरा मन दर्पण कहलाए! भले बुरे सारे कर्मों को देखे और

Page 42 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 42

(१ॐ)

2.

Date : 3-11-04

दिखाए! हम अपने भीतर जाते ही नहीं हैं! अनजान बन जाते हैं पता नहीं कहकर आप अपने को छुड़ा लेते हैं मन की बात को लेकर झटपट बोलते हो मुझे पता नहीं! तन की बातों का पता चलता है Past-Future की चिन्ता करते हो मतलब भगवान पर विश्वास नहीं है कई कर्म तो समय से पहले ही ध्यान में आ जाते हैं मोह का कारण होता है कहते हो फर्ज है अन्दर वाला मोह जोरी से कर्म कराता है फिर सफाई भी देता है अपने को अपने से समझाते रहते हो! आपके अन्दर Reasoning Power भी है! कई बार बच्चों पर क्रोध करके भी कहते हो मुझे गुस्सा पसंद नहीं पर तुमने दिलवाया अपनी झेंप मिटाने के लिए कारण ढूंढते हो अन्दर वाले को उत्तर जरूर देना पड़ता है गुरु इतना सुजाग कर देता है कि तुम अपने से ही आंख नहीं मिला पाओगे! जब गलत कर्म करोगे! अपने ज्ञान से स्वभाव, कर्म, रहत ठीक करो! हमें गुरु इतना सचियार कर देता है बस गुरु की मानते चलो! नानक से पूछा- किव सचियारा होइये किव कूड़े टुटे पाल, गुरु नानक ने उत्तर दिया- हुकम रजाई चलणा नानक लिखया नालि! केवल हुकम में चलते-चलते सच का प्रकाश हो जाएगा! कई बार गुरु से बात करके मन अपने मुताबिक उत्तर चाहता है! कहीं जाने का मन भी करता है गुरु की आज्ञा पर भी चलना चाहता है! लेकिन हम गुरु को पहले इतना अधिकार दें कि वह सही सलाह बता पाए! जो निश्चय किया हुआ कल्याण कारक साधन होवे गुरु वो बताए तो ज्यादा अच्छा है गुरु को इतना अधिकार दो कि वो सच सुना सके! भला जी, भला जी महामन्त्र अपना लो! एक गुरु से शिष्य ने कहा कोई गलती हो तो बताना गुरु ने बोला मैं तो बताऊंगा समर्थ हूं लेकिन तुम सुनने के कान रखना! एक शिष्य गुरु की बात पर हां जी हां करता था तो उसने कभी गुरु की मार भी नहीं खाई कई बार लोग गुरु को Information देते हैं घर वालों से Permission लेते हैं हमारा मन उल्टा चलता है जबकि Permission गुरु से लो और Information घर वालो को दो! मन को बन्धन

Page 43 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 43

काटना मुश्किल लगता है तुम ना गुरु की मार खा सकते हो ना जगत की मार कैसे ब्रह्मस्वरूप बनोगे! गुरु गाली भी हमारे मन को बनाने के लिए देता है! जब गुरु स्वांग धारे - शिष्य सिदक ना हारे!

अज्ञान का भूत निकालने के लिए कभी गुरु गर्म खुरपा भी मारे तो भी सिदक बना रहे!

एक गुरु को तीन शिष्य थे - सांप आया - बोला खून चाहिए तीनो का तब गुरु ने बोला मैं ला देता हूँ तीनो शिष्य सो रहे थे! पहले शिष्य की छाती पर चढ़ा चाकू से थोड़ा खून निकाला शिष्य ने आंख खोलकर देखा फिर सो गया! सोचकर गुरु का हर कर्म मेरी भलाई के लिए है! दूसरे की छाती पर चढ़ा! उसने पूछा क्या कर रहे हो बोला खून चाहिए वो भी चुप-चाप सो गया तीसरे की छाती पर चढ़ने लगे वो उठकर भाग गया कि गुरु तो मार डालेगा! बाहर भागा उसे सांप ने डस लिया! ये उत्तम, मध्यम और कनिष्ठ जिज्ञासु की पहचान है! उत्तम जिज्ञासु ही गुरु को पूर्ण अधिकार देगा मारे राखे एको राम!

रावण के पास किसी वस्तु की कोई कमी नहीं थी सब कुछ तो था लेकिन गुरु मति नहीं थी! तभी उसका सर्वनाश हुआ! गुरु को Dummy बनाकर Use मत करो! मन ये ना कहे कि जैसा मैं चाहूं गुरु वही कहे! जो कल्याण कारी हो वही तो बोलेगा गुरु हमारे लिए! सच्चा साधु वो है जो अपने मन को प्रबोध देता है! यहां भी हमारा मन अपनी बात ऊपर रखना चाहता है!

बच्चे को अग्नि के पास नहीं जाने देंगे इसमें भलाई समझते हैं उसकी! गुरु का भी धर्म है हमें विकारों के पास ना जाने दे! पर हमारी भलाई है हम सुन सके! अर्जुन जैसी श्रद्धा रखने में भले कितना भी कष्ट सहना पड़े तो भी मैं मानूंगा ऐसा भाव हो!

बेटा पैदा होता है बेटा-बेटा कहकर बेटे का अहंकार बढ़ाया बेटी की शादी हुई तो पूजा हुई! सबने हमारे अहंकार को बढ़ावा दिया कोई ऐसी जगह नहीं जहां मन झुक सके सिवाय गुरु के लेकिन यहां भी मन बहस करता है कभी डाक्टर

Page 44 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 44

(१ॐ)

3.

Date : 3-11-04

से नहीं कहते कि उसको दूसरी दवाई दी मुझे दूसरी दी! गुरु का काम है हमारे मन मुताबिक हमें Dose देगा! मन गुरु से भी आगे चलना चाहता है जो तुम्हें कहा गया वो तुम्हारे लिए उचित है निश्चय करो कि मैं मानता चलूंगा! गुरु गृहस्थी से नहीं निकालता लेकिन जो गृहस्थी के मान-अपमान हैं जो आसक्ति पड़ी है वो निकालता है! ये सब मन के दोष हैं जो मन मुड़ना नहीं चाहता! कभी गुरु को मोड़ो नहीं गुरु वाक्यम् सत्यम ऐसी धारणा करो!

अर्जुन ने अभी तक शरणागति स्वीकार नहीं की तभी भगवान अभी तक नहीं बोले! चेला वो जिसको गुरु का चोला फिट आ जाए बाहर का नहीं ज्ञान का चोला! शरणागति का मतलब है शरण में आ तो गति होए! शरण में आए बिना गति नहीं है शरण आवे तिस कंठ लावे! शरण पड़े सो तरे अड़ोगे तो तर नहीं पाओगे! अड़े सो झड़े!

एक स्कूल भी जाते हैं तो मास्टर के Under चलते हैं Hospital जाते हैं तो डाक्टर के Under चलते हैं गुरु के पास आते हैं तो गुरु के Under चलें तभी Under-standing होगी बच्चे को अख्तियार नहीं है Teacher का Exam ले! यहां आकर गुरु की परीक्षा नहीं लो! नम्रता से झुककर शरणागति से पेश आओ! एक बार जिसको गुरु कहे Yes Sir उठो तो उठो बैठो तो बैठो!

जब एक बार अपना बड़ा मान लिया तो फिर जैसे कहे ठीक है! गुरु की शरणागति होगी तो कभी शका नहीं आएगी कि पार लगायेगा कि नहीं! भगवान को साथी बना लिया तो जीवन बन जाएगा! पानी पीजिए छान के गुरु कीजिए जान के सबके पीछे नहीं लग जाओ! पहले गुरु को जांचकर फिर श्रद्धा रखकर बैठो फिर कभी नहीं जांचो नहीं तो दोषी कहलाओ!

मुझको जो शरीर कर उचारिये ते नरक जूणि में पड़िए!

गुरु को मानुष जानते तो जन्म-जन्म होय स्वान

एक गुरु ने अपने शिष्यों को बुलाकर कहा - तेरी स्थूल बुद्धि के

Page 45 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 45

कारण कई दोष देह धारण करने के कारण यहां भी दिख जाएंगे उन दोषों के पीछे नहीं जाना केवल मेरी बात को समझना नहीं तो तेरी श्रद्धा भंग हो जाएगी तेरे में कृतघ्नता का दोष आ जायेगा और तुम पथ भ्रष्ट हो जाओगे! तुम सिर्फ गुणों को ग्रहण करना राम तीर्थ ने कहा मैं तुम्हारे लिए झाड़ू का काम कर रहा हूँ अर्जुन विद्वान है उसे शरणागति का अर्थ पता है शिष्य को अधिकार नहीं है गुरु के कर्मों में जाना! मास्टर को मास्टरी नहीं करो! राम तीर्थ ने कहा हलवाई का चूल्हा काला है! मिठाई तो काली नहीं है तुम मिठाई खाओ! गुरु को कभी क्रोध का सहारा लेना पड़ता है कभी गुरु को बोलना पड़ता है कि सब दिया हुआ तो मेरा है तुम्हारा अहंकार झुकाने के लिए! गुरु क्या देना चाहता है वो समझो! वो तुम्हें हर तरफ की समझ देकर तारना चाहता है! शरणागति लेने के बाद अपने प्यार और भावों को बरकरार रखना! पूरी तरह से शरण आओगे तभी गुरु घड़त करेगा मूर्ति तभी तैयार होगी! समर्पण Means अपनी समझ भी अर्पण कर दो!

एक शिष्य गुरु के पास आया - मुझे ज्ञान दे दो गुरु ने कहा पहले 6 माड़ से कूदो शिष्य ने मन में सोचा इस 6 माड़ से कूदने का ज्ञान से क्या मतलब! वो बोलता भी जा रहा रहा था रास्ते में चोर मिला पूछा परेशान लग रहे हो बोला गुरु ने ऐसा बोला है चोर ने कहा तू मेरा सामान ले जा मौज कर मैं कूद जाता हूँ क्यों कि उसकी गुरु में श्रद्धा थी चोर ऊपर जाकर कूदा तो नीचे गुरु ने अपने हाथों में ले लिया गुरु ने पूछा गया तो दूसरा था चोर बोला मैं चोर हूँ शिष्य तो भाग गया! गुरु ने सारी कृपा उस पर उड़ेल दी अपना वारिस बना लिया! गुरु को यदि अपने जीवन का Contract दो तो जन्म मरण से छुड़ा देगा! अर्जुन की तरह शरणागत हो जाओ तो गुरु कल्याण करेगा!

तुम कहते हो गुरु को गृहस्थी नहीं है उसको क्या पता कैसे करना है! हर बार एक जैसी आज्ञा नहीं देगा कभी तो गृहस्थ में सेवा में बिठाएगा, कभी वहां से निकलने को भी कहेगा! कहीं संग दोष ना हो जाए!

-दादा जी ने बोला - ना मैं Mr न मैं Mrs गुरु तो

Page 46 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 46

(१ॐ)

4.

Date : 3-11-04

Mystry है सारा जीवन एक पहेली बना रहेगा! गुरु को समझना ही मुश्किल है और जिस दिन समझ जाएंगे उस दिन अहंकार से मन अपने को आप समान मान लेगा जो गलत है इसलिए अन्त तक शरणागति में रहो!

ओउम्.

Page 47 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 47

Page 48 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 48

(१ॐ)

1.

Date : 4-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - आँठवा श्लोक

श्लोक - 8:-

क्यों कि भूमि में निष्कण्टक धनधान्य सम्पन्न राज्य को और देवताओं के स्वामीपने को प्राप्त होकर भी मैं उस (उपाय) को नहीं देखता हूँ जो मेरी इन्द्रियों के सुखाने वाले शोक को दूर कर सके!

वाणी:-

सत्संग में सब अर्जुन वाली स्थिति लेकर आते हैं अर्जुन कह रहा है कि अगर मुझे धन-धान्य राज्य मिल भी गया तो भी ये मेरी इन्द्रियों का शोक तो दूर नहीं कर सकता!

हमारे पास भी हर तरह की सुख सुविधाएं - परिवार सब कुछ था फिर भी कोई कमी थी जैसे नदी में पानी भी है प्रवाह भी है पर शोर भी है जब तक वो सागर से नहीं मिलती शोर बना रहता है सागर से मिलकर ही शान्त होती है हमारे अन्दर वाला भी खाली है अधूरापन लगता है एक कोना खाली है समझ नहीं आता कभी बाहर मनोरंजन के साधन ढूंढते हैं अन्दर वाला खालीपन को भरना चाहता है! एक Quest है पर Requirement नहीं जानता! जीव के अन्दर Quest है उसके कारण नाना प्रकार के कर्म करता है पहले बच्चा मां की गोद में सुख समझता है थोड़ा बड़ा होता है बाहर सुख समझ बाप की उंगली पकड़कर चलता है उसे सुख समझता है और बड़ा होकर माया में कहीं ना कहीं सुख की तालाश में रहता है वो नहीं जानता कि अतृप्ति का कारण क्या है तेरी अतृप्ति का कारण गुरु बताता है कि तू असल में परमात्मा से मिलना चाहता है! एक राजा संत के पास गया! सन्त था नहीं! शिष्यों ने बैठने को कहा राजा नहीं बैठा शिष्यों ने सन्त को बताया कि राजा आया लेकिन बैठा नहीं तब सन्त ने कहा कि राजा तुम्हारे मूढ़े या चारपाई पर नहीं सिंहासन पर बैठता है!

मन भी ऐसा है बड़ी चीजें मिलती हैं धन-धान्य-सुख पदार्थ ऐशो-आराम का सामान - पर मन तृप्त नहीं होता हमारा

Page 49 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 49

मन सिंहासन चाहता है क्यों कि राजा है उसे भी मन मुआफिक आसन चाहिए! तुम कहते हो पति मिला है खुश हो जा धन मिला है खुश हो जा भोग मिला है खुश हो जा पर वो फिर भी अधूरा लगा पड़ा है उसे कहीं तृप्ति नहीं है!

इसलिए इस ज्ञान को राजयोग भी कहा जाता है राज भृतहरि अर्जुन, शिखिध्वज सब राजा थे सभी ने ज्ञान सुना बड़े-बड़े राजा भी यहां इस दर पर झुकते हैं मुकुट उतार कर पैरों में रखते हैं कि भगवान सब ले लो मुझे अन्दर की शान्ति दे दो तभी अर्जुन कहता है मैं इन सबको पा कर भी शांत नहीं रह पाऊंगा! अर्जुन को भी भगवान की शरण लेनी पड़ी कि मेरा शोक दूर करो मुझे शान्ति दो! अर्जुन ने बोला राज मिल भी जाए सुख नहीं मिलेगा! सुख का आधार बाहर समझ कर उसके साधन जुटा रहे थे!

सुख की खातिर जोड़ी माया सुख तो हाथ ना आया जहि कारण सुख उपजे मन में सो ठाकुर बिसराया!

आज गुरु ने बताया कि अगर तू सुख स्वरूप नहीं है तो माया सुख नहीं देगी! तुम अपने सुख स्वरूप की जरा सी कलई लगाते हो तो सुख दिखता है अपने मन की एकाग्रता सुख का आधार है!

आनन्द का है सागर हर दिल में समाया

लेकिन हम ये समझे वो विषयों से आया

यदि सत्संग में एकाग्र हो तो मन को सुख मिलेगा यानि मजा सत्संग में भी नहीं है वाणी में भी नहीं है मजा तो भीतर है मजेदार तू खुद है! I Enjoy my self not the Party. बच्चा भी कहीं घूमने जाता है उसको कहते हो Enjoy your self पर पता नहीं मतलब क्या है यदि तुम्हारे घर में death हो गई और तुम्हें Party में ले जाओ तो भी दुःखी रहोगे क्यों कि अन्दर से सुखी नहीं है इसका मतलब सुख का कारण बाहर नहीं है!

सुख स्वरूप होय सुख को ढूंढे!

अचरज लखया ना जाए!

बाहर के सुख तेरे मन की मनौती हैं आप कहते हो सत्संग में सुख है आपके बच्चे कहते हैं Party में सुख है आप पागल हो! ज्ञानी का मजा ना Party में न सत्संग में

Page 50 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 50

(१ॐ)

2.

Date : 4-11-04

तेरे भीतर आनन्द है ये हमारी मनोमय सृष्टि है हमने अपने सुख के आधार चुन लिए जब छूटते हैं तो दुःखी होते हैं अगर सुख पदार्थों में - प्राणियों में होता तो एक सुख का आधार जाने पर सुखी न होते! सुख का आधार दूसरा बना लेते हैं इसलिए फिर से खुश हो जाते हैं!

याज्ञवल्क्य मुनि ने दोनों पत्नियों को ज्ञान सुनाया उसकी दो पत्नियां थी कात्यानी और मैत्री! बताया कि सुख ना तो स्त्री के शरीर में है न पुरुष के शरीर में आलती पालती मार कर बैठा है! सुख तो तेरे भीतर है कुत्ते को हड्डी चबाने से उसके मुंह में खून आता है जिसे वह चूसता है और समझता है हड्डी में मजा है! तुम भी कुत्ते की तरह हड्डी में मजा ढूंढते हो जबकि ज्ञानी स्वयं का रस पीता है

रस स्वयं का अब मैं पीता हूं

नित खुदी में खुद रहता हूं!

कटोरा लेकर ज्ञानी सुख की भीख नहीं मांगता तुम अपने सुख के लिए दूसरों का मुंह देखते हो! अपनी प्रसन्नता की चाबी तुमने दूसरे की जेब में डाल दी है सारा दिन रोते हो कोई हमें प्यार करे, कोई मुझे अच्छा कहे Expectence तंग करती है! अपने अन्दर निश्चय कर लो कि मैं सुख का भंडार हूं मेरे को दुःखी करने वाली कोई ताकत नहीं है!

चीज में स्वाद नहीं है पर जुबान में स्वाद है!

जाहि प्रसाद छतीस अमृत खाये तिस ठाकुर को रख मन मांहि

जुबान में 36 प्रकार के रस हैं इसी से भी ऊपर आपके मन का संकल्प है कड़वा भी खुशी से खाते हो क्यूं कि मन की मनौती है जिसमें रख लो! मीठा खाने वाला कभी कड़वा भी पसन्द करता है! बाहर पदार्थों या विषयों में सुख हो तो सब में एक सा आए!

किसी को Picture में सुख आता है किसी को नहीं क्यों कि सुख Picture में नहीं तेरे संकल्पों में है! Chinese cockroach भी खा लेते हैं उनका उसमें Taste develop हो गया है! राज-

Page 51 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 51

कुमार अड़ गया मैंने शादी इसी लड़की से करनी है! राजा ने लड़की देखी बोला इतनी बदसूरत लड़की से क्यों? राजकुमार बोला राजन मेरी आंख से देखो लड़की अपने आप में ना खूबसूरत है न बदसूरत! तेरी नजर की बात है दृष्टि में ही तुम्हारी सृष्टि खड़ी हो गई! व्यक्ति विशेष में सुख हो तो सबको मिले

अर्जुन भगवान की शरण में आ गया है कि कोई ऐसा नहीं है जो मेरी इन्द्रियों की विषामत उतार सके! दादा ने कहा मैं तुमको बिन कौड़ी का बादशाह बना सकता हूं बादशाहत मन की होती है पदार्थों की नहीं! यदि 50,000 है तो खर्चने का दिल नहीं है तो कहां के बादशाह हो! अपने भीतर की मौज है प्रेम है तो बादशाहत है!

आज गुरु के मिलने से खुशी Feel करते हैं वो खाली पन उदासी परेशानी नहीं है! आज आपका अन्दर वाला मौज में आ गया आनन्द में आ गया भगवान मिलने पर जैसे सारा शोर खत्म हो गया जीव ब्रह्म की एकता हो गई है!

बाहर से भले अनुकूलता, प्रतिकूलता हो कोई पूछे ना पूछे लेकिन अन्दर से लगे कि पा लिया जो था कि पाना, अब काम क्या बाकी रहा! गुरु के पास बैठ जाओ तो वो तुम्हारी भटकन दूर करता है! भले द्वन्दी जोड़ों की उलझन हो चाहे घर की परेशानी हो! अपने ही संकल्पों के आधार पर अपनी ही अधोगतियां कर बैठे हैं! हरेक की स्थिति अर्जुन की तरह है! रात को फोन की घण्टी बज जाए तो डर जाते हैं पहले ही मन में आ जाता है कुछ हो गया होगा भले किसी ने Birthday wish करने के लिए फोन किया हो! स्वप्न देखते हो डर जाते हो अपने ही संकल्पों के आधार पर दुःखी हो रहे थे! सबके अन्दर विषामत थी सबकी इन्द्रियां शिथिल हो जाती थी गुरु मिलने के बाद धीरज आ जाता है! एक सरदार जी होटल में बैठे चाय पी रहे थे एक लड़का आया बोला सरदार जी आग लग गई सरदार जी बोले मैनूं की लड़के ने कहा आपके घर में सरदार जी बोले तैनूं की! तुम ऐसे कह सकते हैं! विपरीत बात पता चले तो आवाज की Tone बदल जाती है Telegram आए तो हैरान हो जाते हैं कोई अस्पताल जा रहा है तो ठीक होकर आएगा! पहले ही विकल्प करके डरने लगते हो! रजा में

Page 52 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 52

(१ॐ)

3.

Date : 4.11.04

राजी रहना आता ही नहीं था धीरज का स्वभाव नहीं था तुम चाहते हो मैं हलचल में हूँ तो सभी हलचल में आ जाए गुरु भी हलचल करे! दादा जी कहते हैं मैं अगर माया को लात ना लगाऊँ तो तुम कैसे माया को मिथ्या समझोगे! गुरु भी हलचल करे तो धैर्य कैसे दे! होगा वही जो राम रची राखा! मोह में हलचल करने से क्या कभी अच्छे Result निकले हैं! जीवन में कभी इतना Confusion नहीं होना चाहिए! एक औरत ने जल्दबाजी में आकर दवाई की जगह फिनायल पिला दी उसके पति की मृत्यु हो गई! जल्दबाजी में अधीरज में कार्य अच्छा नहीं कर पाएंगे!

अर्जुन Confuse हो रहा है भगवान शान्त खड़े हैं!

All is well that ends well.

परेशान होने की क्या जरूरत है! बार-बार शोक आ जाता है तो गुरु विषामत उतारता है बाहर के धन पदार्थ सुख नहीं देते ये ज्ञान ही काम आता है! कौन हमारा शोक दूर कर सकता है प्रारब्ध के दुःख तो आएंगे ही लेकिन गुरु प्रारब्ध की लाठी लगने से पहले बीच में ज्ञान का तकिया लगा देता है! जो कर्म करके आए हैं उनका भुगतान तो होगा! गुरु हमारे कारण नहीं हरता पर ऐसी समझ देता है कि दुःख-दुःख नहीं लगते! गुरु के वचनों पर नहीं चलोगे तो मुक्ति कैसे मिलेगी!

तुम्हें जो दुःख लगता है बाहर से कम पर अन्दर से विचार करके मन की खेंचल बढ़ जाती है दुःख ज्यादा होता है! गुरु तुम्हें मन की खेंचल से छुड़ाता है क्या Time भी कभी अच्छा या खराब होता है? तुम कहते हो Time खराब चल रहा है! हम चिन्तन कर-कर के हलचल बढ़ा लेते हैं, आगे पीछे के विकल्प करके दुःखी होते हैं! सृष्टि में एक प्राणी मरा तुम्हारा कुछ ले गया पर जो तुम्हारा ख्याल विकल्प मेरापन है वो दुःखी कर गया! हालत के साथ मन चल पड़ता है!

मन मति त्याग गुरु मति ग्रहण करो!

ये अर्जुन के विकल्प ही तो विषामत बन गए हैं!

Page 53 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 53

परिस्थितियों का ख्याल विषामत पैदा कर देता है! मन की गति संभालिए भक्ति की ओर डालिए! सब अपने मन के विकल्पों का खेल है उसे जीतो! भगवान की सृष्टि तो बहुत अच्छी चल रही है भावी प्रारब्ध के खेल हैं गुरु कितना निश्चय करवाता है इसलिए निश्चयात्मक बुद्धि कर लो!

Nothing is new under the sun.

तुम्हारा मन चक्की पीसता रहता है तभी थक जाते हो नर्स सारा दिन Duty देती है लेकिन शाम को घर Fresh आती है! लेकिन तुम Hospital से थके आते हो मन किसी से जुड़ा होता है तो विकल्प आते हैं जिनसे थक जाते हो! तुम्हारी Duty में Beauty चली जाती है जुड़न के कारण! शुद्ध संकल्पों से मन को जीतना है! गुरु ख्यालों के अधीन नहीं होने देता इनको वश करने की युक्ति देता है! अपने को सुख स्वरूप जानना पक्का विश्वास हो ईश्वर पर उससे ही बात करना दुनिया से बात करोगे तो और रुलाएगी और उलझाएगी! गुरु तुम्हें एक दम खड़ा कर देता है! वही तुम्हारी विषामत उतार सकता है! पूर्ण विश्वास रखो गुरु ही मेरे को सुखी करेगा! भगवान आप ही परम धाम हो आप ही मेरी परमगति हो अर्जुन ने भी ऐसा ही विश्वास रखा!

ओउम्.

Page 54 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 54

(१ॐ)

1.

Date : 5-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - नौवां श्लोक

श्लोक:- 9:-

हे राजन्! निद्रा को जीतने वाले अर्जुन अन्तर्यामी श्री कृष्ण महाराज के प्रति इस प्रकार कहकर फिर श्री गोविन्द, भगवान से 'युद्ध नहीं करूंगा' यह स्पष्ट कहकर चुप हो गये!

वाणी:-

एक दीया उनको दो जिनके घर नहीं जल रहा, एक दीया उनको दो जिनके घर दीया जल रहा है! क्यों कि दीये तले अंधेरा अर्जुन की स्थिति ऐसी है इतना ज्ञान होते हुए भी अंधेरा है ज्ञान का प्रकाश होने पर भी "मैं" का अंधेरा रह जाता है इसके लिए गुरु की जरूरत है गुरु उसे प्रकाशित कर मैं और मेरे का अंधकार हर सकता है गुरु के जीवन में आने पर उसके आगे ना मैं, ना हठ, ना मेरापन, ना जिद कुछ नहीं रहता!

अर्जुन को गुडाकेश, भगवान को हृषिकेश कहा है गुडाकेश माना निद्रा को जीतने वाला क्यों कि अर्जुन ने रात-रात में जाग कर अभ्यास किया निद्रा को जीता पर मन को नहीं जीता तो हार ही है! राजा माँ के पास गया कि माँ आर्शीवाद दो कि मैं जगजीत हो गया हूँ माँ ने कहा जगजीत होने का क्या फायदा मनजीत बनो तो खुशी है! अर्जुन के गुडाकेश होने का क्या फायदा संजय ने व्यंग कसा कि राजा होकर कमजोर है! गुडाकेश इसलिए भी कहा कि अर्जुन अज्ञानी नहीं था ज्ञानवान था कर्तव्य अकर्तव्य को जानता था पर इस समय ममता वश कर्तव्य बोध नहीं था!

वैसे भी अर्जुन के पास सब था द्रोपदी जो दया का प्रतीक युधिष्ठिर सत्य का प्रतीक, भीम बल का, प्रतीक, नकुल सुन्दरता का, सहदेव के पास स्वर अच्छा था! सभी शक्तियां उसके पास थी फिर भी भावी नहीं बदली तुम्हारी कमजोरी के कारण तुम्हारे भी सत्संग को ताना कसा जाता है दुनियां उम्मीद करती है जितना अच्छा ज्ञान सुनते हो उतनी अच्छी स्थिति भी होनी चाहिए! सत्संग की खातिर कई बार तुमको भी कई बार क्रोध आ जाता है और तुम अपने बचाव के लिए कह देते हो कि अभी तो मैं चल रहा हूँ!

Page 55 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 55

अर्जुन की यही स्थिति है। कमजोर होकर बैठ गया है ऋषि केश भगवान को बोला इन्द्रियों को जीतने वाला अपनी इन्द्रियाँ जीती है और भगवान अपने आकर्षण से हमारी इन्द्रियों को भी जीत कर बैठा है Control करता है विषयों में नहीं जाने देता। भगवान को इसलिए ऋषिकेश कहते हैं। भगवान के साथ से हमें भी लगता है कि इन्द्रियों को जीत लिया। यदि वो इन्द्रियों का द्वार पाल न बने तो हमारी इन्द्रियाँ इधर-उधर विषयों में चली जाएं। अभी तो वही इन्द्रियाँ भगवान की चर्चा में लग गई।

अर्जुन ने अपना फैसला सुना दिया कि युद्ध नहीं करूँगा। कभी-2 मन हठ में आकर फैसला सुना देता है ये करूँगा ये नहीं करूँगा परिस्थितियों से घबरा कर। परन्तु भावी सब करा लेती है।

रावण के घर बेटी हुई बोला इसकी प्रारब्ध में क्या है। कुण्डली बनाकर बताओ पण्डितों ने कहा 6 दिन बाद विधाता आयेगा लिखेगा इसके लेख। रावण पहरे पर बैठ गया। जब विधाता लेख लिखने आए तो बोला मैं खुद इसके लेख लिखूंगा और उससे कलम लेकर लड़की के लेख लिख दिये बोला पढ़कर बताओ क्या लिखा है उसे पढ़ना नहीं आया विधाता ने बोला जो मैंने लिखवाया वो लिखा है क्यों कि कलम भी मेरी ही थी कहकर अर्न्तध्यान हो गए। पण्डितों ने बताया कि इसकी शादी भंगी से होगी। रावण ने कहा मैं ऐसा नहीं होने दूँगा उसने सारे शहर के सारे भंगियों के लड़के मरवा दिये जो उसकी उम्र के आस पास थे एक लड़का सुन्दर था जल्लादों ने उसे नहीं मारा पैर का अंगूठा काटकर जंगल में फेंक दिया उसे एक राजा ले गया अपना बेटा बनाया समय अनुसार लड़की की शादी हुई जब फेरे हो गये तो रावण जोर से हसा कि मैंने विधाता का लेख बदल दिया मेरी बेटी की शादी राजकुमार से हो गई तभी आकाशवाणी हुई कि ये भंगी का बेटा है पता लगवाया गया तब जल्लादों ने बताया कि हमने ही जंगल में फेंका था इतनी कोशिश पर भी रावण भावी नहीं पलट पाया, जनमेजय ने भी अपनी भावी पहले से पूछी लेकिन हुआ वही जो होना था। अर्जुन को समझ नहीं आ रहा कि भगवान को जो करवाना है वो करवायेगा। जितना भी हठ कर लो भगवान को जो कर्म करवाना है वो करवायेगा। किसी का भी हठ नहीं चलेगा। मन के

Page 56 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 56

(१ॐ)

2.

Date : 5-11-04

अधीन होकर हम कह देते हैं कि ऐसा करूँगा ऐसा नहीं। ज्ञानी हुकुम पर सब कुछ छोड़ देता है। क्यों कि उसे पता है सारी सृष्टि भगवान के अधीन है शरीर तो Handle है। Man purposes God disposes अगर परमात्मा पर छोड़ दिया तो जो होगा ठीक है।

कबीरा मैं क्यों चिन्ता करूं, मम चिन्ते क्या होय। हुक्म से चलना सीखो तो अपनी 'मैं' भी चली जायेगी। दुःखी सुखी भी नहीं होंगे। क्यों कि मैं ही दुःख का कारण है।

कई बार एक जिद ठान लेते हैं लेकिन परमात्मा को कुछ और करवाना है फिर दुःखी होते हैं। गेंद से पूछा खिलाड़ी ने कि तू किधर जायेगी, गेंद ने हसते हुए बोला कि मुझे क्या पता तू किस तरफ फेंकेगा। शरीर का सारा खेल भावी प्रारब्ध के अनुसार चल रहा है फिर अपनी क्यूँ चलाना चाहते हो भगवान से झगड़ा ही यही है कि हम अपनी चलाना चाहते हैं भगवान अपनी चलाना चाहता है।

सीता ने बगीचे में राम जी को देखा मन ही मन खुश हुई कि मेरी शादी राम जी से हो गौरी माँ से आशीर्वाद भी मांगा। माता ने उसकी गोदी में फूल भी डाला। शादी हो गई सारी बहनों की शादी एक घर में हुई किस्मत ने ऐसा पलटा खाया - एक पति के साथ जंगल में, एक का पति जंगल में, एक का पति सन्यासी हो गया। सबकी किस्मत जुदा-जुदा है। एक हालत के पलटते ही कितनों की प्रारब्ध पलट गई। दशरथ जी की मृत्यु हो गई तीनों रानियां विधवा हो गई सबके कर्म एक दूसरे से जुड़े पड़े हैं। कैकई ने तो सोचा था मेरा बेटा राज्य करेगा लेकिन वो तपस्वी हो गया। शादी करके भी सुख नहीं मिला।

समय अनुकूल है तो पत्थर भी पानी में तैर रहे हैं प्रतिकूल है तो सीता भी चोरी हो गई। उसका वर भी श्राप हो गया। ये भावी के खेल हैं वशिष्ठ मुनि ने तो राज तिलक का मुहूर्त निकला था पर अचानक बनवास हो गया तब वशिष्ठ ने बताया कि भावी और प्रारब्ध के खेल हैं।

Page 57 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 57

सीता महलों मे पली महलों मे ब्याही जीवन जंगलों में कटा आखिर धरती में समा गई सहस सयाणप लख होए, एक ना चले नाल।

दादा जी अपना मिसाल बताते थे कि लोग मेरे से सलाह लेते थे मैं इतना होशियार था पर जब मैंने माल खरीदा तो उसकी कीमत down हो गई। परमात्मा को जैसा करवाना होता है वो होता है हम जो सोचते हैं वो नहीं होता। हुक्म है तो चुटकी राख भी दवा बन जायेगी। कभी रुपयों से खरीदी दवा भी असर नहीं करेगी। अर्जुन कह रहा है कि मैं इन्हें नहीं मारूंगा पर मौत तो आनी है।

अर्जुन अपने सम्बन्धियों के कारण फंस गया। उसको तो निमित्त बनना है। श्री कृष्ण के पैर में तीर लगना था तो लगा कोई होनी को नहीं टाल पाया। ज्ञानी किसी को दोष नहीं देता। भावी कर्म कराती है। भावी प्रारब्ध को जीतने के लिए सच्चाई चाहिए। हम कहते हैं फलाना इतनी मेहनत लेकर चला गया। ज्ञानी कहता भावी के कर्म हैं यदि किसी के लिए गलत विचार आये तो भावी का विचार दो पर अपने लिए बात आए तो पुरुषार्थ करो और जीतो। ज्ञानी को किसी पर हँसी नहीं आती ना ही दुःखी होता है पता है प्रारब्ध अनुसार सब चल रहा है भगवान बुद्धि भी वैसी ही कर देता है।

कई बार खुद से ही कुछ गलत हो जाता है करना कुछ होता है हो कुछ जाता है हुक्म की हवा पर शरीर को चलाने की आदत डालो। ज्ञानी का शरीर हुक्म की हवा पर चलता है सूखे पत्ते की तरह। मशीन नहीं बोलती ये सिलूंगी ये नहीं अर्जुन की तरह हठ नहीं करो। समझाने के लिए भले समझाओ। हठ रखोगे तो परमात्मा हठ तोड़ेगा फिर दुःखी होना पड़ेगा। लक्ष्मण ने हठ से जूठे बेर नहीं खाए फिर संजीवनी बूटी के रूप में खाने पड़े। राम ने बोला ये मेरे भक्त का अपमान है भाई को भी नहीं बख्शा राम ने।

सारी प्रकृति भय में है सूर्य अपना भय छोड़कर नीचे आ जाए तो सारी सृष्टि जल जाए। सागर भगवान का भय

Page 58 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 58

(१ॐ)

3.

Date : 5-11-04

छोड़ दे तो सब डूब जाएं। एक इंसान भगवान के भय से नहीं चलता भगवान का हुकुम छोड़कर अपने हुकम में चलता है। परिस्थितियाँ ऐसी हो जाती हैं कि अपने को ही Change करना पड़ता है। जहाँ हार के भी हारना - तो जीत के भी हारना। पहले ही क्यों ना हार जाएं। भगवान के आगे अपना अहंकार दिखाने की क्या जरूरत है। 'राजी है हम उसी में जिसमें तेरी रजा है'। तुम कहते हो शरीर मेरे अनुसार चले पर भावी प्रारब्ध के कर्म हैं पहले बनी प्रारब्ध पीछे बना शरीर, तुलसी ऐसा जान कर मन न बाँधे धीर।

जहाँ होना है जैसे होना है होकर रहेगा। चाहे शादी हो चाहे business भगवान दिमाग को भी फेर देता है। कैकई का राम से अत्याधिक प्यार था पर बुद्धि पलटनी थी तो मंथरा की जुबान पर बैठ कर सरस्वती बोल गई भगवान ने लीला दिखाई।

पार्वती ने जिद से महल बनवाया भगवान के मना करने पर भी। पर मुहूर्त में रावण उसे ही मांग कर ले गया जबकि ये मर्यादा भी नहीं है पार्वती ने भी बोल दिया तू भी सुख से नहीं रहेगा। फिर लंका भी जला आए हनुमान। धरती किसी की नहीं बनी आज तक भी कुंवारी है। व्यक्ति स्कूटर पर जा रहा था रास्ते में चील ने ऊपर से सांप फेंका और व्यक्ति की मृत्यु हो गई काल कहीं भी आ सकता है तुम भी कहते हो गुरु जी आपसे सलाह करने आए हैं पर थोड़ी देर बाद कहते हैं कि मैं ये नहीं करूंगा। जैसे अर्जुन ने पहले भगवान को बोला कि मुझे शिक्षा दो फिर कहता है मैं युद्ध नहीं करूंगा ये संशयात्मक बुद्धि है असल में वो चाह रहा है कि जो मोह के बादल आ रहे हैं आप वो हर लो युद्ध तो मैं कर ही लूंगा।

एक बुढ़िया सुबह से उठ कर स्वेटर बनाती थी रात को उधेड़ कर सो जाती थी तुम कहते हो बुढ़िया पागल है। पर संत कहता है तुम बड़े पागल हो तुम सुबह से उठ कर Planning बनाते हो फिर सारा दिन पुरुषार्थ करते हो रात को

Page 59 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 59

थक हार कर सो जाते हो कि अच्छा भगवान तेरी मर्जी। रोज मार खाते हो रोज Planning बनाते हो।

तेरे पैदा होने से पहले तेरी टोकरी बन जाती है शरीर धारण भी नहीं किया सब कुछ तैयार हो गया फिर भी कल की चिन्ता करते हो मूए को प्रभु देत है कपड़ा लकड़ी आग जीवित नर चिंता करे ताके बड़े अभाग। जीते जी कितनी चिन्ता करते हो सब छोड़कर मर जाओगे। जो है भी उसका भी सुख नहीं ले पाओगे। जीते जी भगवान कफन पहना देता है शरीर को Suit नहीं करता तो सूती वायल पहनना पड़ता है। चाहे इकट्ठा करके करोड़ पति हो जाओ।

अगर हुक्म नहीं है तो तुम्हारी कार में कुत्ते घूमेंगे और तुम टाँगों से लाचार होकर घर बैठे रहोगे। तुम सोचते हो सतकर्म करने से अच्छा फल मिलेगा फल तो मिलेगा पर मनुष्य की जूणि नहीं मिलेगी। सतकर्म का फल है जो कुत्ते होकर कार में घूमते हैं। आखिर में जो धरती लेनी है उसी शमशान घाट पर तुम्हें ले जाया जायेगा। रास्ते का पत्थर तुम्हें ठोकर मार जायेगा। रास्ते पर पड़ा हुआ छिलका तुम्हें फिसला कर हड्डी तोड़ जायेगा। कितना हुकम है

देखो करन करावन आपे आप मानुष के कुछ नाहि हाथ

मानुष यत्न करत बहु भाँति, तिसके करतब वृथा जात

सबके सामने अर्जुन की तरह बात आती है पर अपना जिद हठ सब छोड़ दो कि भगवान तुम्हें जो करना है जैसे चलाना है चला लो। बाप अपने बेटे को स्कूटर पर ले जाता है रास्ते में दुर्घटना हुई बेटा मर गया बाप रोता है बेटे को मैंने मारा पर ये है तो भावी प्रारब्ध का खेल हुकम ही ऐसा बना है आज भले तुम सावधान हो जाओ पर भावी प्रारब्ध के खेल से नहीं बच सकते। विवेकानन्द को 36 बिमारियाँ हो गई राम कृष्ण के गले में कैंसर हो गया दादा जी के तो हाथ पैर ही टेढ़े हो गये। तुम कहते है सन्त पर कष्ट क्यों आते हैं पर शरीर का पता नहीं कौन से कर्म करके आया है। और फिर भक्तों के कष्ट भी तो संतों ने अपने ऊपर ले लिये क्यों कि किसी की माया काटनी इतनी आसान नहीं है।

Page 60 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 60

(१ॐ)

4.

Date : 5-11-04

अगर तुम हुक्म को पीठ देते हो परेशान होते हो तो दोषी हो सोचो भगवान मेरी नैय्या के खेवय्या भी तुम हो आप ही पार लगाओगे। मेरी तो ताकत नहीं है कभी अहंकार से हुंकार मत भरो कि ये नहीं करूंगा हमेशा नम्रता से रहो कि भगवान तेरी मर्जी। भगवान के हुक्म को सामने रखकर अपनी Life को Smooth रखो ज्ञानी भी हठ नहीं कर सकता कि ये करूंगा ये नहीं। कबीर का भी मीट वाले से, शराब वाले से जरूर कोई हिसाब होगा भले लगा कि कबीर ने स्वांग धारण किया हमने उसे पूजा। अगर क्षण भर के लिए कोई ब्लेम लगाना था तो गीता भगवान के समय गुरु जी की अटैची में ही थोड़ी देर के लिए किसी ने पर्स रखवा दिया कलंक भी नहीं छूटते पर आज की सत्य की कमाई भी नहीं छूटती। लोग अपने आप ही उस कलंक को धो देते हैं। दुनिया कलंक लगाती भी है तो धोती भी है। गुरु से कभी हठ नहीं करो सत्य नहीं छुपता।

हुक्मे अन्दर सब कोई बाहर हुक्म नहीं कोए।

नानक हुक्मे जे बुझे तो हो मैं कहे ना कोय

भगवान आप सर्व समर्थ है जैसा करवाना चाहे करवा ले।

ओउम्.

Page 61 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 61

Page 62 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 62

(१ॐ)

1.

Date : 6-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - दसवां श्लोक

श्लोक:-10:-

हे भरतवंशी धृतराष्ट्र! अन्तर्यामी श्री कृष्ण महाराज दोनों सेनाओंके बीच में शोक करते हुए उस अर्जुन को हँसते हुए-से यह वचन बोले।

वाणी:- ब्रह्मज्ञानी की हर क्रिया में रहस्य है सहजता उसका स्वभाव है। पर गुरु की बात को तुम कभी सहज लेके मत छोड़ना। उसका इतना सधा हुआ मन सधी हुई इन्द्रियाँ हैं कि कोई भी कर्म व्यर्थ नहीं है ज्ञानी की हँसी में भी रहस्य है अज्ञानी हँसता है दूसरों को कमजोर समझकर - व्यंगात्मक हँसी। ज्ञानी की ऐसी स्थिति नहीं होती दुनियाँ के लोग अजीब से हैं किसी की कमजोरी का मजाक उड़ाना सड़क पे कोई गिर जाए, उठायेंगे नहीं करुणा नहीं है बल्कि दूसरों के कष्ट पर हँसते हैं। गुरु के बिना गीता पढ़ोगे तो यही कहोगे कि अर्जुन की दुर्बलता पर भगवान हँसे हैं लेकिन अर्जुन की दुर्बलता पर नहीं हँसे न ही उन्हें अपनी श्रेष्ठता का अभिमान है। दुनियाँ के लोगों को अपनी श्रेष्ठता का अभिमान होता है किसी की दुर्बलता को देखकर हँसते हैं पर ब्रह्मज्ञानी के अन्दर हँसने का कोई भी ऐसा कारण नहीं है वह द्वैत ही नहीं देख रहा। ज्ञानी को [अस्पष्ट] है यदि वो तुम्हारे साथ दुःखी हो जाए तो ज्ञान कब सुनाए। ज्ञानी पहले माहौल को ठीक करता है तभी ज्ञान सुनाएगा। यदि तुम्हारी बात को सच करके ज्ञानी दहल जाए तो तुम और भी कमजोर हो जाओगे कि मेरी बात सुनकर आप भी दहल गये। डाक्टर भी तुम्हारी रिपोर्ट को पढ़ते समय मुँह का Expression Change नहीं करता वरना तो तुम भी सोच लोगे कि कोई Serious बीमारी है हमारी किसी भी बात पर ज्ञानी का Face impression कोई विशेष नहीं होता तो तुम भी Normal रहते हो। विश्वास हो जाता है। भगवान यदि Normal न रहते न मुस्कुराते तो अर्जुन भी दुर्बल हो जाता अर्जुन का विश्वास न टूट जाए भगवान तभी हँसे। भगवान को हँसते देख

Page 63 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 63

अर्जुन को धीरज आ गया जैसे सपने में आपका बच्चा डर जाए तो आपको हँसी आ जाती है मिथ्या को सच मान रहा है इसलिए डर रहा है।

अष्टावक्र ने जनक की बात सुनी तो बोले ना ये सच ना वो सच। ज्ञानी मिथ्या को मिथ्या करके जान रहा है तो वो क्यों उलझेगा। अर्जुन मिथ्या को सच करके मान रहा है तो उलझ रहा है। सपना जो देखा सपना रहेगा मैं क्या बताऊँ क्या-2 है देखा।

तुमने जो देखा घटना है - हकीकत में घटना घटी ही नहीं। सपने में हड़बड़ा गये हो। गुरु के पास तुम भी किसी Serious बात को लेकर आते हो वो नहीं हड़बड़ाता क्यों कि वो मिथ्या जान रहा है। ज्ञानी ने जगत को भी स्वपन करके जान लिया। तुम भी किसी भी सपने में सतबुद्धि मत रखो।

बनिये के लड़के ने देखा सपने में स्त्री मिली बच्चे मिले पर हड्डी सच की टूटी मिथ्या को सच मानना हमारी मूर्खता है। हम कहते हैं हमारे पास तकलीफ आ गई ये सपने की बात है। सपने में आपको गिदाड़ी ने काटा, डाक्टर के पास गये, फीस दी दवाई ली इतने में नींद खुल गई ना डाक्टर ना गिदाड़ी ना फीस, ना दवाई सब सपना था।

'हौं मैं' का रोग, तन-मन-धन की फीस, ओउम् का मंत्र ये मेरा अभ्यास गुरु मेरा डाक्टर, ये सब भी स्वपन है जिस दिन पूर्ण जागृति आ जाती है सब स्वपन समझ आता है कि तू मैं हो गया मैं तू हो गया मेरा दुई वाला झगड़ा खत्म हो गया जब तुम इस सपने की भी बात करते हो तो ज्ञानी को हँसी आ जाती है कि अपने को मैं (देह) जानना भी स्वपन है।

भगवान एक स्थिति देख रहे हैं अर्जुन की जब सृष्टि के पदार्थों कर्म प्राणियों को देख कर मेरा-मेरा कहते हैं तब भगवान को हँसी आ जाती है भगवान मनुष्य की तीन बातों पर हँसता है।

1. जब भगवान को भूलकर अपना अहंकार दिखाता है।

2. जब संसार के पदार्थों को अपना बनाता है।

3. जब बंटवारे के लिए खड़ा हो जाता है।

अहंकार पर इसलिए हँसी आती है कि अभी अपनी मैं का

Page 64 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 64

(१ॐ)

2.

Date : 6-11-04

बड़ा वजूद दिख रहा है पर वजूद है क्या असल में - - - -। "पानी केरा बुदबुदा उस मानस की जात, देखत ही छिप जाएगा ज्यों तारा प्रभात" ये कर्म प्राणी कर्जदार होकर मिले हैं बेटियाँ लाखों का दहेज ले जाती है - मेरी समझ कर खुशी से दे देते हो। बेटे के नाम जायदाद करते हो क्यूँ कि मेरा है। किसी और को नहीं दोगे। ये ममता इतनी बुरी है कोई कितना भी विपरीत चले तो भी उनका मोह नहीं छोड़ते उन्हीं से चिपके रहते हैं। इतना हिस्सा तेरा इतना मेरा। अर्जुन को बोला कि तेरे ये कर्म प्राणी तेरा हक मार कर युद्ध के लिए खड़े हो गये हैं फिर तेरे कहाँ हैं। जो इस जन्म में भी अर्जुन के संगी नहीं बने तो भी उसे मोह जाग रहा है। बंटवारे के हिस्से पर भाई-भाई लड़ पड़ते हैं धरती तो किसी की नहीं हुई वो अभी तक कुंवारी है। तुम उसी धरती के लिए लड़ते हो। जो यहीं रहेगी - तू चला जायेगा यहाँ से। तब भगवान को हँसी आती है। ज्ञानी इस मिथ्यत्व को जानता है - ये तेरा पागलपन है।

आज तक भगवान और अर्जुन मित्र थे आज एक मित्र दूसरे मित्र का शिष्य बन गया ये भी हँसी का कारण है। आज अर्जुन ने कृष्ण को पहचाना इतने समय से साथ थे लेकिन भगवान को नहीं पहचाना था अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे। तुम भी सही Track पर चलने लगते हो तो गुरु को लगता है कि अब अभ्यास शुरु हुआ। भगवान को भी लगा कि जिस उद्देश्य से मैं आया हूँ आज पूरा होगा धर्म की स्थापना होगी अधर्म का नाश होगा। अर्जुन ने आज तक कुछ ग्रहण नहीं किया सखा भाव में रहा। भगवान आज खुश हैं कि मेरा काम पूरा होने जा रहा है। समय आ गया अपनी महिमा को प्रगट करने का अधर्म का नाश करने का मैं बैठा ही इसका अज्ञान निवृत करने के लिए हूँ एक निमित भगवान किसी को चुन लेता है। ब्रह्मज्ञानी वारिस ढूंढता है कि कोई मेरे से ज्ञान की मशाल जलाए। मेरा धरती पर आने का मकसद पूरा हो। विवेकानन्द को देखकर रामकृष्ण भी खुश हुए ये मेरा निमित

Page 65 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 65

बनेगा कोई काबिल मिल गया जिसको वो अपना खजाना लुटा सके। ज्ञानी की कोई भी बात बिना रहस्य के नहीं होती।

हँसने का एक कारण ये भी है कि अर्जुन इतनी बड़ी बात नहीं है जितना तू घबरा रहा है। गुरु इशारे देता है समझने पड़ते हैं कभी भी गुरु की बात को हँस कर नहीं टाल दो। कहे कबीर गूंगे की सैना जिन जानी, तिन मानी। सैना माना इशारा राजा ने मक्खन के कटोरे में फूल रखकर भेजा संत ने मक्खन निकाल कर पानी में फूल रखकर वापिस भेजा राजा दौड़ कर आया सबने देखा कि ये क्या है तो बताया कि इसने मक्खन में फूल भेजा कहता है मैं गृहस्थ में ऐसे फंसा हूँ मैंने पानी में फूल भेजा कि ऐसे गृहस्थ से निकल कर आओ वो समझ गया दौड़ कर आ गया अपने अन्दर observation Power रखें गुरु को समझने की। गुरु का इशारा समझो। ब्रह्मज्ञानी को जानोगे नहीं तो तृप्ति नहीं आ सकती हमें अपने को बनाने के लिए गुरु को Observe करना पड़ेगा। Direct बोलना कभी-2 तुम सह नहीं पाते हो और कभी-2 बोलना भी शोभनीय नहीं लगता इसलिए गुरु का इशारा समझ जाओ। जिज्ञासु का किसी को समझाना धर्म नहीं उसका धर्म नहीं किसी पर हँसना या समझाना।

- महर्षि दयानन्द भी हँसे जब उन्होंने देखा कि राजा नर्तकी के साथ बैठा है तो बोला कि शेर कुतियों के साथ शोभा नहीं देता नर्तकी को क्रोध आया उसने रसोइये से मिल कर दूध में सीसा पिलवा दिया। कभी-कभी किसी को कितना Hurt होता है यहाँ से शिक्षा लो कि ज्ञानी को गंभीर भी होना चाहिए अन्त में राजा को वैश्य ने भी जतलाया कि आप संत थे सभ्य शब्दों में बोलते तो हम समझ जाते। दूसरी बात राजा दयानन्द का शिष्य भी नहीं था केवल गुरु को गाली देने का अधिकार है। यथार्थ भी मीठा करके बोलो। ऐसा कोई शब्द या action नहीं करें कि अगले का मन ही सच से टूट जाए। तुम किसी के भी अज्ञान पर हँसते हो तो तुम श्रेष्ठता के अभिमान से हँस रहे हो। तुम्हारी हँसी भी अपमान जनक होती है अष्टावक्र को देखकर राजा जनक सहित सारी सभा को हँसी आ गई।

Page 66 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 66

(१ॐ)

3.

Date : 6-11-04

जो अधिकार राजा को है वो प्रजा को नहीं है। क्या कल ये हालत तुम पर नहीं आ सकती? वशिष्ठ गुरु 100 वें बेटे की मौत पर घबरा रहे थे माया कभी भी घेर सकती है तुम्हारा कर्म बना यदि तुम हँसते हो किसी पर लोग कई बार intentionelly हँसते हैं। आज अगर कोई सहज अज्ञान के अधीन हो तो हँसो मत। मत हँस कभी किसी पर, ना सता कभी किसी को ना जाने कल तुम्हारा क्या हाल हो यहाँ पर।

अष्टावक्र मुनि के शरीर को देखकर सब हँसे तो संत की निर्मलता देखो वो भी हँसा बाद में जागृत करने के लिए भले बोला सारी सभा चमारों की सभा है। संत ने ये जागृति दी अभिमान नहीं किया। वो अपने शिष्य को परख चुके हैं। किसी परिस्थिति को जीता सरलता, नम्रता इसमें है कि ज्ञान के कारण तुमको कोई असर नहीं हुआ किसी के अज्ञानी होने पर तुम हँसो और वो दिखाने सरलता दिखाए तो भी कोई सरलता नहीं है। अष्टावक्र ने ये नहीं कहा कि हँस-हँस ज्ञानी को कोई फर्क नहीं पड़ता किसी सत्संगी के सामने कोई कुछ कहे तो तुम सफाई दोगे देखो मुझको असर ही नहीं हुआ, अभिमान के लिए मुस्कुराते हो, किसी के लिए व्यंगात्मक हँसी हँसते हो, या वाक्य ही अन्दर से मुस्कुराहट है। हँसता तो रावण भी था पर सब डर जाते थे हर समय हँसता था लेकिन उसकी मुस्कुराहट भय पैदा करने वाली है। Check करो तुम्हारी हँसी कैसी है। द्रौपदी भी हँसी दुर्योधन पर लेकिन महाभारत खड़ा हो गया।

ब्रह्मज्ञानी की सहज हँसी है कि आज अर्जुन आया है इसका उद्धार करना है। इतनी जीवन सहज हो चित की प्रसन्नता हो जाए, राग द्वेष न रहे। चेहरे से देवत्व झलके सब आकर्षित हो जाते हैं गुरु की छवि से।

पुलमैन कार का मालिक था। रामतीर्थ की हँसी पर आकर्षित हुआ बोला तुम्हारी मुस्कुराहट पर कार भेंट करता हूँ भले रामतीर्थ ने नहीं ली।

हरेक अन्दर से भगवत भाव से मुस्कुराये तो सबके अन्दर तरंगे

Page 67 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 67

फूटेगी। भगवान का हँसना सहज है हर वक्त हँसते-2 बात करते हैं ताकि कोई दुःख लेकर आए तो खुश हो जाए। देवत्व झलके तुम्हारी हँसी से। आज गुरु की एक मुस्कुराहट देख के सब थकान भूल जाते हैं। Divine Happiness होनी चाहिए। प्रसन्नता में भी भगवत भाव होना चाहिए। कृष्ण की सहज हँसी है।

भगवान की हँसी का एक कारण ये भी है कि मैं परमगति, परमधाम परमआश्रय तेरे साथ हूँ और तू फिर भी डर रहा है। Why fear when I am near

भजन:- ज्ञान मिला भगवान मिला जीवन में अचानक सब कुछ मिला

ओउम्

Page 68 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 68

(१ॐ)

1.

Date : 8-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - ग्यारवां श्लोक

श्लोक:-11:-

तू न शोक करने योग्य मनुष्यों के लिए शोक करता है और पण्डितोंके-से वचनों को कहता है, (परंतु) जिनके प्राण चले गये हैं, उनके लिए और जिनके प्राण नहीं गये हैं, उनके लिये (भी) पण्डितजन शोक नहीं करते।

वाणी:-

भगवानोवाच - यहाँ पर भगवान ने बात करनी शुरु की है सच्चे गुरु का पद सम्भाला है। सच्चा गुरु सच्ची बात करने से हटता नहीं है। अर्जुन को बोला कि तू न शोक करने योग्यों के लिए शोक करता है जो अधर्म की राह पर चल रहे हैं जो पहले ही धरती पर भार हैं लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं ऐसे लोगों के लिए क्या शोक करना है दुनियाँ में जितने भी अधर्मी लोग जीते हैं वो अपना स्वार्थ पूरा करने से बाज नहीं आते हैं।

जाके हृदय ना राम वैदेही तजिये ताहि कोटि वैरी सम यद्यपि परम स्नेही।

ज्ञानी का Will-Power इतना Strong होता है जो उसके साथ सत्य की राह पर नहीं चलता उसके लिए रुकता नहीं है। उसके साथ नहीं रुकेगा उसे त्याग सकता है। युधिष्ठर जब धर्म की राह के लिए बढ़ा तो किसी के लिए नहीं रुका सभी पीछे रह गये, बर्फ में गल गये। ज्ञानी को पश्चाताप भी नहीं होता कि उसका साथ देना था पर तुम्हारा मन फिर भी खींचता है कि उसको भी साथ ले जाता। ज्ञानी अकेला भी सत्य की राह पर चलेगा तुम्हारा मन किसी की बात सुनकर सोचता है कि इसे भी सत्य की राह पर ले आएं पर ज्ञानी इतना भी समय बर्बाद नहीं करता और अधर्म के कारण जो लोग दुःखी हो रहे हैं वहाँ भी ज्ञानी अन्दर से कूटस्थ रहता है कई बार घर वाले हमारे कारण दुःखी हो जाते हैं तो हमें तरस आता है पर ज्ञानी को तरस नहीं है वो जानता है कि घर वालों का शोक सच माना तो ये कमजोर कर देंगे। भगवान ने कहा कि जब सब अधर्म पर

Page 69 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 69

हैं तो इनके लिए क्या शोक करना दूसरे नाम रूप है ही जाने वाला तो भी क्या शोक करना और वैसे भी कोई कर्म प्राणी तेरा नहीं है हर एक अपना हिसाब पूरा करके चला जायेगा। तो भी क्या शोक करना। कोई गलत रास्ते पर चल रहा है हमारे सत्य के साथ नहीं चल रहा तो उसके लिए उलझने की जरूरत नहीं है। भगवान ने अर्जुन को कहा कि तू पण्डितों के से वचन कहता है यानि कभी तुम घर वालों को अच्छी सलाह दो तो घर वाले कहते हैं भाषण मत दो बड़े पण्डित बन रहे हो। भगवान के हिसाब से अर्जुन की बात में कोई तत्व नहीं है।

भगवान समझा रहे हैं जो सत्य में हमारा साथ नहीं दे रहे जो अधर्म की राह पर चल रहे हैं उनके लिए शोक करने की आवश्कता नहीं। भगवान ने जो अर्जुन की बातें सुनी कि इनमें तत्व तो कुछ है नहीं कोरी ज्ञान की बातें कर रहा है जहाँ अनुभव हीनता होती है वहाँ भी पांडित्य शब्द का प्रयोग किया जाता है व्यंग्यात्मक सही ज्ञान तो अनुभव का है।

समय-समय परिस्थितियों के अनुसार - हालतों के अनुसार धर्म की परिभाषा बदलती है। गुरु अन्दर से सचेत करता है किस परिस्थिति में धर्म क्या कहता है। चोरी करना पाप है पर किसी के गुणों की चोरी करना पाप नहीं है। भगवान कृष्ण की चोरी को चोरी क्यूँ नहीं कहा गया।

रुकमणी को चोरी करके ले आए तो वो पाप नहीं है क्यों कि उस समय धर्म की माँग है कि किसी भी तरह से भक्त की रक्षा की जाए। रामायण में कहते हैं प्राण जाए पर वचन ना जाए पर कभी-कभी भगवान प्रतिज्ञा भी तोड़ देते हैं। अर्जुन अर्जुन का अनुभव भी मिथ्या सिद्धान्तों पर टिका हुआ है और भगवान की विद्वता अनुभव पर टिकी है। तुम्हें अपना मिथ्या भाव छोड़कर गुरु के सिद्धान्त पर चलना पड़ेगा। गुरु को पता तो है कि धर्म और विद्वता क्या है। अर्जुन उसको धर्म मान रहा है कि भाईयों को मार कर क्या मिलेगा? पर यहाँ अर्जुन की बात Secondary है और धर्म-अधर्म की बात Primary है वैसे आत्मा निधर्मी है ज्ञानी अपने को किसी धर्म वाला नहीं मानता पर समय

Page 70 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 70

(१ॐ)

2.

Date : 8-11-04

समय पर कौन सी क्रिया उचित है ये वो जान सकता है और वही उस समय उसका धर्म है आत्मा को शान्त करने की प्रार्थना अनुभव हीनता है। क्यों कि अनुभव कहता है कि आत्मा शान्त स्वरूप है। भगवान अर्जुन की बात से समझ गये कि ये ठीक नहीं है।

जो धर्म अधर्म नहीं जानते उन्हें सत्संग के लिए कहा जाए तो रटी-रटाई बातें बोलते हैं। कि घर की सेवा पहली पूजा है पर ऐसा जरूरी नहीं है। ज्ञानी के सामने सेवा आ जाए तो वो अपना घर छोड़कर सेवा कर सकता है। रोज सुनते हैं कि जीव मारना पाप है पर जीवभाव मारे बिना भगवान नहीं होंगे। सब कहते हैं कि कीड़े मकोड़े ना मारो पर उन्हें अपने स्वार्थ के लिए नहीं मारो और अगर तुमने उन्हें नहीं मारा तो वो तुम्हें मार जाएंगे।

वशिष्ठ जी के पीछे हाथी भागा तो वशिष्ठ जी भी भागने लगे तो शिष्य ने पूछा कि क्या आपने हाथी में भगवान नहीं देखा जो आप भागे तब उन्होंने कहा भागे भी राम भजे भी राम धर्म कहता है जानवर से नफरत ना करो उन्हें स्वार्थ के लिए मत मारो पर अपने बचाव के लिए मारना भी पड़ सकता है। ज्ञानी समय आने पर बचाव भी करेगा। जहाँ बोलना जरूरी है वहाँ बोलेगा और जहाँ बोलना बेकार समझता है वहाँ उसमें मौन की भी सामर्थ्य है।

रामतीर्थ को किसी ने कहा ज्ञानी को चुटकी काटे तो पता नहीं चलेगा। बोले दो चांटे भी लगायेगा, धर्म अधर्म का फैसला करना जानता है। कहीं Ego problem है तो वहाँ पर बिना बोले भी चलेगा तो फिर ज्ञानी चुप भी रहता है।

भगवान की नजर में पांडित्य क्या है पंडित माना विद्वान, तत्व ज्ञानी पुरुष। पण्डित वो जो शरीर की नश्वरता और आत्मा की अमरता को जानते हैं अर्जुन सिर्फ वचन पण्डितत्व वाले बोल रहा है ऊपरी ज्ञान।

ज्ञान को ओटोगे तो अनुभवी पुरुष तुम्हें फौरन टोकेगा पकड़ेगा

Page 71 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 71

गुरु ज्ञान से पहले अर्जुन ठीक लगता था पर अब समझ आया कि भगवान सही हैं। अन्दर निश्चय करो मैं अकर्ता हूँ। मुँह से अधिक बोलने की क्या जरूरत है हो गया, इन्द्रियों ने किया, मैं तो निरिच्छा हूँ कभी-2 ये थोथा ज्ञान Drama लगता है हम Pose करते हैं ज्ञानी को परिस्थिति नहीं होती। मौन में शान्त में अपने में बैठो। तुम थोड़ा ही ज्ञान सुनते हो ब्रह्मज्ञानी हो जाते हो, वैसे तो धर्म सतोगुण की प्रेरणा देता है पर धर्म की रक्षा के लिए ज्ञानी सतोगुण का उल्लंघन भी कर सकता है। इस वक्त अहिंसा परमो धर्म कहना ठीक है या नहीं अब जब कारण सामने आ जाए तो जाँचो। ज्ञानी अपनी कायरता ज्ञान का आवरण नहीं ओढ़ाता। अर्जुन यही कह रहा है। ये भी सत्य के जिज्ञासु का लक्षण नहीं है। आप भी अपने अज्ञान को ज्ञान का आवरण नहीं ओढ़ाओ सच्चाई चाहिए हम अपने अज्ञान को कभी ढके नहीं। हमेशा अन्दर से साफ दिल रहो अपनी कमजोरी को ढको नहीं। आज जब हमें सत्संग मिला तो इतने विवेकवान बन जाए कि कभी अपने अज्ञान पर पर्दा ना डाले। कभी गुरु कहे कि केवल आवरण है तो कबूल करो। यथार्थ शब्द को सुनो Yes करो कभी-कभी शब्द भी गलत निकल जाता है टोका जाता है पकड़ा जाता है तो कबूल करो जहाँ अपने ऊपर परिस्थिति आए आपका ज्ञान छूट जाए तो समझना आप अभी बोलते हुए ज्ञानी हो- अंदर उतरा नहीं।

अगर गुरु बोले कि आवरण है तो मान जाओ और कहो कि मुझे इस आवरण को उतारना है। न कि ये कहो कि I am right कभी टोका जाए तो हमेशा इतनी नम्रता हो कि बात को realise कर सको। एक औरत कहती थी कि आत्मा हूँ जब पेट दर्द हुआ तो कहने लगी वो तो गुरु की आत्मा थी हालत आने पर ज्ञान छूट जाता है ये अनुभव नहीं है। पण्डित जन जो कर्म प्राणी चले गये हैं उनके लिए भी शोक नहीं करते। यानि उन्होंने देह की नश्वरता का निश्चय धारण कर लिया है और शोक का त्याग कर दिया है शोक वहाँ है जहाँ मरे हुए माने हैं। दादा ने बोला कि मौत कुछ नहीं है There is no death जीवात्मा नया चोला धारण कर लेता है। शरीर पाँच तत्वों

Page 72 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 72

(१ॐ)

3.

Date : 8-11-04

में मिल गया बुलबुला पानी से उठा और पानी में लीन हो गया तो क्या मर गया? मैं तुझसे हुई और तुझ में फना। ईश्वर अंश जीव अविनाशी। मौत ज्ञानी की इसलिए नहीं है कि वो अपने स्वरूप में वापिस पहुँच गया। अज्ञानी की मौत इसलिए नहीं है कि वासना अनुसार चोला धारण कर लिया है। मौत केवल Change of dress and address है। ज्ञानी कहता है हमारे घर में कोई मरता ही नहीं है। पाँच तत्वों से देह बनी और पाँच तत्वों में समा गई पाँच तत्व का तन रच्यो जानयो चतुर सुजान, जहि ते उपजे नानका लीन ताहि में मान। शरीर शान्त हो जाता है तो सबसे पहले अग्नि का अंश खत्म हो गया शरीर ठण्डा हो जाता है तापमान में भी गर्मी है शरीर में भी गर्मी है। अग्नि का तेज अग्नि में समा जाता है। रक्त पानी में समा गया खून जम जाता है किसी को Urine पास हो जाता है। आकाश आकाश में, भूमि भूमि में हवा हवा में समा गया जीवात्मा ने नया चोला धारण कर लिया तो क्या मौत हो गई। तुमने अपना पुराना कपड़ा छोड़ा नया पहना तो क्या तुम मर गये। इसी प्रकार शरीर रूपी चोला छूटता है जीवात्मा नया चोला धारण कर लेता है शरीर पाँच तत्वों से मिला पाँच तत्वों में मिल गया। मरा नहीं किसी ना किसी रूप में जीवित है। ज्ञानी को क्या रोइये जो गृह अपने जाए। ज्योत से जोत मिल गई। परमात्मा में समा गया शोक का कारण अपना स्वार्थ होता है। ज्ञानी जनों ने स्वार्थ बुद्धि निकाल दी है वो क्या शोक करेंगे कोई हल-चल नहीं वो जानता है। तेरे शोक का कारण तेरा स्वार्थ है अपने लिए निश्चय करो। गीता भगवान से किसी ने कहा आप श्राद्ध करो बोले हमारे यहाँ कोई मरा ही नहीं है बोला कोई तो मरा होगा बोले हमारे यहाँ आज तक मच्छर भी नहीं मरा। ये उनका निश्चय है। ये बातें कहने की नहीं है लेकिन ये सिद्धान्त तुम्हारी बुद्धि में डाला जाता है तुम्हें शोक से उबारने के लिए। भले तुम्हें आधार नहीं पर अपने लिए

Page 73 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 73

अन्दर रखो। ज्ञान भी थोड़ा पचाओ सुलझा हुआ ज्ञान होना चाहिए।

किसी के मरने पर रोना या ना रोना कोई प्रश्न नहीं है पर अन्दर मन ना चले आज मरने पर नहीं रोए पर कल कोई Financial Problem आ जाए तो भी मन ना चले।

सत असत का विवेचन किया कि नहीं बात ये [अस्पष्ट] है। जहाँ मिटना पड़ता है वहाँ कतरा के बोलते हो मैंने लोकारीत छोड़ दी जीते जी उसने सेवा की है प्यार किया है उसको इसलिए शोक नहीं है। जीते हुए का भी शोक होता है जो पूछते नहीं हैं परवाह नहीं करते क्यूँकि हमारा मन उनसे जुड़ा हुआ है। पंडितजन जीते हुओं का भी शोक नहीं करते क्यूँकि मेरा नहीं मानते। आज उसने ये कह दिया वो कह दिया मरे हुए का शोक फिर भी कम है पर जीते हुओं का शोक अधिक है। ज्ञानी अपने को Disinterested Unattached Uneffected करके बैठा है

स्वामी रामतीर्थ ने कहा जब-2 मैं अपने भीतर के आत्म सम्राज्य से हटा तब-तब सन्ताप रूपी यमदूतों ने मुझे घेर लिया। छूटो इनसे ना मैं ना मेरा। जब तक अपने स्वरूप में नहीं आओगे इन दोनों शोकों से (जीते हुए-और मरे हुए के) नहीं छूटोगे। ज्ञानी तो निज स्वरूप में आ गया है किसके लिए दुःखी होगा।

तुम्हारे सारे झगड़े मैं और मेरे से हैं अशोक आत्मा का निश्चय करो। अपने स्वरूप में आ जाओ इसलिए भगवान ने अर्जुन को डाँट लगाई सुनने में वचन कड़वे लगते हैं तू शोक कर रहा है पंडितों जैसे वचन बोल रहा है। जानने का जब तक अभिमान लेकर बैठोगे तब तक गुरु से कुछ नहीं ले पाओगे। गुरु भीतर से तुम्हारी ये बातें निकालता है। बाहर के आवरण, उतार दो अपने स्वरूप में आ जाओ Who am I लेकिन जीव-भाव की I रहती है तो I Know I am right जुड़ जाता है, जुड़ जाता है। शुरुआत में ही भगवान ने उसकी बात को काट दिया कि तेरी बात में दम नहीं है भगवान ने अर्जुन की सारी मिट्टी झाड़ दी। भगवान बात का खण्डन ना करते तो अर्जुन ठीक बात realise कैसे करता।

गुरु भी पहले ही दिन तुम्हारी मिट्टी झाड़ देता है कि तू कुछ

Page 74 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 74

(१ॐ)

4.

Date : 8-11-04

नहीं जानता। गुरु ऐसा होना चाहिए जो एक दम तुम्हें दर्पण दिखा सके। तुम्हारे एक-एक तर्क को काटने की क्षमता हो। ब्रह्मश्रोत्री हो गुरु का काम है पहले तुम्हारे शोक को सुनना फिर तुम्हारे मिथ्या सिद्धान्तों का खण्डन करना। भगवान ने उसके सारे तर्क काटे हैं अब उससे ज्ञान की बात करेंगे।

जितनी ज्ञान में परिपक्वता होती जाएगी मौनता आती जाती है।

भजन:- अपना रूप पहचान रे मन दर्शन यही भगवान।

ओउम्.

Page 75 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 75

Page 76 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 76

(१ॐ)

1.

Date : 9-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बारवां श्लोक

श्लोक:-12:-

न तो ऐसा ही (है कि) मैं किसी काल में नहीं था (अथवा) तू नहीं था (अथवा) ये राजा लोग नहीं थे और न ऐसा ही (है कि) इससे आगे हम सब नहीं रहेंगे।

वाणी:-

ब्रह्मज्ञानी की हर बात के पीछे कोई कारण है। ज्यूँ केले के पात में पात-पात में पात त्यों सन्तन की बात में बात-बात में बात ज्ञानी का कोई भी शब्द ऐसा नहीं है जिसके पीछे का रहस्य उसे पता ना हो। भगवान ने बोला कि आत्मा नित्य है तो शोक करना अनित्य है। अर्जुन ने बात की तो भगवान ने तत्व बताया जब तक कोई आत्म निश्चय नहीं करेगा तब तक भीतर से द्वन्दी जोड़ों का दुःख खत्म नहीं होगा और कोई ना कोई विचार घेरता रहेगा। आत्म तत्व सर्व दुःखों की निवृति करता है

और ज्ञान सब ज्ञानड़ी ब्रह्मज्ञान इक ज्ञान, जैसे गोला तोप का मार करे मैदान।

ब्रह्मज्ञान आत्मा की अमरता शरीर की नश्वरता का रहस्य खोलता है। जब तक आत्म तत्व की बात नहीं समझोगे तब तक ज्ञान सुनते हुए भी तुम समत्व योग को प्राप्त नहीं हो सकोगे। सभी गीता पढ़ते हुए भी मूल निश्चय को नहीं पकड़ते हैं। भगवान ने अर्जुन की बात का खण्डन करते हुए सीधे जगत मिथ्या है की बात की। और आगे जो बात की कि हम पहले भी थे आगे भी रहेंगे तो ये शरीर की बात नहीं थी भगवान आत्मा की बात कर रहे हैं। और निश्चय से कह रहे हैं कि ऐसा नहीं था कि किसी काल में मैं तू या राजा लोग नहीं थे। तो फिर कालातीत केवल आत्मा है। अवतार भी जो शरीर धारण करके आते हैं वो जानते हैं कि ये पाँच तत्व पाँच तत्वों को वापिस करने पड़ेंगे, पर उन सबमें आदि सच जुगाद सच है भी सच नानक होसी भी सच केवल परमात्मा है। भगवान ने बोला कि शरीर तो है ही जाने वाला। किसी चीज के चले जाने पर मेरा नाश नहीं होता।

Page 77 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 77

देह रूपी वस्त्र चले जाने पर मुझ आत्मा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा अर्जुन साकार शरीर में उलझा पड़ा है पर भगवान निराकार की बात करते हैं शरीर काल अधीन है वो नहीं रहेगा पर वो कौन है जो इस देह की अन्तिम अवस्था का भी साक्षी है। और बोलता है कि भगवान मुझे मौत दो। तो मैं सुखी हो जाऊँ। यानि तुम जान रहे हो कि शरीर के जाने के बाद भी तुम रहोगे जो सुख Feel करोगे। पर उस सब पर अज्ञानता का पर्दा पड़ा हुआ था तुम आत्म निश्चय को पकड़ो तो ना अपने शरीर का, ना अपने वालों का शरीर के जाने का भय नहीं होता और जान जाते हो कि सब मूरतों को एक ही भगवान ने धारण किया है। और वो कभी नहीं जाता। रामतीर्थ को बोला कि तुम 6 माले से कूदो तो वो बोले जगह खाली करो तो मैं कूदूं तो लोग उलझ गये कि मैदान खाली है ये कहता है मैदान खाली करो ये क्या कहता है? यानि ज्ञानी आत्म निश्चय से बात कहता है। ब्रह्मज्ञानी को समझने के लिए भी सूक्ष्म बुद्धि चाहिए शरीर से तो हर जगह Present नहीं हो सकते पर आत्म तत्व से तो तुम हर जगह हो। तुम भी कभी copy करते हो गुरु की बात की। गुरु बोले कभी सत्संग नहीं आए बोलते हो मैं तो आप ही के पास हूँ पर गुरु अपने आत्म तत्व वो निश्चय से बात करता है उसको तो अनुभव है गुरु जब अपनी स्थिति का इशारा देता है तो हम समझें। अपनी जीवन बनाने की कोशिश करें कि कैसे गुरु अपने आत्मा में रमा पड़ा है अपने में मस्त बैठा है चाहे कोई शरीर से भी चला गया तो भी ज्ञानी कहता है कि अरे कौन गया ज्योति जोत में समा गया। वो अनुभव जीवन में आए कि संयोग वियोग का दुःख ही ना रहे। कैसे वो अपने भीतर के निश्चय में स्थित है एक है जो उसको भीतर खालीपन महसूस होता है संयोग-वियोग का। ज्ञानी उस स्थिति से उपराम है। द्वैत बुद्धि माना नाम रूप माना आत्म स्थिति को प्राप्त पुरुष की लक्षणा है कि वो जाने वालों के लिए परेशान नहीं ना उनके लिए और ना किसी के लिए द्वेष है। और जो सामने नहीं है उनके लिए भी कोई ख्याल नहीं पर तुम्हारे भीतर गये हुओं का राग भी है, आने वाले जीवों की प्रतीक्षा भी है पर ज्ञानी कहता है कि वहयो वाहेगुरु।

हजार मटकों में पानी भरा हो और एक मटका टूट जाये तो

Page 78 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 78

(१ॐ)

2.

Date : 9-11-04

सूरज की स्थिति में क्या फर्क पड़ा क्या उसका अभाव हुआ। सूरज तो है ही चाहे मटके में पानी रहे ना रहे इसी प्रकार मुझ आत्म तत्व का अभाव नहीं है। ज्यों का त्यों भरपूर। समुन्द्र में लहरों के कारण झाग बुद-बुदे हैं पर जब ये नहीं हैं तो सागर फिर भी है। इसी प्रकार जगत नाम रूप कल्पित है। वो जो ब्रह्म स्वरूप है उसका अभाव नहीं है।

शोक को क्यों प्राप्त होते हैं क्यों कि हम आत्म तत्व को नहीं जानते जिस नाम रूप को देखा होता है तो मन आसक्ति के कारण बार-2 चिन्तन करता है।

अर्जुन को भले स्वार्थ नहीं है पर मोह है मेरे वालों की ममता है तो वो परेशान है। ज्ञानी के शोकाकुल ना होने का कारण है कि उसे सच्ची जानकारी है कि शरीर विनाशी है तो उसका शरीरों के प्रति राग टूट गया।

पर दुनियाँ में सब ब्रह्मज्ञानी की नकल करते हैं कि कोई मरा तो हम नहीं रोए पर स्थिति तो वहाँ चाहिए कि होवे प्रलय इस विश्व का मुझको ना कुछ भी त्रास है। एक के मरने पर नहीं रोए तो हो सकता है उससे बनती ना हो या किसी और का आधार हो या जीते जी उसमें सुख बुद्धि ना रखी हो ज्ञानी आत्म तत्व को प्राप्त हो चुका है शोक को प्राप्त नहीं होता ज्ञानी के शोकाकुल न होने का कारण ही यही है कि वो संसार में रहते हुए भी असंसारी हो के रहता है। वो जानता है तीनों कालों में आत्मा तो है ही है आत्म ज्ञान तो कहता है कोई गया ही नहीं बरसी किसकी।

अगर तुम कहते हो कि गुरु ने सारे भ्रम हर लिए तो हम बरसी नहीं करते पर हम बाहर के कर्म तो बहुत जल्दी छोड़ देते हैं हर कर्म ब्रह्म के निश्चय से छूटने चाहिए वो कभी संशय में नहीं आने देंगे। कभी कल्पना वाली आत्मा नहीं पकड़ना जो Picture में दिखाई जाती है कि आत्मा भटक रही है सफेद साड़ी पहन कर आ रही है जा रही है भटक रही है।

कहते हो मैंने श्राद्ध नहीं किया तो माता जी सपने में आ गई पर सपना माना सब अपना। सपने का रचयिता भी तू है आपे

Page 79 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 79

खेल आप खिलाड़ी वर्णन भी तू कर रहा है जो सपना देख रहा है वो भी तू है समेटने वाला भी तू ही है जब शरीर नहीं था तब भी तू था आज भी है जब शरीर है। गुरु की वाणी ने किया असर अब तो हूँ मैं अमर। काल भी आ जाए तो गुरु नाम लिखवा दूँ तेरा।

दादा जी ने बोला मैंने इस शरीर को आज ही छोड़ दिया है अब ये शरीर मुझे समय पाकर छोड़ जायेगा। तुम्हें मरने से डर लगता है पर ज्ञानी ने आत्म सत्ता को जान कर मौत शब्द ही dictionary से निकाल दिया है ज्ञानी ने निश्चय को प्राप्त करके अमरता को प्राप्त किया है शरीर सीमित काल अधीन है पर मैं तो असीमित कालातीत हूँ ये अपने मन को प्रबोध दो स्वरूप की स्मृति करो तो द्वन्दी जोड़ों का डर खत्म हो जाता है Feel करो कि मैं भगवान का बेटा अमर हूँ अविनाशी हूँ मैं पूर्ण हूँ किसी के शरीर का कोई अंग कट जाए तो अधूरापन नहीं लगता Self Feel होता है इसका मतलब देह की अपूर्णता मेरी अपूर्णता नहीं है पूर्णता अपने स्वरूप की ही है।

किसी ने दादा से कहा तू भी मिट्टी-मैं भी मिट्टी पर दादा ने कहा तू होगा मिट्टी मैं नहीं। मिट्टी की बात करते हो फिर देह में आते हो। बोलते हो एक दिन तो जाना ही है। गुरु की सारी मेहनत बेकार कर देते हो। अज्ञान की बात क्यों करते हो।

मेरे से अलग कुछ है ही नहीं। मैं आप सर्वव्यापक स्वरूप हूँ तो कहाँ जाऊँगा। ज्ञानी जानता है मैं कभी आऊंगा नहीं तो जाऊंगा कब बेवास्ते होकर रहो ट्रेन की पटरी पर ट्रेन आ जा रही है पर पटरी तो वही है भगवान अर्जुन को कह रहे हैं Picture की तरह ये सब जाएंगे पर पर्दा (सत्ता) तो सत है ही है पर्दा और सत्ता एक है। हम तो पहले भी थे आज भी हैं कल भी रहेंगे। ब्रह्मज्ञानी का पेखन सब ब्रह्म। सुनार की नजर सोने पर है आभूषण पर नहीं अर्जुन की तरह नाम रूप वाला देखकर उलझ जाते हैं भगवान की समझ है सब मैं ही तो हूँ अर्जुन की समझ है - मैं हूँ और ये सब मेरे हैं। ये क्यों मर जाएं तो विवाद हो जाता है मैं एक से अनेक हूँ फिर अनेकता से एकता में आ गया। असत्य में अनेकता भ्रम है।

Page 80 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 80

(१ॐ)

3.

Date : 9-11-04

एक ही है। अक्स का न दिखना ये मानना कि सूरज का अभाव हो गया है तो ये अज्ञान है। ज्ञानी सूरज को, तुम छवि को सच मान रहे हो ज्ञानी आधार को तुम प्रतिबिम्ब को सच मान रहे हैं जो आदि सत्ता को जान रहा है वो नहीं रोयेगा Know Thyself अपने स्वरूप को जानो कैसे मेरा विनाश नहीं है जल का अभाव नहीं है पानी में से बर्फ बनी फिर पानी हो गई मिट्टी जो मटको चार डीहं चटको भगो तां पीन्दो मोर ईन्दो के कम ना।

जल में कुंभ कुंभ में जल है बाहर भीतर पानी

विकस्यो कुंभ जल मांहि समायो, ये गति विरले जानी

Santa Clause था ही नहीं बना हुआ था जिसे हम Santa Clause कह रहे थे Toffee मांग रहे थे यही तो वेदों के मीठे वाक्य गुरु सुना रहा है। कैसे देह विनाशी है सत्ता का नाश नहीं होता वो सदा है ही ब्रह्मज्ञानी निश्चय में रहता है कि परदे के पीछे भी मैं आगे भी मैं। कोई दरवाजा खटखटाए बोलते हो कौन? भगवान के सिवाय कोई है ही नहीं।

ब्रह्मज्ञानी त्रिकाल दर्शी है वो जानता है आत्मा के सिवाय कुछ नहीं तुम कहते हो ज्ञानी त्रिकालदर्शी है तो घटना बताओ। ज्ञानी कहता है लहर टकराएगी तो घटना तो आपे घट जाएगी।

ज्ञानी से आशीर्वाद मांगते हैं नया काम खोला है आशीर्वाद दो वो कहता है आप ही आप होता प्यारे जो भी होवनहार है।

दादा ने बोला सब मैं ही तो हूँ दूजा कौन आ सकता है है ही भगवान। भ्रम द्वैत का है ब्रह्मज्ञानी त्रिकाल दर्शी होता है कल भी मैं आत्मा, आज भी मैं आत्मा, कल भी मैं आत्मा ही रहूँगा। ना माँ, ना बेटा, ना शादी ये सब सपना है बाहर की माया में आ जाते हैं जो सच नहीं है।

दादा से किसी ने पूछा मुट्ठी में क्या है बोले मैं ही तो हूँ

रामकृष्ण परमहंस से किसी ने कहा तुम खा नहीं सकते हो माँ से बोलो खाने लायक तो कर दे- पर माँ के सामने गया तो अपना ही बोध बोला कि हर रूप में मैं ही तो खा रहा हूँ।

आत्म तत्व को जानकर द्वन्दी जोड़ों का प्रभाव खत्म हो जाता है।

Page 81 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 81

तुम कहते हो हम शादी में नहीं गये पर ज्ञानी कहता है शादी क्या होती है अगर है भी तो मैं ही हूँ।

गीता भगवान ने बोला कि सूअर के रूप में विष्ठा भी मैं खाता हूँ ब्रह्मज्ञानी शेर के मुँह में पड़ा था तब भी बोला कि शेर के मुख से भी मजा मैं ही ले रहा हूँ।

आत्म तत्व को प्राप्त पुरुष का लक्षण है कि वो कैसे जागृत है भीतर से निश्चय में है। उसे संयोग-वियोग का डर नहीं है किसी ने दादा से बोला आप भी हमें अज्ञानी करके देखते होंगे तो बोले भूला भी मैं हूँ अभूल भी मैं हूँ। एक जगह जागा हुआ हूँ एक जगह सो रहा हूँ।

तुम भले कहते हो कि फलाणा इतना ज्ञान सुनकर मेहनत लेकर फिर माया में चला गया पर ज्ञानी कहता है वो माया में भी मेरे ही हुकुम से गया है - उसको अनुभव लेने भेजा है माया का - फिर लौटकर ज्यादा कीमत करेगा भगवान की। उर्वशी में उर्वशी भी मैं हूँ अपने निश्चय में खड़े हो जाएंगे तो सारे संसार का अभाव हो जाएगा।

अर्जुन की बात से अपना अज्ञान समझ आया। भगवान की समझ से अपने अज्ञान का छेदन करना आया सूक्ष्म में जीवभाव पड़ा ही रहता है।

गुरु का निश्चय है वही निश्चय कराता है कि

पू० भजन:- पूर्ण मांही रहना साधो यही गुरु का कहना।

ओउम्.

Page 82 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 82

(१ॐ)

1

Date : 10-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेरवां श्लोक

श्लोक:- 13:-

जैसे जीवात्मा की इस देह में बालकपन, जवानी और वृद्धावस्था होती हैं, वैसे ही अन्य शरीर की प्राप्ति होती है इस विषय में धीर पुरुष मोहित नहीं होता!

वाणी:-

जैसे जीवात्मा की स्थूल शरीर में चार अवस्थाएं हैं! बचपन जवानी, बुढ़ापा, मौत! यहाँ पर जीवात्मा की बात भगवान कर रहे हैं! आत्मा होते हुए जीवपणे की मैं कर बैठा है तो उसको जीवात्मा कह दिया! अगर आत्मा कहते हैं तो जीवभाव को नहीं समझेगा! अगर देह कहते हैं तो अहंकार कर बैठेगा! ये चार अवस्थाएं स्थूल शरीर का विकार हैं! अर्जुन इतना तो समझ रहा है अवस्थाएं बदल रही हैं भगवान ने आगे समझाया कि अवस्थाओं के साथ तुम नहीं बदल रहे हो!

शरीर पहले बचपन को प्राप्त होता है फिर जवानी और बुढ़ापा आता है! फिर ऐसे ही चौथी अवस्था भी प्राप्त होती है! स्थूल शरीर का विकार अज्ञान करके आत्मा में भासता है भासना माना तुम अपने को ही मानने लगते हो कि मैं बच्चा, जवान पर ये सब शरीर की अवस्थाएं हैं! मैं इन्हें जानने वाला हूँ मैं नहीं बदली शरीर अवस्थाएं बदल रहा है! इसलिए मैं साक्षी हूँ क्योंकि मैं नहीं बदल रहा हूँ अगर हम साक्षी ना होते तो हम वर्णन भी नहीं कर पाते! अगर बचपन के साथ मैं भी बदल गया होता तो मैं वर्णन कैसे करता! स्मृति भले मन का स्वभाव है पर साक्षी न हो तो, स्मृति भी स्मृतियों का वर्णन ना कर सके! स्मृति भी मन की एक वृति है जैसे पुराना शरीर मैं छोड़ आया मुझे याद भी नहीं है!

अगर हम यहाँ चार के साथ बैठे हैं तो चार के साक्षी हैं अगर हम पहले के साथ चले जाते हैं तो दूसरे तीसरे का वर्णन नहीं कर सकते! मैं वहीं का वहीं हूँ मैंने चारों का वर्णन किया इस शरीर पर बचपन, जवानी, बुढ़ापा आया - मैंने देखा! देखा

Page 83 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 83

जाए तो अपने अन्तिम समय के भी तुम साक्षी हो! अगर तुम दृष्टा भाव में आओ तो तुम चौथी अवस्था के भी साक्षी हो! शरीर पर बचपन, जवानी, बुढ़ापा आया दिखा और अधीरज ना होओ तो अन्तिम देव के भी साक्षी हो जाओ! मौत भी देह को आएगी बुढ़ापे में तंग होते हैं तो भगवान को कहते हैं कि देह की अमानत संभाल यानि मौत मांगते हो कि मैं सुखी हो जाऊं! अज्ञानता घेरती है तो साक्षी स्वरूप भूल जाता है! बचपना है तो साक्षी पता नहीं है, जवानी है तो कामना में अन्धा हो जाता है! अगर गुरु मिल जाए तो कामना के वेग को शान्त कर सकता है!

अज्ञान में मन सोचता है कि मैं जवान, मैं पुरुष, मैं स्त्री तो मन सोचता है विकार नहीं थम सकते जवानी में! मन में वेग तब उत्पन्न होता है जब ऐसा विचार देते हो और मन को पोषित करते हो अपने को स्त्री, पुरुष जानकर ही कामना के रूप हो जाते हो पर साक्षी हो गए तो वेग उठते हैं पर तुम जानने वाले हो! जब शरीर की अवस्था के वेग का रूप हो जाते हो तो साक्षी नहीं हो पाते! भोगी को भोगों की कामना होगी, योगी के मन में योग की कामना होगी! भगवान ने अगर इन्द्रियों की शक्तियाँ दी हैं मैं भगवान को पाकर क्यों ना योग कमा लूं!

ज्ञानी के ऊपर भी जवानी आती है पर उसके अन्दर के साक्षी भाव से देह की अहम् बुद्धि चली गई भोगी कहता है मैं सुन्दर दिखूं ऐसा वैसा दिखूं देह की मैं करता है!

तुम कहते हो बच्चा चंचल होता है पर ध्रुव प्रहलाद भी तो भगवान को पा गये उस अवस्था में! उनको अवस्था विचलित नहीं कर पाई जब देह जानोगे तो मन विचलित होगा सौ छोरियुन मरिन छाल तो भी लाहुति लंघे दिया! ये स्थिति इसलिए नहीं आई कि वो वेगवान नहीं हैं! किसी संत के सामने सौ स्त्रियाँ नृत्य करें तो भी फर्क नहीं पड़ता! विश्वासी के आगे कुछ भी आ जाए वो हलचल में नहीं आता केवल आत्मा को रटने से भी काम नहीं न तपस्या से भी काम है! ज्ञानी निर्विकार कैसे हुआ मैं विकारों सहित देह में नहीं हूँ! देह का दावा छोड़ो! जब तक अन्दर की देह बुद्धि नहीं गलित हो जाती तब तक विकार अटैक करेंगे! ज्ञानी जानता

Page 84 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 84

(१ॐ)

2

Date : 10-11-04

है देह का अहंकार चला गया है सिर्फ मुंह से नहीं कहना कि मेरा अहंकार चला गया है पर body consciousness must go.

सूक्ष्म मन में जो देह का भाव है ये जाना चाहिए! ये जो मैं का पेड़ लगा गया है - पहले तो इसकी टहनियाँ काटी थी पर जिनके साथ विशेषण जुड़े थे उसको काटना है जो मूल अहंकार है वो जाना चाहिए! ये बहुत समय तक अपना अस्तित्व बनाए रखता है! मूल जड़ ना जाने के कारण समय-2 पर विकार पैदा होते रहते हैं! समूल नाश करना है!

सूक्ष्म मन को याद है कि मैं स्त्री, मैं विधवा, मैं सुहागिन. सूक्ष्म मन को याद है तो समय-समय पर तीर लगते रहते हैं इस अहंकार का समूल नाश होना चाहिए जैसे-2 तुम्हें कुछ मिलता है यश, रूप, कीर्ति, वैसे-वैसे अहंकार बढ़ता है!

देह की अवस्थाओं के साथ-2 अहंकार भी बढ़ता है चाहे वो सुन्दरता का हो या पढ़ाई का या कोई पदार्थ मिलने का! तुझे भगवान को प्रगट करना पड़ा - यानि तू है - जब समर्पण भी बार-बार याद करना पड़े तो ये स्थिति नहीं है! बार-2 बातें लगती हैं इसका मतलब समूल नाश नहीं है! अहंकार ऐसे है जैसे बैल के बड़े होने के साथ-साथ सींग भी बढ़ते हैं जो बाहर से बना हुआ है वो गद्दी पर बैठते ही प्रार्थना करता है कि गुरु तुम ही करना यानि बाहर था तो तू करने वाला था अब अन्दर जाते ही कहते हो गुरु तू करने वाला है बार-2 समर्पण करना पड़ता है या विचार देना पड़ता है तो ये स्थिति नहीं है अगर बात करते-2 आंसू निकल रहे हैं तो यानि कहीं ना कहीं अहंकार है जो बात लग रही है मन्दिर वाला भगवान तो तुम्हारे से गालियाँ सुनकर भी मुस्कुरा रहा है, पर तुम भाड़े के भगवान हो कोई प्रशंसा कर दे तो भगवान बन जाते हो हालत आ जाये तो निश्चय से गिर जाते हो!

एक दिन रामलीला में हनुमान जी का रोल करने वाला बीमार हो गया मजबूरी में हलवाई को हनुमान बना दिया गया, उस

Page 85 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 85

दिन रावण के सामने पेश होना था रावण हंसा और गरजा बड़े जोर से कौन हो तुम? वो डर गया बोला मैं तो जी कल्लू हलवाई हूँ और कोई नहीं तुम भी डर जाते हो! जब गुरु तुम्हें आत्मा की stage पर चढ़ाता है तुम्हारी हालत भी कल्लू हलवाई जैसी है किसी दिन समूल नाश होगा? भाड़े के भगवान क्यों बनते हो तुम पत्नी बनती हो तो पति की बात भी लगती है! अगर बात होती भी है तो बात को बात की तरह करके किनारे हो जाओ! तुम कहते हो इतना करने के बाद भी कोई नहीं जानता तो दुःख लगता है! पर कर्त्ताभाव है तो दुःख है! गुरु से पूछते हो मैं कहाँ गलत हूँ? गुरु कहता है ये तेरी मैं ही गलत है मैं तो है! भक्त कहता है बहरे सफा बता दे तेरे दर पे क्या कमी है पति चला जाएगा तो रिश्तेदार ना पूछे मन चलेगा सब सूक्ष्म में तुम अपने में मान रहे हो कि कल मैं साहूकार था अब गरीब हूँ! पर तुम सुहागिन, विधवा, गरीब, साहूकार बनी क्यूं! तुम सिर्फ गुरु के बच्चे बनो!

कभी मन बुढ़ापे के दुःखों से परेशान होगा पर तुमने अपने को बूढ़ा क्यों माना गुरुमुख कदे बुड्डे नाहि! सारा दिन देह के गीत गा-गा कर बीमार पड़ जाते हैं! क्यों कि देह का दावा छोड़ा ही नहीं! शरीर तो अपनी अवस्थाओं को प्राप्त होगा ही ये भी पुराना हो गया है! डाक्टर ने यदि चार बिमारियाँ बता दी तो अच्छा है इलाज हो जाएगा! ये भी repairing मांगता है care तो करो शरीर की पर इतनी मैं ना करो कि हालत आने पर परेशान होना पड़े हर बात के लिए prepare रहो!

अर्जुन को भगवान समझा रहे हैं कि ये अवस्थाएं तुम अपने में मान रहे हो! स्थूल शरीर का विकार है अज्ञान करके आत्मा में भासता रहता है जैसे कपड़ा घिसते-2 फट जाता है शरीर भी घिसता रहता है इसका प्रभाव मेरे में नहीं है हले हवा जे जोर ते!

स्थूल शरीर की चौथी अवस्था है मौत ये सूक्ष्म मन का विकार है अनभोगी वासनाएं 'जीवात्मा' फिर चोला धारण करता है! सूक्ष्म शरीर का विकार आत्मा में भासता है पानी में आकाश चलता हुआ दिखता है पर आकाश चला नहीं!

Page 86 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 86

(१ॐ)

3

Date : 10-11-04

पाँचवे माह में प्राण आता है एक जगह मृत्यु की नींद आ गई तो दूसरी जगह जन्म ले लिया सत्ता जरूर है पर जन्म-मरण मेरा धर्म नहीं है! यदि अपने में माना कि मैं मरता हूँ तो फिर जन्मना पड़ेगा! अन्दर के निश्चय से लक्षणा आ जाती है! दादा जी को बोला बच्चों को बुलाए बोले किसके बच्चे! घर ले चले कहने लगे सब घर मेरे हैं sameness & oneness

किसी संत ने बोला कि मैं बार-2 भारत की भूमि पर आऊं और सेवा करूं दादा जी ने कहा कि ये बार-2 आयेगा और जायेगा उन्होंने बोला मरना मेरा स्वभाव ही नहीं है! देह का दावा छोड़ना है इस देह का होता नाश है पर मेरा ना होता नाश है! जैसे बर्फ के पिघलने या जम जाने पर भी पानी का नाश नहीं है इसी तरह शरीर की अवस्थाओं के बदलने पर मैं नहीं बदलता धीर पुरुष कौन है जो अपने को इन अवस्थाओं में नहीं जानता! हलचल में नहीं आता देह का दावा छोड़ना माना देह की अवस्थाओं में मन ना रखना इस काया का होता नाश है पर तू तो साक्षी स्वयं प्रकाश है! राजा ययाति की जवानी गई तो बेटे ने अपने संकल्प से जवानी दी देह की अवस्थाओं में भी इतनी ममता डाल लेता है कि बदलने पर हलचल होती है कोई रोक नहीं सकता!

अवतारों ने तो बुढ़ापे तक लीला ही नहीं की! थोड़ी देर के लिए आते हैं! भोगी हो या रोगी ना हो ऐसा हो नहीं सकता! योगी की सब शक्तियाँ सिमटी हुई होती हैं!

अवतारों के शरीर देखने में जवान हैं वो बुढ़ापे से पहले ही शरीर को त्याग देते हैं! वो मन से जवान हैं! अज्ञानी छोटी उम्र का भी बड़ा दिखता है ज्ञानी बड़े होकर भी जवान ही दिखता है!

गुरु नानक के चेहरे पर कितनी कांति थी! ब्रह्मज्ञानी सदा निर्दोष शरीर अवस्था बदलता रहता है! ज्ञानी अपनी पूर्ण मौज में बैठा है कूटस्थ निश्चल! जब निश्चय अपूर्ण है तो विचार देना पड़ता है तुम्हारा रोज निश्चय छोटा हो जाता है! तुम हालत को बड़ा

Page 87 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 87

कर देते हो खुद बौने हो जाते हो! तुम अपने बड़प्पन में रहो हालत खुद छोटी हो जाएगी! भगवान अर्जुन को समझा रहे हैं तू क्यों परेशान हो रहा है जैसे ये तीन अवस्थाएं कोई नहीं रोक सकता ये चौथी अवस्था भी आनी है! जीवात्मा को अन्य शरीर की प्राप्ति तो होगी तू जिनके लिए शोक कर रहा है वो तो सिर्फ एक शरीर की अवस्था है अवस्था बदलते वक्त कोई Massage नहीं आता शरीर अपने आप अवस्थाएं बदल रहा है जैसे तुम जवान या बूढ़े हो गये हो इसी प्रकार चौथी अवस्था को भी प्राप्त हो जाएगा! पर तुम जरा सी किसी की बीमारी सुनकर घबरा जाते हो! किसी का किया हुआ कर्म सामने आयेगा तुम विकल्पों से अधीरज हो जाते हैं!

जब परमात्मा का सिद्धान्त जानते हैं कि ऐसा होगा तो फिर अटकते क्यों हो! "मैं हूँ आनन्द का ही रूप" अपने को शरीर कहला कर, मानकर व्यर्थ के ही दुःख उठा रहे हो! जब तक अपने को शरीर माना है तब तक ये घोड़ा वश में नहीं आयेगा, पर जब बोलोगे कि रथ मेरा, मैं राजा हूँ तो वश में आ जायेगा तुम शेर शिवोहम् की गर्जना करो तो मन इन्द्रियाँ सिमट जाएंगी

एक आदमी का घोड़ा गुम हुआ तो मन्दिर में प्रसाद बांट रहा था लोगों ने पूछा घोड़ा गुम हुआ फिर भी प्रसाद बांट रहे हो कहकर हंसने लगे राम तीर्थ वहीं खड़े थे बोले कि शुक्र है उसका घोड़ा गुम हुआ है तो प्रसाद बांट रहा है पर तुम सबका घोड़ा ही रह गया है घुड़सवार गुम हो गया है!

तुम सबको देह की मैं देह की अवस्थाएं याद है पर ये याद नहीं कि घुड़सवार देह में देही मैं हूँ! तुम घोड़े का अभिमान गुम कर दो तो प्रसाद बांटो! दादा जी ने बोला I feed my horse I don't eat.

मैं शरीर की भूख, प्यास, जन्म-मृत्यु, सोने जगने का भी जानने वाला हूँ! सोते हुए या जगते हुए कौन कहता है कि बड़ी अच्छी नींद आई या मैं जाग रहा हूँ यानि मैं देह की अवस्था को देख रहा हूँ तो अटक नहीं रहा, अगर अटक रहा हूँ तो देखने वाला नहीं हूँ! Seer बनो Doer नहीं इक साक्षी ना बदला है - इक चेतन ना बदला है ये जग अदला बदली है! दुनियाँ कदली का बन है! सारी अवस्थाओं का मैं

Page 88 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 88

(१ॐ)

4

Date : 10-11-04

साक्षी हूँ सब अवस्थाएं बदलने वाली हैं इसमें मैं डालना अज्ञान है इस 'मैं' को withdraw करें I am not this body. I am that. साक्षी केवल जगत को जानने वाला नहीं है ज्ञानी चौथी अवस्था को भी जानने वाला है! वो feel करता है कि प्राणों ने भी धीरे-2 साथ छोड़ दिया! प्राण देह का साथ छोड़ते हैं तो मृत्यु है पर मैं ना प्राण हूँ ना देह हूँ ज्ञानी जबरदस्ती तुम्हारी गन्दगी में हाथ नहीं डालता भले वो सब जानने वाला भी हो तब भी किसी के मन को जानने नहीं जायेगा!

- साक्षी का मतलब है आत्मा को जानना जगत को नहीं!

- भगवान ने बोला आत्मा यहाँ पहले भी था और अब भी है और आगे भी आत्मा है? जन्म की बात नहीं की!

- मृत्यु का मतलब है शरीर का प्राणों को त्यागना!

- शुक्र है माया पर भगवान ने पर्दा डाला है वरना तो आपस में कर्म जानकर जी ना पाते!

- गीता भगवान से कहा कि यदि आप त्रिकाल दर्शी हैं तो पिछले जन्म का हाल देख सकते हो भगवान बोले मैं तुम्हारी माया में जाकर क्यों हाथ गन्दे करूं!

- पाँच वृतियां:- विकल्प, उदासीनता, प्रमाण, स्मृति, अभाव!

- साक्षी माना सत्ता स्वरूप है!

मनन:- वेदों के मीठे वाक्य सुन लो प्यार से

दुई का नाश होता है आत्म विचार से

ओउम्

Page 89 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 89

Page 90 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 90

(१ॐ)

1

Date : 11-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौदवां श्लोक

श्लोक:- 14:-

हे कुन्ती पुत्र! सर्दी गर्मी और सुख-दुःख को देने वाले इन्द्रियों और विषयों के संयोग तो उत्पत्ति विनाशशील और अनित्य हैं इसलिए हे भारत! उनको तू सहन कर!

वाणी:-

अपने स्वरूप में रहो तो गलतियाँ भी माफ हैं! गलती हो जाए तो फिर-फिर संकल्प करके आगे बढ़ो! नौकर की गलती नौकर की डायरी में लिख दो, मन नौकर है!

गुरु तुमको ताकत भरता है संसार का स्वरूप बताकर! जिसमें भगवान कह रहे हैं कि इन्द्रियाँ अपने विषयों में वरतती हैं और मन धर्म अनुसार सुख दुःख को महसूस करता है! इन्द्रियों और मन के धर्म अपने अपने हैं! सुख दुःख क्षण भंगुर हैं अनित्य हैं सहनशील होकर आगे बढ़ते चलो थको नहीं! क्षण भंगुर हैं नित्य नहीं सुख भी क्षण के लिए feel किया फिर चला गया तो उसकी स्मृति बनी रहती है स्वाद तो एक मिन्ट आया पर फिर याद करके उसकी स्मृति तंग करती है और कभी सुख देती है!

संसार का सुख क्षण भंगुर, नाशवान, जाने वाला, सदा नहीं रहने वाला है सुख दुःख को सहन करने वाला बन! दुःख तो सहन करते हैं पर ज्ञानी सुख को भी सहन करता है उसे अपने स्वरूप का सुख है पर फिर भी उसे प्रारब्ध का सुख भी सहना पड़ता है सन्तों को सत्कार भी सहना पड़ता है जैसे तुम्हारे पास सारा सामान हो और कोई तुम्हें दिवाली Gift दे जाए तो तुम्हें सहना पड़ता है सम्भालना पड़ता है अगर कहीं वो चीज ना होती तो लगता है कब आयेगी! जो चीज तुमको जरूरत नहीं है तो भार लगता है ज्ञानी को जब सुख स्वरूप का निश्चय है तो बाहर से सुख चाहिए ही नहीं! तुम्हारा पेट भरा हुआ है तो थोड़ा सा कोई दे तो उलझ जाते हैं! ज्ञानी बाहर के सुखों की आकांक्षा नहीं करता तो कोई परेशानी नहीं है भगवान उसको सुख भी देता है तो

Page 91 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 91

वो उसका कीड़ा भी नहीं बनता तुम बाहर से कहते रहते हो इन सुखों की जरूरत नहीं क्या करना है पर अन्दर चाहत है!

नानक को बोला कि मांगो उन्होंने कहा क्या मागू कुछ स्थिर न रहाई, अनित्य जानकर ज्ञानी की आकांक्षा खत्म हो गई है भक्त कहता है तुम देते हो तो दुःखी होता हूँ भगवान नहीं देते तो राजी होता हूँ! तुम भी कहते हो कल तक मन बहुत संकल्प करता था पर आज निरीच्छापना आ गया है! ये इसलिए आया कि गुरु ने संसार का स्वरूप दिखा दिया कि सब मिथ्या है! इस विचार से वैराग्य आ गया "सदा ना संग सहेलियाँ सदा ना काला केश, सदा ना इस जग जीवनां सदा ना राजाई वेश! एक ही दृश्य मनुष्य को कितनी देर सुखी कर सकता है? थोड़ी ही देर में बोर हो जाता है इन्द्रियों का विषयों से संयोग होने पर जो सुख दुःख सर्दी गर्मी का भाव भी कब तक बना रहेगा! किसकी बनी रही है किसकी बनी रहेगी! इन्द्रियों के कारण द्वन्द उत्पन्न भी होता है तो थोड़ी देर के लिए! जब जान लिया कि जाने वाला है तो मन नहीं जाता, वशिष्ठ जी ने राम जी को ज्ञान सुनाते हुए बताया कि एक धाऐं ने बच्चों को कहानी सुनाई कि एक बांझ औरत के तीन पुत्र थे जिनमें से दो पैदा नहीं हुए थे एक गर्भ में ही नहीं आया था फिर वो उस बगीचे में गये जहाँ घास और पौधे नहीं थे एक बगीचे में बाढ़ ही नहीं थी फिर उस थाली में खाना खाया जिसमें पैंदा ही नहीं था फिर आकाश को तीर मारा कि नीलिमा उधार दे दो! राम जी बोले सारी कहानी ही झूठ है कि बांझ है तो बच्चे कहाँ से आए जब घास और बाढ़ नहीं तो बगीचा कैसे जब पैंदा नहीं तो थाली कैसी आकाश की नीलिमा होती ही नहीं तब वशिष्ठ मुनि ने बताया ज्यूं सुपना और पेखना ऐसे जगत को जान इनमें कुछ सांचयो नहीं नानक बिन भगवान! ये इन्द्रियाँ विषयों से उत्पन्न होने वाले सुख और दुःख अनित्य हैं सुख दुःख का अहसास भी तो क्षणिक है! किसी ने गाली दी तो थोड़ी देर का ही एहसास है! इसी प्रकार सुख-दुःख भी क्षण भंगुर है! पहले अन्दर वाला दुःखों से व्याकुल हो जाता था पर ज्ञानी के अन्दर धीरज का स्वभाव आ जाता है! और अधीरजता खत्म हो जाती है कि सब जाने वाले हैं अगर

Page 92 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 92

(१ॐ)

2

Date : 11-11-04

आज बाहर सुख मान रहे हैं तो कल हालत आने पर पलटा खाने पर दुःखी भी तो होना पड़ेगा!

ब्रह्मज्ञानी की दूर दृष्टि होती है क्या उचित है क्या अनुचित है अर्जुन खुश हो रहा है कि अपने वालों को नहीं मारेगा तो सदा बने रहेंगे पर भगवान ने कहा तू नहीं मारेगा तो कोई और मारेगा! एक सिर्फ समता भाव है जो शान्त रख सकता है विपरीत में भी अकर्त्ता होकर बैठो दिव्य दृष्टि रख कर देखो!

एक सन्त को राजा ने शाल दी तो पहले सन्त ने मना किया राजा ने कारण पूछा तो बोला शाल पहनूंगा तो मन कहेगा कि जूते भी हों, मुकुट भी हो, dress भी हो फिर मन करेगा कि शादी भी हो तो राजा ने कहा ये सब तो हो ही जाएगा सन्त ने कहा जब बेटा होगा तो वो मर गया तो रोयेगा कौन राजा ने कहा रोना तो आपको ही पड़ेगा! सन्त ने कहा मैं इसलिए शाल ही नहीं लेता! सन्तों की ऐसी दूर दृष्टि होती है कि कहीं ये सुख कल मुझे रुला ना दें!

रामतीर्थ की एक दिन प्रशंसा हुई तो शीशे के आगे खड़े हो गये बोले राम आज बड़ी प्रशंसा हुई पर याद रखना कल जूते भी मिल सकते हैं जब अगली बार निन्दा हुई अपमान मिला तो बोले राम आज हिसाब बराबर हो गया! जब मन किसी भी सुख का कीड़ा बनता है तो भूल जाता है कि कल हालत बदल भी सकती है जब तुमको पता है पलट सकती है तो उलझोगे नहीं!

आसक्ति की पहचान है कि अन्दर भय और विकल्प है! किसी प्राणी के प्रति भय है तो उसके मरने का डर है पदार्थ के प्रति भय है तो उसके भी जाने का भय है पर ज्ञानी Use करके Useless कर देता है भले संभाल भी करता है ज्ञानी सावधानी से वरतेगा पर उसका रूप नहीं बनेगा! Possesive mood भी एक प्रकार से आसक्ति है मन को दिखाओ कि जो आज इन्द्रियों से सुख दुःख Feel कर रहा है तो ये क्या है! अविचार काल में जगत की जो स्थिति भास रही है वो स्थिति विचार काल में

Page 93 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 93

नहीं है अविचार काल में जगत सच लग रहा है पर विचार काल में लगता है जगत बना ही नहीं है सच कुछ नहीं केवल कल्पना के घोड़े दौड़ रहे हैं भगवान ने बोला अर्जुन तू सहन कर क्यों कि उसको अभी निश्चय नहीं हुआ तो सहना पड़ेगा! जब तक देहअध्यास है सहन करना पड़ता है पर आत्माकार का सहज स्वभाव है!

जैसे प्रकृति का सिद्धान्त पक्का है कि रात के बाद दिन के बाद रात तो उलझते नहीं हैं Enjoy करते हैं ज्ञानी को किसी हालत को सहन नहीं करना पड़ता है वो Enjoy करता है जैसे तुम झूले की रस्सी कसकर पकड़ते हो तो Enjoy करते हो रस्सी ना पकड़ो तो तुम भी नीचे गिरोगे और झूला भी तुम्हारे ऊपर गिरेगा अपने 'स्वरूप' को कस कर पकड़ लेते हो तो सुख दुःख के झूले आते हैं पर हमें फर्क नहीं पड़ता! हम Enjoy करते हैं हालत आती रहे जाती रहे तुम प्रकृति का नियम नहीं बदल पाओगे! पर अपना ख्याल बदलने से सुखी हो जाओगे! तुम Enjoy कम करते हो परेशान ज्यादा होते हो!

घर में भी कोई Function हो डरते रहते हो कोई विघ्न न आ जाए सुख को भी Enjoy नहीं कर पाते! जितना क्यूं-क्यूं करते हो भीतर ख्यालों की Que लग जाती है!

"दुनियाँ बगीचा जिसने है सींचा छुप के खड़ा है माली पहचानो" दुनियाँ तिलस्मी महल है सब जाने वाला है कुछ भी सच्चा नहीं है! जिन सुखों की तुम कल्पना कर रहे हो ज्ञानी सोचता भी नहीं है उसको पता है पले हुए कबूतर की तरह है! एक कबूतर लेकर खड़ा था जहाज में चढ़े हुए लोगों को लगा कि ये कबूतर खरीद लें उन्होंने कबूतर वाले से कहा ले कैसे जाएंगे बोला कहीं नहीं जाएंगे पले हुए कबूतर हैं! जहाज पर बैठे कबूतर ले कर जैसे ही जहाज चला कबूतर वाले ने सीटी बजाई सारे कबूतर वापिस आ गये लोग बोले ये क्या? बोला मैंने पहले ही कहा था पले हुए कबूतर हैं कहीं नहीं जाएंगे! मिले हुए सुख भगवान के पले हुए कबूतर हैं भगवान के घर वापिस चले जाते हैं तुम सोचते हो बेटा मेरा बन जाए पर कौन बनता है! हम अकेले पड़े के पड़े रह गए! कोयल अपने अण्डे कौए के घोंसले में देती है कौवा सेजता रहता है अपने समझ कर जब बच्चे निकलते हैं तो वो हैरान हो जाता है! भगवान के दिए

Page 94 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 94

(१ॐ)

3

Date : 11-11-04

सुख, बच्चे, पदार्थों को पालते रहते हो कि मेरे हैं पर वो भी छोड़ जाते हैं तुम कौए की तरह मूर्ख बन जाते हो सुख के कीड़े हो! ज्ञानी जानता है सुख स्वरूप तू खुद है! जो इन्द्रियों का विषयों के साथ संयोग हुआ, तुम्हारा ख्याल ही तो उसमें सुख डालता है! मन के ख्याल को ना जानकर हम सोचते हैं हम यहाँ से सुख ले रहे हैं! जब दुःख नहीं रहे तो सुख भी नहीं रहेंगे! सहना तब पड़ता है जब मन आधारित होता है! किसान बारिश का आधारित है तो बारिश होगी तो खुश होगा फसल तैयार होने पर काटेगा! कुम्हार को बारिश अच्छी नहीं लगती अपने अन्दर की सुख-बुद्धि, स्वार्थ आधार, पर हम सुख दुःख feel करते हैं! उम्मीद करते हैं मेरे लिए अच्छा बोले यदि अच्छा ना बोलें तो कोई बुरा भी ना बोले, परेशान हो जाते हो परेशान अपनी इच्छा से हुए गाली तो सबने सुनी पर जिसको दी उसको असर हुआ बाकी को नहीं! इन्द्रियों का विषयों के संयोग से सुख दुःख नहीं हुआ पर तेरे मन में जो ख्याल उठा वही कारण बनता है सुख दुःख का आधार! रोज T.V पर खबर देखते हो मरने की खबर सुनते हुए रोटी खा लेते हो पर वहीं पता चल जाए कि इनमें मेरा बेटा भी था जिसे मैं Plane में चढ़ाकर आया था तो दुःख लगेगा! अपने वाला ना होता तो सुनकर दुःख ना लगता अपने वाला उसमें हो तो खाई हुई रोटी भी बाहर आ जाएगी! मनोमयी सृष्टि ने सारे शोर मचाए हुए हैं!

सर्पनी सांप को देखकर खुश हो जाएगी पर तुम डर जाओगे! कि ये मुझे डंक लगा जाएगा! शेरनी शेर को देखकर खुश हो जाएगी कि मेरा पति मिल गया पर तुम डर जाओगे कहीं मुझे मार ना दें! मनोमयी सृष्टि से सुख दुःख feel हो रहा है इन्द्रियों और विषयों को दोष मत दो मनोमयी सृष्टि है Reaction तो वहाँ से हो रहा है! सुख दुःख का भोगता मन है! अपने ख्यालों की वजह से जो सच है नहीं उसके पीछे दौड़ रहे हो, सुख की खातिर जोड़ी माया सुख तो हाथ ना आया! भगवान तुम्हारा April fool बनाता है! होली पर मजाक बनाते हैं मिट्टी के लड्डू पर

Page 95 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 95

वर्क लगाकर देते हैं भगवान भी मजाक उड़ाता है! गुरु तुम्हें रोकता है कि क्यों भटक रहे हो हलचल मचा रहे हो Stop wandering जब तक attachment से detachment में नहीं आओगे तब तक सुख नहीं मिलेगा अन्दर की कुड़न तंग कर रही है बाहर की परिस्थितियाँ क्या कह रही हैं? जहाँ-2 दुःख सुख feel करते हो वहीं फर्क पड़ता है! जो दिख रहा है हमारा मन कहता है सुख है! सपने का सारा संसार है अपने अन्दर ही धोखा हो रहा है!

पहले माया बढ़ने पर खुश होते थे पर अब ज्ञान सुनने के बाद दुःखी होते हो कि माया क्यों बढ़ गई! आज कैसे मन Change हो गया हर खुशी भगवान के साथ हो गई! ज्ञानी एक सीढ़ी और चढ़ गया मेरा सुख मेरे भीतर है ख्याल ही तो बदला! और कुछ नहीं बदला कल तक जिसके मोह में सुख मान रहे थे मोह तंग कर जाता है गुरु विचार बदल देता है फिर कोई कुछ भी बोले फर्क नहीं पड़ता! तो मन शान्ति feel करता है! मिथ्या को मिथ्या जाना तो सहन नहीं करना पड़ेगा!

आज केवल ख्याल बदला है ख्याल बदलने से सृष्टि बदल गई! पहले मोह शहद सा मीठा लगता था आज कहते हो गुरु मेरा मोह काटो तो केवल ख्याल ही तो बदला!

तेरे ही ख्यालों की Creation है Picture में Actor का हंसना रोना शादी सब नाटक है पर तुम तीन घण्टे में इतनी बड़ी सृष्टि देख आते हो! सच मान लेते हो पर दुनियाँ में जो देख रहे हो सब नाटक है सब सपना है! कभी खुशी कभी गम! इसमें तू ना अटक There is no happening

रविन्द्र नाथ अपना बनाया नाटक देखने गए उसमें जब देखा कि लड़के का Behave लड़की के प्रति ठीक नहीं तो उन्होंने जूता मारा उसने जूता अपने पास इनाम समझ कर रखा कि मैंने इतनी real acting की कि तुम ही भूल गए ये नाटक है तुम कहते हो ये हुआ फिर वो हुआ ज्ञानी कहता है कुछ हुआ ही नहीं दो दोस्तों का झगड़ा हो गया, कोर्ट में केस चला कुछ समय बाद दोनों ने feel किया और केस खत्म करने को तैयार हुए जज ने बुलाया सब पूछा कि क्या हुआ सारी बात बताकर एक दोस्त बोला कि फिर मेरी नींद खुल गई! जज ने बोला यहाँ सपने का केस नहीं माना जाएगा! File ही फाड़ दी! तुम भी अपने को

Page 96 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 96

(१ॐ)

4

Date : 11-11-04

बोलो कि फिर मेरी आँख खुल गई! आपे खेल बनाया आप ही खेलनहार खेल संकोचे तो फिर आप ही आप!

मन की Smuggling अन्दर ही अन्दर चल रही है तभी तो राज कर रहा है! नहीं तो अभी तक भूखा मर जाता!

कई बातें ऐसी होती हैं जो सूक्ष्म में अन्दर पड़ी हैं उसका पार नहीं पा सकते!

- मन के दस ख्याल पढ़ लोगे लेकिन कई चार नहीं पढ़ पाओगे!

- क्षण भर भी मन को free छोड़ दो तेरी गिरावट हो जाएगी!

- अपने आत्म-सुधार में लग जाएंगे तो जन सुधार के लिए वक्त नहीं बचेगा! सदा याद रहे भगवान!

मनन:- कोई जाए मथुरा कोई जाए हरिद्वार

मेरे लिए बड़ा तीर्थ सत्गुरु तेरा द्वार!

ओउम्

Page 97 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 97

Page 98 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 98

(१ॐ)

1

Date : 13-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पन्द्रवां श्लोक

श्लोक:- 15:-

क्यों कि हे पुरुष श्रेष्ठ! दुःख-सुख को समान समझनेवाले जिस धीर पुरुषको हे (इन्द्रिय और विषयों के सयोग) व्याकुल नहीं करते वह मोक्ष के योग्य होता है!

वाणी:-

भगवान ने कसौटी बता दी कि मोक्ष के लिए योग्यता कब सिद्ध होती है! ऐसे तो लगता है कि सब सत्संग आ रहे हैं तो योग्य हैं पर यहाँ आकर भी योग्यता धारण करनी पड़ती है जैसे किसी आफिस में योग्यता से अगर प्रवेश मिल भी जाता है तो भी वो अपने अनुसार ट्रेनिंग देते हैं तब नौकरी मिलती है भले ये कहा जाता है कि पिछले जन्म के अच्छे कर्म मुझे दाता का दरबार मिला पर ये जानकर भी आराम से बैठ नहीं जाना है! भले दरबार मिला पर अपने को बनाना भी तो है! मोक्ष के योग्य वो होता है जो अन्दर से पूरी तरह ब्रह्मचर्य में हो जब तक इन्द्रियों और मन के विषय चित को चलायमान करते हैं तब तक ये ब्रह्मज्ञान नहीं ठहरता जैसे शेरनी का दूध सोने के बर्तन में ठहरता है! ज्यों-2 पवित्रता आती है त्यों-2 ज्ञान को धारण करते हैं! जब तक पवित्रता नहीं तब तक मनन नहीं चलता सुना हुआ बेकार चला जाता है जब Concentrated mind होता है तो कोई भी बात सुनते हैं तो भीतर जाती है पर एकाग्र मन नहीं है तो कोई बात सुन पाएगा कोई नहीं! तन-मन होवे एक रस तो सुमिरन कहिए सोय!

मन की चतुराई नहीं कि मन में भगवान है पर तन विषयों में है! अगर दीया-बाती न हो तो गुरु ज्योति प्रज्वलित करे कैसे? यहाँ पर शुरु में ही भगवान ने अर्जुन को ज्ञान सुना दिया इन्द्रियों के बहुत विषय हैं आँख का देखना, मुख का बोलना, कान का सुनना! दृश्य व्याकुल ना करे यानि जो सामने है उसमें राग-द्वेष का भाव ना हो और मन आकांक्षा भी ना करे कि मेरा ये खाने का मन है! इन्द्रियों के विषय

Page 99 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 99

जीते हुए होने चाहिए! ज्ञानी की इन्द्रियाँ भी अपने विषयों में वरत रही हैं जो तुम देख रहे हो वो भी वही देखता है फिर ज्ञानी की क्रिया ऐसी होती है जैसे जली हुई रस्सी, जला हुआ कोट मरी बिल्ली की आँख! रस्सी के बल जलने के बाद भी दिखते हैं पर वो बाँधने का काम नहीं करती! जला कोट पहनने के काम नहीं आता! ज्ञानी का अन्दर वाला बन्धन में नहीं आ रहा है, वही नाम साधु कहे वही नाम संसार राम नाम हर को कहे पर कहने को विचार! सारी दुनियाँ राम का नाम गा रही है ज्ञानी भी कह रहा है पर फिर भी विचार की बात क्यों आती है? संसार दशरथ के बेटे राम, धनुषबाण वाले राम को याद करता है पर ज्ञानी राम कहते हुए राममय हो जाता है! रमता राम रमो मोरे जिया! रामकृष्ण परमहंस को गिराने के लिए वैश्या को भेजा गया सबने देखा रामकृष्ण ने भी देखा, शिष्यों ने भी देखा, नर्तकी हाव-भाव से रिझाने लगी सब कहने लगे वैश्या नाच रही है पर रामकृष्ण प्रणाम कर रहे हैं कि माँ तुम आई हो! वो काली माता का ही रूप देख रहे थे!

इन्द्र की सभा में उर्वशी नाच रही है इन्द्र हुंकार भर रहा है कि गिरायेगी सन्त को! पर सन्त कहता है उर्वशी में उर्वशी कहाँ है तुम जो देख रहे हो ज्ञानी वो नहीं देख रहा! अपनी भावना में फर्क है! जैसी दृष्टि वैसी सृष्टि हो जाती है! एक आधा गिलास खाली, एक आधा गिलास भरा देखता है जाहिर थींदन जात रहत मां रुहल चवे! Positive attitude वाला कहेगा आधा भरा है गिलास Negative attitude वाला कहेगा बस आधा ही गिलास पानी का है! तुम्हारी जात तुम्हारे आचरण से पता चल जाती है ज्ञानी की अभेद दृष्टि है!

जो भावना तुम रखकर बैठे हो जरूरी नहीं वही भावना ज्ञानी रखकर बैठा हो! तुम कहते हो फलाना आया है पर ज्ञानी देखता है आया ही भगवान है जरूरी नहीं कि इन्द्रियों का विषय खत्म हो और ऐसा होने पर अन्दर के विषयों से राग ही खत्म हो जाये सूरदास ने आँखों से तंग आकर आँखें फोड़ डाली कि मेरा मन जगत में विषयों में जाता है! पर तब भी विषय नहीं जीते गए! कभी हमारा भी मन कहता है भगवान

Page 100 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 100

(१ॐ)

2

Date : 13-11-04

विषय, स्त्री, पुरुष जगत बनाता ही ना! सूरदास के विषय नहीं गए वो रोया क्यों कि पहले का अन्दर पड़ा हुआ कहाँ जाए! सावन के अन्धे को हरा ही हरा दिखता है! तब आकाशवाणी हुई भगवान ने कहा तू मेरी महिमा के भजन गा तब तेरा विषय निवृत होगा! ज्ञानी के इन्द्रियों के विषय खत्म नहीं होते पर वासना नहीं होती! पर तुम्हारी इन्द्रियों का विषयों से संयोग होने पर मन में वासना का रस टपकता है वो भाव उसके कर्म का बीज बन जाते हैं वो भाव उसकी भूल और गिरावट का कारण बन जाते हैं! उर्वशी नहीं गिरा पाई तो सन्त ने कहा ऐसे तो मैं रोज जानवरों को भी देखता हूँ वो अपने में मस्त था तो बाहर देखते हुए भी नहीं देखता है! वो सुख-दुःख में समान हो गया! ज्ञानी के अन्दर की भावना बदल जाना यही इन्द्रियों का विषय जीतना है! संयोग होने पर आसक्ति का ना होना ही विषयों का त्याग है जिस चीज में मोह पड़ गया वो ही बन्धन बन जाता है! एक बार देखा कोई हर्ज नहीं दुबारा देखा तो तुम्हारी आसक्ति है और चिन्तन विचार तक भी आसक्ति है पर ज्ञानी इन्द्रियजीत है! किसी की चीज अच्छी लगी तो तारीफ कर दो पर अगर पूछा कि कितने की ली कहाँ से ली तो आसक्ति है इन्द्रजीत वो है जो किसी भी विषय के अधीन नहीं हो जाता हर इन्द्रिय से ब्रह्म का आचरण ही ब्रह्मचर्य है! जिज्ञासु हर बात से परहेज करे! मन को स्पर्श से भी रस आता है सारा दिन अपनी संभाल करनी पड़ती है! तुम सोचते हो ज्ञान सुनूंगा तो विषय जीतूंगा पर विषय जीतोगे तो ज्ञान अन्दर जाएगा! तुम इन्द्रियों के गुलाम हो उनको सुख ना मिले तो अन्दर वाला छटपटाता है कि वो सुख चाहिए! इसलिए बड़ी उम्र में भी औरत मर जाए तो आदमी दूसरा विवाह कर लेते हैं! कोई सत्संग में बढ़ता है तो दूसरा Partner उसको आगे नहीं बढ़ने देता क्यों कि इन्द्रियों के रसों के गुलाम हो गये हैं इस रस से नीरस तब होंगे जब सुख स्वरूप खुद को मानोगे अगर बाहर से सुख मिलेगा तो दुःख भी मिलेगा इससे समत्व

Page 101 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 101

योग नहीं हो पायेगा! जो सुख देता है वो दुःख देता है! ज्ञानी शब्द सुनकर अच्छा अर्थ निकाल लेगा पर तेरा मन शब्द सुनकर वासना के अर्थ में चला जाएगा! सन्त को किसी ने गाली दी सन्त ने गाली से भी अच्छे अर्थ निकाल लिए! ये इन्द्रिय जीत पुरुष की लक्षणा है कि कैसे भी शब्द सामने आयें अच्छा अर्थ निकालकर व्याकुलता खत्म कर लेता है!

मान अपमान के शब्द सुनकर व्याकुल नहीं होगा मन अच्छे-बुरे शब्दों के लिए आकांक्षा नहीं करता! सन्त को गाली दी शिष्यों ने बताया तो सन्त ने कहा कुछ दे ही तो रहे हैं ले तो नहीं रहे! शब्द का विषय जीता है!

ऐसा नहीं कि ज्ञानी को सुनाई नहीं देता पर सुनने के बाद भी शान्त है! अष्टावक्र पर भी लोग हंसे पर सन्तन को दुर्भाव नहीं जो निन्दे संसार! वो अपने में शान्त है!

तुमने भी खाया ज्ञानी ने भी खाया ज्ञानी तारीफ कर देता है पर तुम चुपके से Reciepe पूछ लेते हो कि घर जाकर फिर बनाकर खाएंगे! यानि जुबान का रस पड़ा है तुम विषयों के इतने अधीन हो कि उसका रूप बन जाते हो अकेले बैठे-2 सोचोगे कि मुँह में पानी आ गया है, नाटक देखते-2 उसका रूप बन जाते हैं बच्चों की डांस की, कपड़ों की नकल करते हैं इन्सान कभी-2 अपना अस्तित्व भी खो लेता है अपनी Personality अपनी होती है! दूसरों की तरह बनने के चक्कर में ज्ञानी अपना अस्तित्व नहीं खोता! मन जो देखता है वो चाहता है! ये विषय रस है भगवान ने जिस बरकत भाग में रखा है उसी में सन्तोषी होकर रहो! अपने विजूद में रहो परमात्मा में रहो! ये इन्द्रियों के घोड़े गलत नहीं दौड़े लगाम मेरे सत्गुरु ने पकड़ी! कभी-2 माया इतनी सूक्ष्म होती है कि पकड़ने में नहीं आती पर सोचो मेरा मन अपने भगवान के सिवाय किसी और में क्यों जा रहा है! मन को विषयों के अधीन रस का गुलाम होने में मजा आता है इसलिए पुरुषों के बीच में स्त्रियों की, स्त्रियों के बीच पुरुषों की चर्चा होती है कभी-2 स्त्री पुरुष Expectance के कारण एक दूसरे को गलत प्रेरित करते हैं मन किसी के नाम रूप को भी गलत तरीके से Observe करता है ऐसी-ऐसी

Page 102 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 102

(१ॐ)

3

Date : 13-11-04

सुख बुद्धियाँ हैं मन में! हर एक से distance में रहो! कितनी भी बड़ी age हो जाए पर मन कोई भी हद पार कर जाता है अगर मन रिश्तों की मर्यादा रख सकता तो खराबियाँ पैदा क्यों होतीं? किसी सन्त ने कहा बड़ी स्त्री को माँ, बराबर की बहन और छोटी को बेटी करके देखो पर दादा ने कहा See God every where. तब जान छूटेगी नहीं तो नहीं! मन कभी मौके का भी फायदा उठाता है जैसे होली पर गलत तरीके से रंग लगाते हैं दुनियाँ के लोग मर्यादा से गिरे हुए हैं जैसे मछली कब उल्टी होकर पानी पी लेती है पता नहीं चलता इसी प्रकार मन कब रस ले लेता है पता नहीं चलता कब मन अटक गया इसलिए ज्ञानी विचारकर चलता है! इसी कारण गुरु सत्संग में भी स्पर्श की मना करता है जब तक इन्द्रियों के एक-2 विषय को नहीं जीतोगे तब तक ज्ञान में मन नहीं टिकेगा! मन अपने वालों के ही ख्याल करेगा मन को कुछ चाहिए तो सारा दिन खेंचल कर रहा है पर जब कुछ नहीं चाहिए तो सारी खेंचल बन्द हो जाती है ब्रह्मज्ञानी का पेखन सब ब्रह्म! मन की वृति अनुसार ही भोजन पदार्थ पसन्द आते हैं जो मासाहारी, शराब पीते हैं उनकी नजरें भी वैसी होती हैं वो एक गिलास भी खरीदेंगे तो उस अनुसार खरीदेंगे! जो मास नहीं खाता वो चाप को ही मास समझकर खाता है! स्वाद लेते हैं!

आज की गीता है News paper अगरबत्ती है सिगरेट चाय है चरणामृत! तुम अखबार पढ़ते हो पर दादा जी कहते थे No News is good News. या फिर आज की ताजा खबर है कि तू आत्मा है! तुम कहते हो फलाणा सन्त पकड़ा गया, सोचते हो सभी सन्त खराब हैं पर तुम्हें क्या पता किसी ने अपने स्वार्थ के लिए उस पर दोष लगाया हो! बोधराज ने बोला मैं संसार की खबरों से बेखबरी में आ गया हूँ शुकदेव मुनि और व्यास जी निकले! गोपियाँ नहा रही थी वेदव्यास को देखकर गोपियों ने वस्त्र ढका पर शुकदेव जी को देखकर नहाती रही व्यास जी को क्रोध आ गया, गोपियों ने कहा तेरे मन में

Page 103 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 103

अभी स्त्री पुरुष का भाव तो है पर तेरा बेटा बालकवत है और बात तो ये है कि जाने के बाद पीछे मुड़कर देखा क्यों कि बेटा भी आ रहा है और वस्त्र भी ढका! रामतीर्थ को नींबू खाने की इच्छा हुई ले आए जब खाने लगे ख्याल आया उठाकर फेंक दिया सन्तों के अन्दर Ego Problem भी होती है फिर व्यास जी के सिर पर गुरु भी नहीं था इतनी सूक्ष्म माया है मन की! रस लेता रहता है!

पहले संयम है! फिर सावधानी ही साधना है! ज्ञानी के जीवन में भी सावधानी ही रह जाती है! जब तक अन्तःकरण इतना शुद्ध नहीं होता तब तक तुम मोक्ष के अधिकारी नहीं हैं इन्द्रियों के किसी विषय से मैं ना सुख को, ना दुःख को प्राप्त हूँ! फलाणे को मिलने से खुश और फलाणे को मिलने से रंज नहीं हूँ! किसी की मर्जी से चलकर खुश, किसी की मर्जी से चलकर नाराज होना भी विषय है! ना ज्ञानी के अन्दर ये है कि मुझे इस दृश्य से सुख मिला, इस दृश्य से दुःख मिला! तुम सोचते हो एक इन्द्रिय का ब्रह्मचर्य होता है! हर इन्द्रिय का ब्रह्मचर्य होना चाहिए! एक-2 कर्म विचार के करो खाने के वक्त देखो स्वाद के कारण तो नहीं खा रहे हो, देख रहे हो तो देखो, रस तो नहीं ले रहे हो! मन भोगे हुए भोग याद करता है अनभोगे भोगों की कल्पना से भी भोगता है जरूरी नहीं कि इन्द्रियों से रस मिल रहा है! सूक्ष्म मन भोगे अनभोगे भोग स्वप्न में भी गिराते हैं डाक्टर भले उसे बिमारी का नाम दे देते हैं पर ये तुम्हारी वासना है जिससे तुमने Controlling Power से दबाया है स्वप्न में वो Power खत्म हो जाती है! यहाँ बैठे-2 भी नींद आ जाती है तो सत्संग नहीं याद है! या तो जागृति का इतना गहरा अभ्यास हो तो ऐसी स्थिति है कि स्वप्न तक भी कोई ख्याल आता है तो उसका गहरा विचार होता है पर जहाँ जागृति में भी तप नहीं है वहाँ स्वप्न का भी ख्याल गिरावट बन जाता है! तुम्हारा मानसिक सन्तुलन भी खोया हुआ है! जल्दी में कुछ खाते हो तो उसका रस नहीं ले पाते हो यानि जहाँ मन साथ है वहीं रस ले पा रहे हैं कहीं दर्द है तो मन उसी दर्द में खुबा होता है! सत्संग

Page 104 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 104

(१ॐ)

4

Date : 13-11-04

में मन लगा है तो कहीं और नहीं जाएगा पर यहाँ नहीं लगा तो फिर निंद्रा का सुख ले रहा है! मन अपने स्वरूप में मस्त है तो बाहर किसी इन्द्रिय के साथ रस लेने नहीं जाएगा! इन्द्रिय जीत यानि प्रबल वैराग्य की भावना जो सत्संग के बिना नहीं बनती! तुम्हें अपनी हरकत पता होनी चाहिए कि मन कब किस जगह रस लेकर हरकत कर रहा है! इन्द्रियों की हरकत का मन पर भी प्रभाव पड़ता है! जब आकांक्षा और द्वेष नहीं है तो समत्व योग दिखता है! यहाँ आकर अपने को मोक्ष के योग्य बनाना पड़ेगा! जब मन का प्रवाह ईश्वर की तरफ हो जाता है तो हर इन्द्रिय शान्त और शिथिल हो जाती है!

- मन सीखता कम है रस ज्यादा लेता है!

- जिसका संसार के विषयों में मन है उसका मन यहाँ नहीं लगेगा! मन को बना लो भगवन का डेरा, तभी कह पायेंगे!

मनन:- अन्दर सत्गुराँ दा डेरा अन्दर जोत जगदी

ओउम्

Page 105 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 105

Page 106 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 106

(१ॐ)

1

Date : 15-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सौलवां श्लोक

श्लोक- 16:-

असत् (वस्तु) की तो सत्ता नहीं है और सत्का अभाव नहीं है इस प्रकार इन दोनों का ही तत्व तत्वज्ञानी पुरुषों द्वारा देखा गया है!

वाणी:-

ग्रन्थ साहब में बोला आदि सत जुगादि सत्य है वी सत नानक होसी वी सत यानि सत तीनों कालों में है असत है ही नहीं ये ज्ञानवान की दृष्टि है वो इसी भाव से संसार में रहता है! जिसने असत्य को माना उसने सत्य का अभाव कर दिया अगर तुम अपने को व्यक्ति मानते हो तो कहीं हो कहीं नहीं हो पर सत्य का अभाव नहीं है! शरीर और पदार्थों के जाने पर भी सत्य है अस्ति, भाँति, प्रिय, नाम, रूप पांच अंश जगत में दिखते हैं! अस्ति, भाँति, प्रिय ये है ही है! मुर्दे को जला आए तो फिर कहते हैं राख है यानि होने पने का अभाव नहीं है! व्यक्ति, मुर्दा, राख है ही है केवल नाम बदले! पहले प्राणी था फिर हवा का गुण खत्म हो गया तो मुर्दा हो गया! नाम रूप बदलने पर भी भास रहा है व्यक्ति, मुर्दा या राख तीनों में ही प्रियता का गुण भी है! मुर्दा अपना है तो उसे ऐसे नहीं फेंक देते उसे चींटी से बचाकर रखते हैं! हल्दी डाल देते हैं! फिर राख भी संभाल कर प्यार से बहाते हैं! अस्ति, भाँति, प्रिय तीन गुण तो रहते ही हैं! बाजार से सब्जी लाते हो तो कहते हो सब्जी है, फिर उससे बनी डिश भी है फिर खाते हो विष्ठा बन गई तो विष्ठा भी है सूअर कौए को तो प्रिय है! सत्य का इस प्रकार अभाव नहीं है और असत्य का भाव नहीं है! भगवान का होना पना भी आत्मा के गुण से ही है! भासने के लिए उनकी तस्वीर भी रखी है प्रिय भी लगती है नाम रूप नहीं है! नाम रूप तो आज भगवान राम का भी नहीं है! असत्य आज भी असत्य है! कितने ही प्राणियों को पकड़ना चाहते हो पर क्या पकड़ पाते हो शरीर वैसे भी देखो तो पल-पल नाश हो रहा है! जगत को मिथ्या इसलिए कहते हैं कि परमात्मा है खुद पर जगत होकर

Page 107 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 107

भास रहा है! जैसे रेत चमक रही है तो जल का तो भाव ही नहीं बना सकते! भाव आपके ख्यालों में बन रहा है अभी आप अपना ख्याल ठीक कर लो चाहे देख भी आए हो फिर भास रहा है तो भी शान्त बैठे रहते हो! जब चीज है ही नहीं तो असत्य का भाव कैसे है!

असत्य में सत्य का भाव केवल तुम्हारा ख्याल है तुम्हें नाम रूप वाले शरीर भास रहे हैं प्यारे भी लग रहे हैं पर असल में तो पांच तत्वों के अंश से ये देह बन गई है! कुम्हार के पास जाकर तुम कहोगे कि खिलौना है, नर्तकी है, पर उसकी नजर में मिट्टी है मिट्टी सच है उससे रचे खिलौने सच नहीं हैं! खिलौना बनने से पहले भी मिट्टी थी, खिलौना भी मिट्टी है, बाद में भी मिट्टी रहेगी यानि तत्व का नाश नहीं है! शरीर धारण करने से पहले भी तू ब्रह्म था शरीर होने पर भी ब्रह्म है और शरीर जाने पर भी मेरा ना होता नाश है! अर्जुन प्राणियों के पीछे भाग रहा है कि ये मर जाएंगे तो भगवान ने कहा कि सब मैं ही बना हूँ मैंने स्वांग धारण किया है! मैं सच हूँ पर इनका तो भाव ही नहीं है ये है ही नहीं! रावण का स्वांग पहनने से पहले और बाद में भी ये याद रहता है कि मैं कौन हूँ! तुम सत्य स्वरूप होते हुए अपने को स्वांग स्वरूप मान बैठे हो यही तुम्हारी सबसे बड़ी भूल है चोला तूने पहना है पर चोला तू नहीं है! सत्य स्वरूप को जानने से तेरा सारा शोक टूट जाएगा! तेरा सारा शोक नाम रूप पर आधारित है टिका हुआ है! आकाश में बादल जानवर की Shape में भासता है पर वो है नहीं! असल में बादल सच है आकृति नहीं! ज्ञानी ने आकृति को भुलाकर तत्व को जाना है तो वो तत्व में कूटस्थ हो जाता है! एक समय में नजर एक पर ही रहेगी या ज्योति पर या दीये पर, दीया देखते हो तो उसमें बहुत सी विषमताएं आ जाती हैं! पर ज्योति में कुछ नहीं है! आकार में विकार है पर निराकार निर्विकार है तत्व को जानो उसका कभी अभाव नहीं है! इसी दृष्टि से ज्ञानी ने कहा है कि ब्रह्मा, विष्णु, शिव का होता नाश है पर मेरा ना होता नाश है! होते प्रलय इस विश्व का मुझको ना कुछ भी त्रास है! मेरा माना जो मैं ब्रह्म स्वरूप हूँ उसका नाश नहीं

Page 108 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 108

(१ॐ)

2

Date : 15-11-04

है! जब ये सृष्टि वजूद में भी नहीं थी मैं तब भी था! रामतीर्थ से पूछते हैं Are you Messanger of God उन्होंने कहा you are insultting me फिर पूछा Are you God उन्होंने कहा It's below my dignity - फिर कहा आखिर आप कौन हैं तो कहा I am before the God Was जब कोई पहले भगवान कहने वाला भी नहीं था तब भी मैं था! यानि बाप पहले था तो बेटा पैदा हुआ उसने पापा कहा निश्चय की बात है समझ की बात है मैं सत्ता रूप हूँ तो कायनात भी वजूद में आई आदि से भी मैं हूँ यानि आदि वो जब सृष्टि का आरम्भ भी नहीं हुआ मैं आज भी हूँ आगे भी रहूँगा! भले मैंने देह धारण की है पर मैं देह में रहते हुए भी इससे न्यारा हूँ! वायु आपके शरीर में आजादी से आती जाती रहती है Blood अपना अंदर नाड़ियों में घूम रहा है हर चीज जैसे शरीर में न्यारी है तुम भी न्यारे हो वस्त्र ऊपर का आवरण है! मेरा अभाव नहीं है इनके होने या ना होने पर! matter can neither be created nor destroyed

जड़ पदार्थों का भी नाश नहीं है! किसी ना किसी रूप में हर चीज ससार में रहती है! तुम स्वरूप से किसी भी चीज का अभाव नहीं कर सकते! पानी बर्फ बन गई फिर पानी बन गया उससे बादल बन गए उससे फिर पानी बन गया! जैसे पुरुष अनादि है ऐसे प्रकृति भी अनादि है! पुरुष की तरह उसकी प्रकृति का भी नाश नहीं है इसमें बदलाव भले हो रहा है! बीज से पेड़ बना फिर फल फूल लकड़ी बनी पर बीज का अन्त नहीं हुआ! "बीज मंत्र सर्व को ज्ञान" पिता, पुत्र, दादा, पोते के रूप में जीवित है! वंश तेरे अंश से चल रहा है! हर चीज नाम रूप से बदल रही है पर प्रकृति में है मौजूद! तुम जो नाम रूप को सच मान लेते हो वो सच नहीं है! नामरूप में आदि अनादि कुछ नहीं है! उसकी हस्ती नहीं है! पुरुष और प्रकृति ही केवल अनादि है! पुरुष और प्रकृति का नाश नहीं है पर नाम रूप खिन-खिन बदलनहार है एक-एक मिन्ट में दृश्य बदल जाता है! "ये जग अदला बदली है दुनियाँ

Page 109 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 109

कदली का वन है क्षण-क्षण बदल रहा है! सुबह घर से निकलो तो शाम को तुम बदले हुए घर में जाते हो। धरती इतनी विशाल है कि वो धीरे-धीरे चलती है तो तुम्हें पता ही नहीं चलता कि सब बदल गया। एक-2 मिन्ट में मनुष्य के कितने Cells टूट कर गिर जाते हैं। घर से गया हुआ व्यक्ति 8 घण्टे बाद जब घर आता है तो वही व्यक्ति घर नहीं आता, वो 8 घण्टे बूढ़ा हो गया! शाम को थका हुआ आया। Cells Change हो गए!

जिस वक्त मोमबत्ती जली वो छोटी होनी शुरु हो गई ऐसे ही तू जैसे ही पांचवे माह में माँ के गर्भ में आया तेरी आयु घटनी शुरु हो गई। पैदा होते ही मौत के मुंह में जाने लगते हो। पैदा होते ही बच्चे को old बोलना शुरु कर देते हो तुम रोज कहते हो हम बड़े हो गए पर असल में छोटे होते हैं। बड़े बूढ़े नहीं छोटे बूढ़े हो गए हो। तुम तत्व दृष्टि से नहीं नाम रूप से चलते हो। जब से शरीर सृष्टि में आया मौत की यात्रा शुरु हो गई। तत्व सत्य है सब देवता भी मेरी सत्ता से है मुझे किसी से हानि नहीं है।

"सदा ना संग सहेलिया सदा न काले केश" राजा जनक ने अष्टावक्र से समझा इस बात को! मुझ अनन्त महासागर में ये लहरें उठती है परस्पर खेलती है फिर मुझी में समा जाती है! रामतीर्थ ने बोला घटत-बढ़त का स्वभाव नहीं होना चाहिए! मेहमान ने कहा हम आयेंगे पर वो नहीं आया तो तुम इन्तजार क्यों करते हैं तुम अपने में मस्त रहो लौ लगाकर बैठो वाधे-घाटे ख्यालों के हैं। पर ज्ञानी की स्थिति है कि "वो तो है कूटस्थ निश्चल अविद्या के हैं सब करतब"। नामरूप टूटने टूटने वाले हैं ये जायेंगे।

एक मटका लाते हो उसके टूटने पर भी दुःखी हो जाते हो, जब पता है टूटने वाले हैं टूटेंगे जरूर! जब breakable चीज है तो break होगी। कोई भी चीज कब तक नहीं टूटेगी। हर चीज की मियाद होती है। पक्का कर लो कि हर चीज जाने वाली है तुम्हारी शादी पर पंडित कच्चे धागे से बांधता है काँच की चूड़ियाँ यानि टूटने वाली, सिन्दूर यानि लाल रंग मिट्टी ये सब संकेत देते हैं। सब जाने वाला पर तुमने जन्म

Page 110 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 110

(१ॐ)

3.

Date : 15-11-04

जन्म का साथी, पूरे जन्म का रक्षक समझ लिया कि पूरी Insurane company मिल गई! तुमने हर मिथ्या चीज को सच मान लिया और सच को जानने का प्रयास ही नहीं किया! "जो ठाकुर सद सदा हुजूरे ताको अन्धा जानत दूरे"!

जो छडना सो स्थिर कर माने जो होवन सो दूर पराने

प्रयत्न कितना गलत चलता है जीवन भर प्रयास करते हो मिथ्यता को पकड़ने की! क्यूँ अपने को भ्रमित किया है ये भीतर का भ्रम तोड़ना पड़ेगा। पुरुष में मन रखो प्रकृति में नहीं अनादि होते हुए भी प्रकृति Change able है। पर पुरुष नहीं ज्ञानवान ये जानकर धैर्य आनन्द में रहते हैं उलझन में नहीं आता! जब असत्य का भाव है तो आस ही नहीं है पर जब असत्य को सत्य मान लेते हो तो आस बंध जाती है। एक विचार का ही फर्क है कि हम तत्व को समझ ही नहीं पा रहे हैं! कोई आत्मा की सत्यता को जान लेता है तो भी शोक चला जाता है और नाम रूप के लिए पक्का है कि ये नाश होगा तो भी शोक नहीं है। संसार सब असार है उसमें सार केवल परमात्मा है ज्ञानी कुछ पकड़ता ही नहीं क्योंकि जो तू है सो मैं हूँ! शरीर को पकड़ोगे तो वो जाएंगे

"जो आए हैं सो जाएंगे राजा, रंक, फकीर

एक सिंहासन चढ़ चले एक बंधे जंजीर"

सिंहासन माना आत्म नेष्ठा और जंजीर माना जन्म-मरण! गुरु खाली सत्य की नेष्ठा अन्दर से करवाता है और अन्दर जितना संसार भरा हुआ है वो झूठ है चीनी के बने खिलौने में चीनी तत्व को जानते हो तो उन्हें तोड़ते हुए उलझते नहीं हो बादाम, नारियल खरीदते हुए भी अन्दर तत्व पर नजर रखते हो नामरूप भले दिखता है! इसी प्रकार संसार में नामरूप दिख रहे हैं पर भगवान का दर्शन कर लो तुमने जरा सी बात को पहेली बना दिया है! केवल समझ का ही फेर है वैसी सृष्टि भासने लगती है!

ईश्वर अंश जीव अविनाशी इसलिए कहा कि जीव ने कभी कोई कभी कोई चोला पहना पर मैं तो बनी हुई है सोने का छोटा

Page 111 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 111

सा टुकड़ा भी संभालते हो क्योंकि कीमत रखता है! अंश अंशी वाली ताकत रखता है। नामरूप आया है जाने वाला है जाने वाले में ममता रखना तेरी मूर्खता है! सत्य होकर भासने का भी कारण है जैसे साहूकार के पास झूठे मोती की माला भी सच्ची लगती है गरीब सच्ची भी पहने तो भी झूठी मानते हैं! जगत रूपी माला साहूकार भगवान ने धारण की है तो तुम इसे सच्ची मान लेते हो पर झूठी हैं। जगत सत्य नहीं है। जो सत्य है उसे जानो असत्य की बात छोड़ दो। तभी परमात्मा सत. से दीदार होगा।

भजन:- ओ सजना तेरी दीद हुई मेरी ईद हुई!

ओउम्.

Page 112 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 112

(१ॐ)

1

Date : 16-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - सत्रवां श्लोक

श्लोक:-17:-

नाशरहित तो (तू) उसको जान जिससे यह सम्पूर्ण जगत (दृश्यवर्ग) व्यापत है इस अविनाशी का विनाश करने में कोई भी समर्थ नहीं है!

वाणी:-

गुरु नानक साहब ने बोला "सबना जीयां का एको दाता सो मैं विसर ना जाई" जो धारण करने वाली सत्ता है यानि जो आधार रूप है वो नाश रहित है उसका नाश नहीं होता जो उसने धारण किया है वो नाश हो सकता है! पर धारण करने वाले का नाश नहीं लीला का अन्त है पर लीला धारी का नहीं! नामरूप की सृष्टि का अन्त है पर अविनाशी उसको जानो जो धारण करके बैठा है! जब हम उसको जान रहे हैं तो उसके लिए दुःखी नहीं होंगे! जड़ शरीर चेतन आत्मा चिद्जड़ ग्रन्थि है आत्मा का लक्षण शरीर में शरीर का लक्षण आत्मा में भासने लगा और खबर सुनकर दुःखी होते हैं पर देह को अभेद स्वरूप को अलग करके जानोगे तो पता चलता है कि सत्ता का अन्त नहीं होता है! दादा ने अपने को अविनाशी स्वरूप बताया कि मैं जाता नहीं हूँ Sameness oneness है!

मैं ना मरबो मरबो संसार तो ये बात उन्होने आत्मा के निश्चय से कही पर तुम खुद देह में खड़े हो तो अवतारों की इन बातों को भी देह की अमरता से जोड़ लेते हो! आत्मा आता जाता नहीं है एक ब्रह्मज्ञानी सन्त ने बोला मैं आता तो नहीं हूँ पर आऊँगा, खाता तो नहीं हूँ पर खाऊँगा, सोता तो नहीं हूँ पर सोऊँगा तो सामने वाला उलझ गया तो सन्त ने उसे इन बातों का अर्थ बताया कि तुम्हें शरीर की क्रिया सब होती हुई दिखेगी पर मैं इनमें कुछ नहीं करता हूँ जैसे गाड़ी मुड़ने से हम नहीं मुड़ते भले शब्द कहते हैं कि हम भी मुड़े हैं जैसे गाड़ी का मुड़ना हमारे में भास रहा है पर मुड़ी गाड़ी ज्ञानी ऐसे जानता है देह की हर क्रिया मेरे में आरोपित भासती है पर असल

Page 113 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 113

में मेरे में नहीं है, बाहर से दिखा हम आए, गये, खाया, चला पर मेरे में ये क्रिया नहीं है! जैसे पेट्रोल की सत्ता से गाड़ी चल रही है पर Accident होने पर कोर्ट में पेट्रोल को नहीं ड्राइवर को पेश किया जाएगा! इसी प्रकार धारण करने वाली सत्ता कैसी भी क्रिया में दोषी नहीं है! पर दोषी बनता है इच्छा वाला जीव जो कर्म करता है और देह को कर्मों अनुसार फल मिलता रहता है पर जो विभाग करके बैठा है वो भीतर से शरीर के खेल में दुःखी नहीं होगा वो देह को भोगाते हुए कर्म कराते हुए भी जानता है कि मैं अभोक्ता हूँ अकर्ता हूँ वो देह के किसी भी दोष को अपने में नहीं मानता। ज्ञानी ने देह के स्वभाव को अपने से अलग कर लिया है। विभाग करने के सिवाय देह के अध्यास का त्याग नहीं होगा और स्वरूप का आभास नहीं होगा।

पहले अल्पज्ञ बनोगे फिर सर्वज्ञ बनोगे! अपनी देह से अभ्यास शुरु करो कि धारण करने वाला कौन है! कभी मुर्दे से सवाल करो कि सब अंग होते हुए भी वो कौन सी चीज निकल गयी जो शरीर निष्क्रिय होकर पड़ गया है एक गिलास पानी भी नहीं ला सकता! अपना शरीर कितना भी भारी हो आराम से चलते हैं पर मुर्दे को चार कन्धे बदलते रहते हैं! यानि चेतन ने चेतनता को शान्त कर दिया है!

मेरा चुप रहना निष्क्रिय रहना मेरा अभाव तो नहीं कहलाएगा! पहले वो चेतनता क्रिया के रूप में थी अब उसके उस रूप के अभाव में शरीर नीला पड़ रहा है फूल रहा है अब ये भी नहीं कह सकते कि चेतना का अभाव है पर उसने अपनी चुर पुर का रूप बदल दिया। प्राणी-प्राणों की चाबी पर चल रहा है- जितनी चाबी भरी राम ने उतना ही खिलौना नाचेगा! चाबी का फुरना पूरा होना सत्ता का खत्म होना नहीं है! इसी तरह प्राण, वायु, का शान्त होना सत्ता का अभाव नहीं है प्राण वायु मेरी सत्ता से आधारित होकर कार्य करता है! अगर शरीर प्राणां ते चढ़ सैर करेंदा प्राणा दा आधार में इतनी चेतनता नहीं है कि वो बाहर के प्राणों को स्वीकार कर सकें तो Doctor भी Sorry कह देता है! चाबी भर दो फिर चल पड़ता है खिलौना! परमात्मा की सत्ता उस वक्त भी है एक बल्ब फ्यूज हो गया तो सारे घर की Light तो नहीं जाती

Page 114 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 114

(१ॐ)

2.

Date : 16-11-04

एक के जाने से उस अविनाशी सत्ता का नाश थोड़े हो जाता है उसका विनाश करने को कोई समर्थ नहीं है! नाश करने के लिए भी किसी का आधार तो चाहिए पर जो आप ही आप है वो किसी का नाश कैसे करेगा? दूसरे का नाश करने के लिए भी हथियार ले सकते हो! बाहर से नाम रूप हो तो नाश भी हो पर नाम रूप तो है ही नहीं! पहले बोला सत्य का अभाव नहीं पर अब बता रहे हैं कि उस धारण करने वाली शक्ति का अभाव नहीं है सत्य की सत्ता का भी अभाव नहीं है! पेड़ से लकड़ी बन जाएगी लकड़ी जला दो तो राख बन जाएगी यानि नाश तो नहीं हुआ पर रूप बदल गया! सत्य की सत्ता मिट्टी में, तिनके में, भी रहती है आँख में पड़ जाये तो नचा देती है! पत्थर से शीशा भी टूट जाता है चाहे तुम राख भी कर दो पर फिर भी सत्ता का विनाश नहीं कर सकते किसी और रूप में जीवित है! अस्ति रूप बना रहता है नामरूप के नाश को नाश मानना अज्ञान है! नामरूप में तो प्रभाव, दुष्प्रभाव भी दिखेगा कहीं ठीक भी दिख रहा है कहीं नहीं भी दिख रहा है रूई का भी नाश नहीं होता उससे दुबारा तकिया रजाई भरवा लेते हैं, बर्फ रूप में चाहे भाप रूप में जल है ही है! इसी प्रकार नामरूप भले बदल जाए पर वो अविनाशी तत्व कहीं नहीं जाता वो किसी भी रूप में Present है इस बात को विभाग करके realize करो कि कैसे आत्म सत्ता सच है, शरीरों को पकड़ोगे तो रोज रोना पड़ेगा क्योंकि कभी बिमारी कभी पीड़ा कभी मौत का दुःख है! करोड़ शरीर दिख रहे हैं पर एक ही सत्ता से प्रकाशित है! जुदाई तेरा भ्रम है अज्ञान है! किसी भी भ्रम में उलझते हो तो जरूर सत्ता को भूलते हो वर्ना नहीं उलझोगे! सत्ता स्वरूप भगवान को याद रखो कि कौन है जो जड़ चेतन में सत्ता होकर बैठा है व्यापत है पेड़, पौधों में स्वप्न अवस्था, पहाड़ों में सुषुप्त अवस्था है! मनुष्य में जागृत अवस्था में भगवान है! पर है तो सही! बाहर से स्वभाव, जागृत, स्वप्न, सुषुप्त का दिखे पर सत्ता तो भगवान की है! जैसे सोने पर सफेद रोडियम पालिश हो तब भी वो सोना तो है ही नकली नहीं हो गया!

Page 115 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 115

किसी सोए हुए को मरा हुआ नहीं कह सकते जागृत हो तो अनुभव कर रहे हो! स्वप्न में भगवान तुम्हारे ही लिए फल फूल दे रहा है! पहाड़ों से ईंट बनती है तो घर बन जाता है तो कैसे कहें कि यहाँ भगवान है यहाँ नहीं है Feel करो कि गर्म कपड़ों में गर्माहट ठण्डे में ठण्डक, फूल में सुगन्ध कौन है फूल मसल दो तो भी सुगन्ध रहती है यानि सुगन्ध भी मैं ही बना हूँ वनस्पति में तत्व मैं हूँ टमाटर में रस मैं हूँ जल में स्वाद भी मैं बना हूँ कहाँ राजा, कहाँ भिखारी कहाँ पुरुष कहाँ नारी हे अर्जुन! सब मैं ही बना हूँ! यानि जब अपने को सच स्वरूप सत्ता जान रहे हैं तो ये बात भगवान ने कही है! दादा जी अगर शरीर को लेकर बात करते तो नहीं कर सकते पर उन्होंने अपने को सत्ता जानकर कहा कि तुम्हें कब्र में से निकालूंगा तो इसका ये मतलब नहीं कि बाहर की कब्र से निकालेगा पर असल में तो वो देह अध्यास की कब्र से निकालता है मुक्त करना है उस भाव से शरीर बन जाते हो! ब्रह्मज्ञानी की बात को विचारना पड़ता है कि उसका अनुभव उसका इशारा उसकी समझ क्या है पर तुम बिना विचारे बोल देते हो! गुरु ने कहा तुम मरोगे नहीं यानि आत्मा मरता नहीं है पर तुम सोचते हो कोई मर रहा है वो मरेगा नहीं पर कोई Feel तब करेगा जब उसने निश्चय किया होगा जब मैं आत्मा हूँ सतचित आनन्द रूप हूँ ये नाम सतचित आनन्द देह का नहीं हो सकता क्योंकि देह ना सत्य ना चेतन है ना आनन्द! देह तो असत्य है दुःख रूप है जड़ है! अर्जुन अविनाशी नहीं है पर जिसने अर्जुन का शरीर धारण किया वो अविनाशी है पर वो निश्चय धारण करे तो कह सकता है कि अब तो हूँ मैं अजर-अमर गुरु की वाणी ने किया है असर!

अगर भगवान भी देह की बात करते तो तीर तो उनके अपने ही पैर में लगा था! लीला तो भगवान की भी सिमटी उन्होंने कहा कि भले कोई शरीर का नाश भी कर दे तब भी मैं हूँ और आज भी मैं हूँ! उनकी याद तो है! बात को समझो कि कैसे तत्व का नाश नहीं है! अभी भी तुम विभाग नहीं करते हो तो अपनी भी देह की बात में आत्मा की बात और आत्मा की बात देह में मिला लेते हो! ज्ञानी भले जानता है कि मैं बीमार नहीं हूँ पर देह की संभाल

Page 116 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 116

(१ॐ)

3.

Date : 16-11-04

भी बहुत करता है क्योंकि देह में मन जाएगा उतना ही वृति में विक्षेप होगा! खाने के लिए मन क्या है? गाड़ी में पेट्रोल तो डालना ही है! देह का अपने में कुछ ना मानते हुए भी उसे हिसाब से चलाता तो है! कई देह को भूखा मार देते हैं कई उल्टा-सीधा खिला देते हैं! पूरा खाना, पूरा सोना, पूरी रहत रिहाण हैमा सुख की खान। कम या अधिक खाने वाले का, कम या ज्यादा सोने वाले का योग पूरा नहीं होता। अपने को बनाने के लिए मध्यम मार्ग चाहिए!

वीणा के तार अधिक कसे हो तो भी ठीक नहीं ढीले हैं तो भी स्वर नहीं है मध्यम करते हैं तो अच्छा स्वर निकलेगा। भले मेरे में चाहे भरपूरता है पर देह के साथ Balance तो करना ही पड़ेगा देह का विनाश होना है तो समय से होगा! अविनाशी तत्व का निश्चय करके द्वन्दी जोड़ो से जीत जाओ! जब तक इस सतस्वरूप परमात्मा का अहसास नहीं किया तो देह की माया व्यापेगी! कैसे मैं अविनाशी तत्व हूँ ये देह विनाशी है! ये किसी से नाश नहीं होता! मैं आया ही नहीं हूँ तो जाऊँगा भी नहीं तुम उल्टा ज्ञान उठाते हो अपने को आया हुआ जानते हो पर गुरु ने बोला है तू जाएगा ही नहीं देह अलग है तो सर्वथा अलग है ना मैं जन्मता हूँ ना मैं मरता हूँ अगर मेरा जन्म होगा तो मृत्यु भी होगी अगर अविनाशी तत्व का निश्चय करते हो तो ऐसा कहेंगे कि मरते वक्त तो नहीं जगत आयेगा! दुःख के समय जाँचे मैं सुख स्वरूप हूँ तो मेरे को बाहर का दुःख असर कैसे करेगा!

आत्मा एक ही है कहीं छोटी कहीं बड़ी कम ज्यादा नहीं है पाप आत्मा पुण्य आत्मा हाथी में बड़ी चींटी में छोटी आत्मा नहीं होती! नाम रूप अलग है पर धारण करने वाला एक ही है! One is One ना कि One without second. जब अद्वैत ही अद्वैत तो द्वैत की बात क्यों करें? जब अविनाशी ही अविनाशी है तो नाशवन्त देह की बात क्यों करें! "केवल अपना स्वरूप जान ले ना जन्मा ना मरना है" फिर तुम्हारे लिए कोई उलझन नहीं है! तत्व को जान लो तो तुम भी जान लोगे कि सत की

Page 117 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 117

सत्ता का अभाव नहीं है! सागर का अस्तित्व उसकी महिमा लहरों या झाग से नहीं आंक सकते! इसी प्रकार उस अविनाशी की महिमा भी विनाशी से नहीं आंक सकते! हर चीज पकाने के लिए अग्नि की सत्ता एक है बर्तन भले अनेक हैं अनेक अग्नियाँ भी एक अग्नि कहलाती है, पेट में जठराग्नि, समुन्द्र में बड़वानल अग्नि है खाना पकाने के लिए अलग है! कहीं अग्नि प्रगट है कहीं नहीं है! शरीर की अग्नि प्रगट नहीं है केवल खाना पचा रही है जला नहीं रही! बड़वानल अग्नि ऐसी सत्ता दे रही है जो लहरों को Control कर रही है! योगी हृदय निवास है भोगी हृदय उदास है पर सब स्वरूप धारण तो एक सत्ता ने किया है उसे जानो महसूस करो कितने भी शरीर दिखने में आ रहे हैं पर सब विनाशी है! तुम सोचते हो छोटी उम्र का अभी रहेगा पर रहता केवल एक परमात्मा है! बाकी सब जाएंगे! शरीरों के होते हुए भी इनकी हस्ती से इन्कार कर दो! केवल अपने को जानो कि Who am I. सारी दुनियाँ को जानने से अच्छा है केवल अपने को जान लेते हैं सत्ता से देखो तो अविनाशी तत्व है नाम रूप से देखो तो सब बदलता जा रहा है! ना पुरुष ना प्रकृति का नाश है दोनों अविनाशी हैं पर यहाँ भगवान ने केवल सत्ता को अविनाशी बताया है प्रकृति को नहीं प्रकृति की बात करते तो अर्जुन भी उलझ जाता! आदि सत्य जुगादि सत्य है वी सत्य होसी वी सत। शरीरों के जाने पर भी वो है चाहे यादों के रूप में हो या किसी और शरीर में हो।

गीता भगवान से किसी ने पूछा कि अवतार भी आते हैं शक्तिवान होते हैं पर जब जाते हैं तो उनकी शक्ति का क्या होता है- वो कहाँ जाते हैं बताया कि उसकी शक्तियाँ फिर सुनने वालों में समा जाती है घड़ा टूटेगा तो पानी नीचे की ओर जायेगा मिलेगा, ज्ञान का विनाश नहीं है कोई न कोई तो ज्ञान को आगे चला ही रहा है!

धारण करने वाला सत्य स्वरूप है वो सदा है ही है! वो सदा है तो उसकी विभूतियाँ, ऐश्वर्य भी सदा है! उसकी महिमा, ज्ञान का नाश भी नहीं है! इस काया का होता नाश है पर तू स्वयं साक्षी प्रकाश है! मैं अविनाशी स्वरूप हूँ- ये निश्चय धारण करो! शरीर की नश्वरता को धारण भी नहीं करना शरीरों को

Page 118 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 118

(१ॐ)

4.

Date : 16-11-04

पकड़ना भी नहीं है अर्जुन शरीर को पकड़ रहा है पर भगवान नामरूप का दावा छुड़ा रहे हैं! अर्जुन सोचता है ये मारने पर मर जायेंगे पर कौन, कैसे, कब मरेगा! मरेगा शरीर कब और कैसे? ये तो विधान बना पड़ा है भगवान की नजरों में अर्जुन का रोना बेवकूफी है तो भगवान उपाय बता रहे हैं कि जब तू शरीर का दावा छोड़कर अविनाशी सत्ता को जानेगा तो तुझे जाने वालों का दुःख भी नहीं लगेगा और तू खुद भी जानेगा कि शरीर आता है जाता है कठपुतली की तार टूटने से नचाने वाला थोड़ा ही मर जाएगा! नचाने वाला और कठपुतली बना लेगा! भगवान अर्जुन को समझा रहे हैं कि नामरूप की Picture बदलने वाली है! मेरा अभाव नहीं है दूध तुमने पी लिया या मक्खन बना लिया, दही बना ली तत्व दूध का नाश तो नहीं हुआ! सिर्फ नाम रूप बदल रही है दूध तो है! तत्व तुम्हारे पास है इसलिए दुःखी नहीं हो रहे! जहाँ तत्व पर नजर टिका दें तो नाम रूप के बदलाव में विचलित नहीं होते! हमारी मर्जी थी Tops टूट गए तो कंगन बना लिए हमारी मर्जी थी देह का नाश हो जाए तत्व तो है गुलाब पौधे से तोड़ो चीनी मिलो के गुलकन्द बनाई खुशबू गुलाब की है! यहाँ नाम रूप बदलने से शोकाकुल नहीं है तू क्यों शोक करता है शरीरों का बदलना मेरी ही मर्जी थी पर तत्व है ही है! नाम रूप मिट जाते हैं जीवात्मा नया चोला धारण करता है पर तुम दुःखी ना हो क्योंकि सत्ता का अभाव नहीं है! मेरे आधार से नाम रूप बदल रहा है मैं नहीं बदल रहा मैं व्यापक स्वरूप हूँ! घट-घट वासी हूँ!

भजन:- घट-घट में बसे भगवान पहचान सके तो पहचान

ओउम्.

Page 119 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 119

Page 120 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 120

(१ॐ)

1.

Date : 17-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - अठरवा श्लोक

श्लोक:-18:-

नाशरहित, अप्रमेय, नित्यस्वरूप जीवात्माके ये सब शरीर नाशवान कहे गये हैं! इसलिए हे भरतवंशी अर्जुन! (तू) युद्ध कर!

वाणी:-

इसमें आत्मा के लक्षण बताए हैं- आत्मा नाशरहित, अप्रमेय, असीमित, नाप नहीं सकता है! धरती को नाप सकते हैं आकाश को नहीं नाप सकते, आत्मा को भी नहीं नाप सकते नित्य स्वरूप है ही है! ऐसा जो जीवात्मा है- धारण करने वाला वो अविनाशी- जो धारण किया विनाशी है! दोनों का विभाग बताया देह और आत्मा का, आत्मा की कोई हद भी नहीं है व्यापक ही व्यापक है उसको नाश भी नहीं कर सकते, ऐसा आत्मा का स्वरूप जाने, देह की नश्वरता को जाने तो अन्दर का मोह, दुःख शोक खत्म होता है! आत्मा का स्वरूप समझा देह का ना समझा तो परेशानी भी है! देह का समझा और आत्मा का स्वरूप ना समझा तो भी उलझन है!

भगवान और माया को अलग करके जानना पड़ेगा! जिज्ञासु को दोनों तरफो को जानना जरूरी हो जाता है, नहीं तो माया को भी भगवान कहकर अटक जाएगा! अगर सत्ता ही सत है तो फिर नाश क्यों हो रहा है! ज्ञानी ऐसी भावना में आ जाता है कि आप सत किए सब सत! मन कहता है कि शरीर भी तो सदा रहने चाहिए!

दोनों बातों को अन्दर तत्व से समझना जरूरी है ऐसा ना हो कि भगवान को नाम रूप वाला जान लो या नाम रूप को ही भगवान समझ लो! पहली स्थिति यही है कि हमको विभाग करके जानना पड़ेगा! माया क्या है? भगवान क्या है? भगवान नित्य स्वरूप है नाश नहीं होता जीवात्मा के शरीर सब नाशवान हैं! जब आप किसी को मेरा कहते हो, मेरा शरीर, मेरा घर, आत्मा जुदा है शरीर से उसने धारण किया है शरीर! जैसे आपने चीनी का खिलौना खरीदा, खिलौना तो नाशवान है पर चीनी रूपी

Page 121 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 121

तत्व का नाश नहीं हो रहा है! जो प्रकृति है पुरुष ने धारण की हुई है! जैसे रस ने गन्ने का आकार लिया हुआ है- रस निकलने पर सिर्फ छिलका रह जाता है! शरीर का नाश होते हुए भी आत्मा का नाश नहीं होता, ये बात समझ लो, तो शोकाकुल नहीं होवेगे, मुर्दा पड़ा है- शरीर पड़ा है- पर जला आते हो, अब आपका उससे प्यार नहीं, इसका मतलब प्यार तो धारण करने वाले से है! हमें भासता है ये जो नाम रूप है हम इससे प्यार कर रहे हैं पर शरीर नहीं संभालते, अगर नाम रूप से प्यार होता तो इसे संभालते, प्यार तो हमारा तत्व से है! स्थूल बुद्धि के कारण भासता ये है कि हमारा नाम रूप से प्यार है, मुर्दा होने के बाद तो शरीर बेकार हो गया भूल के कारण समझने लगे कि प्यार छिलके से है, पर प्यार तो तत्व से है! छिलके से प्यार करना तो जानवर का स्वभाव है पर तत्व मात्र से प्यार करना मनुष्यता का स्वभाव है, पर तुम मनुष्यता को छोड़ देते हो! आदमी शादी करके औरत लाए- केवल सजी धजी रहे तो भी प्यार नहीं है! अब काम धाम भी तो करे! किसी को भी चाम प्यारा नहीं है काम प्यारा लगता है! ईश्वर की दरबार में चाम से कोई प्यार नहीं करता, ये रहस्य गुरु खोलता है! हम इस चीज को Realize नहीं कर पा रहे हैं कि हमारा मन कहाँ ठहर रहा है? कहने में आया शाल से प्यार है पर तुम्हें तो उसके तत्व रूप गरमाहट से प्यार है जो हमें गर्मी दे रहा है अगर ये गरमाहट न दे तो हमें इस शाल से भी प्यार नहीं! प्यार हमारा तत्व से है! स्थूल बुद्धि भरमा रही है कि तेरा नाम रूप से प्यार है! लेकिन नाम रूप से कोई प्रयोजन नहीं है! वशिष्ठ जी ने रानियों से पूछा कि दशरथ के शरीर को रो रही हो तो उसका शरीर तो पड़ा है संभाल लो तो रानियों ने समझा विचार किया कि हमारा प्यार तो अपने स्वार्थ से है! सभी का प्यार या स्वार्थ से या सत्ता से होता है! एक कर्म प्राणी सेवा कर सकता हो या उसके पास पैसा हो तो उसे सब प्यार करते हैं! पर जब अगला शरीर से पैसे से मोहताज होगा तो वो सबको भारी लगेगा! स्वार्थ लाग करें सब प्रीति सुर नर मुनि की यही रीति! अन्दर वाला बड़े भ्रम में है कि सब मुझे प्यार कर रहे हैं पर जैसे तुमने सुख से प्यार

Page 122 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 122

(१ॐ)

2.

Date : 17-11-04

किया ऐसे ही सब तुझे भी अपने सुख स्वार्थ से प्यार करते हैं तुम कहते हो कि घर वालो को हमारी Company अच्छी लगती है पर तुम अगर अभी गुरु के अनुसार चलो तो तुम्हारी Company किसी को अच्छी नहीं लगेगी! ना किसी के शरीर को तुम पकड़ो ना किसी को अपना शरीर पकड़ने दो! अगर तुमने आधार लिया है तो तुम मोह में मरोगे और अगर अपना आधार दिया है तो लोकारीत, लिहाज में फंसोगे! आधार से आसक्ति हो जाती है वो आसक्ति रुलायेगी! परिस्थितियाँ Allow नहीं कर रही तो तुम दुःखी होंगे Expectance तंग करती है! आसक्ति जीते जी रुलाती है और अगर उस प्राणी का वियोग हो जाए तो और भी दुःख है! आसक्ति दुःख रूप है आप पर कोई आधार रखता है तो वो भी तुम्हारी वृति भंग करता है तुम्हें उसका ध्यान आएगा क्योंकि मन को पसन्द है कि कोई तुम्हारे लिए रोये, दुःखी होय, उदास होय या तुम पर लट्टू हो जाए! किसी से दूर हो जाओगे तो मन को ये सुनना बड़ा अच्छा लगता है कि हम तुम्हारे बिना उदास हैं! कोई मेरे आश्रय चले मन को अच्छा लगता है! आगे चलके ज्ञान में पता चलता है कि ये भी एक बन्धन है! ज्ञानी बाद में इतना समर्थ हो जाता है कि किसी को अपना आधार ना देकर परम सत्य का आधार देकर निराधार निर्विकार करता है! शुरु में भले आधार देता है! कोई तुम्हारे में आधार रखता है तो मन को बड़ा सुख आता है कि कोई मेरे में अटका है ये भी विषय वासना है! समय-2 पर मन उसके लिए खिंचता है औरों का बन्धन काट पाओगे पर उसका नहीं काट पाओगे! ज्ञानी किसी की भी परवाह नहीं करता चाहे कोई उसके बिना रोटी खाए या ना खाए वो बेपरवाही में आ जाता है! किसी का अपने पर आधारित होना अच्छा लगता है पर यही अच्छा लगना बन्धन बन जाता है और फिर वो बन्धन काटना मुश्किल होता है! उनका बन्धन जल्दी कटता है जिनके आधार पर तुम होते हो, पर जिसने तुम्हारा आश्रय लिया है उसके प्रति दया और लिहाज आता है!

भरत कहता है मेरा हिरनी के बच्चे में आश्रय नहीं पर उसका

Page 123 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 123

आश्रय तो मेरे में है! ऊँठ अपना पेशाब दूर करता है पर बैल के पेशाब में फिसल जाता है! मनुष्य को कुछ नहीं चाहिए पर किसी न किसी के लिहाज में फंसता है! आसक्ति एक तरह की हो तो समझ आ जाए इतनी फैली हुई है आसक्तियाँ पता नहीं चलती! सत्संगी भी पंगु बना देते हैं! सत्संग सुनाने वाला अपने पैरों पर चल नहीं पाता! यहाँ पर भी लिहाज आसक्ति आ जाती है ज्ञानी की भाषा comfort - discomfort नहीं है!

आसक्ति का एक रूप नहीं है कहाँ से कहाँ आसक्ति निकल आती है! एक ही व्यक्ति के साथ चलते-2 आसक्ति हो जाती है इसलिए ज्ञानी जहाँ भी चलता है बदल-2 कर चलता है और अपनी सृष्टि भी समेट कर चलता है पर तुम गाड़ी में भी अपनी सृष्टि फैला लेते हो और फिर गाड़ी ना हो तो मन उलझता है! निष्काम में भी मन को किसी की गाड़ी का भी आधार हो जाता है! गुरु के रहते-2 कोई पूरी तरह निराधार रह सके बहुत बड़ी बात है! सत्संग की आड़ में भी तुम्हारी Picnic Party चलती रहती है तुम एक दिन भी परम मौन में रह सकते हो? ये कानों का रस है सुबह शाम ज्ञान सुनने का - स्थिति बन रही है क्या? Check करो।

सत्संग के लिए अकेले आओ अकेले वापिस जाओ किसी दिन अपने को समझने के लिए ही समाधिस्थ हो जाओ! मन कहता है मैं किसी को नहीं पर दूसरे मेरे को चिपटते हैं पर दूसरे भी क्यों चिपटे?

हिरनी की जान पर बन आई तो उसने अपने पैदा किए बच्चे को भी छोड़ दिया तो भरत ने उठा लिया पर सोचो क्या जरूरत थी उसे मोह में पड़ने की! किसी ने गीता भगवान से बोला जब से आप मिले तब से बड़ी कृपा हो गई कि सत्संग आकर माया, धन बढ़ गया तो गीता भगवान ने बोला कि मैंने थूक फेंकी लगता है तुम्हारे घर चली गई, ब्रह्मज्ञानी ने जिस माया को थूक दिया तुम उन चीजों को पकड़ लेते हो! गुरु तो उर्वशी का नाच भी देख सकता है तुम नकल करते हो! उसकी स्थिति तो अलग है! "दया धर्म का मूल है नर्क मूल अभिमान" भरत को दया, द्वैत, मोह, आसक्ति सब विकारों ने घेर लिया एक हिरनी के बच्चे को पालने में! दया की कि कौन पालेगा?

Page 124 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 124

(१ॐ)

3.

Date : 17-11-04

तू भगवान के सहारे है पर बच्चा हिरनी का तेरे सहारे है! तुम भी कहते हो मुझे भगवान पर विश्वास है पर बच्चों के लिए करते हैं। आसक्ति हो गई भरत को फिर शरीर शान्त हो गया तो दो योनियों मिली, एक हिरनी की, एक मनुष्य की! कितना ऊँचा योगी का जीवन अपनी आसक्ति ने भोगों में गिराया कितनी दयनीय दशा है हिरनी का जन्म मिला बच्चा हुआ फिर पाला अन्दर में स्मृति भी है कि एक संकल्प का फल है! कितनी पीड़ा वाली स्थिति है! फिर एक जन्म जड़ भरत का मिला! मत दो अपना आसरा किसी को ज्ञानी अपना आसरा किसी को नहीं देता!

एक संत के पीछे एक कन्या सन्त जी, सन्त जी करने लगी वो भागा वहाँ से कन्या से माया काटी कि हम स्त्री को नहीं छूते अनेक कारण बताकर! उस शहर से दूसरे शहर आ गया अछूत कन्या को छोड़कर वहाँ उसे खबर मिली कि उसने आत्म हत्या कर ली इसी विचार में सन्त अछूत कन्या-2 कहते-कहते मर गया! आई थी तो ज्ञान में मन रखती! ज्ञानी विनाशी शरीर का आसरा नहीं देता! जो तुम्हारे आसरे चलते हैं उनके लिए तुमको भी दुःखी होना पड़ेगा! तुम कहते हो आसक्ति नहीं है पर पता नहीं चलता! तेल, पानी अलग रहते हैं पर दो दिन इकट्ठे मिलाकर रख दो तो Mix हो जाता है! सामर्थ्य होते हुए भी ज्ञानी सावधान है तुम्हारी इतनी स्थिति नहीं है ज्ञानी ना आधार देता है ना लेता है वो सबके सिवाय भी चल सकता है ज्ञानी कितना होशियार होता है वो माया को कितना वश करके बैठा है! ज्ञानी ऐसा भी नहीं है कि किसी को प्यार नहीं करता, पर तुम्हारी Observation Power इतनी Weak है! Observe नहीं करते ज्ञानी साथ भी चल सकता है छोड़ भी सकता है! अपने आसरे चलो तुम नहीं समझोगे न ही माया से युद्ध कर पाओगे! भरतवंशी इसलिए बोला कि बहुत बड़ा वंश था अर्जुन को उसका कुल याद दिलाया! तुम्हें भी मन से संबंधियों से युद्ध करना पड़ता है पर तुम कमजोर हो जाते हो जब तुम्हें कोई धमकी देता है कि हम मर जायेंगे पर हर कोई प्रारब्ध से मरेगा, तुम्हारे कारण कोई

Page 125 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 125

नहीं मरेगा! अवतारों की भी देह जाने वाली है काया को ना पकड़ कर सत्य स्वरूप को पकड़ो! पानी में चाँद है उंगली से चाँद दिखाया जा रहा है उंगली को मत पकड़ो वो इशारा मात्र है चाँद तो कहीं और है तुम भी अगर सच को न पकड़ के शरीरों को पकड़ोगे तो सत्य कैसे जानोगे! गुरु सत्य से मिलाप करवाता है खुद बीच में से हट जाता है!

-तुम सच को छोड़कर शरीरों को पकड़ोगे तो तुम्हारा भी सुहाग उजड़ जाएगा जैसे वीरा ने असली चाँद को नहीं देखा तो पति चला गया था "लखाया गुरु ने मुझमें ही मेरा प्यारा राम" तुम भी रोज यही संकल्प लेकर आओ कि "मुझको मुझसे मिला दो मेरे राम जी" मैं इसलिए भगवान तुम्हारे पास आया हूँ!

बाहर से सबसे मिलते हो अपने से नहीं मिलते "अपना रूप पहचान समझ मन दर्शन यही भगवान" माया से युद्ध करो तो भगवान से मिल पाओगे! ये नहीं जानते हो कि नित्य स्वरूप केवल आत्मा है पर तुम शरीरों के जाने पर दुःखी होते हो पैदा हो तो खुश होते हो पर ना मिलने की खुशी ना बिछड़ने का गम ज्ञानी के सामने कोई कहता है कि बेटा पैदा हुआ तो कहता है "वदयों वाहेगुरु" कोई जाता है तो जोत में जोत समा गई! ज्ञानी ना खुश होता है ना रंज होता है तुम मेरेपन की इतनी हुंकार भरते हो, मेरा-2 कहते हो, अरे मेरा यहाँ कुछ भी नहीं है! भगवान अपनी लीला करने आता है पर तुम मेरा बनाकर शरीरों को चिपटते हो आज मिले या कल मिट जाये झूठा ये जहान! हसरत भरी लोगों की खुशी पल-पल में रंग बदलती है! अजीब पागल पन में खुश होते हो! यहाँ मेरा-2 कुछ नहीं जो तुम्हें ये दिख रहा है सब झूठ है आज जिन शरीरों के पाने की खुशी है कल उनके वियोग का दुःख भी होगा! अगर आज संयोग सुख दे रहा है तो कल वियोग दुःख भी देगा नहीं देख रहे हो कि ये नाशवान है नहीं देख रहे हो कि मृत्यु की तरफ जा रहे हो! कल तक जितने active थे आज नहीं हो शरीर पर झुरियाँ पड़ रही हैं चाहे जितना भी छुपा लो अन्दर से Weakness आती जाती है!

कल जितने ताकत वर सुन्दर थे आज वो ताकत नहीं है सुंदरता नहीं है तभी पार्लर में जाते हो क्या बुढ़ापे से भाग लोगे?

Page 126 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 126

(१ॐ)

4.

Date : 17-11-04

बाहर से कितना भी Maintain कर लो पर अन्दर तो ताकत खत्म हो रही है! बत्तीसी भी 32 साल चलती है इस शरीर की क्या औकात है जो इतना आसरा लेकर बैठे हो!

"सेवा करिये इसदी पूरी, कुट-कुट रोज खवाइये चूरी, फिर वीना बणदा यार तोते उड़ जाना लख लानत" उस जीव नू जो दम दा करे विसाह घर में शादी हो तो ये शरीर तो फिर भी बीमार हो जाता है युधिष्ठर ने भिखारी को बोला कि कल आना तो भीम ने डंका बजा दिया कि भईया कालातीत हो गए हैं तो युधिष्ठर ने कारण पूछा तो भीम ने बताया अभी आपने भिखारी को कल आने को कहा- यानि आपको कल तक भरोसा है! उसने झट से भिखारी को वापिस बुलाया! कल का क्या भरोसा!

जीने की तैयारी करते हो- मौत की तैयारी नहीं! तुम कल की तैयारी करते हो पता नहीं कल होगी या नहीं! सन्त रात को मटके भी उल्टे करके सोते थे! तुम सभी के लिए कल के नाश्ते की तैयारी करते हो पर क्या पता वो तेरे मरने का हलवा पूरी खाये! जीने की तैयारी करते हो कल की आस रखते हो पर ज्ञानी हुकम याद रखता है!

बाहर का मकान खाली करवाना हो तो एक महीना पहले मालिक बता देता है पर काया कुटिया खाली करने के लिए भगवान कोई Message नहीं भेजता स्वासों का किराया लग रहा है यमराज भेज देता है यातनाएं देकर भी निकाले जाओगे! कोई भी यत्न प्रयत्न काम नहीं आयेगा! ये मान लो कि मेरा नहीं है इससे मन निकाल दो पहले अपने शरीर के प्रति आसक्ति निकालो फिर दूसरे की देह से निकाल पाओगे फिर उलझन नहीं है राजा परीक्षित को भी कहानी सुनाई गई थी जब वो मुक्ति नहीं Feel कर पा रहा था राजकुमार जंगल में भटक गया- एक झोंपड़ी दिखी- दरवाजा खटखटाया- चंडाल की झोंपड़ी थी- पनाह देने को चण्डाल ने मना किया कि जो आता है वापिस नहीं जाता राजकुमार ने बहुत कहा तो माना पर सुबह राजकुमार ने कहा मैं नहीं जाऊंगा- परीक्षित ज्ञान सुनते-2 बोले- ऐसा कौन सा मूर्ख

Page 127 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 127

राजा था तो शुकदेव ने कहा वो मूर्ख राजा तू है- शरीर है चण्डाल की झोंपड़ी इसको छोड़ने का मन नहीं करता चाहे है गन्द की टोकरी! खून, मांस हड्डियाँ सब इसी में है जख्म हो जाए तो मक्खियाँ आ जाती है अपने जख्म ढकते हो मुर्दा सिंगार-2 कर खुश होते हो शुद्ध कहाँ होवे कामी मीत कहाँ मन अटकाया है नौ द्वारों से सुबह गन्द निकलता है इसका दावा छोड़ो अपने शाश्वत सुख को पहचानो- गंदगी की पैदाइश है शरीर- गन्द से निकला है अपने स्वरूप में आओ, अर्न्तमुखी बनो, एक संकल्प भी देह का बन्धन है!

भजन:- इस पंच तत्व की काया में, इक जीव बसा के रख दिया

जीवन तो मिला था सुधरने को तुमने बिगाड़ा के रख दिया

ओउम्.

Page 128 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 128

(ॐ)

1.

Date : 18-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - उन्नीसवां श्लोक

श्लोक:-19:-

जो इस आत्मा को मारने वाला समझता है तथा जो इसको मरा मानता है, वे दोनों ही नहीं जानते, क्योंकि ये आत्मा वास्तव में न तो किसी को मारता है और न किसी के द्वारा मारा जाता है!

वाणी:-

दादा भगवान ने आत्मा के निश्चय से बोला There is no death. मृत्यु है ही नहीं! भ्रम आता है कि हम मरेंगे ही नहीं शरीर करके समझोगे तो शरीर तो जाएगा! जो पैदा हुआ है वो जाएगा जरूर! जिसकी जन्म तिथि है उसकी मृत्यु तिथि भी है जो जन्मा है वो मरेगा पर आत्मा का जन्म नहीं है "नहीं जन्म पाता नहीं दुःख उठाता" जब सृष्टि की शुरुआत भी नहीं थी तब भी वो शक्ति थी आज भी वो शक्ति कार्य कर रही है और सृष्टि के ना होने पर भी शक्ति रहेगी! आत्मा ना मरता है ना मारता है! अर्जुन समझ रहा है मैं मारूँगा भगवान ने अर्जुन को बोला तू आत्म स्वरूप है तेरे में कोई क्रिया नहीं बनती इसलिए तू मारने वाला नहीं है इन्द्रियाँ अपने धर्म में वरतती है और आत्मा किसको मारेगी! निश्चय में आकर देखो तो आत्मा पश्यन्ति आत्मा जब तुम आत्मा जान रहे हो आत्माकार का पेखन सब ब्रह्म!

जब अपने को आत्मा जानते हो मरने वाला नहीं जानते तो सामने आत्मा को कैसे मारोगे! और सामने वाला वार करता भी है तो भी आत्मा में विक्षेप नहीं है आत्मा से आत्मा देखते हुए क्रिया कैसे हो सकती है! भगवान कह रहे हैं दिव्य दृष्टि से देखो तो आत्मा में कोई क्रिया नहीं है व्यवहारिक दृष्टि से देखो चाहे परमार्थिक दृष्टि से आत्मा पूरा-पूर है! जिसका स्वरूप ऐसा है उसकी मृत्यु कैसे है! नित्य तीनों कालों में सत्य अप्रमेय है नाशरहित है उसमें मृत्यु शब्द कैसे लागू होगा! एक चीज परिछिन्नता में है उसका नाश

Page 129 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 129

हो सकता है- जो पूरा-पूर है वो कैसे खत्म हो सकता है व्यक्ति के साथ ये बात है पैदा हुआ फिर मरेगा! शक्ति के साथ तो ये लागू भी नहीं हुआ शक्ति में ना आना है ना जाना है सागर में झाग, लहर, बुद बुद सुनते हैं तो मन सोचता है आत्मा में भी ये होता है पर आत्मा पर्दे की तरह न्यारा है पर्दे पर बस Picture चल रही है! शक्ति के आधार पर पाँच तत्वों का खेल चलता है कभी संयोग होता है और कभी वियोग पर जन्म-मृत्यु आत्मा का स्वभाव नहीं है इसलिए आत्मा को मरने वाला समझना अज्ञान है! अमरता का निश्चय करो तो आत्मा के स्वरूप से! ना कोई तुम्हें और ना तुम किसी को मार सकते हो, जैसे पानी को काट नहीं सकते, "जिसे शस्त्र काटे ना अग्नि जलाए गलाए ना पानी, ना मृत्यु मिटाए वही आत्मा सच्चिदानन्द मैं हूँ" उसमें कोई परिवर्तन नहीं है वो अपरिवर्तन शील है ऐसी दृष्टि धारण करने से शोक, विकार चले जाते हैं! अपने लिए मेरे वालों के लिए मन में हलचल विक्षेप होता है कि मर ना जाए तो आत्म निश्चय शोक को दूर कर देता है क्योंकि शरीरों की नश्वरता आत्मा की अमरता को पहले ही समझ जाते हैं!

"कौन मुआ रे कौन मुआ" तो लगता है किसके लिए रोएं या शोक करें जैसे मोमबत्ती के बुझने पर नहीं रोते हैं ऐसा जानने वाला शोकाकुल तब नहीं होता जब आत्मवृति और आत्म दृष्टि को धारण किया होगा! आत्मवृति आत्म दृष्टि धारण करना जरूरी है बुद्धि तक जाना हुआ भी शोकाकुल होगा जो अपने स्वरूप का संग करेगा वही भावना बनाएगा! गुरु वृति बनाएगा पर अपनी संभाल खुद करनी पड़ती है जो अपना पुरुषार्थ ना करके वृति की संभाल नहीं करता तो भी निश्चय में नहीं रह पाएगा वृति धारण नहीं करेगा तो शोकाकुल होगा मन चलेगा! वशिष्ठ जी ने भी ज्ञान बुद्धि तक समझा था तो बेटे के मरने पर शोक हुआ सम डिस सब रवे आत्म जग रवे! आत्म दृष्टि धारण करने से शरीरों के प्रति राग खत्म होता है और उस राग के खत्म होने पर सबमें भगवत भाव बनता है तो शोक खत्म होता है! वशिष्ठ मुनि के सौंवे बेटे की मौत पर पाँव लड़खड़ाए क्योंकि आधार भी था आत्म दृष्टि पक्की नहीं थी सत भाव होगा मन में कहीं तो माना हुआ था कि मेरा बेटा है संसार का अभाव नहीं

Page 130 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 130

(१ॐ)

2.

Date : 18-11-04

हुआ होगा सूक्ष्म मन के कारण अन्दर संसार का भाव रहता है ज्ञान सुन लिया कह दिया पर जगत का अभाव बहुत अभ्यास से होता है मन में सूक्ष्म में कहीं आधार रहता है जिस कारण कभी अति राग कभी अति द्वेष रहता है कभी अन्दर वाला रोता भी नहीं है पर फिर भी अन्दर खाली महसूस करता है आज अपने को देह करके जाना तो कमजोरी आ गई अपने प्रति भी और अगले के प्रति भी देह की भावना है कि फलाणा चला गया तो मुझे ये सामना करना पड़ा! कभी मन इतने द्वेष में होगा कि शब्दों की मर्यादा भी उलांघ जाएगा कभी राग होगा तो मन छोटी-2 बात का भी ध्यान रखेगा अति राग के पीछे स्वार्थ है! घर के सब कहने में चल रहे हैं परिस्थितियाँ अनुकूल हैं! कभी प्रतिकूल होने के कारण अति द्वेष होता है पर ये समत्व योग नहीं है क्योंकि इसमें जीते हुओ और मरे हुओ का शोक है देह दृष्टि के कारण मन अटका हुआ है और इसी कारण अज्ञान भासता है! वशिष्ठ मुनि राम जी को कहते हैं- हे राम जी जगत तो बना ही नहीं है! समय आने पर वो भी विचलित हो गया! दादा जी से पूछा वशिष्ठ जो राम जी के गुरु हुए- "ज्यों सुपना और पेखना ऐसे जगत को जान" ऐसा कहने वाले को भी जगत दिखा क्या उनके अन्दर इतनी प्रगाढ़ता का निश्चय नहीं था? दादा जी बोले जहाँ ज्ञान है वहाँ अज्ञान रहता है पर स्थिति विज्ञानमय कोष से ऊपर होनी चाहिए क्योंकि जहाँ दिन है वहाँ रात है! पृथ्वी पर दिन रात का धर्म है सूरज में नहीं वो प्रकाश स्वरूप है धरती तो घूम रही है हकीकत में तो ना दिन ना रात हुई ना सूर्य उदय हुआ ना अस्त हुआ ये धरती पर रहने वालों की अधोगति है कि सूर्य को उदय अस्त हुआ माना इसी प्रकार तुमने आत्मा में जन्म-मृत्यु के धर्म आरोपित किए पर है नहीं! अभ्यास करते-2 स्थिति है कि मन ज्ञान से प्रकाशित रहता है पर ज्ञान अज्ञान से भी ऊपर की बात है- "ज्ञान अंजन गुरु दिया अज्ञान अंधेर विनाश" पुरुषार्थ तो उस स्थिति के लिए है जहाँ ऐसा Feel हो कि मुझे कभी अज्ञान आया ही नहीं! वशिष्ठ मुनि की स्थिति विज्ञानमय कोष तक सीमित थी

Page 131 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 131

ज्ञान से अपने को मना लिया! तुम भी कहते हो हालत आते ही विचार आया, हालत सच मानी तो ज्ञान का विचार आया! इतनी जल्दी विचार आया मतलब तुमको पता ही नहीं चला पर हालत तो लगी! बच्चा खून देखकर डर जाता है रोने लगता है तुम बड़े हो तो चिल्लाते तो नहीं हो अपनी दवाई भी खुद ले के लगा लेते हो चोट तो है जहाँ ज्ञान है वहाँ अज्ञान है! नानक साहब ने बोला कूड़ राजा, कूड़ प्रजा, कूड़ सब संसार "बाद में आप सत किए सब सत" क्या सत्य में मृत्यु का अहसास होगा?

भगवान ने बोला कि जो आत्मा को मारने वाला और मरा हुआ समझता है वो कुछ नहीं जानता है यानि अन्दर भास ही नहीं रहा कि कुछ हुआ है तुम कहते हो कि मैंने दृष्टा होकर मौत को देखा पर ज्ञानी Self Seer है मौत का दृष्टा नहीं है!

वशिष्ठ मुनि के अन्दर ख्याल आया विश्वामित्र ने मारे मेरे बेटे मरे ज्ञानी ने इस स्थिति को भी इन्कार कर दिया! हवा का फुरना शान्त हुआ तो क्या मृत्यु हो गई!

अगर शोकाकुल नहीं हो तो ये मतलब नहीं कि दुःख नहीं है, मन कभी बरसी या श्राद्ध को याद कर बैठता है गुरु नानक भले कह गये "रना से ना आखिए जिसदा मरे भरतार रना से आखिए जिस विसरया करतार" मेरा पति परमात्मा सदा है ही है! पर अन्दर वाले को कहीं याद रहता है! जब आत्मा को कोई मार नहीं सकता तो किसी को दोष नहीं दे सकते कि फलाने ने टक्कर मारी या accident हुआ दूसरे की मौत का दुःख जीतना फिर भी सरल है पर अपनी मृत्यु का बहुत बड़ा शोक होता है कि मैं मर ना जाऊँ पर ज्ञानी निर्भय पद पर बैठा है! रामतीर्थ ने बोला "ए मौत बेशक उड़ा दे इस जिस्म को पर मैं हवाओं में फिजाओं में रहूँगा वही पैर फिसला जल समाधि हो गई पर पहले इतना तो जिस्म को जुदा करके बैठे होंगे तभी मृत्यु का भय नहीं आया होगा! सिकन्दर भी मां के लिए गीता, गंगाजल ले आया और सच्चा गुरु (सन्त) लेने के लिए अरस्तु गुरु के पास गया सेना लेकर और बोला ऐ सन्त तुम्हें हमारे साथ चलना है तो उसने कहा तेरे बाप का नौकर नहीं हूँ और राजा को बोला कि तुम भिखारी हो मेरे सामने मांगने आए हो, सिकन्दर ने क्रोध से तलवार निकाल ली

Page 132 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 132

(१ॐ)

3.

Date : 18-11-04

कि मारूंगा तो गुरु ने बोला मार किसे मारेगा? शरीर को मारेगा पर वो भी प्रारब्ध होगी तो तेरी तलवार काम करेगी यानि सन्त स्वरूप के निश्चय से निर्भय है भगवान बुद्ध अंगुलीमाल से भी नहीं डरे और उसे शिष्य बना लिया, सन्त जानते हैं कि आत्मा ना मरने वाली है और ना कोई इसे मार सकता है! मुहम्मद साहब के पास भी भगवान पहुँचे कि अपनी प्यारी से प्यारी वस्तु भेंट करो तो बोला बेटा है बोले इसकी बलि दो भले बाद में भगवान ने वहाँ बकरा रख दिया, यानि ज्ञानी आत्मा की अमरता में है तो निर्भयता है! मीरा कृष्ण को ही आत्मा रूप मान रही है कि मैं मर भी जाऊँगी पर मेरा कृष्ण तो मेरे साथ ही रहेगा तभी तो नहीं डरी भक्ति के रूप में ही उसे निर्भयता थी! उसे शक्ति की अभिव्यक्ति भक्ति से आई

संत का बेटा उसके ही पैर के नीचे कुचला गया पर उसे शोक नहीं हुआ! विवेकानन्द को भी बहन की आत्म हत्या करने का शोक नहीं था विचार था कि एक बहन की बलि देकर करोड़ों बहनों को बचाऊँगा! विवेकानन्द को इसलिए परमार्थ की राह पर जगत में वेदान्त केसरी कहा जाता है! घर वाले भूखे मरे तो भी लो वहीं की वहीं है! निर्भयता कहाँ से आती है? आत्मा की शक्ति है आत्म ज्योति जलाई है अन्धेरे में: जरा मरा ना व्यापई फिर दुःख ना पाया पी अमृत अघानिया गुरु अमर बनाया तुम देह की भावना में आ जाते हो!

तुम शरीर के भाव में होते हो तो तभी तुम्हारे मुख से निकलता है सभी ने जाना है चार दिन की जिन्दगी है मैं चला जाऊँगा तो सुखी होना तब घर वाले भी कहते हैं कि तुम्हारा ज्ञान तो आत्मा का है! तुम कहते हो अमरता तो आत्मा की है! आत्मा तो रहेगी शरीर तो जाएगा! तुम कहते हो, मेरे मरने के बाद ये बांट लेना पर ज्ञानी नहीं बांटता क्योंकि वो जानता है कि मैं जाऊँगा ही नहीं! और अगर सामान की बात है तो जिसकी प्रारब्ध है उसे मिल ही जाएगी! इतनी आत्म निश्चय की कमी बात करते हो?

Page 133 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 133

निश्चय याद रहना चाहिए पर तुम्हें मौत याद रहती है जीवभाव की लक्षणा है अहंकार के समय मौत याद नहीं पर निश्चय के समय मौत याद है जहाँ निश्चय की परिपक्वता होनी चाहिए वहाँ करते नहीं हो उल्टे हो!

दादा को किसी ने बोला हम भी मरेंगे तुम भी मरेगा तो दादा ने कहा तुम मरोगे मैं नहीं मरूंगा! दादा जी शरीर की लीला जानकर भी विचलित नहीं हुए Last में तो दवाई भी फैंक दी बोला अब इसकी भी जरूरत नहीं है!

भगवान बुद्ध ने शिष्यों को बोला कि आज से तीन महीने बाद हम लीला समेटेंगे तो दर्शन के लिए भीड़ आने लगी आखिरी दिन भी भीड़ थी एक अड़ गया कि मुझे इनसे बात करनी है शिष्यों ने मना किया भगवान बुद्ध ने पूछा क्या है बोला एक शिष्य दर्शन के साथ में अमृत भी पीना चाहता है तो बुद्ध ने बुलाकर उससे बात की यानि सन्त इतने धैर्यवान हैं कि अन्त समय भी सोचते हैं कि कुछ दे सकते हैं तो दे जाएँ! सन्तों ने इतना अपने अन्दर आत्मा की अमरता को feel किया!

गीता भगवान की बात सुनते हैं उनकी हालत कितनी खराब थी श्याम डैडी हास्पिटल जाने लगे तो मना किया! तुलसी माता से बोला कि इसे समझाओ ये नहीं समझ रहे कि अब जरूरत नहीं है उनको ना भक्तों में, ना सत्संग में, ना स्थान में मन था! ज्ञानी अन्तिम देव का भी स्वागत कर रहा है गीता भगवान के गुरु ने अन्त समय भी पूछा क्या इतनी गोपियाँ छोड़कर जा रही हो तो गीता भगवान ने बोला मैंने आपके सिवाय किसी को नहीं देखा है आपको ही जाना और पहचाना है ऐसी धीरजता आत्म निश्चय के बिना सम्भव नहीं है अन्दर की आत्म नेष्ठा इतनी प्रगाढ़ है जो विचलित नहीं होने दे रही तुलसी माता ने सोचा लखनऊ एक massage भेज दें कि दर्शन करने आ जाएं अन्दर intution हुई उन्होंने मना किया! मन में एक संकल्प भी ना आए! जब ज्ञानी ऐसी अवस्था को प्राप्त है तो उनका शरीर छोड़ना भी महासमाधि कहलाता है तुम उस दिन को पर्व मनाते हो, ज्ञानी उसे मिले हुए से मिलाप जानता है वो अपने घर खुशी से जाता है कि अन्तिम दीवार भी टूटी! इसलिए ज्ञानी का जीना भी यज्ञ मरना भी हवन

Page 134 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 134

(१ॐ)

4.

Date : 18-11-04

हो जाता है भक्तों के लिए ये चोला धारण किया अब लीला समेटी तीन Laughing Saints की बात आती है हर वक्त हँसते रहते थे एक बीमार हो गया तो भी स्थिति Normal थी कोई रोया नहीं जब कि उसकी मृत्यु हुई लोग शमशान घाट तक चले जब जलाया गया तो पटाखे बजे! उसने अपने कपड़ो में पटाखे रख लिए थे! वहाँ भी दीवाली हो गई वो भीतर से निश्चय से जानते हैं कि मेरे में आना जाना नहीं है ये निश्चय की पूर्णता है सन्त के अन्दर!

भजन:- पूर्ण माँही रहना साधो यही गुरु का कहना!

ओउम्.

Page 135 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 135

Page 136 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 136

(१ॐ)

1.

Date : 19.11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बीसवां श्लोक

श्लोक:-20:-

यह आत्मा किसी काल में भी न तो जन्मता है और ना मरता ही है तथा न(ये) उत्पन्न होकर फिर होने वाला ही है क्यों कि यह अजन्मा, नित्य, सनातन और पुरातन है शरीर के मारे जाने पर भी यह नहीं मारा जाता।

वाणी:-

बार-बार भगवान आत्मा के लक्षण बता रहे हैं ये ब्रह्मज्ञान इतना सूक्ष्म है बुद्धि भी इतनी सूक्ष्म चाहिए! गुरु उपदेश न करे तो सूक्ष्म बुद्धि न हो इसलिए गुरु तत्व का उपदेश बार-बार करता है हो सकता है कोई इतना उत्तम जिज्ञासु हो जो थोड़ा उपदेश भी शक्ति दे जाए पर बुद्धि इतनी नहीं कि ज्ञान catch कर पाए। बार-२ देह को सच मानना, विषयों में सत भावना, विकारों में मन जाना ये होता रहता है! इतना सत्संग सुनने के बाद भी ऐसा लगता है कि आत्माकार वृति नहीं बनती - सूक्ष्म बुद्धि इतनी नहीं हुई कि उस सूक्ष्म तत्व को catch कर सके।

गमले में पानी डालो तो पानी ऊपर रहता है फिर अन्दर जाता है ज्ञान भी पहले ऊपर-२ ठहरता है बुद्धि तक पता होता है तर्क-वितर्क भी शान्त होते हैं! फिर धीरे-२ ज्ञान अन्दर जाता है। अपने अज्ञान को समझने और गुरु की बात को समझने में कई बार कई साल लग जाते हैं क्यों कि अपना जन्मों का अज्ञान लेकर आए हैं! बहुत वक्त लग जाता है! गुरु की बात catch करने में! बार-२ गुरु की वाणी सुनते हैं वो हमें घिसता है जैसे पैंसिल ब्लेड से छील कर घिसते थे तो writing सुन्दर आती थी।

कभी-कभी लगता है कि आवरण उतर गया है पर और महीन जाना पड़ता है कई बार लगता है सत्संग सुना है पर पता नहीं अन्दर गया है या नहीं गया पर अगर तुमने एकाग्रता से सुना है तो अन्दर जाएगा! पहले लगता है हम अपने विकार नहीं जान पा रहे पर धीरे-२ ज्ञान अन्दर जाता है तो पता चलता है! एक-२

Page 137 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 137

करके गुरु परदे खोलता है। भगवान ने अर्जुन की बात का बार-२ खण्डन इसलिए किया है कि वो आत्म तत्व को catch करें। हमें भी आत्म तत्व catch करने में गुरु की बड़ी मेहनत लगती है! देह के लक्षण इतने हैं कि बार-२ निकल आते हैं।

काम, क्रोध, राग, द्वेष, को हटाने की Practice करते हैं पर सूक्ष्मता में आत्म तत्व की Practice नहीं करते कि मन में मलीनता ना आए! Believe it or not you are already God. दादा जी ने बोला यदि ये Fundamental Point नहीं समझा तो सारा ज्ञान बेकार चला जाएगा सारा ज्ञान ही इस बात में आ जाता है कि तुम ये शरीर नहीं आत्मा हो! आत्म तत्व को समझे बिना ना तो मलीनता जाएगी ना विक्षेप जाएगा क्यों कि अन्दर से आत्म दृष्टि नहीं हुई इसलिए गुरु रोज पूछता है कि निश्चय किया, अन्दर से ब्रह्म में निष्ठा है गुरु तुम्हें उस परम सत्य में टिकाना चाहता है वो चाहता है कि तुम केवल बात नहीं करो! अगर हमने आत्मा की बात गुरु से catch की है तो हमारे अन्दर जन्म और मृत्यु का द्वन्द खत्म होना चाहिए! निश्चय से ही ज्ञानी अपने अन्दर जन्म और मृत्यु का बन्धन नहीं मानता! दादा जी कहते थे मुकर जाओ कि मैं पैदा ही नहीं हुआ दीवाला निकाल दो जो जन्म दिन मनाएगा वो मरेगा भी! जन्मदा मरदा देहअध्यासी, ब्रह्मज्ञानी सदा अविनाशी! उसका निश्चय है कि मेरा नाश नहीं होता पर मेरा देह करके नाश नहीं होता उसकी ये स्थिति नहीं है! आत्मा करके नाश नहीं होता! काँच गिलास के रूप में नहीं टुकड़ों के रूप में तो होता है तत्व रूप से है! ब्रह्मज्ञानी की भाषा कोई नहीं समझता!

रामतीर्थ को बोला 6 माले से गिरो तो बोला ब्रह्मज्ञानी कोई शरीर थोड़ा है शरीर को गिराओगे तो वो तो मरेगा! लोग कहते हैं ब्रह्मज्ञानी खाता क्यों है, ठण्ड क्यों लगती है वो शरीर थोड़ा है वो कहाँ से बोलता है देह दृष्टि से खड़े होकर ब्रह्मज्ञानी को जाँचोगे तो रही हुई श्रद्धा भी खत्म हो जाएगी स्थिति तो क्या बनेगी! अगर ज्ञानी ने बोला मैंने नहीं खाया ये शरीर का धर्म है तो ये उसकी स्थिति है दादा ने सत्संग में बताया ना मैं खाता ना मैं बोलता, एक दिन दादा Table पर नाश्ता खाने बैठे तो कोई मिलने आया क्यों कि सुबह

Page 138 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 138

(१ॐ)

2.

Date : 19-11-04

ही वाणी चली थी I do not eat उसको देखकर शंका आ गई आप तो खाते हो दादा जी ने बोला मैं अभी भी नहीं खाता I feed my horse but I don't eat. दादा ने गर्जना की कि अन्नमय कोष शरीर का धर्म है मेरा नहीं! दादा की बात को समझा नहीं पैट्रोल गाड़ी पीती है- ड्राईवर नहीं वो तो चलाने वाला है ज्ञानी भी Dinning Seat पर बैठा है इसकी तो उर्जा है बिना भोजन के शरीर नहीं चलता ज्ञानी की बात कहाँ से चलती है समझो! गीता भगवान ने बोला कि ब्रह्मज्ञानी सदा मौन रहते हैं किसी ने कहा आपके गुरु तो सारा दिन बोलते हैं बोले अपनी इच्छा करके गुरु ने एक शब्द भी नहीं बोला तुम्हारे ही सकंल्प से वो बोलता है! वशिष्ठ जी से भी राम जी ने कहा आप तो मौन होने के लिए कहते हो खुद सारा दिन बोलते हो वशिष्ठ जी मौन हो गए तो राम जी को उलझन हुई बोला कुछ तो कहिए तो वशिष्ठ जी ने कहा पहले भी तुम्हारी भावना ही राम रूप होकर बोलती थी तुम ही कहते हो भगवान मुझे वाणी दो गुरु आप बनाओ चाहे मारो पर मेरा जीवन बनाओ! तुम्हें कभी लगता है आज तो गाली पड़ेगी तो गुरु भी तुम्हारे सकंल्प वश जोश करता है तुम भाव का सिक्का ना डालो तो ज्ञानी एक भी शब्द ना बोले ब्रह्मज्ञानी की भाषा अटपटी है झटपट लखे ना कोए। सारी दुनियाँ शोक कर रही है तो अर्जुन भी कह सकता है कि भगवान मेरे को क्यों कह रहे हो तू शोकाकुल न हो! ब्रह्मज्ञानी कहता है मैं पैदा नहीं हुआ पर तुम कहते हो हम तो इनका date of Birth जानते हैं! हमने इन्हें खिलाया है पर असल में तो तुमने गुरु की बात ही नहीं समझी! तुम अपने देहअध्यास में सोचते हो गुरु को भी घसीट लें! बिमारी तो तुम्हारे अन्दर है गुरु तुम्हें आत्म तत्व तक ले जाना चाहता है पर तुम अपना देहअध्यास छोड़कर आत्म तत्व तक पहुंचने की कोशिश नहीं करते भगवान भी अर्जुन को अपना Level बता रहे हैं पर अर्जुन वहाँ पहुंचा नहीं अगर अर्जुन भगवान के Level पर आ जाए तो काम खत्म हो गया जाए! एक तो अपने मन से शोकाकुल हो तो

Page 139 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 139

उसका प्रभाव जाने में बड़ा वक्त लगता है! भगवान बड़ी मेहरबानी कर रहे हैं अर्जुन के अन्दर आत्मा का Base बना रहे हैं, अपने भीतर निश्चय की जोत जगाओ और मुकर जाओ तो आपका सारा संसार लय हो जाएगा! कर्त्तापना भोक्ता पना भी नहीं रहता है अपने को ब्रह्मस्वरूप जानते हो तो देह से इन्कार कर देते हो!

भगवान की बात ऊपर रखकर निश्चय तो कर लो कि मैं ना! मुकर जाओ तो संसार का भाव खत्म हो जाता है देह ही नहीं तो पैदा ही नहीं हुआ तो मरेगे कैसे! एक मैं ना का निश्चय करके अहमता- ममता कर्त्ता ये तीनों बातें अन्दर से निकल जाएगी! हों मैं करने से माँ बाप बन गये फिर उनके बच्चे मेरे भाई बहन हो गये, सृष्टि बन गई! मन स्वभाव अनुसार ख्याल भी लाए पर निश्चय की गोली काम करती है! मन कहता है कि तेरे साथ ये हुआ वो हुआ तो एक विचार करे है ही नहीं- मैं भगवान का बच्चा हूँ मेरे साथ कुछ नहीं हुआ! जितनी देर अपने को मन के साथ जोड़ते हो तो मन बात लाता है! पर जब अपने साम्राज्य में हो तो कोई बात ही नहीं अपने मन को जवाब देना सरल है! खाली अपने स्वरूप में खड़े हो जाओ!

राजा नशा करके चौकीदार के पास गया बोला dress change करो चौकीदार ने बदल ली चौकीदार को अन्दर भेजकर खुद stool पर बैठ गया दुश्मन आया उसको गोली से मार दिया राजा की नशे के कारण मौत हो गई! माया का नशा होता है जीवभाव की dress पहनकर चलते हैं तो मन ख्यालों का कोई ना कोई चाकू मार ही जाता है! गुरु को फिर सीना पड़ता है इस मुर्दे को कब्र में डाल दो, मन एक भी संकल्प उठाये तो जवाब दो कि मैं हूँ ही नहीं! मेरे साथ कुछ नहीं हुआ! मेरा कोई अतीत नहीं मैं आप सर्व व्यापे! भूला हुआ भी मैं बख्शनहार भी मैं! ऊँचा निश्चय है कि आपे खेल बनाया आपे खेलनहार खेल संकोचे तो आपे आप! विलेन भी मैं हीरो भी मैं आत्म तत्व को पकड़ो, आत्मा ना जनमने और ना मरने वाला है ना ये आत्मा करके फिर होने वाला है यानि भगवान rebirth से इन्कार कर रहे हैं, शरीर तो पैदा होने वाला है फिर लय होगा, फिर पैदा होगा पर आत्मा

Page 140 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 140

(१ॐ)

3.

Date : 19-11-04

का ऐसा स्वभाव नहीं है! ये तो है ही है! आत्मा अजन्मा है तो दुबारा कहाँ से होगा! तुम कहते हो फलाणे का बेटा हुआ ये नहीं कहते आत्मा हुआ! चोला धारण किया तो कहते हो बेटा हुआ सच ना तो बेटा है ना कर्मो का स्वभाव है कर्म भी मुझे कैसे घसीट सकते हैं! परमार्थिक दृष्टि से देखो तो कर्म का हिसाब भी नहीं है मेरा होनापना कहता है कि मैं आदि जुगादि से हूँ आगे भी रहूँगा तीनों कालों में सत् है मेरा होनापना! उसमें नहीं कि बेटा हुआ यह होना पना तो कुछ बनना हुआ ज्ञानी का होनापना अस्ति भांति, प्रिय वाला है! तुम या तो बनाते हो या बनते हो! उस होने पने में मैं हूँ देह के सम्बन्धों से है देह के वर्तन से है! ज्ञानी अस्तित्व का होना मान रहा है तो सब बातें Cancel हो जाती हैं! उसमें बनना बनाना खत्म हो रहा है ना करना रहा ना करवाना रहा! आत्मा फिर-२ जन्म में नहीं आ रहा! बल्ब की Processing हुई इसी प्रकार माता के गर्भ में शरीर बना फिर उसे सत्ता मिली! आत्मा में पैदा होने का स्वभाव ही नहीं है वो चोला-स्वांग पहनता है! माईक बिजली अलग है मिले तो आवाज आती है इसी प्रकार शरीर का लोथड़ा तैयार हुआ मेरी सत्ता से पर चला तब जब मेरी सत्ता से इसमें प्राण आ गए चुरपुर हो गई! जैसे बिजली जाने से माईक बल्ब बेकार है इसी प्रकार तुम भी अपना department अलग करो सबसे मिले पड़े हो! आने जाने वाला आत्मा नहीं होता आत्मा Means जो है ही है! एक तो ये अजन्मा, एक नित्य है तो उसका होना कैसे मानोगे! आत्मा तो नित्य स्वरूप है क्या हर्ष करे उसको इसलिए किसी से संयोग वियोग नहीं भासता, प्यार से मिले किसी के ना आने पर पूछ लेता है ज्ञानी को ऐसा भी नहीं लगता कि किसी से मिलने पर बड़ा हर्ष है या किसी से बहुत उलझन है शरीर से चला जाए तो भी नित्य है तो उसका भी अभाव नहीं मानेगा शोक नहीं मनायेगा वो अपने में मग्न है शरीर से कोई चला भी जाए तो चला जाने वाला नहीं मानेगा

Page 141 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 141

दर्पण की तरह ज्ञानी स्वागत सबका करता है पर संग्रह किसी का नहीं! मिले मिलिया ना मिले जे मिले मिलिया होय, अन्तर आत्म जे मिले तो मिलिया कहिए सोय! गुरु भी कहता है हम तुम से मिले हुए हैं तुम दूर कहाँ हैं पर तुम उसकी नकल करते हो गुरु तो स्वरूप से बात करता है तुम भी गुरु की तरह ownself लिखते हो पर गुरु भक्ति की मर्यादा रखो yours से सम्बोधित करो! अनुभव की कमी से ऐसी भूलें हो जाती हैं! आत्मा कितना भी नित्य feel करो पर गुरु से तो द्वैत रहता है ज्ञानी शरीर के जाने पर या किसी के वैसे ही जाने पर हलचल में नहीं आता! वो जानता है कि सब मेरे से मिले ही पड़े हैं! जब अपने को शुद्ध स्वरूप जाना तब बोला मेरी किसी से जुदाई नहीं है पानी से पानी ठण्डा नहीं होता है! उसी पानी में जमी हुई बर्फ पानी को ठण्डा कर देती है! गुरु निराकार रूप से तुम्हारे अंग संग है! पर उसी निराकार से साकार हुआ तो तुमको ठण्डक दे पाता है तुम भी उसको निराकार जानकर feel करोगे तो मर्यादा नहीं कर पाओगे! उसके साकार स्वरूप की कीमत करो- निश्चय से भले एक है पर शरीर करके दासों का दास होकर रहो!

पुरातन- आदि सत है- शाश्वत भी है शरीर के नाश होने पर भी वो नाश नहीं होता! यहाँ पुरातन का मतलब जो पहले से है शाश्वत पवित्रता- विषयों से पवित्रता- पर यहाँ आत्मा में देह का कोई विकार आया ही नहीं! धरती को कुआँरी बोलते हैं! आत्मा में देह का लक्षण कोई नहीं है! भूल से [अस्पष्ट] रहा है पर ये स्वभाव उसमें है नहीं! देह से संग होते हुए भी असंग है! जैसे मटके में पानी होते हुए भी मटके से अलग है आत्मा सत्ता देते हुए भी लिपायमान नहीं है गुणों को ग्रहण नहीं करता तैयार हलवा जैसे कढ़ाही छोड़ देता है इसी अनुभव में देह रूपी धरती पर आता है! पर विकारों की धूल ग्रहण नहीं करता! जैसे नानक जी ने बोला ब्रह्मज्ञानी निर्मल ते निर्मला- जैसे मैल ना लागे जला!

आत्मा की स्थिति से ज्ञानी कहता है कि मैं शाश्वत हूँ:

नानक साहब ने बोला जल धोवे बहु देह अनित शुद्ध कहा होवे काची भित! - यानि शरीर शुद्ध होने वाला नहीं, आत्मा

Page 142 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 142

(१ॐ)

4.

Date : 19-11-04

शुद्ध है विषय विकारों का स्वरूप से नाश नहीं है भले Controlling Power के कारण चंचलता नहीं होती! देह की बात बाहर है मेरे में लागू नहीं होती! मन का स्वभाव मेरे में लागू नहीं है पर मन का भी मैं साक्षी हूँ! मन की मैल अपने में मानकर मैं दुःखी क्यों हो जाऊँ? मैं न्यारा हूँ, शाश्वत हूँ जैसे सोने का गिलास गटर में गिर गया तो क्या Value कम हो गई? नाम रूप में विकार है पर शुद्ध तत्व में विकार नहीं है! इसी तरह मैं शुद्ध तत्व हूँ- मन- बुद्धि- विकारों का धर्म मेरे में नहीं है! मेरे को राग- द्वेष नहीं, आसक्ति तो मन का स्वभाव है ये मन की बात है तेरे को अज्ञान आया ही नहीं!

गुरु को बोलते हो आप गहरे में चले गए हम तो ऊपर रह गये पर क्या कुआं या क्या समुन्द्र? अपने को जान लिया तो सारी गहराईयाँ पा ली! Know Thy Self. सारी गहराईयाँ पार हैं मन के पीछे लगकर अपने को अपूर्ण Feel करते हो! निश्चय की बात करो उस अविनाशी तत्व का निश्चय करो विनाशी शरीर का दावा छोड़ दो!

आत्मा का Birth भी नहीं है Rebirth भी नहीं है एक बार पेड़ पर फल आया फिर २ आएगा! आत्मा का ऐसा स्वभाव नहीं है दुनियाँ में चीजे एक बार होकर फिर होने वाली हैं आत्मा का ऐसा भी स्वभाव नहीं है इसलिए बोला

भजन:- अपना रूप पहचान रे मन दर्शन यही भगवान!

ओउम्.

Page 143 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 143

Page 144 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 144

(१ॐ)

1.

Date : 20-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्यास- इक्कीसवां श्लोक

श्लोक:-21:-

हे पृथापुत्र अर्जुन! जो पुरुष इस आत्मा को नाशरहित, नित्य अजन्मा (और) अव्यय जानता है, वह (पुरुष) कैसे किसको मरवाता है (और) ∴ कैसे किसको मारता है?

वाणी:-

जब तक अन्दर आत्म निश्चय नहीं है तब तक अन्दर का शोक और भय नहीं जा सकता क्यों कि सच से वाकिफ नहीं है! फिर-२ भगवान आत्मा के निश्चय की बात कर रहे हैं! जब तक आत्मा का निश्चय, आत्मा का अनुभव, आत्मा की लक्षणा का विचार नहीं है तब तक शोक भय नहीं जाएगा! अर्जुन के अन्दर सच की जानकारी नहीं है और वो शरीरों को सत्य मान रहा है तो भगवान उसे आत्मा की लक्षणा समझा रहे हैं! निश्चय में आने के सिवाय कुछ नहीं हो सकता! गीता भगवान ने बोला सब काम गुरु उतरवा देता है पर गुरु अगर मक्खन निकालता है तो उसे निगलना तुम्हारा काम है! तुम मुँह क्यों नहीं खोलते? पर तुमको मक्खन के लिए मुँह खोलना मुश्किल लगता है! अन्दर से तुम भी उसी निश्चय में रहो फिर उस भाव की संभाल भी तुमको करनी है! ब्रह्म विचार कीजिए फिर जगत है कहाँ!

देह का विचार करने से तो जगत का अस्तित्व हो जाएगा देह जानते हो तो सारा संसार खड़ा हो जाता है, पर ब्रह्म के निश्चय से संसार लय हो जाता है! पर ज्ञानी भीतर से उस निश्चय में रहता है परिस्थितियाँ बदलने पर भी धैर्य में रहता है!

सम्बन्धी तो कृष्ण के भी गए दुर्योधन आदि भी उसके रिश्तेदार थे पर ऐसा नहीं कि उनके जाने से कृष्ण को परेशानी हुई! हालत के बदलने से भी कृष्ण के अन्दर का निश्चय बरकरार रहा! भगवान ने निश्चय को समझकर अपने सहित सबके शरीर का दावा छोड़ दिया! दादा भगवान ने बोला

Page 145 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 145

जिस दिन मुझे गुरु मिला मैंने उस दिन चालीस लोगो की सकंल्प से गठरी बना दी और भगवान को बोला कि इनमें से तुम्हें जो ले जाना है ले जाओ मैं शिकायत नहीं करुंगा! शरीर तुम्हारी अमानत है! शरीर आता जाता है आत्मा आता जाता नहीं है! आत्मा नाशरहित है नाशवान नहीं क्यों कि नाशवान स्वभाव शरीर का है! जैसे बल्ब नाशवान है बिजली नाशवान नहीं है आत्म सत्ता शरीरों के नाश होने पर भी नाश को प्राप्त नहीं होती! कोई उसे नाश करने की कोशिश भी करे तो नाश नहीं कर सकता ना अस्त्र शस्त्र ना पाँच तत्वों की उस तक पहुँच है! होलिका ने प्रहलाद को जलाया पर वो बच गया उसे भगवान ने बचा लिया अग्नि परमात्मा को नहीं जला पाई! भगवान का कोई रंग-रूप मानते हैं पर भगवान का कोई रंग-रूप नहीं है!

रूप ना रेख ना रंग कुछ त्रिगुण ते प्रभु भिन्न! तिसहिं बुझाए नानका जिस होवे सुप्रसन्न! जो अपनी कृपा अपने ऊपर करेगा वो आत्मा के स्वरूप को महसूस कर पायेगा!

शरीर को दुःख बीमारी होती है महसूस करो आपको कुछ नहीं है जानने वाले हो? आपको कुछ होता है अनुभव कर पा रहे थे मतलब आपसे जुदा है साक्षी है सत्य स्वरूप है अजन्मा है देश काल पात्र की सीमा में है तो शरीर है! आत्मा को कोई काल नहीं आता! आत्मा तो है ही है जो देश काल की सीमा में है तो शरीर है जो सीमा से बाहर है तो आत्मा है! तुम कहते हो एक दिन काल आएगा पर आत्मा को काल नहीं आएगा! आत्मा कालातीत है! शरीर की बात है एक जगह Present है एक जगह absent है आत्मा की absence कहीं भी नहीं है! मोमबत्ती बाहर भी रखी हो हवा नहीं चल रही पर हवा तो है ही तभी वो जल रही है नहीं तो बुझ जाती! गर्मियों में भी कहते हो हवा नहीं चल रही पर है तो सही क्यों कि साँस ले रहे हो हवा का जोर नहीं है बस! अनुभव है explanation नहीं है पर कहीं कहीं अनुभव होने पर भी अनुभव नहीं कर सकते केवल महसूस होता है! हवा का गुण चलना नहीं है पर बोल चाल की भाषा में कह देते हैं कि हवा चल रही है! हवा चलती है शब्द है केवल! जहाँ कह रहे हो अभाव वहाँ भी अभाव नहीं है! इसी प्रकार

Page 146 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 146

(१ॐ)

2.

Date : 20-11-04

जहाँ शरीर नहीं है आत्म सत्ता वहाँ भी है! जिस space पर तुम बैठे हो धरती तो उसके अलावा भी है! ऐसी कोई जगह नहीं जहाँ कह सके कि परमात्मा की शक्ति विद्यमान नहीं! बिजली वाली Train की पहुँच वहाँ तक है जहाँ तक Pole है पर तुम कहीं भी चले जाओ तुम्हारी उर्जा खत्म नहीं हो रही कौन सी चीज है आपकी स्थिति किए हुए है बेतार के तार हैं सर्दी- गर्मी में body Temperature normal होता है अपने आप! किसी कोने में चले जाओ तो आत्म शक्ति है ही है!

सर्दी हो या गर्मी body Temperature normal है! ऊपर नीचे हो तो बीमार पड़ जाओ पर देखो परमात्मा कैसे अन्दर ही अन्दर balance किए हुए है गर्मी में पानी नहीं डालना पड़ता सर्दी में आग नहीं जलानी पड़ती Body Temperature normal करने के लिए जो पत्थर यहाँ चोट मारेगा वो नैनीताल में भी मारेगा एवरेस्ट पर भी मारेगा! अनुभव करो तो शक्ति का अभाव नहीं नित्य स्वरूप है सोने की गिन्नी चाहे पानी में पड़ी रहे, चाहे गटर में गिर गई कीमत कम नहीं होती चाहे मालिक बदल जाए चाहे टूट जाए उसे कोई फर्क नहीं पड़ता! दो तोले की चैन टूट गई रहेगी तो दो तोले की तत्व रूप सोना है! उसकी हस्ती में कोई फर्क नहीं है नामरूप अनित्य स्वरूप है! आत्मा नित्य रूप है शरीर बनते बिगड़ते रहते हैं कुम्हार के मटका- सुराही टूटते रहते हैं मिट्टी तो फिर भी मिट्टी है! मटका टूट जाता है कहते हो मिट्टी हटा दो मिट्टी का नाश नहीं है घड़ा बना तब भी मिट्टी, नहीं बना तब भी मिट्टी, टूटा तब भी मिट्टी ऐसे ही जल नित्य स्वरूप है पर बर्फ और भाप अनित्य स्वरूप है! नाम रूप वाले शरीर का अस्तित्व है या नहीं फर्क नहीं पड़ता पर उस आत्म सत्ता का कभी अभाव नहीं होता!

आत्मा को अजन्मा बोला जो शक्ति सारे संसार को धारण किए हुए है वो कैसे जन्म ले सकती है बल्ब बिजली की सत्ता से पैदा हो रहा है बल्ब कहे मैं पैदा कर रहा हूँ बल्ब तो

Page 147 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 147

बिजली की सत्ता से पैदा हो रहा है और उसके बिना जल भी नहीं सकता, मिट्टी का पुतला जन्म- मरण के स्वभाव वाला है शक्ति अजन्मा है ब्रह्म की सत्ता से तो देह धारण की है और देह अध्यासी कहता है मैंने ब्रह्म को जन्म दिया ये कैसे हो सकता है! आत्मा अव्यय है अव्यय माना जो खर्च नहीं होता खर्च से मतलब घटने वाला नहीं है आत्मा घटने के स्वभाव वाला नहीं है! सोने की मात्रा, मिट्टी की मात्रा, पानी की मात्रा कम हो सकती है ब्रह्म में घटत- बढ़त नहीं है! ज्यों का त्यों भरपूर है दुनियाँ में घटत- बढ़त है सब मिसाल छोटे पड़ते हैं!

किसी ने बोला तुम कहते हो जगत नहीं बना पर फिर भी जगत की बातों का ही Example देते हो बताया कि जिस बात को जानते हो मिसाल भी उसी के देने पड़ते हैं! ब्रह्म की भाषा मौन है! सन्त चुप हो जाए तो क्या पल्ले पड़ेगा? उन्हें शब्दों का सहारा लेना पड़ता है जो जानते हो दुनियाँ की चीजें! तत्व रूप से होते हुए भी पानी मिट्टी में घटत- बढ़त हो सकती है आत्मा में घटत-बढ़त नहीं हो सकती ये ही समता का स्वभाव है!

आत्माकार की स्थिति एक रस होती है वो मान मिलने पर [अस्पष्ट] नहीं जाता, अपमान मिलने पर दुःखी नहीं होता! आत्मा समान रूप से सर्वत्र व्यापक है! एक चादर पर हाथी- फूल काढ़ दिया पर चादर का अस्तित्व तो सबके नीचे एक सा है! किसी ने जगह ज्यादा घेरी किसी ने कम शरीरों की घटत- बढ़त है हाथी का शरीर थोड़ा ज्यादा, मनुष्य का कम, चीटीं और भी छोटी! तेरे में भगवान क्या होता है? छोटा बच्चा है जो कहते हो मेरे में भगवान है! हाथी की बड़ी आत्मा, चीटीं में छोटी आत्मा पर ये शब्द ही गलत है! "नानक लक्ष्मण मेरो ही नाम"! आप कहते हो भगवान ने सब स्वरूप धारण किए हैं क्या भगवान करोड़ हो गए जो आत्मा की सत्ता को नहीं समझते, वो ऐसी मूर्खता की बात करते हैं! '0' Volts की बिजली अलग होती है 500 Volts की अलग होती है क्या? ऐसे ही हाथी या चीटीं की आत्मा छोटी बड़ी कैसे हो सकती है! आत्म सत्ता समान रूप से व्यापक है उसमें हलचाल नहीं, बच्चा छोटा है फिर बड़ा

Page 148 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 148

(१ॐ)

3.

Date : 20-11-04

हो गया तो क्या आत्मा की growth हो गई! आत्मा के स्वरूप को समझो वो शक्ति है व्यक्ति नहीं फूल की कली निकली- विकसित हुई- झड़ी- मुरझा गई इस प्रकृति में तने या जड़ पर क्या असर आया है? आत्मा की सत्ता से देह का पोषण होता है!

"हरि व्यापक सर्वत्र समाना प्रेम ते प्रकट होई मैं जाना"

यानि हरि समान रूप से सर्वत्र व्यापक है पेड़ की एक टहनी पर अधिक एक पर कम फूल खिलते हैं तो क्या कहोगे कि कहीं पेड़ की शक्ति ज्यादा है और कहीं कम है? कहीं कम या ज्यादा दिखते हुए भी आत्म तत्व बराबर है!

जो पुरुष आत्मा को नित्य स्वरूप, अजन्मा, अव्यय जानता है मतलब बुद्धि से नहीं जानता है निश्चय से जानता है इसको समझ कर गुरु के मुख से सुनकर जरूर मंथन करो, वाणी पढ़ो, श्लोक पढ़ो बार-२ ध्यान करने से आपकी अन्दर की अज्ञानता हट कर वृति स्वरूप में आएगी! विचार catch करो! गाय ने घास खाई, जुगाली करेगी तो दूध देगी, आत्मा शुष्क विषय है, लेकिन समझना, विचारना, जानना, अनुभव करना पड़ेगा! आत्म तत्व को जानने के सिवाय जैसे अर्जुन का शोक खत्म नहीं हुआ, ऐसे ही तुम्हारे शोक भी खत्म नहीं होंगे! हमारे जीवन में भी युद्ध है परेशानियाँ हैं! भगवान ने बोला कि ऐसा जानने वाला कैसे किसको मरवाता है! भगवान ने भी जान छुड़वाई मैं दोषी नहीं हूँ मैं प्रेरित नहीं कर रहा मैंने आत्मा के स्वरूप का अनुभव किया है! मैं नहीं मरवाता! क्यों कि वो भगवान को साथ मिलाए हुए हैं कैसे किसको मारता है यानि तू भी दोषी नहीं है अगर अपने स्वरूप का संग करते हैं "ब्रह्मज्ञानी सदा निर्दोष" भगवान निर्दोष साबित कर रहे हैं ब्रह्मज्ञानी को निर्दोष कहते हैं निर्दोष इसलिए कहते हैं, इच्छा, अहंकार, शरीरों से सब रूप से नहीं वर्तता तो निर्दोष होता है एक तो हमारे सामने बिना इच्छा, अहंकार जो लड़ाई आई थी न कोई जीत का डंका बजाना है? हम तो चाहते थे ऐसे ही बिना लड़ाई बात सुलझ जाती पर ये तो विधि

Page 149 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 149

का विधान है! हमने कोई अपना कौशल भी नहीं दिखाना ज्ञानी का कोई Motive नहीं होता कि रीस करना या नीचा दिखाना, शरीरों को सत मानने में बराबर दोषी है! सत मानकर नहीं वरत रहे तो निर्दोष है! जैसे Picture में होता है सब इकट्ठे चाय पी रहे होते हैं!

भगवान ने युद्ध नहीं करवाया लेकिन आत्मा की लक्षणा बताई! आत्म निष्ठा के बिना अज्ञान की निवृति नहीं है! अगर भगवान ये कहते हैं कि इन्होंने तेरे साथ क्या किया है तो अर्जुन द्वेष से युद्ध करता पर भगवान ने अर्जुन का मन राग- द्वेष से खाली किया! अर्जुन शरीरों को मिथ्या जानकर युद्ध कर रहा है तो निर्दोष है! किसी ने बोला कि अर्जुन तुमने कितनों को मारा तो वो बोला मरा तो केवल एक अर्जुन यानि उसकी मैं मर गई! तुम चाहे पाप चाहे पुण्य करके आए पर आप निर्दोष कैसे हो सकते हो? इसके लिए गुरु आत्मा का ज्ञान देता है तो निर्दोष होते हो? कार्य करते हुए अकर्त्ता भाव से करते हो घर में रहते हुए भी लिपायमान नहीं होते हो ज्ञानी किसी को गाली दे तो भी दोषी नहीं है! क्यों कि वो अपने स्वरूप में रमण करता है तुम सकंल्प करते हो कि जीवन बनाओ तो वो तुम्हारे उद्धार की खातिर गाली देता है! तुम्हारे घर वाले भी लड़ते हैं अपने स्वार्थों की खातिर पर तुम जानते हो मैं पूरी सेवा करके निकल रही हूँ तो अपने को दोषी नहीं मानते हो! फिर धीरे-२ ऐसे सारे संसार में अकर्त्ता भाव में आ जाते हैं; एक बन्धज्ञानी भी अपने में दोष नहीं मानता पर ज्ञानी अन्त सांस तक अपने को संवारने में रहता है! ज्ञानी सब कुछ करते हुए भी अकर्त्ता है इतने तक भी भूल जाता है कि किसी को क्या बताया!

ज्ञानी करते- कराते हुए अच्छाई- बुराई बताते हुए भी पूरी तरह से निर्दोष साबित हो जाता है एक आत्मा का निश्चय करने से! ज्ञानी तुम्हारे जीवभाव को भी तुम्हारे सकंल्प से मारेगा अपने अहंकार से नहीं! निर्दोष वो है जो निश्चय में है! विवेकानन्द की बहन ने आत्म हत्या की तो भी विवेकानन्द पर दोष नहीं लगा! "चाहे दुनियाँ दो रंगी है निर्दोष पे दोष लगाए रे" ज्ञानी अपने स्वरूप से निर्दोष है! बड़े

Page 150 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 150

(१ॐ)

4.

Date : 20-11-04

फर्ज की पालना के लिए अगर छोटा फर्ज छूट भी जाता है तो दोष नहीं है जैसे मिलिट्री का आफिसर घर के छोटे-२ कार्य नहीं करता तो भी दोषी नहीं है तुम्हारा समाज इन्हीं अशोभनीय कर्मों को भी शोभनीय मानता है! जैसे माँ बाप मर जाए तो भी बच्चों की शादी कर देते हैं! ज्ञानी के सामने भी जो परिस्थिति आई तो भी निर्दोष है! करवाचौथ पर अगर पण्डित या सास के कहने पर खा भी लेते हो तो दोष नहीं मानते- सब मन की मान्यता है! दुनियाँ में ऐसे होता है पर ज्ञानी ऐसी छलांग लगाए तो हाहाकार मच जाती है! ज्ञानी के सामने जो भी हालत आ गई वो भी निर्दोष है! तुम जीवभाव में रहकर भी अपने को निर्दोष मानते हो! ज्ञानी देह की धरती छोड़ गया तो कितना निर्दोष हो गया! दोष दुनियाँ माने भी सही उसको फर्क नहीं पड़ता! मेरा ऐसा कोई कर्म ना हो जिससे मेरा Conscious मुझे Bite करे! तुम कहते हो मेरा विवेक कहता है! शान्ति से बैठ नहीं जाना कहीं पर लेकिन अगर मन में द्वेष है और ये विचार दे रहे हो तो अन्दर अहंकार है!

ज्ञानी अपने को साफ करता रहता है ज्ञानी अपने कर्म में पूरा वरतता है! ठीक चलता है चाहे दुनियाँ माने या ना माने! मन का स्वभाव है जहाँ मान मिले वहाँ बिना बुलाए भी जाता है और जहाँ अपमान मिलता है वहाँ कहता है मेरे मन को वैराग्य है निर्दोष सिर्फ आत्माकार है! दादा भगवान किसी के घर गए उस आदमी ने कुछ उल्टा- सीधा बोला, थैला उठाकर चल दिए पर एक बार वो फिर बुलाने आये तो फिर वहाँ चले गए! उसको अपमान नहीं लगा! जरूरत है जरूर जाना है तभी निर्दोष है नहीं तो बन्धज्ञानी है!

- कोई पास रहकर भी ज्ञानी से शक्ति नहीं ले सकता, कोई दूर रहकर भी शक्ति खींच लेता है! पर ज्ञानी की शक्ति घटती- बढ़ती नहीं है!

भजन:- मैं क्या जानू तेरी रघुराई, तू जाने मेरी किसमें भलाई

सहारा तेरा है ओ साई

ओउम्.

Page 151 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 151

Page 152 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 152

(१ॐ)

1.

Date : 22-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बाईसवां श्लोक

श्लोक:-22:-

जैसे मनुष्य पुराने वस्त्रों को त्याग कर दूसरे नये वस्त्रों को ग्रहण करता है, वैसे ही जीवात्मा पुराने शरीरों को त्याग कर दूसरे नये शरीरों को प्राप्त होता है!

वाणी:-

एक गुरु की महानता समझ में आती है कि एक ही बात को कई तरीकों से समझाता है जब तक समझ ना आए! भगवान भी अर्जुन को बार-बार धारण करवाना चाहते हैं कि तू आत्म विचार को धारण करके शरीरों की नश्वरता को समझ गुरु दृष्टान्त के माध्यम से समझ देना चाहता है लेकिन हमारा मन दृष्टान्त में ना फंस कर उनके सिद्धान्तों से समझ धारण करे! पुराने वस्त्र छोड़कर नये वस्त्र धारण करते हैं इसी तरह भगवान भी पुराना वस्त्र छोड़कर नये वस्त्र धारण करता है जैसे कपड़े के बदलने पर शोकाकुल नहीं होते इसी तरह नये शरीर के लिए दुःख नहीं होना चाहिए! जीवात्मा भी नया चोला धारण करता है तो शोक भी उचित नहीं है! अर्जुन कहता है कि मुझे अपने वालों के नाम रूप तो नहीं दिखेंगे तो भगवान ने बोला कि तू शोक मत कर भगवान ने नया चोला धारण कर लिया है! तुम घर को जान रहे हो पर जिसका घर है उसे नहीं जानते हो! शरीर भगवान का घर है! शरीर धारण करने वाले को नहीं जान रहे हो महिमा तो उसकी है! अलमारी में पड़ा कपड़ा क्या शोभा देगा! कपड़े की शोभा धारण करने से होती है! प्यार होता है धारण करने वाले से! धारण करने वाले से भी कहते हो हर Dress अच्छी लगती है धारण करने वाले से तो चोले की प्रशंसा हो जाती है! गुरु से प्यार है तो हर पहनी हुई चीज अच्छी लगती है! धारण करने वाले परमात्मा को जानते हो तो नाम रूप का शरीर कैसा भी हो! राजा जनक को जब अष्टावक्र मुनि से प्यार नहीं था तब हंसे भी! जब प्यार हुआ तो उसका शरीर भी पूजनीय

Page 153 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 153

हो गया शरीर में अटके हो शरीर को पकड़ने की कोशिश कर रहे हो! शरीर कृष्ण का भी काला है गोपियाँ गोरी हैं फिर भी प्यार है! प्यार है फिर भी छेड़ती है-

"यशोमति मइया से पूछे नंद लाला राधा क्यूँ गोरी मैं क्यूँ काला श्यामरंग मशहूर हो गया- श्याम चुनरी मेरी अपने ही रंग में रंग देना वैसे तो कुरूपता का प्रतीक है श्यामरंग पर इधर तो पूजनीय हो गया! सुन्दरता का प्रतीक हो गया! हनुमान का शरीर भले बड़ा दिखता है राम- लक्ष्मण छोटे से पर शरीर की क्या Value है Value तो आदि शक्ति की है! अपना बेटा कैसा भी हो सुन्दर लगता है! कोई कुछ कहे भी तो माँ उसको कहती है तुम नजर लगा दोगी!

भगवान से प्यार होता है तो नाम रूप से नजर हट जाएगी! शिवजी का वेश कैसा था अमंगल, पर पार्वती का उनसे भी प्यार है गले में साँप है शरीर पर भस्मी है! सारे भूतगण साथ हैं! फिर भी पार्वती ने 108 बार शरीर धारण किया उनको पाने के लिए! अपनी दृष्टि तत्व पर नहीं है तो किसी से प्यार है किसी से नहीं! और कहते हैं इससे बोलने का मन है इससे मन नहीं बोलने का!

अपना मन सारा दिन चमड़े में पड़ा हुआ है वैसे मास नहीं खाते पर अपना ही नाखून उंगली काटते रहते हो! जो दृष्टि में है ही नहीं विकार आ रहा है उसको विकार ही नहीं कह रहे! जो शरीरों के लिए शोक करते हैं शोक करने योग्य नहीं है घर में कपड़े कितनी बार बदलते हो! परमात्मा चोला बदल लेता है तो हम दुःखी हो जाते हैं! गुरु के मिलने पर ही तत्व दृष्टि समझ आती है! तत्व दृष्टि ना होने पर शोकाकुल रहता है! शरीरों पर नजर है तो डरता रहेगा कभी मन्नते माँगेगा कभी व्रत करेगा, कभी कुछ करेगा! किसी ने बोला सावित्री ने अच्छा काम किया अपने पति को यमराज से भी वापिस ले आई! तीन वर इकट्ठे माँग लिए यमराज से! बोली मेरा जो अन्धा ससुर है वो पोते को खेलता देखे, पति का जीवन, पोता और ससुर की आँखे माँग ली मनुष्य परमात्मा से भी आगे जाने की कोशिश करता है! बुद्धि इतनी तेज है! दादा जी ने कहा आज वो दोनों कहाँ है! शरीर को अमर नहीं कर सकता

Page 154 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 154

(१ॐ)

2.

Date : 22-11-04

शरीर को पकड़ना चाहोगे नहीं पकड़ सकते वो तो जाएगा! रोज कपड़े बदलने से आप बीच में से गुम नहीं हो गए! ऐसे ही शरीर के साथ तत्व जन्म- मरण में नहीं आ रहा! उसको कोई फर्क भी नहीं पड़ रहा इसी बात को अनुभव किए हुए सत्पुरुष भी कहते हैं कि मुझको भी सुहाता है ये बन्धन कभी-२! आप अपनी सुन्दरता के लिए टाई- बैल्ट लगाते हो इसी प्रकार परमात्मा की भी शोभा है वो जैसा भी चोला धारण करे! ये परमात्मा की मौज है कि वो नया चोला धारण करता है और बुद्धि वादी लोग आंकते हैं कि मेरा चला गया! आज बच्चा पैदा हुआ! कई बार बचपन में कोई जाता है तो जैसे साहूकार कभी-२ एक बार कपड़ा पहनकर छोड़ देता है ऐसे ही परमात्मा भी साहूकारों का साहूकार है उसकी मौज है! ना ही अन्दर से शोकाकुल ना ही परेशान! परेशान तब होते हैं जब शरीर की नश्वरता नहीं जानते बना हुआ खेल है! भगवान अर्जुन को बता रहे हैं पुराना वस्त्र छोड़कर जीवात्मा नया वस्त्र धारण कर लेता है तू इसके लिए शोकाकुल ना होकर उस तत्व को समझ! आज अगर पकड़ना भी चाहो पकड़ नहीं पाओगे जैसा होना है वैसा होगा!

जैसे guarantee Card मिलता है! पुल भी एक मियाद वाला है! इसी तरह शरीर भी एक मियाद वाला है! टंकी में पानी धीरे-२ खत्म हो जाता है! शरीर का हिसाब है जितना श्वांस मिला है पूरा करके जाएगा इसमें रहो बदल नहीं कर सकते चाहे अवतार ही क्यों ना हो एक श्वास भी नहीं फालतू मिल सकता शरीर प्रारब्ध के अनुसार कर्मों के हिसाब लेकर आया है! एक व्यक्ति Bedridden है कहीं भी ले जाओ! जहाँ फीस देनी है पर डाक्टर को फीस देते ही प्राणी चल बसा प्रारब्ध से संचित कर्मों से कुछ कर्म लाया है एक समय पर लीला समेट जाएगा! शोर करना व्यर्थ है! जैसे नयी Skin नीचे आए तो ऊपर की भुर जाती है इसी प्रकार ज्ञानी अपनी देह को समझता है! शरीर मायावी होने के

Page 155 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 155

कारण विनाशी है जैसे साँप एक बार केंचुल छोड़कर धारण नहीं करता दुबारा इसी प्रकार ज्ञानी भी देह अध्यास की निवृति होने के बाद फिर देह अभिमान में नहीं आता! शरीरों का हिसाब- किताब समझ लिया नश्वर है जाने वाला है! कितनी प्यारी देह हो भगवान Change करेगा! मन इस परिवर्तन से डरता है पर Change तो होगा! जैसे तुम्हारा नया कपड़ा भी हो तो भी कहते हो अच्छा नहीं है बोर हो गए किसी को दे दो! कभी Fade हुआ भी दे देते हो इसी प्रकार कभी शरीर में कुछ नहीं होता तब भी प्राणी चला जाता है! तुम कहते हो कुछ हुआ भी नहीं बैठे-२ चला गया! जीवात्मा वासनानुसार नया चोला धारण करता है पर वासना ना हो तो वो अपने तत्व से मिलकर एक हो जाता है! लेकिन यहाँ बात ज्ञानी अज्ञानी की है क्यों कि दुर्योधन की तरह जो खड़े हैं वो सब अज्ञानी हैं! उनके लिए बोला कि ये दुनियाँ में कहीं ना कहीं रहेंगे भले नामरूप बदल जाएगा लेकिन ब्रह्मज्ञानी ने जब ब्रह्म का निश्चय कर लिया वो देह धारण नहीं करेगा ब्रह्मज्ञानी इतना निरवासनिक हो जाता है कि ना भोगी ना अनभोगी वासनाओं का ख्याल है पर अज्ञानी अनभोगी वासनाओं के कारण नया चोला धारण करता है! देह धारण करने के पीछे भी कारण चाहिए! गुरु जी का Birthday होता है नए-२ वस्त्र पहनते हो क्यों कि कोई कारण है जीवात्मा एक वस्त्र के बाद दूसरा धारण करता है कारण है कर्म का बीज शेष है वासना है ज्ञानी के संचित कर्म ज्ञान अग्नि में जल जाते हैं! प्रारब्ध कर्म वो पूरे कर चुका है पर क्रियामान कर्म वो बनाता ही नहीं है! मन कई ऐसे कर्म के बीज डाल जाता है इच्छा फिर तृष्णा फिर वही वासना हो जाती है अज्ञानी तन से, वाणी से, मन से कर्म बनाता है! ऐसे सकंल्प जिनकी पूर्ति में प्रारब्ध रुकावट है पुरुषार्थ नहीं कर पाए यही कारण है उनके शरीर को धारण करने का! ज्ञानी छूटा हुआ है! अवतार Sweet will से भले आ सकता है या सन्तों के उद्धार के लिए पर उसे कोई इच्छा जन्म- मरण में नहीं लाती जैसे भरत हिरनी के मोह में आया था ये बात उसके लिए कही गई है कि जो आत्मा होते हुए अपने को जीव मानकर

Page 156 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 156

(१ॐ)

3.

Date : 22-11-04

बैठा है! और उसे जरुरी नहीं कि नया चोला मनुष्य का ही मिले! एक व्यक्ति हलवा- खीर पूरी बनाकर नानक साहब के पास आया कि आज मेरे बाप का श्राद्ध है! तो नानक साहब ने बोला कि तेरा बाप तो ये नहीं खाता वो तो बाघ बना हुआ है! जब बेटे ने कारण पूछा तो बोला कि जब ये मर रहा था तो इसे कहीं से मास पकने की गन्ध आई तो मन चला गया अब ये योनी मिली जितना मर्जी मास खाओ! कई बार रस लिया हो या ना लिया हो तो भी ध्यान चला जाता है और वो वासना बनकर जन्म- मरण में ले आता है! सावधानी रखो! हठ मत रखो! एक सन्त ने जब मछलियों को क्रीड़ा करते देखकर विचार आया कि मैंने बेकार ही भोग छोड़ा तो उसे 100 जन्म वैश्या का मिला कि जितना मर्जी वासना पूरी करो! तुम भी राग या द्वेष से किसी चीज का त्याग मत करो द्वेष से किया गया त्याग भी राग बन जाता है!

तुम मास नहीं खाते हो पर कोई तुम्हारे पास बैठकर खाए तो भी तुम्हें उल्टी ना आए! कुछ अहंकार भी होता है मैंने खाया ही नहीं एक यह भी Superiority है! यह भी विषय है भोक्ता भाव अभोक्ता भाव मुझमें नहीं है! तुम्हारा अहंकार गुरु से भी आगे चलता है! गुरु की बात को नहीं catch करते क्योंकि बुद्धि मोटी है तो गुरु को ही ज्ञान सुना बैठते हैं! शुक्राना माने कहीं भी मैं बैठता हूँ एक बन्धन कट जाता है! गुरु हठ में यह भी नहीं कहता कि खाओ पर अन्दर का द्वेष अहंकार भी मिटाओ तुम्हारा किसी भी गन्ध में ना राग ना द्वेष हो यह भी विषय है! कई मिसाले हैं कि अन्त वेले की वासनाएं ही जन्म- मरण का कारण बनती हैं! गुरु नानक के समय की बात है एक बार गुरु नानक कहीं से निकले तो एक रीछ वाला वहाँ से निकला तो रीछ गुरु नानक के पैरों में लोटने लगा तो नानक साहब ने प्रसाद खिलाया तो वो मर गया तो रीछ वाला कहने लगा तुमने मेरा रीछ मार दिया तो नानक ने बोला ये पिछले जन्म में मेरा भक्त था इसे

Page 157 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 157

प्रसाद बांटने का काम दिया गया तो उसने एक भूसे वाले को प्रसाद देते हुए बोला कि रीछ सा तो लग रहा है प्रसाद खाएगा! उस रीछ शब्द के सकंल्प से इसे रीछ बनकर आना पड़ा! हमें भी अनभोगी वासनाएं किए हुए सकंल्प मन, तन, वाणी से बनाये कर्म पूर्ण करने के लिए आना पड़ता है! सावधानी करो, अनभोगी वासनाएं पूरी करने का chance मिलता है नये जन्म में! आज सकंल्प तो करते हो पर पता नहीं भोगने के लिए कौन सी योनी मिले! सन्त को भी जब 100 जन्म वैश्या का मिला तो सोचो कितनी तकलीफ हुई होगी जब एक जन्म ही भोगना कष्ट दायक है!

शरीर मिलता है तो कोई ना कोई कारण होता है! Now Sin No more जग जिसे कहते हैं कर्मों की खेती है जैसा कोई बीज बोए वैसा फल देती है! जिसकी कर्मों की खेती है वो कर्म काटेगा जिसके कर्म ही नहीं वो काटेगा भी नहीं! गुरु तुम्हारा राग- द्वेष खत्म करना चाहता है! तुम्हें बुरा भी लगता है! जिज्ञासु उलझता है वो तुम्हें सारे जग से राग द्वेष खत्म करके अपने स्वरूप में टिकाता है! तुम्हारी अन्तगति कैसी भी हो सकती है उस अनुसार जन्म मिलेगा! सन्त भिक्षा लेने गया एक औरत आई बोली कि मुझे बेटा चाहिए उसने बोला तथा स्तु बोला- उसको गर्भ में आना पड़ा एक सकंल्प से भी शरीर का कर्म बनता है रामानंद ने बोला कि मेरी मुक्ति का घंटा बजेगा कबीर ने ध्यान लगाया कि रामानन्द की अन्त वक्त बेर में वासना गई कीड़ा बना बेर में उसको मारा तो घण्टा बजा! कभी बेर खाने का मन किया होगा और इच्छा को दबाया होगा! भीतर की इच्छाओं को Right विचार से ना जीतकर Supress करते हो वो भी वासनाएं बन जाती हैं! बेर की तरफ से राग रहा होगा तो बीज रूप हुआ जीवात्मा नया चोला धारण करता है राग- द्वेष के अनुसार, अनभोगी वासना के अनुसार शरीर धारण करना पड़ता है! ना हठ होना चाहिए, संसार से Uneffected होने चाहिए! कोई ना कोई राग- द्वेष है अन्दर तभी effect हो रहा है! कोई ना कोई विषय है भीतर पाँच विषयों में से कोई भी जन्म- मरण का

Page 158 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 158

(१ॐ)

4.

Date : 22-11-04

कारण बन सकता है इसलिए जितेन्द्रिय पुरुष की बात कही जाती है!

कल्पना के सुख कुत्ते की योनी में मिले तो किस काम के हैं और प्रयास जब अपनी मुक्ति के लिए चल रहा है तो उसमें तो इन चीजों की जगह ही नहीं होनी चाहिए! ऐसी बहुत सी मिसाले हैं जहाँ सन्तों की अधोगति देखी! सन्त ने तो वैश्या के पत्थर गिने और नर्क में गया क्योंकि बुराई का चिन्तन किया यानि किसी के पाप का चिन्तन भी तेरे सिर आ पड़ेगा किसी के लिए गलत ख्याल ना रखना! यदि कारण शेष छोड़ दिए तो आए जाए दुःख पाएगा! पीपल की जड़ को छोड़ दो दुबारा पेड़ बन जाएगा! छूटने के लिए अपने स्वरूप में ही रमण करो! किसी चीज से आसक्त ना हो, नफरत भी ना हो! किसी के मास खाने से नफरत की तो हो सकता है बिमारी में डाक्टर तुम्हें अण्डा मीट खाने को बोल दे! जो सतोगुण समझ कर हठ करते हो तो भी अहंकार है!

भगवान को अभिमानी पुरुष प्यारा नहीं है! ज्ञानी के जीवन में किसी भी तरह का हठ नहीं है! जो जैसा भी कर रहा है अच्छा ही कर रहा है हम क्यों मन रखें! ज्ञानी किसी के जीवन पर comments पास नहीं करता! बंगाली का भोजन है मछली- चावल तो भी ठीक है अगर तुमने अपने स्वाद से आलू भी खाए तो भी दोषी हो वासना है! प्याज लहसुन खाने वाला वासना काम क्रोध को जीतकर बैठा है वो अच्छा है! असल बात तो ये है कि विकारों से परहेज करना है खाने पीने से कोई प्रयोजन नहीं है ज्ञान के बाद Suppressions नहीं होता ज्ञान का विचार देकर काटते हैं इच्छा होगी तो वैराग्य से काटोगे सही विचार देकर उसको मोड़ लेना ही ज्ञान है!

गुरु के अनुसार चलने से ज्ञान अमृत है नहीं तो विष हो जाएगा! सिर के ऊपर गुरु का होना जरुरी है! उससे पूछकर चलो! गुरु अन्त तक Satisfied नहीं होता जब तक

Page 159 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 159

तुमको पूर्णतः में नहीं देखता! एक रानी ने तोता पाला हुआ था वो सत्संग उसको साथ ले जाती थी पंडित बोलता था! राम- राम कहो तो बन्धन छूटे पर पीछे से तोता बोला ये मत कहो रे पंडित झूठे! पंडित परेशान रहता था क्यों कि तोते ने कहा राम-राम कहने से मेरे बन्धन तो छूटे नहीं इनके बन्धन कैसे छूटेंगे! एक दिन तोता पिंजरे में बैठा था बाकी तोते गुरु के पास जा रहे थे तब उसने गुरु से अपनी मुक्ति का उपाय पुछवाया- जब तोतों ने पूछा तो गुरु जी बेहोश हो गये वापिस आकर उन्होंने बताया कि गुरु जी बेहोश हो गये सुनते ही तोता भी पिंजरे में बेहोश हो गया रानी ने मरा समझ कर पिंजरा खोला तोता उड़ गया रानी फिर सत्संग गई पंडित ने फिर बोला राम- राम कहो तो बन्धन छूटे तब पेड़ से तोता बोला यूं मत कहो रे पंडित झूठे सतगुरु मिले तो बन्धन छूटे! सतगुरु की युक्ति में मुक्ति है! बस युक्ति मन समझ जाए कि गुरु की क्या रहमत है!

भजन:- हर घड़ी ये करामात होती नहीं

रोज रहमत की बरसात होती नहीं!

ओउम्.

Page 160 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 160

(१ॐ)

1.

Date : 25-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेईसवां श्लोक

श्लोक:-23:-

इस आत्मा को शस्त्र नहीं काट सकते इसको आग नहीं जला सकती इसको जल नहीं गला सकता और वायु नहीं सुखा सकता!

वाणी:-

जिसे शस्त्र काटे ना अग्नि जलाए गलाए ना पानी ना मृत्यु मिटाए वही आत्मा सच्चिदानन्द मैं हूँ! अर्जुन की स्थूल बुद्धि है और वो स्थूल देह का विकार आत्मा में मान रहा है हम सब भी देह को सब कुछ मानते हैं और अपने को भी देह करके identify करते हैं अपने को मानते हैं कि पंचभौतिक शरीर मैं हूँ बाकी सारे भी वही हैं आत्मा की बात देह में देह की बात आत्मा में लागू कर देते हैं! जब आत्मा का संग नहीं करते तो जड़ देह का संग करते-२ अपने को भी जड़ मान बैठे हैं आत्मा को ना शस्त्र काटेगा, ना अग्नि जलाएगी पर सबका मन देह की अमरता चाहता है और सारी बातें अपने में मान लेता है अर्जुन सोच रहा है! मेरे शस्त्र सामने वाले को मार देंगे! भगवान बोल रहे हैं आत्मा को शस्त्र काट नहीं सकता शरीर को जाना है वो जाएगा पानी में बहा दिया जाएगा! आत्मा में यह सब नहीं है भगवान की दिव्य दृष्टि है अर्जुन की देह दृष्टि है भगवान की दिव्य दृष्टि विभाग करके जान रही है शरीरों की लीला का अन्त जो होना है वो तो होना है भगवान के पैर में भी तीर लगा उन्होंने भी लीला समेटी उन्होंने आत्म निश्चय से बात बोली है! अवतार Present कैसे हैं? आत्म शक्ति से! देह करके Present नहीं है भगवान ने आत्मा के निश्चय से बोला कि मैं आता जाता नहीं हूँ शरीरों का हिसाब किताब निश्चित है आना जाना शरीर का धर्म है! धरती पर अभी श्वांस भी नहीं लिया होता तब भी प्राण चले जाते हैं! नाम रूप से भले कोई धरती पर रहे या ना रहे पर आत्म शक्ति का अभाव नहीं है! सत्य का अभाव नहीं पर उस तक मनुष्य की पहुँच नहीं

Page 161 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 161

तभी सन्त निर्भय हो जाते हैं क्यों कि सत को जाना है सिकन्दर ने अरस्तु गुरु को तलवार दिखाई तो वो तब भी निर्भय होके बोले कि तू मुझे जानता ही नहीं है जो कह रहा है कि तुझे मारुंगा! दादू को एक स्त्री गाली देने लगी औरत को लगा समझ नहीं रहे या ढोंग कर रहे हैं पास जाकर कालर पकड़ कर कहने लगी यह दादू ऐसा हँसने लगे बोले माता जी तुम मुझे जानती नहीं हो तो बोली जानती हूँ वो बोले शरीर को जानती हो जो भला बुरा कह रही हो पर मैं शरीर नहीं हूँ! आत्म स्थिति के कारण ही सन्तों को भय दुःख नहीं है उन्होंने पहले ही अविनाशी का निश्चय कर लिया है और विनाशी देह का दावा छोड़ दिया है! उन्हें मृत्यु का डर भी नहीं सता रहा वो जानते हैं कि अन्त तक की गति लिखी हुई है वैसे ही होगा काल भी रूप बदलता रहता रहता है शरीर का अन्त करने के लिए पर "मैं अनन्त हूँ" का निश्चय है तो शोक रहित हो जाते हैं शरीर की आदि है भले एक बूंद से यात्रा शुरु हुई पर इसका अन्त भी है पर मेरा अन्त नहीं होता इस देह को काल आएगा पर आत्मा को काल नहीं आएगा मैं महाकाल हूँ! पंचभौतिक देह का दावा छोड़ना अपने स्वरूप की निष्ठा करना ही ज्ञान की समझ है! होगा वही जो राम रच राखा जो होना है उसे कोई रोक नहीं सकता नहीं होना होता तो गोली लगने के बाद भी कोई बच जाता है! कई बार जरा सी बात पर ही प्राण निकल जाते हैं पर आत्मा में इन सबकी पहुँच नहीं है लकड़ी को लकड़ी लोहे को लोहा भी तोड़ देता है! ऐसे ही पाँच तत्व देह का नुकसान करके अपने में मिला सकते हैं पर जो मैं पाँच तत्व से न्यारा हूँ! ये मुझे अपने में नहीं मिला सकते क्यों कि इन तत्वों को सत्ता देने वाला मैं हूँ! पानी में बहाव मेरा है, अग्नि में तेज भी मेरा है! ये पाँच तत्व भी शरीर को तब नुकसान पहुँचाते हैं जब शरीर का हिसाब बना होता है! वर्ना कुछ नहीं कर सकते तो इसमें भी शोक वाली बात नहीं है एक देह भाव में बैठा है शरीरों को सत्य मानकर उसे भी हानि है! एक जिज्ञासु है जिसने काम नहीं उतारा वो भी दुःखी है तन- मन- प्राण साधना के लिए मिले पर ज्ञानी को कोई हानि नहीं है! ज्ञानी जब काम उतार चुका तो देह को भी पकड़ कर नहीं रहता, उसका जीवन ऐसा हो जाता है जैसे Metal

Page 162 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 162

(१ॐ)

2.

Date : 25-11-04

की मूर्ति बनानी हो तो पहले नीचे मिट्टी की मूर्ति बनाकर उस पर Metal डाल देते हैं! फिर सूख जाता है तो मिट्टी रहे या भुर जाए! इसी प्रकार ज्ञानी की भी देह रहे ना रहे! एक तो देह का दावा छोड़ो और दूसरा इससे काम उतार कर बैठो यही ब्रह्मज्ञान है! मैं शरीर नहीं आत्मा हूँ जो भगवान रोज लक्षणा बता रहे हैं! विभाग रहित है! सच्चिदानन्द है याद करके, धारण करके अपने स्वरूप में रहो! "मैं हूँ ब्रह्मस्वरूप कोई-२ जाने रे" अपने को जानो Know Thy self सब बातें देह से लागू हैं छोड़ दो कितनों को जहर अग्नि असर नहीं करती! दुनियाँ में लोग मानते हैं कि जिन पर इसका असर नहीं होता वो दिव्य शरीर है पर ये भ्रम है दिव्यता ये है कि ज्ञानी के शरीर के vibrations तुम तक भी पहुँचते हैं या उनका दर्शन करके ठण्डक आ जाती है! यह दिव्यता है दिव्यता शरीर की नहीं होती! दिव्यता आत्म निश्चय की है! दिव्य लक्षण प्रगट हो जाते हैं!

रामतीर्थ को किसी ने बोला कि ब्रह्मज्ञानी ठंड क्यों लगती है भूख क्यों लगती है उन्होंने कहा ज्ञानी कोई शरीर थोड़े ही है ये सब शरीर का धर्म है! मीरा से पूछो कि उसने जहर पिया उसको तो लगा ही नहीं! ज्ञानी को भी तुमने देह दृष्टि जानकर बोला उनके शरीर पर भी दुःख आता है पर वो शरीर नहीं है! चुटकी काटो पता तो चलेगा किसी ने रामतीर्थ को बोला ज्ञानी को चुटकी काटो क्या पता नहीं चलेगा? तो बोले वो दो चाँटे मारेगा! ज्ञानी अग्रसर होकर भले नहीं करता पर defence में तो युद्ध करेगा ही! शरीर मिथ्या है तो उसकी संभाल तो करनी है! कड़ाही गर्म है बिना कपड़े के नहीं उतारोगे! देह को जलाते थोड़े ही रहोगे! बारिश में छाता भी लेगा भले जानता है आत्मा में इन चीजों का प्रभाव नहीं है पर फिर भी शरीर की संभाल तो करेगा उसके पास भी समझ है कि कहाँ बैठना है कहाँ चलना है कहाँ वरतना है! समझ और रमज से चलोगे तो परेशान नहीं होगे पर जब रमज और समझ से नहीं चलते तो अपने लिए दुःख Create करते हैं ज्ञानी वर्तन भी संभाल कर करता है

Page 163 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 163

निश्चय में आना और व्यवहार अलग-2 बात हैं निश्चय में कूटस्थ हैं रास्ते में कुत्ते के पास से निकलो और कुत्ते में भगवान देखोगे तो वह काट लेगा तो कहोगे मैं तो भगवान देख रहा था तेरे अन्दर बैठे भगवान ने भी तो कहा होगा इससे बचकर चलो! भगवान देखने से वो काटने का स्वभाव थोड़े ही छोड़ देगा! बिजली के Socket में भगवान देख के अंगुली डालोगे तो करंट लगेगा अग्नि नहीं जलाएगी मतलब अगर गैस पर चढ़कर बैठोगे तो जल जाओगे! सीता की भी तो अग्नि परीक्षा हुई थी मुझे भी नहीं जला सकती पर अगर हुकम नहीं है तो जल जाओगे! आत्मा को अग्नि नहीं जला सकती पर शरीर को तो जलाएगी! ज्ञान विभाग करके सुनना पड़ेगा देह में पीड़ा हो तो घर वाले भी कहते हैं तुम देह थोड़े हो तुम तो आत्मा हो पर देह तो दवाई मांग रही हैं विचार के बिना साक्षी भाव के बिना समझ नहीं पाओगे!

अगर ज्ञानी को ये समझ हैं कि इसे दवा दारु देनी हैं तो उसे ये भी पता है कि इसे कैसे चलाना है ऐसा ना हो कि आराम और बिमारी की आड़ में अपना आलस पूरा किया तो भी दोष है शरीर तप करने का अभ्यासी नहीं है! और उससे तुम तप भी नहीं करना चाहते! एक वो है जो आराम नहीं करता तो फिर बिमार हो जाता है! और एक हफ्ता सत्संग की छुट्टी करता है तो दोनों ही गलत है! विभाग करो ज्ञानी देह को अपने से अलग करके नौकर की तरह जानता है! और उसका इलाज करता है नानक साहब ने बोला "इक भक्त इक भगवान जांहि प्राणी के नाही मन, नानक सूकर स्वान मानयो ताहि तन शरीर भक्त है मैं भगवान हूँ तुमको पता होना चाहिए इस शरीर को क्या खिलाना है कैसा चलाना है नौकर को भी चलाने की अक्ल है नौकर से सेवा लेते हो संभाल भी करते हो कि इसे ठण्ड ना लग जाए या जुकाम ना हो जाए ज्ञानी इसी प्रकार देह को चलाता है! नौकर पर दया नहीं करते हो पर अपनी देह पर दया कर लेते हो! नौकर के लिए सारा काम तैयार रखते हो पर इस देह के लिए कोई काम नहीं रखते हो तैयार! तीन वक्त खिला कर भी चलाओ पर जरुरत पड़ने पर रात 2 बजे तक जाग भी सकता है नहीं जरुरत है तो पूरा खाना, पूरा सोना, पूरी रहत रिहाण, नहीं

Page 164 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 164

(१ॐ)

3.

Date : 24-11-04

मिले तो कह सकते हो भूखे पड़े सो जाएंगे अगर भगवान का दिया है तो वो गुजारे भी नहीं चलाता अच्छे से खाता है! तुम आलस्य वश नहीं खिलाओगे ये विभाग करने का मतलब नहीं है ज्ञानी शरीर को चलाना जानता है! ज्ञानी तरीके से चलेगा उसके पास सारी अक्ल है ठण्ड लगेगी तो गर्म कपड़ा भी पहनेगा तुम तो गर्म कपड़ा भी लोगो को देखकर पहनते हो स्वेटर पहनने से भी शर्म आती है साधक हो? साधक माना सादा ना कि फैशन ग्रस्त! तुम तो फैशन के कारण सिर में तेल भी नहीं डालते हो सुन्दर लगूँ! लोग क्या कहेंगें यानि तुम्हें अभी लोक वासना है साधक हो या Fashion करने आए हो Modelling करोगे! सत्संग में क्या काम है इन सबका! देह वासना इतनी है कि लोगो को दिखाने के लिए कर्म करते हो ज्ञानी के पास समझ है युक्ति है! दादा जी कहते थे ज्ञान भी विज्ञान सहित समझो अपने शरीर का विज्ञान भी समझो नश्वर कहकर अधोगति भी ना करो और संभाल कर सुख बुद्धि में भी ना आ जाए, तमोगुण में ना आ जाए, आराम में ना आ जाए, मन सुख का कीड़ा ना बन जाए, जीवन में Balance आना चाहिए! ठण्ड में सुबह की सैर बन्द कर देते हो पर जाओ भले गर्म कपड़े पहन कर ही! खाना तो सर्दी में बढ़ जाता है इसलिए सर्दी में घूमना जरुरी है सर्दी में जठराग्नि बढ़ जाती है तो वो ज्यादा मांगती है कि और खाना दो! खाना पचाने के लिए इससे सेवा भी तो लेनी पड़ेगी! भले देह ने मर जाना है पर जब तक जी रही है तब तक इसकी संभाल भी करो इतनी Negative approach ना हो कि क्या करना आखिर तो देह ने मर जाना है इतना Positive approach भी ना हो कि शरीर से तप ही ना हो! तप हो कि देह भूल जाए! सारा दिन तन- मन की तपस्या होती रहे, तन तप में रहे, मुख भी तप में रहे, मन भी तप में रहे, मन की वृति ना भग हो, कानो में माया की बात ना पड़ जाए, सारा दिन तप रहित होकर रहते हो, कभी कहाँ, कभी कहाँ बैठ जाते हो, तुम किसी की भूल पर हंस पड़ते हो, पर भूल तो सभी से होती हैं किसी

Page 165 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 165

से कोई, किसी से कोई! किसी की भूल से सीख जाओ कि अगला गृहस्थी होकर भी कितना सरल है विचार उल्टे- उल्टे हैं वर्णन क्या करना जगत है ही झूठ तेरी आँख फिर भी नहीं खुली आया भी झूठ गया भी झूठ!

तुमने पैदा होते देखा मरना देखा सब कूढ़ है खाली वैराग्य पक्का करो - सीखो अनुभव लेकर आओ, मन कभी- 2 संसार को सच समझ कर सकंल्प करता है सीखो कि हम सुख की कामना तो करते हैं पर ये हाथ नहीं आते, सुख की खातिर जोड़ी माया, सुख तो हाथ ना आया!

शरीरो का विभाग करके सीखो तन - मन की माया से भी सीखो जब तक अन्तर्मुखता नहीं आएगी तब तक नहीं सीखोगे सीखो कि कौन- 2 से दुःख हैं कैसे- 2 नरक हैं प्रारब्ध ठोकरें मारती हैं! सीखने से अन्तर्मुखता बढ़ेगी कुछ नहीं रखा संसार में और गुरु को पकड़ो! नया कर्म ना बने बचाव करके चलो साक्षी होकर देखो सीखने की खिड़की खुली रखो! Now Sin No more

मन फिर सुख मानता है! इनमें कुछ सांचो नहीं नानक बिन भगवान, सीखो कि कैसे सब सुख स्वरूप होकर बाहर सुख ढूँढते हैं तो कैसी हालत होती है! हर जगह से सीखो कि अपना सुख मिलने पर मन भगवान से भागना चाहता है पर फिर भी उसके बिना गति नहीं है भावी ऐसी हो जाती है कि आखिर शान्ति भगवान के दर पर ही मिलती है अपने ही शरीर से सीखो कि कभी कष्ट है पीड़ा है अनुभव करके वैराग्य पक्का करो अन्दर से जानो कि ना ये सच्चा ना वो सच्चा जो गुरु बता रहा है वो परम सत्य है शरीर को जल में मरना है तो जल में चला जाएगा शस्त्र से काटना लिखा है तो कट ही जाएगा और वैसे भी मरने के बाद भी अग्नि में तो जाएगा! "आत्मा अमर है मरण शील काया" अनुभव करो कि कैसे ये देह पड़ी रहती है पर वो कौन है जो चला गया शरीर तो पूरा का पूरा पड़ा है फिर क्यों जला रहे हो! अन्दर Relise करो पाँच भौतिक शरीर है मां बाप मांग -2 कर बच्चे लेते हैं पर कुछ होने पर दिल पर पत्थर रखकर छोड़ आते हैं! चेतना ने अपनी चेतनता समाप्त की तो पिंजरा पड़ा रहता है! अपनी सुविधा के लिए तो रात को भी जला आते हो! प्राण साथ

Page 166 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 166

(१ॐ)

4.

Date : 24-11-04

छोड़े सही इतने निष्कामी लोग हैं कि पाँच मिन्ट में सारा सामान ले आते हैं तुम भी यही करते हो किसी के लिए नहीं तो इसी देह के लिए पक्का करो अनुभव करो इसी देह की आसक्ति है हमारे वाले का पड़ा होगा क्या नहीं करोगे! सन्तो का शरीर तो शरीर तो फिर भी दो दिन रखते हैं सब दर्शन कर ले! वरना तो दुनियाँ के लोग तत्पर खड़े रहते हैं विदाई के लिए! सबके साथ हो रहा है तेरे साथ भी होगा! तुम्हारे बच्चे बाहर रहते हो तो वो भी कह देते हैं जो वहाँ है उन्ही से काम चला लो हम फिर आ जाएगें! नानक ने बोला - पुत्र पौत्रा की प्रीत वी कुछ नहीं, धीया की प्रीत वी कुछ नहीं, मां बाप की प्रीत भी कुछ नहीं स्वार्थ का संसार है सीख लो कोई कहीं पर भी होगा तो वापिस नहीं आएगा! बच्चा मर जाए बाप दूर हो तो उसका अन्तिम दर्शन भी नहीं करता कि चलो मैं तो जीवित हूँ बच्चा तो और भी हो जाएगा बच्चा जीवित रहता तो प्यार था अब शरीर शान्त हो गया तो प्यार खत्म हो गया! दुनियाँ में अंधी माया में जी रहे हैं! अगलों को हमारा नेह छोड़ने में कितनी देर लगती है! बन्दरी अपने बच्चे को इतना प्यार भी करती है पर जब उसके पैर जलते हैं तो अपने बच्चे को पैर के नीचे रखकर ऊपर खड़ी हो जाती है! मछली का साथ सबसे पहले पानी छोड़ देता है! स्वार्थ वाले लोग समय आने पर तेरी गर्दन दबा देगें! स्वार्थ वाली दुनियाँ सिखा रही है कि जो तुमको छोड़ कर देगें नाता ही तोड़ कर देगें क्यूँ बैठा है सम्बन्धियों से इतना नेह लगाए! जो अपने सगे बच्चों का नहीं हो पाया तुम्हारा क्या होगा! गुरु सच्चा वचन सुना रहा है गुरु तुम्हारा विवेक जगाता है! Observe करके गुरु का अनुभव धारण करो! विकारों सहित ये देह मैं नहीं हूँ अमर आत्मा के निश्चय में आ जाओ तो ना अपने शरीर का दुःख लगेगा ना अपने वालों का नहीं तो दुनियाँ में बहुत परेशानियाँ है पता चल जाएगा कि शरीरों की माया है तो अन्दर वाला उलझेगा नहीं शरीर को मैं मानने से इन्सान स्वार्थी हो जाता है! जुदा करके नहीं देखोगे तो अनुभव नहीं कर पाओगे! वैराग्य नहीं ले पाओगे!

Page 167 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 167

इतना जुदा होकर नहीं देखोगे तो दुःखी होते रहोगे! तभी Effect less हो सकोगे? मैं हूँ ब्रह्म स्वरूप मेरे में आना जाना नहीं हैं ज्ञानी को कोई प्रयोजन नहीं ज्ञानी कहता है कि मुझे मरना ही नहीं हैं कई तो अपना कफन भी बना जाते हैं कि ऐसा करना वैसा करना पर ज्ञानी जानता है कि मेरा Last नहीं है मुझे अग्नि ने जलाना ही नहीं तो मुझे चन्दन की लकड़ी से या किसी भी लकड़ी से जलाना ऐसा क्यों कहे? मेरे में आना - जाना ही नहीं तो डरूँ क्यों? शरीर का धर्म अपने से अलग करो! पक्का रहे कि:-

भजन!- अमर आत्मा सच्चिदानन्द मैं हूँ शिवोऽम् - शिवोऽम् ... 2

ओउम्.

Page 168 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 168

(१ॐ)

1.

Date : 27-11-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौबीसवां श्लोक

श्लोक:-24:-

यह आत्मा अच्छेद्य है यह आत्मा अदाह्य, अक्लेद्य और निःसंदेह अशोष्य है तथा यह आत्मा नित्य सर्वव्यापी अचल स्थिर रहने वाला और सनातन है!

वाणी:-

आत्मा के लक्षण बताए हैं आत्मा अच्छेद्य है यानि इसका छेदन नहीं कर सकते! अर्जुन तीर कमान लेकर खड़ा है तीर तो शरीर को भेद देता है पर आत्मा को छेदन नहीं कर सकता यानि आत्मा को कोई क्षति नहीं पहुँच सकती! आत्मा अदाह्य है यानि जलने वाली नहीं है! अक्लेद्य यानि आत्मा घुलती नहीं है अशोष्य माना ये शुष्क नहीं है सरस है! ये आत्मा सब जगह स्थिर है चलायमान नहीं है और सनातन माना पवित्र भी है और आदि जुगादि से है! आत्मा का निश्चय कराने के लिए भगवान बता रहे हैं - मौत का भय होता है तो हर चीज से डरता घबराता रहता है पर भगवान बता रहे हैं कि आत्मा को कुछ नहीं होता! अच्छेद्य यानि किसी के शब्दों का भी असर ना हो! बाहर के तीर तो अब वैसे ही नहीं है! किसी की बात सुनकर कहते हो मेरा तो तुमने दिल में ही छेद कर दिया आत्माकार को बातों और परिस्थितियों के तीर नहीं लगते और वो ये नहीं कहता कि तुमने मुझे घायल कर दिया! दुनियाँ के लोग एक दूसरे की बातो से, शब्दों से घायल हो जाते हैं! प्यार में भी घायल हो जाते हैं! पर ज्ञानी वैसे भी ना तो घायल होता है ना कायल होता है वो आप से आप पर आशिक होता है! नजरों से घायल होना वासना की बाते हैं! इन शब्दों के तीरों से सब परेशान हो जाते हैं उस तीर से भले कोई एक बार मर जाए पर इन बातों से सारी जिन्दगी दुःखी होते रहते हैं मर-2 कर जीते हैं इस तीर की चुभन ऐसी है जो दिखता भी नहीं फिर भी परेशान है! आत्माकार की दुनियाँ को कोई चीज छेदन नहीं करती! कोई भी परिस्थिति Touch नहीं कर पाती वो स्वरूप का निश्चय करके अच्छेद्य भाव में रहता है! अदाह्य है! बाहर से भले आग ना जलाए पर

Page 169 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 169

विकारों हालतों की अग्नि जलाती है पर ज्ञानी इनसे छूटा हुआ है! गुरु की, समाज की, विषय विकारों की, शिष्यों की भी अग्नि है! आत्माकार को ये अग्नियाँ भी नहीं जलाती, पाँच विषयों विकारों की आग में सब जलते हैं जब कामना का वेग होता है तो मनुष्य दुःखी होता है कि अकेला नहीं रह सकता! क्रोध की अग्नि भी दुःखी करती है जब तुम्हें जलन होती है तो वो जलन दूसरो तक भी पहुँचती है तुम्हारे क्रोध से कोई दुःखी हुआ तो यानि इस आग ने अगले को जला दिया! जब तक द्वैत है विकारों की अग्नि जलाएगी! अद्वैत आत्मा का निश्चय करो तो विकारों की अग्नि नहीं जला सकती! बाहर की अग्नि से तो वैसे भी जान लिया कि इनकी देह तक पहुँच है पर, मानसिक रूप से भी जान लेते हैं कि स्वरूप तक इनकी पहुँच नहीं है! रिश्तेदारों की भी अग्नि है ये सब अग्नियाँ आत्मा का निश्चय करके पार करनी पड़ती है! ये सब अग्नियाँ जिज्ञासु के पास होती हैं और उसे इन सब अग्नियों का असर होता है पर धीरे- 2 आत्मा का निश्चय करते हुए इनको सहन करते हुए जिज्ञासु आगे बढ़ता जाता है पकता जाता है मजबूत होता जाता है फिर एक समय ऐसा आ जाता है जहाँ अग्नियाँ जलाती नहीं है! पहले लोकारीत निभा रहे थे तो भी उसमें जल रहे थे और निभाने के बाद भी जल रहे थे!

कई बार शरीर में ताकत नहीं है - निभाना भी पड़ता है निभाते हुए अच्छे result नहीं थे पर अपने स्वरूप का निश्चय पक्का करके इनका असर नहीं होता! लोक वासना कट गई, लोभ, इच्छा खत्म हुई ज्ञान के अभ्यास से इन अग्नियों को जीत पाते हैं!

गुरु की भी अग्नि है गुरु हमारे मन के विपरीत चलता है आज्ञा नहीं मान पाते हैं उसमें अगाध श्रद्धा हो तो उस अग्नि को जीत पाते हैं! कभी तुम Expect करते हो पर गुरु फिर भी कोई भूल निकाल देता है तो ये भी अग्नि है! जब श्रद्धा से ऐसे विचार होते हैं कि मेरी भलाई है- उधर से जो भी हो रहा है मेरा ही कल्याण है यह विचार अन्दर वाले को हिलने नहीं देते भागने नहीं देते, श्रद्धा ना हो तो मन भागना चाहता है गहरी श्रद्धा हो अपना उद्धार याद हो तो गुरु की बात भी बुरी

Page 170 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 170

(१ॐ)

2.

Date : 27-11-04

नहीं लगती है गुरु की बात भी अन्दर असर करती है बुरा लगता है पर अपने मन को बनाना पड़ता है कभी- 2 लगता है कि हम नहीं कर पायेंगे! कोई बात आ जाती है या कितने- 2 दिन मन आ जाता है, पर गहरी श्रद्धा, लक्ष्य, रहमतें, गुरु का प्यार इस अग्नि को बाह पकड़ कर पार करवाता है! गुरु का भाणा मीठा लगता है! ये नहीं कह सकते कि गुरु की बात हमें बुरी लगती ही नहीं है पर अनुभव ये नहीं कहता! दुनियाँ ने तो हमारे अहंकार को पोषण किया होता है यहाँ आकर गुरु बिल्कुल विपरीत चलता है अच्छा नहीं लगता है!

घर से अपनी अक्ल लेकर आए थे पर यहाँ गुरु बोलता है तुझे तो अक्ल ही नहीं है गुरु यहाँ हमें हमारी अक्ल से उल्टा चलाता है लोग कहते थे तुम तो बड़े होशियार हो पर गुरु कहता है ये अक्ल तो 99 जूते मारने वाली है राजा के पास एक जौहरी को बुलाया गया वो 99 साल का था हीरा परखने लगा जौहरी ने हीरा सही परखा तो राजा ने वजीर को बोला कि इसको क्या इनाम दें तो उसने बोला कि 99 जूते लगाए जाएं क्यों कि इतनी पारखी बुद्धि मिली और इसने पत्थर परखने में लगा दी! तुम अपनी अक्ल से जो सेवा भी करते हो गुरु में इतनी Perfectness है कि वो उस सेवा में से भी कमी निकाल सकता है! 10 मीन मेख निकाल सकता है जैसे बारीक पिसे आटे में से भी छान निकालना, अहंकार, सियाणप, मारने में मेहनत है! तुम अपनी कलाएँ भी दिखाते हो पर गुरु को वो कलाएँ भी कुछ खास नहीं लगती! किसी- 2 वक्त मन उलझता है घबराता है अगाध श्रद्धा गुरु की भक्ति की सौगात मिलाकर अग्नि पार होती है! कई बार ये अग्नि भी बहुत जला देती है! ये अग्नि पार करते हुए मुँह से भड़ास ना निकले! भड़ास निकली तो कच्चे रह जाओगे या सड़ जाओगे! भाप में पकना है व्यवहार भी न खराब हो, सहनशील भी बने! गीता भगवान ने गुरु की इतनी बड़ी-2 परीक्षाएं पार की! गुरु भक्ति से मन निरअहंकार होता है तो शिष्यों

Page 171 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 171

की अग्नि आसानी से पार हो जाती है! जो गुरु के Under रह कर कार्य करता है उसे शिष्यों की अग्नि तंग नहीं करती! कोई भी अग्नि मुझे ना जला सके! अपने को हर अग्नि से बचाते चलो निश्चय करके! अगर तुम कहते हो कि मुझे निश्चय हो गया है तो ये पहचान है कि कोई भी अग्नि असर नहीं करेगी!

आत्मा अक्लेद्य घुलन शील नहीं है! आत्मा निर्लेप है घुलने वाला दिखता है तो वो जड़ चेतन की गाँठ के कारण भासता है चिद्जड़ ग्रन्थि एक शब्द है समझने के लिए - आत्मा भी लक्षणा में पूरा है जड़ शरीर अपने स्वभाव में पूरा है जीव अपने में कल्पना करके बैठा है तो ऐसा भासता है जब गहरा दुःख लगता है तो हकीकत में मन को ही दुःख हुआ पर उससे भी गहरा जानकर आत्मा को कहते हो कि आत्मा दुःखी है! भूचाल धरती पर आया आकाश तो नहीं हिला? चिद्जड़ ग्रन्थि की जीव कल्पना करता है जड़ भी अपने स्वभाव में पूरा है जब तक पहचान नहीं है Mix हो जाते हैं! आत्मा जड़ शरीर में Mix ही नहीं होता! जीव तो वो है जो आत्मा होते हुए अपने को जड़ मान बैठा है! मन के कारण भी तन पर असर है! आत्मा में कुछ नहीं होता! आत्मा नहीं घुलता है! जो तुम्हारे कारण कई बार घर वाले कहते हैं हम घुलते जा रहे हैं! आत्मा किसी चीज में घुलने वाला नहीं है तुम बातों से, बिमारियों से घुलते हो! मन के दुःख के कारण तन पर असर है जब कोई कहता है कि इसका बेटा मर गया तो ये घुलती जा रही है तन पर बिमारी आ गई तो भी तन का लक्षण है! किसी को दुखड़ा सुनाते हो कि मैं तो अन्दर ही अन्दर घुलती जा रही हूँ पर ये शब्द कहने में ही आता है! जब हालतों की अग्नि नहीं तंग कर रही तो घुलेगी क्या? आत्मा अशोष्य माना लगता है आत्मा शुष्क है पर आत्मा शुष्क नहीं है! मौसम कभी सूखा होता है कभी नम होता है आत्मा में कभी सूखापन नहीं सरसता है! जिज्ञासु को वैराग्य के कारण शुष्कता आती है! आत्मा का ज्ञान सुनने के लिए जो Base बनाना पड़ता है वो वैराग्य का है इससे रुखे हो जाते हैं जो सारे संसार से वैराग्य धारण करेगा उसे एक बार तो रुखापन आता है! जो आत्मा का स्वभाव ओड़- 2 कर मिलते हैं

Page 172 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 172

(१ॐ)

3.

Date : 27-11-04

कि उनके अन्दर के स्वभाव नहीं जाते! कई बार कुछ बोलते हैं तो असर नहीं करता तब लगता है कि ज्ञान सुनकर शुष्कता आ गई भले सारी दुनियाँ कहती है कि ज्ञान रुखा होना तो नहीं सिखाता! रुखे हो जाते हो तो कभी अपना मन भी सुनाता है कि कहीं जड़ तो नहीं हो जाएंगे! गुरु के पास रहते हो तो मन खुश होता है घर जाते हैं तो फिर शुष्कता आ जाती है पर वो शुष्कता गलत नहीं है ये आती है पहले किसी की बीमारी सुनते थे तो भागे फिरते थे अब घर के लोगो को भी कुछ हो जाता है तो भी शान्त रहते हैं पर घर वाले कहते हैं कि तुम्हारा प्यार नहीं है जो तुम्हें हमारी बीमारी का भी असर नहीं होता! सेवा में नहीं कतराते पर मोह में पागल नहीं होता ये निश्चय की बात है! भगवान राम जी की भी ऐसी अवस्था हो गई थी दशरथ जी ने वशिष्ठ जी को बुलाया कि इनका रंग पीला पड़ता जा रहा है खाने में मन नहीं है किसी से बात नहीं करते जब राम जी को बुलाया तो उन्होंने कहा कि व्यवहार मुझे आरे की तरह चीरता है तब वशिष्ठ जी ने निर्वाण प्रकरण सुनाया तो राम जी Balance हुए! कहीं आना जाना भी भारी लगता है! पर घर वाले कहते हैं! कि गुरु के पास जाना हो तो भागते फिरते हो गुरु के पास तो तुम्हारे दांत निकलते हैं! एक स्थिति अजगर वाली भी होती है जहाँ वो भारी होकर, शिकार भी नहीं कर पाता! इसी प्रकार वैराग्य से भारी होने के कारण कुछ भी अच्छा नहीं लगता! ज्ञानी एक समय शुष्क भी है पर एक समय ऐसा भी लगता है कि ज्ञानी रास का रसिया है उसमें सरसता बढ़ती है एक समय ऐसा लगता है कि ज्ञानी के अन्दर भरपूरता है जिज्ञासु के अन्दर शुष्कता है पर ब्रह्मज्ञानी में नहीं वो सहज होकर सरलता से बांटता जाता है!

पहले तो सत्संग में शुष्कता नजर आती है पर धीरे- 2 सत्संग में भी Change आता है आत्मा की स्थिति बढ़ जाती है तो अन्दर सरसता आती जाती है! ज्ञानी के अन्दर बहुत प्रेम भरपूरता है आनन्द है आत्माकार स्थिति को महसूस करो तो

Page 173 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 173

ज्ञानी के अन्दर सरसता आ जाती है तभी भगवान को आनंद कंद भगवान की जय कहते हैं ये ब्रह्मज्ञानी के लिए बोला गया है!

ये देह का स्वभाव है अभी है अभी नहीं है आत्मा अचल है सर्वव्यापक है! अगर किसी चीज में परिछिन्नता हो तो एक जगह पर आज है फिर थोड़ी देर में दूसरी जगह पर है! आत्माकार किसी भी जगह पर डगमगाता नहीं है चलायमान नहीं होता क्यों कि वो अपने निश्चय में है! व्यापक स्वरूप है! आत्माकार स्थिति से देखो तो उसका निश्चय चलायमान नहीं है! "ज्ञानी तां रहंदे ज्ञान में इन्दें ना देह अभिमान में" तुम कहते हो मेरा मन डर रहा है- मन चल रहा है! आत्माकार अन्दर से गम की गहरी घाटियों में चलायमान नहीं होता! कूटस्थ है! तुम्हारा मन अभी ठीक है अभी मूड ठीक नहीं है! तुम्हें अपना मूड बनाने में दो-2 दिन लग जाते हैं तुम कहते हो मेरा मन बार- 2 एक ही बात पर चलता जा रहा है ये सब जीव-भाव की हालत है मन में जो विकारों का, ख्यालों का वेग आता है वो तुम्हें चलायमान कर देता है! पर कोई भी हालत चलायमान ना कर सके! जैसे नर्तकी का नाच ठीक है पर राजा नर्तकी के साथ नाचे तो गलत है! परिस्थितियों का खेल चलेगा पर तुम अपने साक्षी भाव में रहो किसी भी हालत, शब्द को सच मानते हो तो चलायमान होते हो सबसे पहले आत्म पद से चलायमान होते हो, फिर सारी बातों से चलायमान होते हो पर अपने स्वरूप में अचल रहो! कोई भी हालत दुःख सुख आया है तो भी सोचो भगवान ने कोई भलाई सोची होगी! मन अच्छा ना सोचकर उल्टा सीधा सोचता है! चलायमान होता है! तुम जब अनुमान ज्ञान लगाते हो तो माना मोटर फिट करते हो तो मन की गति इतनी बढ़ जाती है कि कहते हो मुझसे गति रोकी नहीं जाती! जब मन का पहला ही सकंल्प नहीं रोंदा तो गति बढ़ जाती है जब ख्यालों से मजा लेते हो तो ख्याल रुकते नहीं!

कल्पनाएं करने में मजा आता है - बेकार की सोंच करते रहते हो तन स्थिर सब कर लेते हैं मन स्थिर नहीं होता! मन घर बैठे-2 भी चल रहा है! आत्माकार की स्थिति है जगत का इतना अन्दर अभाव हो जाए तो सकंल्प करना भी मुश्किल हो जाए अचल भाव होना चाहिए स्थिर रहने वाला कायम रहे!

सनातन यानि सदा है ही है पवित्र भी कहते हैं ऐसी स्थिति

Page 174 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 174

(१ॐ)

4.

Date : 27-11-04

अन्दर से महसूस हो कि किसी भी परिस्थिति में ना जल जाओ ना लगे कि द्वैत आ गया है ना ऐसा लगे कि शुष्क हो गये हैं गुरु के तीर अन्दर छेद करें कल्याण के लिए!

"गुरु ब्रह्मज्ञान वाले तीर मारदे नी सइयों सच्ची-मुच्ची" कबीर ने भी बोला बैठ एकान्त गुरु तीर जो मारा शिवोऽम देश पठाया" गुरु के तीर ठीक निशाने पर लगाते हैं गुरु की अग्नि सहते हो तो शुद्ध निर्विकारी पवित्र बनते हो! जीव भाव गलाने के लिए गुरु के तीर सहने पड़ते हैं! अग्नि सहनी पड़ती है! और गुरु के आगे भी शुष्क व्यवहार ना दिखाओ वर्ना वो डोज कम कर देगा! गुरु के आगे अपनी ऐंठ ना दिखाओ! गुरु कभी रुखा हो जाए तो उसे प्रेम से मना लो! गुरु के आगे अपना रुखापन दिखाना शोभनीय नहीं है! गुरु के आगे प्यार, सेवा भाव, उमंग, उत्साह हो भले मन में कितनी शुष्कता हो ये भक्ति की रीत है!

- रोज मुँह बन जाता है मन आ जाता है तो गुरु की अग्नि कैसे पार करोगे!

- एक व्यक्ति ने कहा कि मेरे से कोई गलती ही नहीं हुई - पूछने पर बताया कि मैंने कोई काम शुरु ही नहीं किया कि गलती ना हो जाए! ऐसा भी नहीं होवे पर सीखने का, भूल कबूल करने का और सहन करने का स्वभाव होवे!

भजन:- आँखे बन्द करुँ या खोलूँ दर्शन दे देना

ओउम्.

Page 175 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 175

Page 176 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 176

(१ॐ)

1.

Date : 1-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - पच्चीसवां श्लोक

श्लोक:-25:-

यह आत्मा अव्यक्त है यह आत्मा अचिन्त्य है और यह आत्मा विकार रहित कहा जाता है! इससे हे अर्जुन! इस आत्मा को उपर्युक्त प्रकार से जानकर तू शोक करने योग्य नहीं है. अर्थात् तुझे शोक करना उचित नहीं है!

वाणी:-

आत्मा अव्यक्त अर्थात् इन्द्रियों का अविषय यानि ये आत्मा किसी भी विषय से व्यक्त नहीं हो सकती ना आँख देख सकती है ना कान सुन सकते हैं! कई कहते हैं हमारे गुरु ने हमें आत्म साक्षात्कार करवाया - रोशनी दिखाई पर जब लग देखी तब लग माया! जो देख रहे हो मायामय होने के कारण विनाशी स्वभाव वाला है चमड़े की आँख इतनी समर्थ नहीं है जो परमात्मा का दीदार कर सके जैसे चिमटे से दस चीजे उठा सकते हैं पर पलट कर चिमटे को नहीं पकड़ सकते हैं इसी प्रकार आत्मा की सत्ता से प्रकाशित इन्द्रियाँ और इन्द्रियों के विषय पलट कर आत्मा को नहीं पकड़ सकते!

ये इन्द्रियाँ आत्मा का दर्शन नहीं कर सकती! इस आँख से जो दर्शन करोगे वो मिथ्या होगा, कल्पना होगी! जो लोग कहते हैं राम, कृष्ण, गुरु को सपने में देखा - जिस पर आस्था टिकाई उसका दर्शन हो गया! पर ये भी दर्शन सच्चा नहीं है नानक ने बोला रूप ना रेख ना रंग कुछ त्रिगुण ते प्रभु भिन्न तिसहिं बुझाए नानका जिस होवे सुप्रसन्न! जो अपनी कृपा अपने ऊपर करेगा उसको अनुभव होगा! तो अव्यक्त है व्यक्त नहीं किया जा सकता है! यहाँ पर सब इन्द्रियों का विषय नहीं है! सोना व्यक्त है पर शुद्धता अव्यक्त है! फूल व्यक्त है सुगन्ध अव्यक्त है नाक से सूंघ सकते हैं! आत्मा बाहर से नहीं देख सकते वो अव्यक्त है जैसे माईक व्यक्त है आवाज अव्यक्त है वो कान का विषय है तो सुन लेते हैं पर आत्मा ऐसा भी नहीं है कि आँख से ना दिखने पर सोचो कि

Page 177 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 177

कान से सुन लेगें आत्मा में बिल्कुल अव्यक्त भाव है तो किसी भी इन्द्रिय द्वारा नहीं जाना जा सकता! अनहद नाद अन्दर के आनन्द को नाम दिया गया है पर लोग सोचते हैं शायद कोई नाद मेरे अन्दर बजेगा पर वो बजने वाला होता तो भगवान उसे अव्यक्त ना कहते! जिसने ये कहा प्रगट किया कि मेरे अन्दर बाजे बज रहे हैं तो झूठ कह रहा है जो ऐसा सोचते भी हैं तो भी कल्पना में हैं! वो प्राणायाम करते हैं इससे स्वासों की ध्वनि सुनाई देती है! अनहद नाद नाम है उस आनन्द का जो अन्दर मन के सब रसों से ऊपर है! अनहद नाद शब्द अपने अन्दर के आनन्द के भावों को प्रगट करने के लिए एक शब्द है! जैसे कई बार बहुत खुशी मिल जाए तो कहते हैं कि दिल कर रहा है कि घी के दीये जलाऊँ पर घी के कनस्तर तो नहीं मंगाते हो! किसी ने बोल दिया कि प्रकाश हो गया है अन्दर, किसी ने कह दिया अनहद बाजे बज रहे हैं पर ये किसी भी इन्द्रिय का अविषय है! दादा ने बोला मैं चलता, खाता, सोता हूँ तो ये मेरे साथ चलता खाता सोता है पर हाथ लगाता हूँ तो है ही नहीं तुमने चमड़े की आँख से जो गुरु का स्वरूप देखा वो भी सच्चा दर्शन नहीं है! सतगुरु तुहिंजो आहे आत्म! चमड़े की आँख से जो दर्शन किया है वो झूठ है और जिसका दर्शन कर रही है वो मायामय होने के कारण विनाशी है! शरीर तो अवतारों के भी गये! वाणी निर्वाण पद तक ले जाती है भले तो माध्यम है पर स्वरूप में तो वाणी के वाणों की भी पहुँच नहीं है! ज्ञानी भी वाणी का इतना वर्णन नहीं कर सकता क्यों कि एक तो वर्णन करते-2 वो उसी भाव में पहुँच जाता है और फिर अपने स्वरूप के वर्णन के लिए शब्द भी कम है! अष्टावक्र गीता में सीप में चाँदी, खरगोश के सींग से सही मिसाल मिलता है क्यों कि बताने के लिए शब्द ही नहीं! ज्ञानी जब आनन्द में आ जाता है तो उसके पास शब्द कम हो जाते हैं! तुम्हें भी बहुत खुशी हो तो चुप हो जाते हो बता नहीं सकते हो! When Pains are highest then Words are [अस्पष्ट]! जो देख सुन रहे हो वो अभी द्वैत करके ही है! ज्ञानी भी स्वरूप से नीचे उतर कर वाणी बोलता है बात करने के लिए ज्ञानी

Page 178 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 178

(१ॐ)

2.

Date : 1-12-04

को भी द्वैत रखना पड़ता है वर्ना क्या बोले आत्मा अचिन्त्य मन का अविषय है! सभी ने बोला था कि ध्यान समाधि लगाओ पर चिन्तन उसका कर सकते हो जो मन की हद में होवे! मन चिन्तन उसका कर सकता है जिसे देखा हो, निराकार को देखा नहीं तो उसकी भक्ति कठिन है साकार गुरु को देखा है तो उसे याद करते हो! सन्त साधू कहते हैं तुम्हें ओम् देगें उसका ध्यान करना पर वो ओम् का स्वरूप तो नहीं है ये तो ओम् का चिन्ह है प्रतीक है पर ओम् नहीं है! तुम कहते हो ओम का चिन्तन करुंगा पर कैसे कर सकते हो "तूही राम साधु कहे, वही राम संसार, राम नाम हर को कहे कहने को विचार" ओउम् तो बोला पर ओउम् मय कोई नहीं हुआ! किसी ने राम तीर्थ को बोला कि तुम ओम्-2 करते हो तो तेरे में और कुत्ते में क्या फर्क है वो भी तो कू-2 करता है तो वो बोले- फर्क है मैं अर्थ जानकर बोलता हूँ! पर अगर अर्थ बिना जपूगाँ तो बराबर अन्तर नहीं है! साधन रहित है ब्रह्म तो साधन रहित ही पाए हैं साधन करे हैं जब तलक नहीं ब्रह्म जाना जाये है! जब तन से बाहर के साधन कर रहे हो तब तक द्वैत है! गीता भगवान ने बोला हल उते जिते तू मैं नाहीं! दादा ने बोला स्वरूप का निश्चय करके देह का दावा छोड़ दो! तुम्हें सन्त साधु माला फेरने को कहते हैं तो तुम खुश होते हो कि माला जपने से मेरा Bank Balance बढ़ रहा है! पर अगर तुम्हें माला फेरने का नम्बर याद है तो मन राम में कहाँ है! मन ईश्वर के नाम पर कम और गिनती पर ज्यादा ध्यान देता है!

"नहीं जाप नहीं जपना साधु यही गुरु का कहना" गुरु तुम्हें पूर्ण स्वरूप का निश्चय देता है! पहले गुरु बार- 2 कहता है, अपने स्वरूप में लौट कर आओ! जब हम बार- 2 देह भाव में चले जाते हैं उस समय भले मन के लिए साधन है जिस समय कोई ईश्वर का चिन्तन कर रहा है उस बीच संसार का चिन्तन ना आए तो भी बहुत अच्छी बात है! पर चिन्तन के समय ध्यान दस दिशाओं में भटकता है! एक बार नानक साहब को मुसलमान लोग अपने साथ नमाज पढ़ने ले गए मुसलमान अपने

Page 179 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 179

तरीके से नमाज पढ़ने लगे नानक साहब सीधे खड़े रहे मुसलमान नानक साहब से नाराज हो गया कि तुमने हमारे मजहब का अपमान किया है नमाज नहीं पढ़ी तब नानक साहब ने बोला नमाज तो तुमने भी नहीं पढ़ी तुम भी काबुल में घोड़े खरीद रहे थे तब मुसलमान पैरों में गिरा कि आप सच कह रहे हो मेरा ध्यान वहीं था तुम्हें साक्षी होकर मन का धर्म भी अपने से जुदा करना पड़ेगा! मन को अपने से अलग नहीं करोगे तब तक अपने स्वरूप में नहीं खड़े हो पाओगे! आत्मा में बदलने का विकार नहीं है शरीर की स्थितियाँ बदलने पर आत्मा में बदलाव नहीं आता! आत्मा में ना बचपन, ना जवानी, ना मृत्यु ना घटने बढ़ने का विकार है! ये भी नहीं कह सकते कि छोटे बच्चे की आत्मा छोटी हो! ना किसी में शक्ति बड़ी ना छोटी है! ये जरुर है कि किसी ने पुरुषार्थ करके अपने अन्दर उस शक्ति को प्रकट कर दिया हो! भगवान ने बोला कि आत्मा को ना बदलने वाला कहा जाता है! यानि इन्द्रियों का विषय नहीं है यानि स्वरूप और भी विलक्षण है! सब बाते केवल समझाने के लिए कही जाती है! पर वहाँ तो वर्णन - अवर्णन, सुनने, समझाने, बोलने का सवाल ही पैदा नहीं होता! जब ये इन्द्रियों का विषय ही नहीं तो अविषय भी क्या है! आत्मा आश्चर्यवत है जो समझाई नहीं जाती इसको अनुभव किया जाता है दिखलाई नहीं जाती! आत्मा के लक्षण कोई नहीं समझ सकता! समझाने के लिए वही रूप होना पड़ता है! और जो रूप हो गया वो बोलेगा क्या! जो पहुँच गया वो बता नहीं सकता जो बता रहा है वो अभी पहुँचा नहीं है! सहेली से पूछो कि शादी का मजा क्या है वो कहती है शादी करवाओ तो जान लोगी इसी प्रकार ब्रह्मज्ञानी का आनन्द भी बता नहीं सकते! "अरे मैं हूँ आनन्द ये आनन्द है मेरा! उस अवस्था में पहुँच कर बोलना भी क्या? जैसे मुख को गुलाब कहा गया है सुन्दरता का वर्णन करने के लिए पर कोई भंवरा तो नहीं आकर बैठता! कभी वर्णन करने के लिए शब्द नहीं होते तो उत्कृष्ठ चीज का नाम ले लेते हैं! इसी प्रकार ज्ञानियों ने भी कह दिया भले मन का अविषय कह दिया पर फिर भी कहा जाता है "ये जो तेरे तन, मन, प्राण हैं ये तो प्रभु मिलन का समान है" हजारो नैन तेरे हैं पर तेरा कोई नैन

Page 180 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 180

(१ॐ)

3.

Date : 1-12-04

नहीं है! विषय अविषय भी उसी के हैं! जब मन देह में अटका होता है तो बुद्धि द्वारा पहुँचना चाहता है तो साधन रहित करने के लिए हठ तोड़ने के लिए समझाया जाता है!

आत्मा का ऐसा स्वरूप समझ कर न घटता - बढ़ता न जलने वाला न इन्द्रियों का विषय ऐसा जानकर तू शोक से ऊपर हो जा! चाहे जीते हुओं के या मरे हुओं के शोक से आत्मा के स्वरूप को जानकर ऊपर हो जाओ, कभी- 2 अपमान लग जाता है कभी किसी ने कहना नहीं माना - क्यों कि देह अध्यास है अपने स्वरूप के निश्चय से ये भाव खत्म हो जाते हैं! कभी अच्छा बुरा सोचते रहते हो! ज्ञानी जो शोक रहित वर्तता है तो इसका मतलब ये नहीं कि प्यार नहीं करता! मेरा भक्त सबमें वर्तता हुआ भी मुझी में वर्तता है!

ज्ञानी ने किसी की देह से प्यार नहीं किया, किसी में स्वार्थ बुद्धि नहीं रखी तो वो परेशान नहीं होता! ज्ञानी जानता है हुक्मे अन्दर हर कोई बाहर हुक्म नहीं कोय, नानक हुक्मे जे बुझे तो हो मैं कहे ना कोय! ना कोई अपना पराया, ना तेरा, ना मेरा!

ज्ञानी ने मेरा नहीं जाना तो ये भी नहीं कहता कि मेरे वाला चला गया आत्मा का स्वरूप जानने से सब शोक खत्म हो जाते हैं! ना कोई अपना - पराया, ना अच्छा, ना बुरा! Know Thy self. and then you Know God. आत्माकार के जीवन में सब लक्षण प्रतीत होते हैं! दादा को बोलते थे आप आँख बन्द करके क्यों बैठते हो तो कहते थे क्या देखूँ जिसको देखना था देख लिया! बोला दादा चलिये फलाणा सन्त आया है तो कहते थे क्या जानूँ जिसे जानना था जान लिया! ज्ञानी दुःख सुख में एक रस है अन्दर से अपने आनन्द में है ऐसा नहीं कि किसी बात में विक्षेप आ जाए! ज्ञानी मेले में भी अकेला है! जो अकेला भी नहीं होता अपने भगवान से बैठा होता है! तुम उसे अकेला कहते हो तो वो कहता है निभागा तेरे आने से अकेला हो गया! उसे अकेले में भी मेला है! ज्ञानी दिन ब दिन विकार रहित होता जाता है! कोई Change नहीं एक रस

Page 181 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 181

अवस्था है ज्ञानी तुम्हारे आने का स्वागत भले करता है पर ऐसा नहीं कि किसी के जाने से वो उदास हो जाए! बन्धन काटने के लिए और सतर्क रहने के लिए बोला जाता है! जैसे air hostess सबका Wel come करती है जाने पर bye करती है! ज्ञानी भी air- hostess की तरह स्वागत सबका करता है संग्रह किसी का नहीं!

तुम्हारे घर शादी हो तो तुम्हारे खाने का भी पता नहीं होता दुर्गति होती है पर ज्ञानी के घर शादी हो तो वो मजे से खायेगा, पीएगा, सोयेगा! उसे Tension नहीं है! ज्ञानी कहीं भी चला जाए तो relax mood में रहता है! ज्ञानी को सत्संग का भी Tension नहीं है! वो चाहे मेले में, अकेले में, जंगल में है विकार रहित है! तुलसी माता ने बोला कि तुम्हें सकंल्पों को रोकना मुश्किल हमें उठाना मुश्किल! ज्ञानी कामना को भी भक्तों के लिए इस्तेमाल करता है! विकारों को काटने के लिए क्रोध को भी बुलाता है! मोह भी भक्त से करता है! हुंकार भी भरता है तुम्हारी मैं को मारने के लिए! ज्ञानी के जीवन में दिखता है कि वो मन इन्द्रियों से उपराम है! तुम्हें तो चाय के कप की भी आदत है! तुम्हें तो बच्चों के आवाज सुनने की भी आदत है! ज्ञानी को अपनी प्रसन्नता के लिए बाहर की इन्द्रियों के आधार की भी जरुरत नहीं है! इसी लिए ज्ञानी का अतिइन्द्रिय आनन्द कहा जाता है! उसको इन्द्रितीत कहते हैं जो इन्द्रियों के धर्म से ऊपर साक्षी भाव में है!

तुम्हें तो बाहर का दृश्य आवाज भी चाहिए मन भी एकाग्र करना पड़ेगा! ज्ञानी मन इन्द्रियों से ऊपर अपने स्वरूप में है वो कहता है कि अपने सुख की जरा सी कलई बाहर लगाता हूँ तो बाहर सुख दिखता है वर्ना तो इतना भी नहीं है! वो तो अपने स्वरूप में ही है!

- अपने ही ख्यालों से ही आत्माकार को कभी कभी कोमल जानते हो!

- विभूतियाँ तुम्हारा ही ख्याल है पर ब्रह्मज्ञानी तो ना ओ वाधे घाट ना जाये!

भजन:- सब सपना है संसार अब तो जाग जरा!

ओउम्.

Page 182 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 182

(१ॐ)

(1)

Date : 2-12-04

भगवत गीता- दूसरा अध्याय - छब्बीसवां - सत्ताईसवां श्लोक

श्लोक:-26, 27:-

किंतु यदि तू इस आत्मा को सदा जन्मनेवाला तथा सदा मरनेवाला मानता है तो भी हे महाबाहो! तू इस प्रकार शोक करने को योग्य नहीं है!

क्योंकि इस मान्यता के अनुसार जन्मे हुए की मृत्यु निश्चित है इससे भी इस बिना उपाय वाले विषय में तू शोक करने के योग्य नहीं है!

वाणी:- जमण वारा! पिया मरन्दा मरण वारा पिया जमन्दा (जन्मने वाला मर रहा है और मरने वाला फिर पैदा हो रहा है) अर्जुन को भगवान ने सारे लक्षण बताए और निश्चित बात समझा दी कि आत्मा में जन्म और मृत्यु का विकार नहीं बनता! ना ये शस्त्र से काटा जा सकता है ना अग्नि से जल सकता है! भगवान ने फिर बोला कि अगर तू आत्मा को जन्मने वाला और मरने वाला मानता है तो भी शोक करने योग्य नहीं है! पर अर्जुन का कोई response नहीं होने के कारण फिर देह के जन्मने - मरने का स्वभाव बताया! ज्ञानी चाहे अज्ञानी किसी के लिए नहीं शोक करने की जरुरत नहीं है "ज्ञानी को क्या रोइए जो गृह अपने जाए, रोइए साकत बापुरे, जो हाटों हाट बिकाय" ज्ञानवान की अवस्था है कि जन्म - मरण मेरा धर्म नहीं है! अगर अज्ञानी भी वासनानुसार नया चोला धारण करता है तो भी वो संसार में कहीं ना कहीं किसी ना किसी रूप में तो है! उसका अभाव तो नहीं कह सकते केवल Change of dress and address है एक चीज यहाँ नहीं रखी ऊपर रख दी चप्पल यहाँ नहीं उतारी बाहर उतार दी उसके लिए भी दुःखी होने की बात नहीं है! ब्रह्मश्रोत्री किसी भी तरह से तुम्हारे अन्दर सच डालता है वो कहता है कि तुम्हारी समाधानता हो जाए अज्ञान निवृत हो जाए! अगर अर्जुन मानता है कि मर जाएगें तो वो जन्म लेगें जैसे रात हो जाए तो सुबह भी आएगी! जो पैदा हुआ है उसका मरना निश्चित है और मरने के बाद फिर पैदा भी होगा! Process तो चलेगा इसलिए किसी भी तरीके से दुःखी होने की परेशान होने की बात नहीं है पर फिर भी परेशान होते हैं क्योंकि उस व्यक्ति में

Page 183 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 183

आसक्ति स्वार्थ बुद्धि होती है! ज्ञान सुनकर आत्म तत्व समझकर भी किसी के मरने पर लोग विचलित हो जाते हैं! क्योंकि वो Particular रूप को बार- 2 देखना चाहते हैं! एक ने गीता भगवान को बोला कि मैं अपने पति का (जो मर चुका है) वही रूप देखना चाहती हूँ! तो भगवान ने बोला दिखा दूंगी पर तुम अपना 16 साल पहले वाला वही रूप मुझे दिखाओ तो बोली वो कैसे हो सकता है तो गीता भगवान ने बोला फिर ये कैसे हो सकता है! साँप केंचुल छोड़कर फिर उसमें नहीं आता इसी प्रकार जीव ने जो चोला छोड़ दिया वो दुबारा नहीं आयेगा नाम रूप नाश है ब्रह्म का प्रकाश है! नाम रूप से प्यार करना अटकना अज्ञान है, मूर्खता है! भगवान ने नाम रूप का चोला जितने समय के लिए धारण किया उसकी मौज है! नाम रूप की माया खत्म होने वाली है! किसी भी नाम रूप में मत अटको शोकाकुल होना पड़ेगा पर जब हमारा मन परमात्मा से प्रीत कर लेता है तो कभी भी उलझता नहीं है! गीता भगवान का शरीर शान्त हुआ तो तुलसी माता आदि सभी ऐसे शान्त निश्चय भाव में थे कि कोई फर्क नहीं पड़ा ऐसे ही जब दादा जी का शरीर शान्त हुआ तभी सबने भजन गाए ब्रह्मज्ञानी सभी को ऐसा तैयार करते हैं! वो किसी को अपने नाम रूप का आसरा नहीं देता! कहता है कि मैं ये बन्धन स्वीकार करके आया हूँ पर मैं इस बन्धन में नहीं हूँ! देह का दावा छोड़ो नाम रूप का बन्धन तोड़ो! अगर गुरु ने शरीर छोड़ा शिष्य रोया तो गुरु पूरा नहीं है! "गुरु मुओ चेलो रुनो तिनजो ज्ञान [अस्पष्ट]" प्यार के कारण भले कुछ समय की उदासी जायज होती है पर संसार में मनुष्य विचलित, दुःखी होता है ज्ञान में ऐसा नहीं होता ज्ञानी पक्का करवा देता है "सदा बसत हम साथ" गुरु तुम्हें मार कर भी अपने स्वरूप में खड़ा करेगा! स्वरूप में टिकाएगा! हमारे पीछे रोओ कोई जरुरत नहीं अपने को जानो Know Thy self. राजा जनक गुरु के पास गया सबको छोड़कर मैं तेरे पास आया हूँ तो गुरु ने जोर से लात लगाई तो समाधि लग गई, फिर समाधि से उठने के बाद पैरों में गिर गया कि आपने मुझे मुझसे मिला दिया! गुरु के पीछे- पीछे कोई लटके तो गुरु कहता है कि तुम्हारे में कोई कमी नहीं है! अपने Self को Realize करो तू है ब्रह्म स्वरूप कोई- कोई जाने रे! अपने स्वरूप को महसूस करते ही बाहर के आधार यहाँ तक कि देह का आधार भी छूटने लगता है! जीने की

Page 184 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 184

(१ॐ)

(2)

Date : 2-12-04

इच्छा से तैयारियाँ चलती हैं! पर आत्म निश्चय से ये दावे भी छूटते जाते हैं! देह वासना भी चली जाती है देह वासना चली गई तो ना शास्त्र वासना, ना लोकवासना बचती है! निर्वासनिक पुरुष वो नहीं जिसने केवल भोग वासना को जीता हो बल्कि वो है जिसने हर प्रकार की वासना को जीता है! वासना माना, जहाँ-2 मन का वास है! एक विकार जीता बाकी में मन है वो भी वासना में वर्तता है कभी काम वासना छूट जाती है पर मन मान अपमान निन्दा से डरता है ये सब देह वासना है! लोक वासना है कोई बुरा ना कहे! कईयों को ज्ञान की बिमारी लग जाती है गुरु के ज्ञान के अलावा शास्त्र पढ़ने की वासना भी होती है! फलाने सन्त को देखने की वासना पर सुनने की, बोलने की वासना, कीर्ति की वासना सब वासनाओं को जीतने वाला निर्वासनिक पुरुष ऐसे है जैसे जंगल में एक शेर वो कोई - कोई विरला मिलता है कुत्ते - बिल्ले कई मिल जाते हैं! इस राह पर कोई - 2 विरला निकलता है ऐसी चुनरी साफ करता है जो पीया के मन को भा जाए! मन जब अपनी या दूसरों की देह में फंसा होता है तो कभी कैसा कभी वैसा लगता है! कोई-2 ऐसा होता है जो गुरु को प्यारा लगता है कभी देह में मन फंसा होता है तो मन विचलित हो जाता है! पता है जाने वाला है उसकी सम्भाल भी करे पर उलझे नहीं! कूटस्थ रहो! ज्ञानी भले जानता है कि पैदा होने वाला मरेगा पर फिर भी बीमारी के समय इलाज सेवा भी प्यार से करता है! वो हालत नहीं होती कि जैसे पहले मोह में विचलित हो जाते थे! ऐसा तत्व समझ लेने से, शरीरों की नश्वरता समझ लेने से, प्रकृति का नियम समझ लेने से विचलित नहीं होते! अन्दर का शोक हमारा जाना चाहिए! पीड़ा का अहसास जाना चाहिए! बार- 2 यत्न करने से अन्दर का दुःख जाना चाहिए! कभी मन दूसरों को आगे रखकर देखता है कि ये मर जाएगें तो मुझे रोना तो नहीं आयेगा! पर हो सकता है उनमें से कोई ना मरे और दूसरा मर जाए इसलिए अपनी मैं को मारने का अभ्यास करो! हमारा मन सबसे ज्यादा प्यार अपने आपको ही करता है! अपने शरीर से मन निकालो चुम्बक के पहले पिन को निकालो

Page 185 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 185

तो सारी पिने अपने आप निकल जाती हैं! भले पत्र में पति लिख देगा पत्नी को कि मेरी प्राणो से प्यारी पर क्या जंगल का शेर आ जाए तो वो पत्नी को पीछे करके अपने को आगे रखेगा कि शेर मुझे खा ले! एक आदमी बीमार हो गया तो डाक्टर ने कहा कि ये दो घण्टे से अधिक नहीं जीएगा औरत घबरा गई! आदमी ने उससे कहा तुम तैयार होकर वही शादी का जोड़ा पहन कर आओ तो पत्नी ने सोचा इसकी अन्तिम इच्छा है पूरी कर दूँ वो तैयार होकर आ गई तो बोला तुम इतनी सुन्दर लग रही हो शायद काल तुम पर आशिक हो जाए मुझे छोड़ दे! गुरु संसार का व्यवहार समझाने के लिए कैसे - 2 Example देता है सब स्वार्थ की प्रीत है इन्सान अपना स्वार्थ पूरा करने के लिए किसी की भी बलि दे देता है! अपने सुख स्वार्थ के लिए किसी का भी अहित कर सकता है! एक आदमी को दफतर में फोन आया कि घर में आग लगी है और छोटा बच्चा अन्दर रह गया है! भागा घर पहुँचा तो बाहर भीड़ थी शोर मचा था! सबसे बोला मेरे सारे पैसे ले लो पर मेरे बच्चे को बाहर निकाल दो तो लोगो ने कहा तू खुद क्यों नहीं चला जाता तो चुप-चाप खड़ा हो गया पत्नी को भी समझा दिया कि हम हैं बच्चे तो फिर हो जाएगें!

रामतीर्थ ने बोला इन्सान सबसे ज्यादा प्यार अपने आपको ही करता है और अपने स्वार्थों के पीछे भले वो कुर्बानी करता भी दिखता है! पर motive कुछ और होता है! ये देह वासना है इसलिए सबसे पहले इसे खत्म करो! अपने शरीर से पहले मन निकालो! जब तक अपने को नाम रूप वाला शरीर मान रहे हो तब तक उपरामता नहीं आयेगी! दृष्टि में ही सृष्टि होती है तुम सबके मरने की तैयारी करते हो कि मैं रह जाऊँगा पर हो सकता है उनमें से कोई ना जाए और तुम चले जाओ! इसलिए पहले अपने से मन निकालो! Connected बीमारियाँ हैं मन की अहमता से ममता, ममता से कर्त्ता भाव की बीमारी है! पहले मैं बनता है फिर मेरा! बच्चा धरती पर जन्म लेता है तो बनावट शुरु हो जाती है! गर्भ में आते ही माँ टोकरी तैयार करनी शुरु कर देती है जरा सा बड़ा होता है तो माँ- बाप मेरे कहता है! फिर मेरा घर मेरी बीवी, मेरे बच्चे! कुछ मेरा अपना कुछ माँ- बाप से मिल गया! मैं से मेरे की शुरुआत और रोज मनोमय सृष्टि को

Page 186 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 186

(१ॐ)

(3)

Date : 2-12-04

मेरेपन के भाव का जल डालते हो तो सृष्टि फलती फूलती है जो पैदा होता है फलता फूलता जरुर है बड़े ही श्राप दे गए थे कि फलो फूलो! इसलिए फलता फूलता है और कली फूली फूल हुई तो मुरझा गई तो रोते हो मनोमय सृष्टि की रोज वृद्धि हो रही है! मैं से मेरे बने फिर इन मेरो का सारा दिन डर, आसक्ति रखकर बैठे हैं कि ये चले ना जाए! सारा समय तुम्हारा मेरे की सृष्टि में ही विचरण है! इसी सृष्टि में घुटते भी हो दुःखी भी होते हो रोते भी हो हंस भी लेते हो, पर बाहर नहीं निकलते हो! मेरे से फिर कर्त्ताभाव आ जाता है कि ये मेरे हैं मुझे इनके लिए कुछ करना है इसी मेरे की सृष्टि में रहते हैं इससे बाहर नहीं आते इसी हद में घूमते रहते हो दुःखी - सुखी भी होते हो! वही Compromise करके बैठे रहते हो! अब आ गया कर्त्ता भाव मेरे को ऐसा करना है व्यर्थ की सृष्टि तैयार हो गई! जब गुरु से मिलते हो तो कहते हो सृष्टि समेटनी मुश्किल है पर गुरु कहता है आप मूए जग प्रलय! आसान युक्ति है! अपना आप अपनी जो देह से मैं बना बैठे हो उसे विसर्जित कर दो! आपा मेट जीवित मरे तां पावे करतार! अपनी मैं को गंवाना ही उद्देश्य है! अहंकार यानि आकार का अहम! भीतर से ही मैं को विसर्जित कर दो! मैं नहीं तो मेरा नहीं, मेरा नहीं तो कर्त्ता नहीं! आंही में दुःख घना नांही में दुःख नाहि! Christ ने बोला I am what is and you are, what is not.

अर्जुन शरीर की मैं, भगवान आत्मा की मैं कर रहे हैं! जो अपने सम्बन्धी जान रहे हो इनकी खैर सलामती मांगते हो पर उसमें भी तुम अपने वालो को बचा नहीं पाओगे! सावित्री ने सत्यवान को मांग लिया सुनते हैं पर ये या तो घड़ी हुई कहानी है या प्रारब्ध का खेल है "विधि का विधान जान, हानि लाभ सहिए, जाही विधी राखे राम ताही विधि रहिए" तुम कहते हो मेरा बेटा बड़ा दुःखी है तो तुम्हें भी दुःख लगता है! पर उसे बेटा ना जानकर भगवान जान लो! माँ कहती है भगवान बेटे को ना ले जाकर मुझे ले जाना पर जब हिसाब बेटे का है तो तुम्हें कैसे भगवान ले जाए! मन सोचता है मुझे किसी की मृत्यु का दुःख ना देखना पड़े! पर ये सब प्रारब्ध है

Page 187 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 187

जो किस्मत में दुःख देखना लिखा है वो देखना पड़ेगा! व्रत आदि रखते हो यानि इसका मतलब तुम्हारा मन विधि के विधान को बदलना चाहता है! तुम अमानत में ख्यानत करना चाहते हो भले वो हो नहीं सकता पर तुम व्रत भी इसी भाव से रखते हो कि इससे बेटे की पति की उम्र लम्बी हो जाएगी! दुःख ना उतरे ज्ञान बिन चाहे निश दिन पुछे पुछाए और तुम दुःख टालने के लिए तांत्रिक के पास जाते हो! मन पीरों फकीरों के पास भी ले जाएगा पत्री पढ़वाओगे पर सच्ची जन्मपत्री गुरु पढ़ता है कहता है तेरे मस्तक पर भगवान लिखा है उसको पा ले! माँ बच्चे के गले में काला धागा डाल देती है कि इसका मन बाहिर मुख ना हो पर वो बच्चा है तो बाहिर मुख होएगा! हाँ गुरु के प्रेम का धागा डल जाए तो भले वो बाहिर मुख ना हो तुम माँ बनकर सोचते हो कि मुझे पालना है पर ज्ञानी जानता है कि पलते अलग- 2 हैं प्राणी पर पालने वाला एक है! नहीं तुल राम नाम विचार नानक गुरु मुख नाम झपे इक बार! अर्जुन का भी यही अज्ञान है तुम्हारा भी यही अज्ञान है! शोक करने वाली कोई बात है ही नहीं क्योंकि तेरा कोई है ही नहीं! मेरा माना तो दुःखी मेरा नहीं माना तो सुखी! पाडंवो को पता चला कि छठा भाई भी है वो दुश्मन की side खड़ा है उसको भी मारना पड़ा! तुम अपने वालों को कहते हो ये मेरे हैं पर क्या पता डाक्टर ने या नर्स ने बदल दिया हो! मन अपने वालों को गलत जानते हुए भी उनका साथ देगा! उनके विरुद्ध जाना कठिन लगेगा मोह अधर्म को भी धर्म का लबादा ओढ़ा देता है धृतराष्ट्र जान रहा है कि बेटा गलत है पर फिर भी गलत नहीं कहता है मोह अन्धा कर देता है! मेरे वालों से विमुख होना बर्दाश्त नहीं होता! भगवान ने श्वासें खत्म कर दी तो कौन बचायेगा! मन गुरुद्वारा, चर्च आदि भी नहीं छोड़ता कि कहीं से मेरा बेटा बच जाए, पर मारे राम तो राखे कौन! लाख चतुर तू बने मगर वो सबसे बड़ा सियाणा है!

एक माँ ने इतनी युक्ति की बच्चे की स्कूल बस आती थी तो नजदीक बस स्टाप बनाया कि मेरा बच्चा ना मर जाए! पर वही जब घर के बाहर बस के लिए खड़ा था तो उसी बस की ब्रेक फेल हो गई तो उसी पर चढ़ गई अपनी दहलीज पर ही मर गया! नियन्ता बड़ा होशियार है! भगवान ऐसा नियन्ता बैठा है

Page 188 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 188

(१ॐ)

(4)

Date : 2-12-04

उसे सृष्टि समेटनी है तो तुम्हारी आँख में ऐसी धूल झोंक देगा कि तुम देखते रह जाओगे बन्दा चला जायेगा! तुम जो शोक करते हो वो भी छोड़ो! जो भगवान को जैसा चलाना होगा वो आप चलायेगा! "किसी को देगा प्राण और किसी के प्राण हरेगा" ये उस मालिक की मर्जी है कौन सवाल करेगा! जैसी मालिक की मौज है जो करे उसमें अटकना हमारा धर्म नहीं है! हमारा काम है ज्ञान समझ जाएं मोह छूट जाए! निश्चय करके ही निश्चिन्त होकर जी सकोगे, वर्ना तो इन्सान की आधी जिन्दगी शोक में ही बीतती है कि ये हो गया वो ना हो जाए! पहले से ही भगवान की अमानत समझ कर हट जाओ. पहले से ही हट जाओगे तो सुखी हो जाओगे! निश्चय करो!

भजन:- तू तो आत्म है देह ही विनाशी है

आत्म निश्चय कर ले फिर मुक्ति तेरी दासी है!

ओउम्.

Page 189 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 189

Page 190 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 190

(१ॐ)

1

Date : 3-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - अट्ठाईसवां श्लोक

श्लोक:-28:-

हे अर्जुन! सम्पूर्ण प्राणी जन्म से पहले अप्रकट थे और मरने के बाद भी अप्रकट हो जाने वाले हैं, केवल बीच में ही प्रकट हैं, फिर ऐसी स्थिति में क्या शोक करना है?

वाणी:-

निराकार से साकार फिर साकार से फिर निराकार यही कहानी है। In the begining was word, word transplanted into the world and Lord myself hidden in it but in scattered manner. शुरुआत तो आदि शक्ति है! निराकार में संकल्प हुआ मैं एक से अनेक हो जाऊँ तो साकार हो गया जल से बर्फ बर्फ से जल ऐसे निराकार से साकार, साकार से निराकार। आदि स्वरूप निराकार है जन्म से पहले और मृत्यु के बाद भी निराकार बीच में कुछ समय के लिए जो शरीर का पर्दा आ गया उसे सच मान बैठा है! ये छोड़ देना है! जाना है धारण किया हुआ है सच मानने के कारण शोकाकुल भी होते हो, चाहते हो शरीर का अस्तित्व बना रहे पर ये माया मय होने के कारण विनाशी है जब मन विनाशी स्वभाव को नहीं जानता तो विनाशी में मोह रखता है! चाहता है ये नहीं जाए पर तेरे ऐसा चाहने पर भी ऐसा नहीं होगा कि शरीर ना जाए जो आया है विनसेगा जरूर जो बना है वो बिगड़ेगा! तुम इसमें ममता रखकर बैठे हो ये तेरी भूल है! ट्रेन में जो मुसाफिर मिलते हैं उनके साथ खाना भी खाते हैं Enjoy करते हैं पर वो बीच में उतर जाएं तो हम रोते नहीं हैं! शरीर भी सफर का साथी है कर्मों का हिसाब पूरा करने के लिए मिला है! हिसाब पूरा हो जाए तो चलाचली का मेला है अन्दर से जानो कि शरीर माया मय होने के कारण विनाश को प्राप्त होने वाला है! फिर इसकी माया में फसने की क्या जरूरत है स्टेज पर तुम्हें दो घण्टे निभाने को रोल मिला पर तुम वही बन जाओ तो तुम पागल हो! भिखारी के रोल के बाद भीख मांगेगा तो शोभनीय नहीं है! पिक्चर का पति मर जाए और

Page 191 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 191

लड़की घर में दरी बिछाकर बैठ जाए तो क्या असली पति मर गया? इसी प्रकार हमारा भी मन कभी मान-अपमान, प्रारब्ध में उलझ जाता है गुरु रोज कहता है Seer बनो not doer बनने में मार है Actor बना यदि जूते पड़ेंगे तो Actor ही खाएगा! Directer नहीं! तुम शरीर की मैं में आ जाते हो Actor बन जाते हो जूते खाते हो! सत्संग में जाकर माँ, बाप, बेटा बनते हो तो उस Actor के सारे जूते पड़ेंगे पर अलग होकर बैठो तो शरीर अपनी प्रारब्ध में वरत रहा है विमर्श करो तो मैं इससे न्यारा हूँ! पर तुम Mix हो जाते हो कि मेरा अपमान हो गया! शरीर को मिलने वाले मान-अपमान को अपने से लागू करते हो बार-बार ब्रह्मपद को छोड़ते हो! बार-२ अपने को शरीर कहला कर दुःख दर्द सहते हो देह का दावा नहीं छोड़ते शरीर की माया मेरे से बिलकुल अलग है इसे जो मान-अपमान, दुःख, दर्द मिलता है इसका नसीब है पर मैं भोगता नहीं भोगाने वाला हूँ! मैं देखने वाला हूँ करने वाला नहीं हूँ देह मानने में सबका मन अटकता है! अपने को देह मानने से देह उपाधि नहीं जाती "तज देह उपाधि ब्रह्मरूप है" जैसे बिन्दु भी तो सिन्धु का ही रूप है! देह की उपाधि तंग करती है! देह की उपाधियाँ अपने में मानते हो उससे अपने फर्ज और अगलों के भी फर्ज याद आते हैं! कर्तव्य अधिकार दोनों याद रहते हैं! उस कर्तव्य को करके मन कहता है मैं माँ हूँ मैंने किया अब बच्चों को भी करना चाहिए! कर्ता होकर ही तो कर्तव्य निभाते हो पर ज्ञानी अपने पर ऐसा बन्धन नहीं मानता मन कर्तव्य करके सोचता है मुझे ऐसा अधिकार मिलना चाहिए फिर वो ना मिले तो या तो अन्दर क्रोध आता है या अन्दर वाला मुझ जाता है! मन में क्रोध आना मन का प्रभाव तन पर आना देह उपाधि ही तो है! क्यों कि Expectance है मन सुख का कीड़ा हो जाता है! गुरु तुम्हें इसलिए प्यार करता है कि दुनियाँ के प्यार की आस ना रहे निष्काम में इतना मान इसलिए देता है कि दुनियाँ के मान की इच्छा ना रहे पर तुम्हारा मन दूसरी तरफ मुड़ जाता है कि दुनियाँ तो हमें इतना मान देती है पर घर वाले नहीं पूछते मुझे जानते नहीं हैं जिस शरीर की कोई हस्ती नहीं उसके पीछे अपना आनन्द दो-२ तीन-२ दिन फिटा कर बैठते हो! गुरु ने तो पहले ही बताया था कि घर वाले मान नहीं

Page 192 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 192

(१ॐ)

2

Date : 3-12-04

करेंगे प्यार नहीं करेंगे जब इस राह पर बढ़ोगे! Be prepared for the worst! जितना ऊँचा उठोगे उतनी परीक्षा होगी उसी घर में बिठाकर गुरु देह से उपराम्ह करेगा! मन तुम्हें बार-2 दिखाता है कि देख तेरा अपमान हो गया, अपमान क्या है? वाह-2 मौज फकीरों दी जब निष्काम में मान मिला तो घर जाकर अपमान मिलता है तो राम तीर्थ की तरह बोलें कि ये तो देह का अपमान हुआ! तुम्हारा कौन सा चीनी का जहाज डूब गया है Mood off क्यों हो जाता है! देह हो नहीं उसको इतना महत्व देकर बैठे हो! देह उपाधि पड़ी है तो अपमान लगता रहता है तुम्हें कोई परिस्थिति ना हिला सके - तुम्हें कोई शब्द चोट ना पहुँचा सके गुरु निर्वाण पद तक ले जाता है जहाँ दुनियाँ के बाण नहीं लगते तुम फिर-2 बाहर आते हो निर्वाण पद से तभी तो दुनियाँ के बाण असर करते हैं! गुरु जोरी भी Insult नहीं कराता पर अगर हो जाए तो कोई बात नहीं! भले बच्चों की गलती पर उन्हें समझाना भी पड़ता है पर अपना आनन्द तो ना फिटे सब परिस्थितियों का effect कुछ बनने से ही होता है! जो मान सम्बन्धियों से मिलता है कभी-2 ये भी अपमान देने वाले हो जाते हैं! बात का असर ना हो ब्रह्मपद से ना हिले तुम्हारे स्वरूप के निश्चय में इतनी ताकत हो कि कोई तुम्हें हिला ना सके I am some thing कुछ बन जाते हो क्या अभी भी मन में आस खत्म नहीं हुई देह उपाधि तो छोड़नी पड़ेगी! इन्कार करो कि मैं शरीर नहीं हूँ! ना मुकरने के कारण बार-2 सूर (पीड़ा) सहने पड़ते हैं तुम्हारे ऊपर बात है तुम्हें कितना असर होता है अन्दर की तृष्णाएं नहीं मिटी क्या अभी भी मन झूठी आस के सहारे जी रहा है! देह उपाधि छोड़नी पड़ेगी! मजबूत बनो सहनशील बनो बात करने वाला टूट जाए पर तुम्हें तो मजबूत रहना है! परीक्षा के लिए तो कुत्ता भी आ सकता है! एक सन्त जा रहा था - कुत्ता छू कर चला गया सन्त ने कुत्ते को डण्डा मारा! कुत्ता काजी के पास पहुँचा इन्साफ चाहिए सन्त को बुलाया गया! पूछा तो सन्त ने कहा, ये कीचड़ से भरा हुआ था मेरे कपड़े गंदे कर दिये तब कुत्ते ने बोला - दुनियाँ से मैं डरता हूँ ये तो सन्त था मैंने कहा ये कुछ नहीं कहेगा! काजी

Page 193 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 193

को भी लगा - कुत्ता ठीक कह रहा है तो काजी ने कुत्ते से पूछा तुम्हीं बताओ क्या किया जाए बोला कि इसका जामा उतरवा लिया जाए! कुत्ता भी जामा उतरवा सकता है और कुत्ते जैसे स्वभाव वाला भी तो आ सकता है हम भी जल्दी सन्त बन जाते हैं दुनियाँ भी अपना मन भी जल्दी संत मानने लगता है पर कुत्ते के स्वभाव वाला परीक्षक हो सकता है जो कुछ कह जाते हैं उन लोगों को तो गुरु के पास भी नहीं आना पड़ता तुम खुद ही असन्त के साथ मिलकर अपना सन्त वाला जामा खुद ही उतार देते हो! मन को गुरु की बात लग जाए तो भी मन कहता है कि दिल करता है एक किताब लिख दें! अपने दर्द लिखेंगे या ये लिखेंगे कि जब से शादी हुई तब से यही देखा है! कितना किया पर किसी ने कदर नहीं की पर कदर तो केवल एक ही करेगा! सारा दिन तुम्हें मान की आशा है! दुनियाँ से कदर करवाना चाहते हो तो तुम्हारी रही सही चमड़ी भी चाट जायेंगे! एक तरफ उदास होकर बैठ जाते हो कि भगवान मुझे उठा ले अब तेरी दुनियाँ में दिल लगता नहीं पर उदास हो तो वो भी नहीं उठायेगा तुम हँसते रहो! गुरु मिला इसकी कद्र नहीं होती! दुनियाँ के लायक बनना है या गुरु के लायक बनना है! सारा दिन मन को मान की आस लगी पड़ी है! मुँह बनाकर बैठ जाओगे! भगवान हर हालत में मुस्कुरा रहा है! तुम रावण कैकई के रोल करते रहते हो थोड़ी-2 देर में देह अध्यास आ जाता है! मन मुआफिक मिलता है तो ठीक है थोड़े दिन बाद कोई बात आ जाएगी मस्त फकीर किस दिन बनोगे कोई शाल दोशाले ओढ़ाए या उतार कर भी ले जाए कोई फर्क ना पड़े! "जीवें गूंगे ने गुड़ खाया ओ तां मुस मुस हसदा ए" ज्ञान मिला है अपने आनन्द में रहने के लिए जब अपने को Unconcerned मानते हो तो घर वालों के स्वभाव में क्यों जाते हो! तुम्हारी प्रसन्नता का आधार तुम्हारी भक्ति गुरु की याद होनी चाहिए! आनन्द का आधार पति बच्चा नहीं होना चाहिए रहट की चीं-चीं तो चलेगी! दुनियाँ में जिसका स्वार्थ पूरा नहीं होगा तो वो कैसे ना कैसे frustration निकालेंगे उसका सामना करना पड़ता है! ज्ञानी के पास भी कोई कैसा कोई कैसा आता है उसका ना किसी से विरोध है ना साथ देता है! तुम ज्ञानवान भी हो जाओ तो पूरी सृष्टि अपनी मर्जी से नहीं चला सकते तब तुम सत्संग के लिए निकलते हो तो घर वाले कोई ना कोई

Page 194 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 194

(१ॐ)

3

Date : 3-12-04

सुई चुभाते रहते हैं! बीमार पड़ जाओ तो गुरु के ताने सत्संग के ताने सुनाते हैं पर वो सुनने पड़ते हैं! इसका फायदा ये होता है कि अपने देह अध्यास का पता चलता है कि हमें बात लगी तो नहीं! पलट कर जवाब दे दोगे तो वो कह देंगे कि क्या यही सत्संग सुना है! इसलिए ज्ञानी प्रण कर लेता है कि हरिजन हारिया भला वो Sorry कह कर किनारे हो जाता है पर तुम बातों को चिपट जाते हो अज्ञानी से तुम नहीं जीत सकते हो! सारी बातें हटाओ - एक शरीर से वास्ता रखते हो तभी ये सब सहना पड़ता है! ज्ञानी की तरह निर्विचार क्यों नहीं हो जाते? शरीर से वास्ता है - जो घटित होता है तुम कहते हो मेरे साथ घटता है! प्रारब्ध से मिलता है तुम कहते हो मेरे साथ ऐसा हुआ, सबसे शिकायत है! ज्ञानी को किसी से शिकवा शिकायत नहीं है! तुम्हारा आनन्द सारा दिन छिन्न-भिन्न होता रहता है! बेकार के ख्याल ना करो "आत्म जो दीदार कर मन आत्म जो दीदार" भगवान परीक्षा लेने आए तो बुरा नहीं लगता! "हम निज आनन्द में मस्त सदा संसार बेचारा क्या जाने" कोई गुरुमुख इसको समझ सके मनमुख बेचारा क्या जाने! तुम्हारी जीवन से पता चलना चाहिए कि तुमने ज्ञान से अपने को घड़ा है तुम्हारी जात रहणी से पता चलनी चाहिए! जाहिर थिन्दन जात रहत मी सहल चवें! तुम्हारी जात आत्मा की तुमसे प्रकट होनी चाहिए! जब तुम इच्छा छोड़ दोगे तो भगवान पत रखेगा! ना भी रखे कोई बात नहीं दुनियाँ से आस क्यों रखी है! कहते हो "जब रब्बी अवतार मिल जावे, ते कोई थोड़ नहीं रहंदी" दुनियाँ की थोड़ है लोड़ भी है - ये झमेला कुछ समय का, तेरे ऐसे जन्म कई बार हुए कहीं तू बेटा कहीं तू पिता है! पर ये जन्म ही, ये शरीर ही झूठ है तू देह है ये ही झूठ है! ये देह अध्यास जाना चाहिए! शरीर कहलाकर उलझते हो! Body consiousness must go. देह अध्यास को निवृत करो! ये जाना चाहिए! तुम कहते हो हम सच जानते हैं कि दो और दो चार होते हैं, ये पति है, ये बेटा है! परम सच को जानो, परम सच ये है कि तू ब्रह्म स्वरूप है! ये देह नहीं है! शरीर थोड़े समय के लिए

Page 195 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 195

दिख रहा है ये नकाब है! नकाब उठाकर देखो तो भगवान बैठा है! जिसको देह करके देखोगे कर्म स्वभाव में मन जाएगा! देह करके ना देखो! See god every where. हिन्दू धर्म में सूरज, चन्द्रमा, पीपल, गाय, हरेक चीज की पूजा होती है! जड़ चेतन को पूजो! सर्व में पेखे भगवान! पाँच तत्वों की पूजा होती है गंगा जो जल रूप है! सूरज, पृथ्वी की पूजा हो रही है! भगवान के सिवाय कुछ बना ही नहीं है धारण करने वाले को ना देखकर वस्तुयें, शरीर में अटक गये हो! Every thing is God every where is God. there is nothing but God. पर तुम भगवान को बार-2 भूल जाते हो! जिसको धारण किया है उसका नाश नहीं है जो धारण किया है वो माया है धारण करने वाला मायापति है! शरीर तो अवतारों के भी नहीं हैं पर क्या आज भी हम उनके अस्तित्व से इन्कार करते हैं! शरीर तो केवल धारण किया है ब्रह्म नग्न है शरीर तो पहचान के लिए साकार रूप में धारण किया है कहीं आने जाने के लिए! शरीर तो किसी का भी भगवान नहीं, पहले भी निराकार - बाद में भी निराकार पूजा चाहे नाम रूप से पर पूजा तो सत्ता की ही! अर्जुन को भगवान ने बोला पहले भी निराकार - बाद में भी निराकार पर बीच में कुछ समय के लिए शरीर प्रतीत होता है! केवल बिजली की चमक की तरह! इनका कोई अस्तित्व नहीं है! जो आए हैं सो जायेंगे राजा, रंक, फकीर! इस गंद के थैले का क्या मान! सुबह नौ द्वारों से कचरा बहता है सुबह से ही इस कचरे के थैले को संवारते हो पर शुद्ध कहाँ होवे काची भीत! शरीर की खुशबू नहीं रहती कपड़ों में लगा इत्र एक दिन बाद भी खुशबू देता है पर जब पहनो तो उनकी भी खुशबू गई, बदबू आने लगती है! सारा दिन सोचते हो इसका कोई अपमान ना करे!

"मुर्दा सिंगारे जीव फुलो वयो फुली" चोला तूने पहना है पर चोला तू नहीं है गंद का थैला उठाकर इधर-उधर चलते रहते हो घोड़े सवार तुम हो गया घोड़ा रह गया है! सारा दिन घोड़े का अहंकार करते हो कि मेरा मान मेरा अपमान भरी सभा में अपमान या मान पर मान भगवान का है या तुम्हारा? सारा दिन जो है नहीं उसकी इतनी चिन्ता है! तुम कहते हो मुझे वहाँ पर कोई जानता है जो

Page 196 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 196

(१ॐ)

4

Date : 3-12-04

कुछ कहेगा! एक औरत ने दादू को गालियाँ दी! ये दादू ऐसा-वैसा कालर पकड़ कर बोला - तो भी बोले तू मुझे जानती ही नहीं है! रामतीर्थ को किसी ने बोला - दुनियाँ तुमको गाली दे रही है तो कहने लगे अपने रखे नाम को दे रहे हैं! मेरे को गाली लगती ही नहीं है! पर क्या तुम इतने निर्लेप न्यारे रहते हो! रहोगे तो लगेगा मैं आनन्द में हूँ! लोग जो कहते हैं कहते रहें! तुम कहते हो हालत से वैराग्य आ रहा है! पर अब तक क्या वैराग्य नहीं था पहले नहीं पता था कि माया मिथ्या है! शरीर का मान अगर हो भी जाए तो भी आखिर तो मिटेगा मान और नाम! सदा ना संग सहेलियाँ सदा ना काले केश सदा ना इस जग जीवणा सदा ना रजाई वेष! जो थोड़े समय के लिए मिला उसकी तो कदर करो पर जो सदा ही है उसकी कदर ना करें! किराए के घर में पैसा खर्च नहीं करते हो कि हमें जाना है तो ये भी जानो! ये देश बेगाना है इसने जाना है माली मालिक बन बैठा - तुम भी मालिक पने में आ जाते हो! मेरा घर, मेरे बच्चे मेरी दुनियाँ! सारा झगड़ा देह की मैं का है! जानो कि सारी सृष्टि मेरे संकल्प के आधार पर खड़ी है! मेरी सत्ता के सिवाय कुछ भी सत्य नहीं है! याने इनमें कुछ साचो नहीं नानक बिन भगवान! मिथ्या आडम्बर है सारा "मिथ्या सब महल मकान जो तेरा दिल भरमाते हैं! भले सारी सृष्टि साकार दिख रही है पर मैं निराकार हूँ! किसी का शब्द बोलने में आता है पर ये असल में तो वाणी का धर्म है! सत्संग का धर्म तो आरोपित नजर आता है ऐसे ही साकार सृष्टि मेरे में आरोपित नजर आ रही है! पर मैं तो अलग हूँ निराकार हूँ! पाँच dress में फोटो हो तो पाँच स्वरूप भले दिखते हैं पर उन सब में मैं एक हूँ! साकार भी मैं हूँ निराकार भी मैं हूँ! तुम्हीं हो रूप साकार गुरुवर तुम्हीं हो खुद निराकार!

आभूषण सोने का है आकार ना हो तो भी सोना है सोना तो सोना है! चाहे रूप धारण किया हो या ना! इसी प्रकार साकार निराकार का स्वरूप धारण करते हुए भी मेरा आदि स्वरूप तो निराकार है! स्त्री होते हुए भी तुम मामी, चाची, मासी हो

Page 197 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 197

पर हो तो स्त्री ही! गुरु कहता है इससे थोड़ा और आगे जाओ! तो जानोगे मैं निराकार ही हूँ!

सबका चंडाल की झोपड़ी में मन अटक गया है इसका दावा नहीं छोड़ना चाहते हैं!

आपे खेल बनाया - आपे खेलन हार खेल संकोचे तो आप ही आप!

भजन:- जगत के पालन हार से - प्रार्थना - प्रार्थना!

ओ३म्.

Page 198 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 198

(१ॐ)

1

Date : 4-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - उन्नतीसवां श्लोक

श्लोक:-29:-

कोई एक महापुरुष ही इस आत्मा को आश्चर्य की भाँति देखता है और वैसे ही दूसरा कोई महापुरुष ही इसके तत्व का आश्चर्य की भाँति वर्णन करता है तथा दूसरा कोई आश्चर्य की भाँति सुनता है कोई सुनकर भी इसको नहीं जानता!

वाणी:-

आत्म तत्व को गहन बताया गया! इस कारण सन्त साधुओं ने कहना शुरु किया कि आत्म ज्ञान मुश्किल है पर ये मुश्किल नहीं है ये इतना आश्चर्यवत है कि पुरुषार्थ अधिक चाहिए पर सही पुरुषार्थ नहीं कर पाते और अधूरा छोड़ देते हैं! किसी साधारण व्यक्ति के बस की बात नहीं है सबसे पहले तो इसमें सबकी रुचि नहीं होती! या तो किसी का योग अधूरा छूटा होता है या किसी के संस्कार होते हैं तो उसे रुचि होती है! उसे ही महापुरुष कहा गया है! कोई महापुरुष ही इस आत्मा को आश्चर्य की ज्यूँ देखता है ये ब्रह्मज्ञान इतना आश्चर्य वाला है कि अदृश्य को दृश्य और दृश्य को अदृश्य मानता है! जो हम आज तक देखके आए हैं उसका इसने खण्डन कर दिया जो नहीं दिख रहा वो सच कहता है जो दिख रहा है उसे झूठ! आत्म ज्ञान वृक्ष को झूठ बीज को सच कहता है इसी प्रकार दिखने वाला शरीर झूठ और जो पुरुष परमात्मा नहीं दिख रहा वो सच है! ज्ञान जगत को मिथ्या दिखा रहा है! इसे कभी व्यक्त कभी अव्यक्त कहा जाता है "जो दीखे सो चलनहार" भी कहा जाता है! और कभी ये भी कहा जाता है कि तुम्हें इतना बड़ा भगवान नहीं दिख रहा, कभी कहा जाता है "रूप ना रेख ना रंग कुछ त्रिगुण ते प्रभु भिन्न"! कभी कहा जाता है कि चमड़े की आँख से क्या दिखेगा! कभी ये भी कहा जाता है कि सर्व में पेखे भगवान! अगर देखने की बात आती है तो बिन आँखे देखना - ये आश्चर्य की बात है बिना आँखों के कैसे देखें! तभी नानक साहब ने बोला बिन आँखो देखना पर ये भी लगता था कि आँख के बिना कैसे देख

Page 199 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 199

सकते हैं पर ये अज्ञान में था! घर बैठे ही कहते थे हम देख रहे हैं तुम कितने आनन्द में हो! कभी किसी को बोलते हो अलमारी में फलाणी चीज वहाँ पड़ी है! जैसे तुम कहीं गए नहीं पर कल्पना से सब दिखता है अन्दर के भाव वहाँ तक पहुँचाते हैं! कोई चीज कहीं पड़ी है दूर बैठकर भी बता देते हो वहाँ पड़ी है! निश्चय किया हुआ आत्म तत्व बिना आँखो के देख सकते हैं! दिख कुछ और रहा है पर देख तो भगवान रहे हो!

अनुभव किया जाता है इसीलिए कहा गया कि कोई-२ इस आत्मा को आश्चर्य की ज्यूँ देखता है शरीर दिख रहा है पर भगवान देख रहे हैं जैसे अलमारी दिख रही है पर हम चीज देख रहे हैं! ये दिव्य दृष्टि है! जो नामरूप तुम्हारे सामने है तुम अपने निश्चय और अनुभव से उसके पार देख सकते हो! सन्त की साधना ये नहीं कि वो तुम्हें एक जगह बैठकर तुम्हें दूसरी चीज का पता बता दे! पर सन्त की साधना ये है कि हद वाले नाम रूप से परे भी देख सके! ये नजर गुरु से मिलती है "मैं रब नू वेखन वाली अख गुरां तो लित्ती ए" ये भी कहा जाता है "उस अख दा बन्दया की कहना जो अख घट भीतर खुलदी ए"! विवेक चक्षु से तुम सबमें आत्म भाव रख सकते हो! कभी गुरु कहेगा ये दिखने वाली चीज नहीं है कभी ये भी बोलेगा गुरु कि आओ तुम्हें सबमें भगवान का दर्शन करवाएं पर कभी कहा जाता है कि दर्शन शब्द ही अज्ञान है! कभी कहा जाता है हौं कुछ नांही पर कभी कहा जाता है तू ही सब कुछ है मैं कुछ भी नहीं तब सब कुछ है जैसे बीज मिटकर वृक्ष बनता है सूक्ष्म गंवाकर अहंकार प्रकट होता है! तुम सर्व मम रूप में आते हो! चम जी आखियूँ अजायूँ दिव्य दृष्टि जरूरी है! निश्चय भाव बदल जाता है! कोई आँख में प्रकाश नहीं आ जाता! दृष्टि में ही सृष्टि है! दृष्टि उत्तम करो तो तुम्हारे लिए सब अच्छा हो जाता है! ज्ञान के बाद ना प्राणियों में ना किसी हालत में दोष दिखता है! गुरु ने आपका भाव बदल दिया तो सृष्टि बदल गई! इस दिखने वाली सृष्टि में पहले नाम रूप का भाव था पर अब अस्ति, भाँति, प्रिय का भाव है! दृष्टि बदल गई तो हमारे लिए भगवान के सिवाय कुछ

Page 200 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 200

(१ॐ)

2

Date : 4-12-04.

बना ही नहीं है! चार लोग एक व्यक्ति को बुरा कहते हैं पर तुम उसमें भगवान देखते हो! वेश्या को सबने गलत कहा पर रामकृष्ण ने उसमें माँ का दीदार किया! हमारा निश्चय जो है भीतर वही दिखने में आता है! तुम किसी व्यक्ति को सत्संग लेकर आते हो - महिमा बताते हो कोई इतनी अच्छी Image लेकर आता है भीग जाता है! तो वो बैठकर श्रद्धा रख पाता है वैसे तो सड़क पर ब्रह्मज्ञानी किसी को मिल जाए तो कोई नहीं पहचानता ब्रह्मज्ञानी का अपमान भी कर जाएगा! तुम्हारे घर गुरु को आना हो तो तुम तैयारी करते हो कि भगवान ने आना है पर हो सकता है तुम्हारे बच्चे नमस्ते भी ना करें! और बोले ये भगवान है क्या? ये तो बड़े moddern हैं क्यों कि उनकी दृष्टि बाहर है पर तुम्हारी दृष्टि कहाँ है जो तुम्हें उनसे मिला!

राबिया कहती है मुझे Time ही नहीं है जो मैं शैतान देखूँ तुम कहते हो फलाना ऐसा करता है, ऐसा करता है! इस आँख से दोष देख लेते हो हकीकत तो आँख का दोष नहीं है पर अन्दर का ख्याल ही कर्म का बीज बनता है! राग-द्वेष पैदा कर देता है! आँख तो कृष्ण को भी देखती है ये भी देखती है कि उन्होंने मक्खन चुराया, स्त्री के वस्त्र चुराए पर अन्दर के भाव अच्छे हैं भगवत भाव होने से वो लीला दिख गई! तो कहते हो माखन चोरी की लीला और वस्त्र हरण की लीला है! यानि भाव में ही फर्क है! आँख को दोष नहीं देना भाव बदल जाए तो सर्व में आत्मा का दीदार होगा!

आश्चर्य की ज्यूँ कहना - ये आत्म तत्व इतना विलक्षण है कोई नाम रूप हो तो उसका वर्णन भी कर दे पर "इसदा नक मुँह ना मत्था जिवें जिन्न पहाड़ो लथ्या!" मीठे की परिभाषा या खट्टे या कड़वे की परिभाषा बताओ एक बार electricity की exhibition लगी थी Inspector ने बिजली की परिभाषा पूछी तो सब चुप हो गए ये सबको पता था कि बिजली से क्या-क्या होता है पर बिजली है क्या ये कोई नहीं बता पाया! ये वर्णन कर सकते हैं कि आत्म सत्ता ने शरीर धारण किया और

Page 201 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 201

ब्रह्माण्ड को चला रही है पर आत्म सत्ता का क्या वर्णन कर सकते हैं जो वहाँ तक पहुँच गया वो वर्णन करने से दूर चला गया जो पानी में पूरा डूबा हुआ है वो नहीं चिल्लाएगा जिसका सिर अभी बाहर है वो चिल्लाता है! जो पहुँच गए उन्होंने बोला कुछ नहीं जो बोल रहे हैं वो पहुँचे नहीं जब कहते हैं कि वो निर्वाण पद, अशब्दी ब्रह्मपद है तो उसमें शब्द कहाँ से आए! अशब्दी ब्रह्मपद पूर्ण में तन-मन लीन कदासी बड़े से बड़ा ब्रह्मज्ञानी भी केवल इशारे दे सकता है और वो इशारे समझ कर तुम्हें अनुभव खुद करना पड़ेगा! गुरु दरवाजे तक छोड़ आता है अन्दर खुद घुसना पड़ेगा! ना वो शब्द है ना वर्णन करने योग्य है किसी से भी मिसाल दे देते हैं तो वो अधूरा है केवल कहने को मिसाल है कभी आकाश की, कभी महासागर की पर ये इशारे मात्र हैं! आकाश सागर लहरें देखने में तो आ रहे हैं! हर चीज का गुण स्वभाव देखने में आ रहा है पर आत्म तत्व का रंग है, ना गुण है तो वर्णन क्या? To define God is to deay God. परिभाषित करने की कोशिश करें तो जीव है जीव होकर ब्रह्म की परिभाषा नहीं कर सकेगा डूबा हुआ क्या चिल्लाए एक दिन एक ज्ञान चलता है दूसरे दिन खण्डन हो जाता है! कहते हुए भी कहने में नहीं आता है!

आत्मा का आश्चर्य की ज्यूँ स्वरूप है कहते हुए कहने में नहीं आता जो कह रहे हैं अपने को ही लगता है मिथ्या है थोथा है! किसी ने ब्रह्मज्ञानी से पूछा कि आपका आनन्द कैसा है तो बोला हम कैसे कहें आप ही कोई मिसाल दे दो तो वो बोला मान लो एक विधवा माँ का बेटा बाहर जाकर पढ़ाई करके कई साल बाद वापिस आ रहा है तो जो माँ को खुशी है क्या वैसी खुशी है? तो ब्रह्मज्ञानी ने बोला वो माँ तो दुःखी भी होगी! जब बच्चा कहना नहीं मानेगा या अपनी मर्जी से शादी कर लेगा! फिर बोला लड़का, लड़की का आपस में प्यार हो पर घर वाले शादी के लिए नहीं मान रहे और वो अचानक मान जाते हैं, तो जो खुशी उन लड़का लड़की को है क्या वैसी खुशी है तो बोला वो तो गटर का सुख है ये आनन्द तो बता नहीं सकते हैं! है अतुल तुल नहीं कोई! ऐसा आश्चर्यवत स्वरूप ब्रह्म का है जो कहने और सुनने से ऊपर है! कहने को Clue दिए जाते हैं पर ये शब्द भी मात्र सहारा हैं! कोशिश की जाती है कि जहाँ तक वर्णन किया जा सके कहते हैं पर

Page 202 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 202

(१ॐ)

3

Date : 4-12-04

अनुभव इससे परे और विलक्षण है!

आश्चर्य की ज्यूँ कोई सुनता है ऐसे का वर्णन हो रहा है! जिसका रूप, रेख, रंग नहीं है जिसको देख नहीं सकते उसका वर्णन सुन रहे हैं जो अंग संग है पर नजर नहीं आता उसका वर्णन सुन रहे हैं! आज तक जो भी पीर फकीर मानकर मान्यताएं पक्की करते आए था जिन्हें गुरु मानकर आए अब गुरु कहता है ये भगवान कहाँ से आए इन्होंने तो केवल जो स्वरूप धारण किया है तुम उसी को भगवान मान रहे हो! मन जिसे भक्ति मानता था गुरु ने कहा ये भक्ति नहीं है! भगवान ने अर्जुन को बोला ये आत्मा जन्मता मरता नहीं है! इसे आग जला नहीं सकती शस्त्र काट नहीं सकते ये शुष्क नहीं है पर फिर लगता है जब कुछ है नहीं तो कहा क्या जा रहा है पर फिर भी कहा जा रहा है! साकार में भी टिकते हैं तो कहते हैं निराकार है "कैसे कह दूँ निराकार तुमको खरा जलवा साकार तेरा" आज तक हम दुनियाँ में जो भी सुनकर आए गुरु तो खेल उल्टा कर देता है! बाँसुरी वाले भगवान बोलते थे यहाँ कहते हैं तो कहते हैं कैसी बात हो रही है! भक्ति को भक्ति यहाँ कहा ही नहीं जाता अर्जुन हैरानी में तो आएगा राकेट को नीचे से आग लगा तो Space में एक टुकड़ा पहुँचता है नीचे कई टुकड़े गिर जाते हैं राकेट को गुरुत्वाकर्षण शक्ति से निकालने के लिए आग लगाई जाती है Instuments लगाकर वहाँ भेजते हैं! जहाँ वो धरती की पहुँच से ऊपर चला जाता है! इसी प्रकार शरीर का भी gravitational power है गुरु का ज्ञान Push करता है कि शरीर के गुरुत्वाकर्षण से एक बार छूट जाओ तो मंजिल पर पहुँच जाओगे! एक बार इसकी खींच से निकल आओ! आश्चर्य की ज्यूँ इस प्रकार भी है सुनते हो आत्मा वरतते देह करके हो! कभी कहते हैं निश्चय करें मन निश्चय भी करता है और संकल्प भी करता है कि ऐसा करेंगे पर बाहर निकलते ही परीक्षक सामने खड़ा हो जाता है! और विक्षेप आ जाता है तो सोचते हैं कि मैंने तो आत्मा पक्का किया था फिर भी स्वभाव क्यों दिखता है तो लगता है कि आत्मा

Page 203 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 203

आश्चर्यवत है पकड़ते-2 भी फिसल जाता है! कईयों ने सुनने के बाद भी इसलिए नहीं जाना कि गहराई से चिन्तन नहीं किया कई बार आत्म तत्व को ना जानने के कारण बन्ध ज्ञानी हो जाते हैं! और केवल शब्दों तक ज्ञान रह जाता है कि मैं नहीं खाता, भोगते हुए भी मैं नहीं भोगता पर अगर मन वैरागी हो गया तो क्या तन वैरागी नहीं होगा! आत्म तत्व सुनकर भी समय-समय पर शब्द असर कर जाते हैं! मान अपमान लग जाता है तो लगता है कि सुनते हुए भी नहीं समझ रहे हैं! ये कभी-2 अपने अन्दर वाला भी कह उठता है कि तेरे को तो कोई बात पल्ले नहीं पड़ती है! समय पर राग-द्वेष का संकल्प भी आ जाता है! आत्म तत्व को जानने के लिए दीर्घकाल का अभ्यास हो! अपने अन्दर सच्चाई हो मेहनत करनी पड़ेगी तब कहीं जाकर आत्म तत्व में स्थिति हो पाएगी! कभी मन कहता है! भगवान देख रहे हैं पर मन साथ ही साथ विकार भी देखता रहता है! जहाँ भगवत भाव है वहाँ कोई और भाव नहीं आ सकता! जहाँ भगवान देखा वहाँ नाम-रूप पर नजर जा ही नहीं सकती! समय-2 पर गुरु में भी पक्षपात दिख जाता है गुरु में भी भगवान का भाव रखना आसान नहीं होता! कभी लगता है निश्चय है पर कभी संसार में भी मन जाता है कभी Mood भी off हो जाता है! मान अपमान भी लग जाता है! पूरी तरह नहीं जाना तो तभी पूरी तरह आनन्द प्रगट नहीं हो पाता - कहते हो हमने भगवान को सुना पर साथ ही साथ [अस्पष्ट] को भी सुनते हो!

बुद्धि का ज्ञान अभ्यास के लिए ठीक है पर मन बुद्धि के धर्म लय करने हैं वहाँ तो अनुभव कुछ और ही है महापुरुषों में भी तुमको वर्णन दिखेगी पर सब अन्दर के भावों के कारण उनके अन्दर कोई प्रतिक्रिया नहीं है! जैसे राजा जनक का एक पैर सुन्दर स्त्रियों की गोद में दिख रहा है पर एक पैर गर्म तेल के कड़ाहे में भी है क्रिया में वरतते हुए भी वो न्यारा है Taste से खाते हुए भी, वो रस का गुलाम नहीं है! ये नहीं कहेगा कि दुबारा खाना है! ज्ञानी ने दृश्य की प्रशंसा भी की पर ये नहीं कि वो उसे छोड़ नहीं सकता "मैं तो उन सन्तों का दास जिन्होंने मन मार लिया" मन मारा तन वश किया सभी भ्रम हुए दूर"! बाहर से लगेगा तुम्हारी तरह उसके शरीर

Page 204 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 204

(१ॐ)

4

Date : 4-12-04

से भी क्रिया हो रही है पर वो अन्दर से निर्लिप्त विरक्त है! ज्ञानी कभी आसक्त कभी निरासक्त दिखेगा तुम्हारी लाई चीज कभी वो ध्यान से देखेगा तो तुम कहोगे कि आसक्त है! पर ये तो फकीर की मौज है दोनों में उपराम्ह है! सिद्ध पुरुष कभी गुफा में भाग जाएगा "प्याले सभी तोड़ के मयखाने फोड़ के अपने में जा घुसा है" वो दुनियाँ को छोड़ के! और कभी कहेगा बगीचे की मौज सबको क्यों ना मिले! कभी दिखेगा वो सादा होकर फकीरी वेश में कभी शहनशाही वेश में दिखेगा! कभी गहनों से भी लदा दिखेगा कभी कहेगा जैसा स्वर्ण तैसी उस माटी! कभी कहेगा चलो घूम कर आएं कभी कहेगा मैंने ही बनाया है क्या देखें! पूर्णता को प्राप्त पुरुष की स्थिति का अनुमान लगा सकते हैं बाकी तो ब्रह्मज्ञानी की गति ब्रह्मज्ञानी जाने "एवड ऊँचा होवे कोई तिस ऊँचे को जाने सोई"! कभी उसी बात पर डाँट पड़ जाएगी कभी उसी बात पर प्यार भी मिलेगा! जिज्ञासु की सबसे बड़ी गिरावट तब होती है जब वो गुरु के कर्म की नकल करता है पर गुरु समर्थ है उसे दोष नहीं है! आत्म तत्व को प्राप्त पुरुष की स्थिति भी वैसी होती है आत्म तत्व वाली! स्थूल दृष्टि से उसको समझ भी नहीं पाओगे! गुरु की कृपा से ही ज्ञान भी समझ आ जाता है!

- व्याख्या भी नहीं है फिर भी व्याख्या है!

- उजड़ गयां दा वेड़ा भी है पर सबमें वो ही है! भाव का भी अभाव हो जाता है!

भजन:- गुरु के ज्ञान में वो शक्ति है,

वो ही दर्पण को साफ करती है!

ओ३म्.

Page 205 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 205

Page 206 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 206

(१ॐ)

1

Date : 6-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तीसवां श्लोक

श्लोक:-30:-

हे अर्जुन! यह आत्मा सबके शरीरों में सदा ही अवध्य है इस कारण सम्पूर्ण प्राणियों के लिए तू शोक करने को योग्य नहीं है!

वाणी

गुरु को एक ही बात को कई बार बोलना पड़ता है इतना सरल नहीं है कि एक ही बार समझाने से समझ आ जाये! एक ही बात को गुरु कितने तरीकों से बताता है तब कहीं जाकर मन अपना स्वभाव छोड़ने को तैयार होता है! अर्जुन को कितने श्लोक आत्मा के समझा दिए उसको समझ नहीं आ रहा! अर्जुन अभी भी अपने शोक में डूबा हुआ है! भगवान सोच रहे हैं कि इतनी बात सुनकर अब तो अर्जुन निश्चय कहे पर वो नहीं कह रहा तो भगवान ने बोला सबके मध्य जो आत्मा है वो अवध्य है तू शोक ना कर! गुरु की मेहनत बहुत है पर अपनी कृपा की जरूरत है ऊपर उठने के लिए! अपना विकार इतना हावी होता है कि चाहते हुए भी, दुःखी होते हुए भी अपना विकार नहीं छोड़ पाते हैं! अर्जुन भी अपने स्वभाव से मजबूर है! भगवान की शरण में आया है मेरी विशामत उतारो! भगवान की शरण में तो आया पर अपने वालों को सामने देखकर वो डर गया! अपने स्वभावों से तंग होने के बाद भी विकारों को जीतने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है!

पहले विकार (काम, क्रोध) करके अपने को खुशी मिलती थी लगता था सुख मिल रहा है पर गुरु मिला तो पता चला कि इससे अपने को ही खोखला कर रहे थे! जब तक अपना विवेक नहीं खुलता तब तक लगता है कि दुनियाँ में आए हैं तो मजा क्यों ना लें! एक समय विकार अपने को मजा देते हैं एक समय परेशानी होती है पर परेशानी के समय परिश्रम विशेष चाहिए विकारों को जीतने के लिए परिश्रम गुरु भी करता है गुरु बार-2 ध्यान ना दे वाणी ना दे तो मन स्वभाव जीत ना पाए गुरु की मेहनत की कदर के साथ अपनी थोड़ी सी मेहनत करते हैं तो मंजिल तक पहुँच जाते हैं हमारा एक-2 विकार चुन-2 कर निकालने के लिए गुरु को नजर बारीक करनी पड़ती है जैसे नजर बारीक करके जूँ निकालते हैं या चिमटी से बारीक चीज

Page 207 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 207

को पकड़ते हैं भगवान निरन्तर मेहनत कर रहे हैं कि अर्जुन का मोह नष्ट हो जाए समर्पित भक्त को विकार रहित करने के लिए मेहनत करनी पड़ती है गुरु को अर्जुन को अलग-2 तरह से बताकर उसको आत्मा की समझ दे रहे हैं गुरु भी कहता है कि मैं भक्त के अन्दर का विकार नष्ट कर दूँ! तुम अपने बच्चे से भी अधीरज हो जाते हो! गुरु के अन्दर बड़ी के अन्दर बड़ी करुणा है कि जो भी मेरी शरण में आया मैं उसे सच्ची समझ देकर तार दूँ! गुरु इतना धीरजवान है कि एक ही बात को हजार तरीके से समझाता है फिर प्यार करता है धीरज रखता है बार-2 कहता है कि ऐसे नहीं ऐसे करो! हमारे एक भी स्वभाव को जिताने के लिए गुरु को परिश्रम करना पड़ता है पर शल हमारा मन भी उतनी बात माने तब! कभी मन पूरी तरह नहीं झुकता अपनी समझ तक ही झुकता है कभी-2 गुरु को भी मन मसोस कर ही रह जाना पड़ता है! गुरु भी चुप लगाकर बैठ जाते हैं तुम समझते हुए भी नहीं बताते हो जो कमी तुम्हारे में रह जाती है तो ये पूर्ण नहीं होने देती! तुम समझते हो कि गुरु क्या चाहता है पर तुम फिर भी नहीं झुकते हो! मन के अन्दर कहीं हठ रह जाता है जब तुम विकारों के अधीन होते हो वो तेरी हार है और तेरी हार गुरु की हार है तुम्हारी जीत का श्रेय अगर गुरु को है तो हार का श्रेय भी उसी को है! उसके लिए कभी Self respect, ego अन्दर की समझ भी आड़े आ जाती है जो मंजिल तक पहुँच कर भी मंजिल से दूर कर देती है! इतना भी हठ क्यों है! भगवान ने स्थूल शरीर के विकार बताये बचपन, जवानी बुढ़ापा! सूक्ष्म शरीर का विकार आवागमन समझाया फिर आत्मा का स्वरूप समझाया कि शस्त्र काट नहीं सकते, अग्नि जला नहीं सकती इसके बावजूद भी अर्जुन को बात समझ नहीं आ रही! विकार जानते हुए भी उसको निवृत करने में समय लगता है! विकार जानते हुए भी पुरुषार्थी नहीं हो पाता जानते हो कि कहीं मेरे अन्दर छुपा हुआ द्वेष है जो मैं जा नहीं पा रहा पर झुक नहीं पाते हो! एक समय जिज्ञासु अवस्था में ये चीजें वैराग्य का कारण बनती हैं कि दिखता है सब स्वार्थ वाले हैं तो गुरु कहता है कि तू भी स्वार्थी होकर भगवान के लिए चल पड़! गुरु ये भी कहता है कि जो तुझे नहीं जानते तू भी उन्हें छोड़ दे! पर एक अवस्था ज्ञानी की भी है जहाँ ये बात नहीं है वहाँ आप सत किए सब सत!

Page 208 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 208

(१ॐ)

2

Date : 6-12-04

जिन कारणों को लेकर वैराग्य लिया होता है वो कारण खत्म हो जाते हैं जहाँ लगता था किसी को खुश नहीं कर सकते तो भी ज्ञानी सभी को खुशी देने में लगा रहता है! जीव से कोई खुश नहीं होता भगवान से सब खुश होते हैं ज्ञानी उस अवस्था में आ जाता है! जहाँ वो प्यार खुशी दिए बिना रह नहीं सकता जिसने उसका अहित किया हो वो उसके लिए भी दुआ करता है! एक समय ऐसा आता है कि उसके घर जाना पड़े तो भी जा सकता है! दुश्मन को राज्य देना पड़े! चण्डाल से भीख मांगनी पड़े! जूते की नोक पर रखकर रोटी खानी पड़े तो भी खाओ! चण्डाल माना जिसके पास गंदगी के सिवाय कुछ नहीं है माना दुनियाँ के ऐसे लोग जिनके पास राग-द्वेष नफरत है उनसे प्यार की भीख मांगनी पड़े ये कितना मुश्किल है पर ऐसी नम्रता चाहिए प्यार की भावना रखना ही प्यार की भीख मांगना है! भले कितने ही द्वेषी हो पर तुम उन्हें अपने प्यार के राज्य में स्थान दे सको! प्यार करने जाए और बदले में तिरस्कार मिलता है! दुश्मन को राज्य देने का अर्थ उसको भी अपने प्रेम में राज देना प्रेम करते जाए तो तिरस्कार मिले तो भी खा सके! जूते की नोक पर रोटी रख कर खाना है जैसे बड़ों के पैर छूयें - उन्होंने आगे अपना पैर हटा लिए फिर से नम्रता करें पीछे ना हटे - आखिर प्यार जीतकर रहे! वाणी लिखी पड़ी है पढ़ रहे हैं पर उन पर जीवन बनाना आसान नहीं है! जब सकामी सामने आ जाता है तो सारा निष्काम डूब जाता है जब निष्कामी होकर उसकी सेवा करनी पड़ती है तो मन झुकता नहीं है! गुरु ने तो बोल दिया किसे नाल राग नहीं किसे नाल द्वेष नहीं आत्म आनन्द मैनूं कोई वी कलेश नहीं पर ऐसे व्यक्ति का दस दिन संग दे दिया जाए जिससे ना बनती हो तो क्या उसके साथ रह पाओगे! मन वहाँ से निकलने के दस रास्ते ढूंढेगा और तब मन ज्ञान के दस आवरण भी ओढ़ लेगा! मन चूहे की भी भाँति छिपने की जगह ढूँढता है! ऐसा जोर दार पहरा चाहिए! एक सकामी जरूर आ जाएगा जो तेरे निष्काम की परीक्षा लेगा! सत्संगियों से निष्काम कठिन नहीं है वहाँ तो कीर्ति के सिक्के मिलते हैं!

Page 209 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 209

निष्काम तो वहाँ है जहाँ अपने वाले हों या विपरीत चलने वाले वाले हो और उन्हें प्यार करना पड़े तब प्यार हो सके तो माने निष्काम है! गुरु पहले तुम्हें इसलिए परहेज कहता है कि जहाँ से अपमान मिले वहाँ अपने को रोक लो ताकि मन ना चले पर वहाँ एक लकीर सदा के लिए नहीं डालनी है वहाँ प्यार करना पड़ेगा अपना द्वेष खत्म करने के लिए! कभी मन कहता है कितना भी प्यार कर लो अगले को पर अगला अन्दर से बात थोड़े भूल जाता है पर अगर तुम्हें ज्ञान सुनकर भी सब कुछ याद है तो अगले को दोष क्यों देते हो! जब तेरा ही मन साफ नहीं तो अगले का मन कैसे साफ होगा क्योंकि अपना ही अक्स सामने पड़ता है! सामने शीशे है जो इधर है वही सामने है! अगर तुम तराजू लेकर निष्काम करने चलोगे तो वो तराजू बार-2 गिरेगी! तराजू क्यों नहीं फेंकते जिसमें सबकी अच्छाईयाँ, बुराईयाँ नजर आती हैं! गुरु कहता है तो कहते हो हमने गुरु मुख से नया जन्म लिया गुरुमुख हैं पर याद तो सारी बातें हैं कि मेरी सास ने ये किया पर अगर तुम नये हो तो सास पुरानी क्यों है! फिर गुरु के मुख से क्या जन्म हुआ वो तो पिछले जन्म की सास है यहाँ अगला-पिछला सभी पड़ा हुआ है भूल जाना चाहिए! दादा ने तो अपनी मौत declare कर दी थी कि पहले वाला मंघन तो मर गया पर तुमने declare नहीं किया तुम्हारी मौत का विचार तुम्हारे अपने लिए भी नहीं है! बैठो गुरु के पास तो बताएं तपस्या, ज्ञान क्या होता है! ज्ञान सुनकर conscious bite करता है कि क्या होना चाहिए था और क्या मुझसे हो रहा है पर तुम तो खुश हो जाते हो! सन्त तो पगला गए राम कृष्ण तो रो-2 कर तकिये भिगो देते थे अन्तर्मुखता से ज्यादा तुम्हारा मन निष्काम में चला गया है क्या ज्ञान से इतने प्रकाशित हो कि अपनी गन्दगी पहचान सको आत्मा की बात तो दूर है! बनाना अपने जीवन को था पर सभी सत्संगियों को बनाने में लगे पड़े हैं! इतना प्रकाश हो जाए कि किसी के कर्म में ध्यान ही ना जाए [अस्पष्ट] कोई सामने-2 गलत कर जाए! सन्त को बुढ़िया ने गालियाँ दीं तो उसके घर फल का टोकरा भिजवाया कि मेहनत की है थक गई होगी शिष्यों ने मना किया तो सन्त ने कहा जो उसके पास था उसने दिया जो मेरे पास है वो मैं दूँ और

Page 210 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 210

(१ॐ)

3

Date : 6-12-04

फिर दे ही तो गई है ना बदले में मैं भी कुछ दूँ द्वेष के बदले द्वेष नहीं दूँगा अच्छा है मुझे ही दी और किसी को देती तो वो सहन ना कर पाता - जो मारण तेनूं मुकियाँ पैर जिन्हां दे चुम! एक-एक विकार निकालने के लिए गुरु को कितनी मेहनत लग रही है! बार-2 गुरु समझा रहा है कि आत्माकार का लक्षण क्या है! ब्रह्मविचार से अनुभूति कैसी होती है! आत्मा का धर्म क्या है समझ लिया मैं आत्मा हूँ पर आत्माकार की स्थिति क्या होती है अर्जुन की तरह हठी ना बनकर विचार से, बार-2 मन को मोड़ो अटको मत विचार से मन को बनाओ - मोड़ो बार-2 अन्दर वाले को Change करो! गुरु को धीरज है वो अन्त तक समझा सकता है पर तुम्हारी उपराम्हता का समय भी तो आना चाहिए! कब तक नहीं समझोगे कभी-2 लगता है मेरे पास ज्ञान, समझ, विचार है पर उसके बावजूद भी मन आसानी से हामियाँ नहीं भरता! पड़ा हुआ स्वभाव फिर-2 निकलता है फिर-2 विचारों से काटो!

मनन मतलब मन को मनाना - बार-2 मन को मनाओ गुरु के वचन से कि वचन तो गुरु का ही सही है उनकी बात सही है और मुझे ही माननी है! बार-2 अपने मन को मोड़ो बार-2 मन को बताओ मेरा हित मेरा भगवान जानता है! जैसे माँ बच्चे को आग से रोकती है तो बच्चा रोता है कि मेरा खिलौना छीन लिया, पर माँ आग छीनती है खिलौना नहीं! कईयों को भ्रम है कि भगवान ने लड़ाई करवाई पर अपना विवेक से भी तो समझो कोई ये ढाल बनाते हैं कि भगवान ने भी लड़ाई करवाई तो हम भी हक हिसाब के लिए लड़ें पर दोनों ही गलत हैं! भगवान ने तो पहले सन्धि करवाने की कोशिश की थी दूसरा धर्म अधर्म इस लड़ाई पर टिका हुआ था भगवान का Personal-motive ही नहीं था लड़ाई करवाने का और अगर भगवान लड़ाई करवा रहे हैं अर्जुन कर भी रहा है तो वो भगवत आज्ञा से कर रहा है वो निरिच्छा है पर सोचो क्या तुम निरिच्छा हो अर्जुन की तरह क्या तुम्हारे गुरु ने तुम्हें आज्ञा दी लड़ने की? ऐसी बातों से अपने को भरमाओ नहीं, भगवान क्या कहना चाह रहे हैं!

Page 211 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 211

ये Attitude भी गुरु समझाता है भले आत्मा अवध्य है तो भी चोर डाकू को माफी नहीं मिलती आत्मा नहीं मरती तो इसका ये भी मतलब नहीं कि किसी को चाकू मार दो भगवान ने युद्ध करवाया तो अर्जुन को दोष इसलिए नहीं है कि जो अधर्म की राह पर हैं उनकी जीत से अधर्म का राज्य हो जायेगा! हमारे सामने तो आज फिर Police Protection और Judge है court है फैसला हो जाता है उस समय तो कुछ नहीं था वह तो खुद ही राजा थे उनका फैसला कौन करता! किसी को कष्ट देकर अपना स्वार्थ आगे रख कर नहीं कह सकते कि आत्मा नहीं मरती है! ये सारी बातें भगवान अर्जुन के मन को बनाने के लिए कह रहे हैं! अर्जुन का शोक केवल कर्म का नहीं मोह का भी है! भगवान उसका मोह कटवाने के लिए समझा रहे हैं कि तू शरीरों से प्यार ना कर! आत्मा की अमरता को समझ! अर्जुन और कृष्ण की मैं में भेद है! भगवान की बात को समझो! तुम भी जब मोह से रोते हो तो तुम्हें भी गुरु समझाता है कि आत्मा अजर-अमर है शरीरों के मोह में क्यों रोते हो! शरीर को मरना है तो भी इसका ये मतलब नहीं कि शरीर को दवा ना दो, खाना ना दो, किसी बुजुर्ग की सेवा नहीं करो तो वो क्रूरता कहलाएगी, तुम्हारा सेवा से भागना कहलाएगा भले हम जानते हैं कि कोई किसी को Satisfy नहीं कर सकता पर तो भी अपना कर्म तो ठीक रखेंगे अपने कर्म से भागेंगे तो नहीं अपना आचरण तो ठीक रखेंगे! जो बात दूसरे से लागू कर रहे हैं वो अपने से ही लागू करें! ऐसा ना हो जाए जैसा कि पण्डित जी - किसी का जवान बेटा मरने पर आत्मा का उपदेश कह आए पर अपनी गाय मरी तो रोये! भले आत्मा अमर है पर देह धारण की है तो भी ज्ञानी इसका ध्यान रखता है! भावों के अधीन ना होकर स्थिरता में रहो! तुम्हारे अन्दर भाव ख्याल ठहर जाएगा तो खाना ही छोड़ देते हैं पर ये तुम अन्दर बैठे भगवान को कष्ट देते हैं ये कर्म ठीक नहीं है! ज्ञानी माना - हर तरफ से होशियार भले किसी मृत प्राणी के लिए शोक नहीं है फिर भी सेवा प्यार से पीछे नहीं है! जोरी कष्ट देकर भी नहीं बैठा भले जानता है कि मेरा किसी से प्रयोजन नहीं है फिर भी प्यार तो करता है! फँसता नहीं है! सावधान है शुष्कता में नहीं ना कोई मेरा, ना मैं किसी का तो भी कर्म में खोट नहीं

Page 212 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 212

(१ॐ)

4

Date : 6-12-04

है फिर भी वो सभी को प्यार करके तो बैठा है हर सखी जानती है श्याम तो मेरा है! ज्ञान के बाद तुम्हारा आचरण ही सब कुछ है! ज्ञान की पहचान तुम्हारे साफ दिल होने का एहसास भी तो हो अगले को! अगर तुम कहते हो कि कोई हलचल नहीं है तो प्यार भी तो करो जहाँ तक हो सके ज्ञानी अपने को मोड़ कर चलता है ज्ञानी इतना मुड़ता आता है कि मोड़ने वाले थक जाते हैं पर ज्ञानी नहीं थकता! जैसे पार्वती ने ब्रह्मज्ञानी को सजा दी तो पार्वती थक गई पर वो नहीं थका तो शिवजी हँस पड़े बोले कि ये ब्रह्मज्ञानी है थकेगा नहीं! ज्ञानी ढीली करके सभी को थका देता है अपने मुड़ने के स्वभाव से फंसता नहीं है! ज्ञानी के अन्दर कोई लकीर नहीं है तुम कहो ऐसा तो किसी को तंग कर रहे हो सेवा की जरूरत है और तुम अपने को बाहर से अकर्ता कहकर छुड़ा लेते हो! अगर तुमने देह धारण की है तो इसका कुछ कर्तव्य भी तो बनता है जो तुम कहते हो हम नहीं करेंगे ये तो कर्म ना करने का हठ है! विभाग करके आत्मा और देह का स्वभाव अलग समझ कर फिर उसको वर्तना कैसा है ये ज्ञानी अच्छी तरह समझता है! भले विभाग किया है तो भी दोनों भावों को समझ कर आचरण क्या हो ये समझ होनी चाहिए! यहाँ आकर सुन लेते हो कि देह मिथ्या है तो उसे कष्ट देते हो!

पाँच तत्वों के अंश को तुम इतनी तकलीफ देते हो आत्मा की आड़ में रस पूरे करते हो! आत्मा की अमरता देह की नश्वरता जानते हुए भी ज्ञानी अपने आचरण को खराब नहीं करता! "जाहिर थींदन जात रहत मा सहल चवें जैसे लड़के का जूता लड़की की साड़ी manners की पहचान मानी जाती है लड़की के चाय लाने के ढंग से उसका सलीका जानते हो ऐसे एक-एक कर्म तुम्हारे स्वभाव का परिचय देता है! एक लड़की शादी करके आई उसको कुछ नहीं आता था क्योंकि माँ-बाप लाड में रखते हैं ससुराल में आई तो सबने देखा अपने श्रृंगार में लगी रहती है सास ने उससे रसोई में खीर बनवाई लड़की होशियार थी उसने कहा हरेक के घर काम का अपना-2 तरीका होता है सास ने परख

Page 213 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 213

लिया इसको कुछ नहीं आता अनुभवी व्यक्ति होशियार से भी मार नहीं खा सकता उसको तरीका बताया ऐसे-2 बनाते हैं! फिर बोला बाद में dry fruit डालते हैं वो पिसा हुआ रखा है जब खीर बनी उसने पिसा हुआ धनियां डाल दिया जिसमें नमक था खीर खराब हो गई! इसलिए होशियार नहीं अनुभवी बनो! तुम्हें भी सब टोक देंगे परख लेंगे! अज्ञानी को 2000 watts के बल्ब लगे हैं परखने के लिए बच्चे, आदमी सब टोकेंगे! जो सत्संग नहीं भी आते उन्हें सत्संगियों के लक्षण पता हैं कि सत्संगी की जीवन क्या होनी चाहिए ऊँची आवाज या पक्षपात करोगे तो उसी वक्त घर के टोक देंगे कि क्या यही सत्संग सुनते हो! भले लाख लोग तुम्हारी आरती उतारें पर गुरु तब तक dissatified है जब तक तुम्हारी रहणी Perfect नहीं है तुम्हारे भीतर अपने विवेक की भी कसौटी तो है उस पर खरे उतरो आत्मा का स्वरूप समझो और उस पर अपनी रहणी बनाओ! व्यवहार में भले व्यवहार के अनुसार वरतें पर अन्दर से मन खाली होना चाहिए! खाली है तो खुश है!

भजन:- ज्ञान मिल गया है अब तो मुस्कुराइये

प्रेमियों को साथ लेके गीत गाइये

ओ३म्.

Page 214 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 214

(१ॐ)

1

Date : 7-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - इकतीसवां श्लोक

श्लोक:-31:-

तथा अपने धर्म को देखकर भी तू भय करने योग्य नहीं है यानि तुझे भय नहीं करना चाहिए क्यों कि क्षत्रिय के लिए धर्म युक्त युद्ध से बढ़कर दूसरा कोई कल्याणकारी कर्तव्य नहीं है!

वाणी:-

पहले भगवान ने आत्मा के लक्षण बताए हैं इस श्लोक में क्षत्रिय धर्म की बात करते हैं आत्मा अकर्ता है, आत्मा का कोई धर्म नहीं है! किसी से सम्बन्ध भी नहीं है, कर्तव्य भी नहीं है! यहाँ क्षत्रिय धर्म की बात कही क्यों कि अर्जुन को आत्मा पक्की नहीं है! उसका देह अध्यास खत्म नहीं हुआ दूसरा कितना भी देह अध्यास खत्म हो गया हो आत्मा में स्थिति हो जाए पर ज्ञानी को भीतर की सात्विक बुद्धि के कारण कर्तव्य अकर्तव्य का बोध होता है! तभी भगवान कह रहे हैं कि धर्म युद्ध से बढ़कर कोई भी कल्याण कारक कर्तव्य नहीं है! वर्ण आश्रम में पूरा होना हर इन्सान का धर्म हो जाता है! ब्राह्मण कैसी भी हालत में सत्य से अपने निश्चय निष्ठा से विचलित ना हो भले कितने प्रलोभन आ जाएं पर वो अपने धर्म में पक्का रहे! क्षत्रिय के लिए कल्याण कारक है धर्म युद्ध वैश्य सच्चाई से व्यापार के कर्म में और शूद्र अपने कर्म को अगर पूरी ईमानदारी से करें तो ये उसके कल्याण का मार्ग है! तुम्हारे शरीर के अन्दर भी चारों धर्म हैं ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र! ब्राह्मण मस्तक, वैश्य पेट, हाथ क्षत्रिय, पैर शूद्र हैं!

ब्राह्मण में तो पहचान करें कि उसका विवेक बुद्धि का झुकाव सच्चाई की तरफ है, वैश्य जो शरीर को उचित है वो भोजन दे, हाथ अपनी defence में भले कुछ करे पर अपने लोभ के लिए किसी का अहित ना हो शूद्र यानि पैर यानि ये पद सारा भार सम्भाले हैं पर इन्हें पद का मद नहीं आता ये चलकर भगवान के दर तक पहुँचे! आज अगर अपने को आत्मा कहकर अपने कर्म में ध्यान नहीं देते हो तो भी भगवान की नजरों में दोषी हो! ज्ञानी भले आत्मा का ज्ञान पक्का करके भले दूसरे कर्मों से छूटा है पर वो आत्मा के ज्ञान के धर्म में तो पक्का है! एक आदमी नौकरी छोड़कर दूसरों के घर जाकर

Page 215 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 215

ज्ञान सुनाये फिर खाना मांगे तो पता चलने पर दादा ने गुस्सा किया कि ब्रह्मज्ञानी की नकल नहीं करो!

घर में दो बहुएं होती हैं उनमें से एक गर्भवती होती है तो उसके काम धीरे-2 सास छुड़ाती जाती है एक दिन उसका सारा काम छूट जाता है, वो और उसका बेटा ही रह जाता है! ब्रह्मज्ञानी निष्कामी हो जाता है चाह कर भी अपना कार्य नहीं कर सकता! ब्रह्मज्ञानी आत्मा में इतना पक्का हो जाता है कि प्रकृति उसके सारे कार्य छुड़ाती जाती है और उसका व्यवहार सिमटता जाता है! उसके पास भगवान का इतना कार्य आ जाता है कि वो चाह कर भी अपने लिए कुछ नहीं कर सकता क्योंकि संगत बैठी है ज्ञानी प्रकृति का इतना Useful handle हो जाता है कि प्रकृति परमात्मा उसे अपने लिए खाली कर देती है ऐसे समय में कहा जाता है समर्थ को नाही दोष यानि वो कर भी सकता है छोड़ भी सकता है उस पर दोष नहीं है समर्थ इस लिए भी कहा जाता है कि उसने अपनी इच्छा से ग्रहण और त्याग नहीं किया माया का! ऐसा भी नहीं कि द्वेष वश या स्वार्थों की पूर्ति के लिए त्याग किया हो! दुनियाँ के संत साधुओं को समर्थ नहीं कहा जाता समर्थ यानि जो समता के रथ पर सवार है वो केवल ब्रह्मज्ञानी है! जिसमें ना स्वार्थ, ना इच्छा माया से डरा भी नहीं भले उसे सौ स्त्रियों के बीच में बिठा दो उसे वासना का डर नहीं है ना किसी से दुःखी होकर या वियोग होने पर छोड़ा! दुनियाँ में वैराग्य के पीछे कारण होते हैं! तुम गृहस्थी बनकर भी सत्संग आए हो तो कोई ना कोई दुःख तुम्हें यहाँ लाया वैराग्य उसका 16 आना माना जाता है जिसकी परिस्थितियाँ भी कठिन नहीं हैं! ज्ञानी को ज्ञान सहित वैराग्य है! ऐसा ब्रह्मज्ञानी पारस खालसा होता है यानि खालिस वो संसार से उपराम्ह होकर बैठा है! तुम्हें भी गुरु के Under रहकर अपने को माया रहित बनाना है क्यों कि अन्दर बहुत संसार चलता है! एक ज्ञानी भी छूटा बैठा है अवारा भी छूटे बैठे हैं! पर उनके छूटने के पीछे आसुरी संपदा है वो किसी को धमकी भी दे देता है पर ब्रह्मज्ञानी की निर्भयता ईश्वर के बल पर है! अपने सत्य के बल पर! निर्भय होकर भी दैवी संपदा से युक्त है उसके नजदीक से निकलने पर कोई उससे डरता नहीं है! एक गुंडा बदमाश भी निर्भय है पर उनके छूटने में आसुरी सम्पदा है! ब्रह्मज्ञानी सात्विकता पर निर्भय होकर प्रभु

Page 216 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 216

(१ॐ)

2

Date : 7-12-04

के विश्वास और बल पर अपना आत्मिक बल प्रगट करता है उसकी निर्भयता दूसरों के भय का कारण नहीं है जहाँ भी तुम बैठे हैं वहाँ तुम्हें मर्यादा करते हुए मर्यादा से ऊपर उठना है! ज्ञान सेवा और कर्म सेवा है सत्संग आते हो तो कर्म सेवा तो कर ही रहे होते हो तो गुरु ज्ञान सेवा में लगाता है पर ज्ञान सेवा को आधार बनाकर कर्म सेवा से भागने वाला भी दोषी है! ये ज्ञान ऐसा नहीं है कि ज्ञान की आड़ में रिश्तेदारियाँ निभ रही हैं! घूमने के रस, खाने के रस, कीर्ति का रस पूरा हो रहा है ये सब भोग हैं! एक सत्संगी दूसरे सत्संगी के साथ अगर घूमे और 8-8 घण्टे इकट्ठे बैठे तो दोषी है! सत्संग भी आते हो तो रास्ते में भी तुम्हारा कोई प्रयोजन नहीं बाजार जाने से भी! घर के लोग भूखे बैठे हैं तुम ज्ञान की आड़ में घूमते रहते हो! अपने रस पूरे करते हो! घर वाले कुछ कहे तो कहते हो मुझे वैराग्य है पर सत्संगियों के लिए बोलते हो ये खरीदना है घर वालों को बोलते हो Independent रहो तो यहाँ किसी को अपने आधार पर क्यों पालते हो! जिज्ञासु अन्न भी अपना ही खाए ना जाने दूसरे का अन्न कैसा है! सारा दिन घूमना फिरना भटकना ज्ञान नहीं है! अपने आप ही किसी के पास भागते हो कि फलाने की माँ मर गई है मैं जा रही हूँ गुरु से भी नहीं पूछते पर क्या तुम मसानी हो जो मुर्दा जलाओगे! कोई खाना ना खाकर आए या ना आए तो तुम उसे रास्ते में खाना क्यों खिलाते हो वो नहीं लाई तो उसे सजा भुगतने दो पर ज्ञान की आड़ में तुम कभी-2 कर्म से भागते हो और कभी-2 अपने रस पूरे करते हो! पहले ज्ञानी भी कर्म सेवा में तत्पर रहता है फिर धीरे-2 भगवान कर्म सेवा छुड़ाकर उसे ज्ञान सेवा बख्शता जाता है! फिर भी अगर कर्म सेवा सामने आ जाती है तो वो उसे भी ऐसे ही प्यार से निभाता जाता है जैसे ज्ञान सेवा निभाता है! पर तुम्हारे सामने यदि कार्य आ जाए तो तुम्हें विक्षेपता आ जाती है! जहाँ शरीर रहता है दो फुलका खाता है वहाँ तो सेवा करके चलो! सत्संगियों से प्यार करते हो और जिन घर के लोगों ने प्यार किया बढ़ाया वहाँ तुम केवल काम उतारते हो! उनको देखकर मुँह

Page 217 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 217

बनाते हो तो तुम्हारे मन में भेद हैं अगर तुम घर की माँ या बाप या बच्चे हो तो तुम्हें पता हो कि मेरा क्या कर्तव्य होना चाहिए ये ना बोलो कि मैं तो आत्मा हूँ भले ये निश्चय हो गुरु को भी खुशी है पर अपना कर्तव्य भी तो पता होना चाहिए जहाँ बैठे हो वहाँ तुम्हें पता हो मेरा धर्म या अधर्म क्या है अन्दर चाहे अकर्ता भाव में रहो पर कर्म सेवा भी तो पूरी हो! अगर छोटे बच्चे घर में हैं तो उन्हें समझ संवार तो देनी पड़ेगी! भले सारा दिन क्रोध नहीं करो! या तो जाल फैलाया ना होता ब्रह्मज्ञानी की तरह Strong-Will-Power रखी होती पर अब उसकी नकल ना करो।

अपने बच्चों के गलत कर्म को ढको मत घर की बहू हो तो पता हो बड़ो की सेवा, सम्भाल उनको पूछना उनका दो शब्द सहार कर नम्रता करना मेरा धर्म है! दो भाई हो तो पता हो कि मुझे जलन ना हो माँ- बाप की सेवा के लिए भी एक भाई पर burdon ना हो उसमें पता हो कि मेरा Share करने का धर्म है! तन- धन से कैसे सेवा करनी है पता होना चाहिए! ज्ञान के बाद छुड़वाना होना ज्ञान है क्या? अगर ऐसे खोट आ जाते हैं तो भी तुम अपने को ज्ञान से भ्रष्ट मानो! प्रज्ञा का हनन ना हो जाए इस कारण ज्ञानी भी सावधानी से बरतता है उसे समझ है कि क्या करना क्या ना करना उचित है ज्ञान तुम्हें Unconcerned होने को कहता है पर तुम शुष्क हो जाते हो! गीता भगवान भी Unconcerned थे पर सभी पर प्यार का ऐसा हाथ फेरते थे दो दो मिनट कि सारा घर उनका दीवाना था! गीता भगवान तो सास की भी सेवा करते थे जब उनकी सास खाना खाती थी तो पंखा झलते थे पंलग पर बिठाए-2 ही उनके हाथ धुला देते थे फिर पोचा लगाते थे तो क्या वो मर्यादा से गिर गए! उन्होंने घर का बटवारा नहीं किया पर घर को जोड़ा जो भी सामान आता था वो सास देती थी जितना, उतना प्यार से वो प्रसाद लेकर आ जाते थे ये निरिच्छापना है! कर्म के समय Unconcerned होना ज्ञान नहीं है! ज्ञानी सेवा से नहीं भागे और कर्तव्य कर्म भी निभाते रहे हैं! गीता भगवान ने कर्तव्य कर्म सब निभाया उन्होंने कभी घर में हक नहीं रखा पूरे घर की सेवा करते थे कभी ये नहीं बोला कि मैं क्यों करूं! सबको घूमने भेज देते थे खुद सेवा में रहते थे उनकी सास सत्संग के समय कार्य सामने रख देती थी कि अभी पापड़ बनाने हैं तो वो सभी सत्संगियों

Page 218 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 218

(१ॐ)

3

Date : 7-12-04

को लेकर पहले भजन गाकर पापड़ बनाते थे फिर सत्संग चले जाते थे अब सास क्या बोलती! सत्संग के समय ही सास के चार चोले तैयार कर देते थे जब वो कह देती थी सास ने दस रुपये महीना देने बन्द कर दिए तो भी उन्होंने द्वेष नहीं पाला सेवा से भी इन्कार नहीं किया ना पति को भड़काया ये दिखाया कि किसी नाल राग नहीं किसे नाल द्वेष नहीं! भगवान ने अर्जुन को बोला अगर तू युद्ध से भागा तो दोषी है! जब बात सामने आ जाए तो धर्म के अनुसार बरतना कल्याणकारक साधन है! ज्ञान सुनकर तुम जड़ बुद्धि हो जाते हो पर आचरण में फर्क नहीं आता! ज्ञानी ऐसा नहीं करता कि ज्ञान की आड़ में अपने मन की बातें पूरी करता रहे कहाँ छूटना है कहाँ निकलना है ये ज्ञानी की पहचान है! ऐसा भी नहीं कि किसी को करंट लगा हो और वो कहे देह तो विनाशी है मुझे मोह नहीं और ऐसा भी नहीं करता कि परमात्मा का विश्वास हुक्म छोड़कर अपने को कर्ता मानकर प्रयास करे प्रारब्ध पर विश्वास भी हो कोई मिटता जाता है तो गुरु उपराम करता जाता है! तुम अपने आप छूटना चाहते हो तो ये दोष है! मेरा मर्यादित कर्म है ये देखो! बोलना शुरु कर देते हैं! गुरु की नकल करके कभी बड़ो को नाम लेकर नहीं पुकारो बड़ो से मर्यादा से बोलो! एक तरफ गुरु सारी माया काटने को कहता है कि सर्व में पेखे भगवान तो तुमने किसी से भी ऊँची आवाज में बात क्यों की? इस दायरे में भी तुमने किसी के लिए ये इमेज क्यों रखी कि ये तो पागल है ज्ञान नहीं समझता पर तुम जिज्ञासु हो तुम्हारा धर्म क्या है? क्या व्यवहार में आँख खोलकर चलने की जरुरत नहीं है? गुरु ने बोला कर्तव्य जलती आग है पर इस भाव से बोला कि कर्तव्य को कर्ता भाव से ना करो वरना जलोगे सभी ने कर्तव्य से ही भागना शुरु कर दिया! अगर तुम अपने गलत कर्म को चार ज्ञान की बातों से भी ढक दोगे तो भी भगवान की अदालत से छूट पाओगे? क्या तुम्हारा अन्दर वाला परमात्मा सही गलत की समझ नहीं दे रहा - तेरा मन दर्पण कहलाए किसी ने अपने ससुर की सेवा नहीं की ज्ञान में भागती रही पर जब अपने बच्चे की शादी हुई तो बताया कि जो मैंने सेवा ससुर की नहीं की वो

Page 219 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 219

मेरी नहीं हुई! आज कर्तव्य से भागना सरल है पर कल यही अन्त समय नासूर बन कर खाएगा! इसलिए कभी कर्तव्य से भागने की कोशिश ना करना जेल से भागने पर दोहरी सजा मिलती है पर वहीं रहकर हो सकता है सजा माफ हो जाए! कर्म से भागने वाला ईश्वर की दृष्टि में दोहरा दोषी है! यहाँ बैठने के लायक नहीं हो! दुनियाँ में दुनियाँ की तरह हो तो गुरु को कलंकित क्यों करते हो?

अपने कर्तव्य कर्म को अच्छी तरह से निभाओ तो हो सकता है परमात्मा अपना कार्य ही सौंप दे! कोई मूरख हो तो मन याद करता है कि इन्होंने मेरे साथ ऐसा किया था ससुर, जेठ भूखा हो तो उन्हें खाना नहीं खिलाते हो पर वही अगर अपना बाप हो और भाभी खाना ना देती हो तो कैसा लगता है! अगर तुम ताने तुनके मारते हो तो गुरु को कलंकित करते हो! कुछ दे नहीं सकते गुरु को तो कलंक तो ना दो! अगर तुम सेवा से बंधोगे नहीं तो भगवान बांधेगा नहीं और अगर भगवान ने सेवा लेनी हो तो लेगा! आज अगर अपने जीवन में तुम ही सही नहीं तो किसी को क्या सही राह दिखाओगे क्योंकि अगर जड़ में कीड़ा हो तो हर फल में कीड़ा है! जीवन में आदर्श हो निखार हो! सत्संग में आने के बाद भी नम्रता नहीं आती है! इन्सान के अन्दर कितनी नीचता है! बुजुर्ग बैठे हैं खुद ही खा पी रहे हैं! घर में बड़े हो तो उनसे छिपाकर मीठा खा लेते हो पर थोड़ा सा बड़ो को खिला दो तो क्या फर्क पड़ जाएगा! अगर बड़ों को बिना खिलाए खाया तो जहर बन जाएगा! बेटे को खिलाए बगैर तुम से नहीं खाया जाएगा पर बड़ो से छिपाकर लिफाफा ले जाते हो तुम्हारे ही माँ बाप हैं कितना पाला पोसा- उनके साथ कितनी बेरुखी वर्तते हो! उन माँ बाप से छिपाते हो जिनसे तुम्हारे शरीर का एक अंग भी नहीं छिपा था! जो लाए हो उन्हें एक दिन ओढ़ा दो पर तुम कहते हो सास बूढ़ी है उसके शरीर में Jerms है पर अगर अपने शरीर में कैंसर हो गया कीड़े पड़ गए तो क्या होगा! सौ ब्रह्मनिष्ठ गुरुओं के आशीर्वाद से बढ़कर माँ- बाप का आशीर्वाद होता है ये नीति शास्त्र कहता है! क्या तुमने बड़ो का आशीर्वाद लिया? क्या हमारा धर्म, क्या कर्तव्य है पता होना चाहिए! हमारे अन्दर वाला क्यों Pure hearted नहीं है गुरु के साथ जाना हो तो सब कहते हैं हमें छुट्टी है पर

Page 220 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 220

(१ॐ)

4

Date : 7-12-04

अगर घर में एक बड़े की सेवा करनी हो तो समय नहीं है तुम्हारे पास! अपने को खुद जाँचो कि क्या करते हो, कहाँ खड़े हो, कहाँ से ज्ञान समझा है! बच्चा रात को आवाज देगा तो नौकरी से थकी आए माँ उठकर भी दूध गर्म कर देगी पर अगर वही सास आवाज लगा दे तो सौ गालियाँ देकर एक गिलास पानी दोगी कि सो जाओ सुबह दिखा देंगे हो सकेगा तो आध गोली नींद की दे दोगी कोई मर्यादा करके आए तो गुरु उसे मर्यादा से ऊपर भी कर दे पर अभी सब मर्यादा से ही गिरे हुए हैं! सत्संग करना आसान है गुरु बनना सीख जाते हो किसी को डांट दिया! शम्सतबरेज को दुःख लगा कि सच्चा शिष्य नहीं मिला तो आकाशवाणी हुई पहले सच्चा शिष्य तू खुद तो बन ऐसा ना हो कि दूसरों को हाथ देने जाओ और अपना बेड़ा ही डूब जाए! अगर तुम कर्तव्य अकर्तव्य का बोध नहीं कर पाते हो तो तुम विवेकशील नहीं हो! जिज्ञासु की हालत में भी धर्म युद्ध आता है सामने जब गुरु बन्धन कटवाता है उस समय भी जिज्ञासु का धर्म है कि वो डरे नहीं अपने भगवान के लिए भले होशियार होकर बड़े! सत्संग का भी रास्ता लेने के लिए होशियार बनना पड़ता है! कभी सुनकर भी अनसुना करना पड़ता है! उस समय भी पीठ दिखा कर भागो नहीं कि नहीं करेंगे! उस वक्त मिटकर सेवा करो ज्ञान में Balance करके चलो कहाँ छूटना है कहाँ निकलना है, कहाँ बैठना कहाँ नहीं ये सब परख हो नहीं तो गिरावट हो जाएगी! इस बात को समझो गुरु कैसा जीवन बनाना चाहता है ज्ञानी पूर्ण है! कृष्ण के सारे कर्म पूर्ण थे रथ चलाया ऐसी बांसुरी बजाई जो आज तक किसी ने नहीं बजाई रथ चलाया अर्जुन का तो उसे कहीं चोट नहीं आई ज्ञान सुनाया शास्त्र बन गया पत्तलें उठाई विदुर घर साग खाया पूर्ण का हर काम पूर्ण है! किसी भी Field में अधूरापन नहीं होना चाहिए! चारों ओर से अपने को बनाओ!

भजन:- तेरी कर्म कहानी तेरी आत्मा ही जाने परमात्मा ही जाने

ओउम्.

Page 221 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 221

Page 222 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 222

(१ॐ)

1

Date : 8-12-04

भगवत गीता - दूसरा अध्याय - बत्तीसवां श्लोक

श्लोक:-32:-

हे पार्थ! अपने-आप प्राप्त हुए और खुले हुए स्वर्ग के द्वार रूप इस प्रकार के युद्ध को भाग्यवान क्षत्रिय लोग ही पाते हैं!

वाणी!-

Intention clear है कि भगवान का युद्ध के लिए प्रेरित करना क्या है! भगवान ये नहीं कह रहे कि कोई तेरा हक मार रहा है रीत है पर इतनी सी बात कह रहे हैं कि तेरे सामने अपने आप लड़ाई आई है! एक होता है अग्रसर होकर कार्य करना! एक defence में करना! Phone recieve करके Bill नहीं देंगे Dial करेंगे तो बिल देंगे! Aggressive कार्य के लिए इच्छा प्रेरित करती है! यह कर्म करो! जैसे कोई देश इच्छा से Attack करता है जीतने के लिए! अग्रसर होकर करने वाला इच्छा वाला भी है और कर्ता भाव भी है! पर एक व्यक्ति defence में करता है जैसे हमारे देश पर कोई attack करे तो हम रक्षा के लिए युद्ध करते हैं तो दोष नहीं है! अगर हम गुरु को कहते हैं कि हमारी भूल हमें बताओ निर्दोष बनाओ तो गुरु भूल देखे तो उसे दोष नहीं है! पर माँ स्वार्थ के लिए बच्चे की भूल देखती है तो दोषी है! अर्जुन की भी Intention नहीं थी तो भगवान ने बोला कि तू अब क्या करेगा युद्ध तो अपने आप आया है! जो defence में नहीं लड़ता वो भी दोषी है जहाँ react करना है वहाँ react ना करना भी दोष है तुम किसी की गलत बात में क्यों साथ देते हो ऐसी जगह सन्तों ने कहा कि अन्याय सहना पाप है जब उन्हें वन भी भेजा, छुपकर भी वार किया और सब शर्तें पूरी करके भी हक नहीं दिया तो अब युद्ध करना पड़ेगा! यह अन्याय की स्थिति है अत्याचार बढ़ता जा रहा है! भगवान कहते हैं इस अत्याचार को सहन करेगा तो पापी है! ये भी पता हो कि कहाँ react करना है कहाँ नहीं! यह तो नहीं कि मन aggressive होकर कर्म कर रहा है पीछे द्वेष छिपा पड़ा है! गृहस्थ में झंझट बहुत है! जब लड़की का पति मर जाए तो उसे ससुराल वाले हिस्सा नहीं देते तो गुरु वहाँ हक लेने के लिए तेज भी करता है पर जहाँ देखता है

Page 223 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 223

तेरा गुजारा हो सकता है वहाँ कहता है छोड़ो कितना खाओगे तेरा हिस्सा होगा तो मिल जाएगा! तुम भी कहते हो ये लड़ाई अपने आप सामने आई है! पर अपने आप से युद्ध कभी नहीं आता तेरी इच्छा वश भी आता है! जीने में कोई हलचल नहीं तो ज्ञानी ये भी कहेगा कि हरिजन तो हारा भला! ज्ञानी व्यर्थ में शान्ति भंग नहीं करता वो avoid करने वाली लड़ाई को avoid करने में बेहतरी समझता है! घर में गुरु अगर चुप रहने को कहता है तो जहाँ जरुरत है वहाँ प्यार से बात करके बात को सुलझा भी लो गुरु ने केवल गुस्से से बात करने को मना किया है! किसी ने रामतीर्थ को बोला कि ज्ञानी को चुटकी काटो तो पता नहीं चलेगा तो बोला वो चांटे मारेगा पर हाँ ये बात जरुर है कि खुद पहले चांटा नहीं मारेगा!

"ना शिकायत है किसी से ना करता खुद शरारत है" ज्ञानी का ऐसा स्वभाव नहीं है पर अगर शरारत करोगे तो उसे अक्ल है वो तुम्हें ठीक करना जानता है! प्यार भी देता है लाड़ भी करता है ज्यादा बिगड़ोगे तो डण्डा भी उठाएगा! कभी सुनते हो ज्ञानी पर इच्छा से चलता है! ज्ञानी भले पर इच्छा से चलता है पर वो उचित पात्र भी तो देखेगा पागल के हाथ जीवन नहीं देगा किसी ऐरे गैरे के साथ थोड़ी चल पड़ेगा! पात्र भी देखेगा जो उसको चला सके! कहीं भी घसीटते थोड़े ही रहोगे ये मत सोचो कि मन्दिर की घण्टी कभी भी बजा दो! भले गुरु कहता है मेरा दर तो खुला है तो इसका मतलब ये नहीं कि रात के 12 बजे भी आ जाओ! हाँ यदि तुम्हारे पास हालत है तो वो किसी भी समय बात करने के लिए बैठा है! तुम ज्ञानी को बोलने के लिए मजबूर करोगे तो वो बोलेगा! ज्ञानी तुम्हें अपने से अयोग्य फायदा नहीं लेने देगा गुरु से योग्य वा उचित फायदा लो! गुरु का आशीर्वाद भी सामने आकर लो फोन पर नहीं! कहीं जरुरत नहीं होती वहाँ भी तुम गुरु को शादियों में घसीटते हो! ये गुरु की इज्जत नहीं करवा रहे बल्कि उसकी कीमत कम करवा रहे हो! कभी ज्ञानी कहीं नहीं जाए तो मन कहता है ज्ञानी को भी हठ है पर तुम इसको हठ कहते हो तो फिर समर्थ को नाहीं दोष! अज्ञानी की list में खड़ा कर देते हो! कृष्ण ने ठान लिया कंस को मारना है जब तक दुनियाँ से उठा नहीं लिया चैन

Page 224 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 224

(१ॐ)

2

Date : 8-12-04

नहीं लिया ज्ञानी समय की बर्बादी नहीं करता वो कठपुतली नहीं है कि तुम उसे जैसे नचाओ वो वैसे नाचे वो defence में कार्य करता है! ज्ञानी कर्ता होकर किसी के पास नहीं जाता पर किसी का संकल्प होता है तो वो चला भी जाता है! गुरु जी से किसी ने पूछा कि ज्ञानी भी तो aggressive होकर सत्संग आता है पर गुरु जी ने बोला कि रात से तुमने संकल्प उठाया कि हमें सत्संग जाना है तो हमारे अन्दर भी संकल्प उठा तो सुबह उठकर तैयार होकर तुम्हारे संकल्प से आते हैं बोलते हैं! गुरु का हर काम तुम्हारे संकल्प से है! वो तुम्हें गाली भी तुम्हारे संकल्प से देता है! तुम्ही सोचते हो बड़े दिन हो गये डांट नहीं पड़ी तुम्ही संकल्प करते हो कि तुम्हें कसम फकीरों की मेरा कण्ठ दबा देना! दादा जी बोलते थे गाली भी देता हूँ कुछ लेता तो नहीं हूँ! ज्ञानी का कोई भी कर्म कर्ता भाव से नहीं पर तुम्हारे संकल्प से है! ज्ञानी बाजार भी तुम्हारे संकल्प से जाता है तुम सोच रहे होते हो कि बाजार जाकर गुरु की पसन्द से चीज लूं तो गुरु भी बाजार में मिल जाता है! ज्ञानी ने इच्छा से नहीं खाया उसने तो सोचा आज भगवान ने प्रसाद की थाली भेजी है खाता हूँ तो वो दोषी नहीं है! पर तुम तो आलू भी इच्छा से खाते हो या कोई भी चीज खास बनाते हो खाने के लिए! ज्ञानी के पास है तो वो अच्छे से पहन कर चलता है सफेद कपड़े क्यों पहन कर चले जब नहीं था तो भले एक संकल्प भी नहीं होता था! लोगो के घर Crockery भी आने वालो की degree के हिसाब से है! जैसी पदवी वाले लोग वैसी Crockery होती है पर ज्ञानी खुद भी उसी में खाता है तुम्हें भी उसी में खिलाता है! तुम्हारे तो मरने पर पहनने वाले और शादी पर पहनने वाले कपड़े अलग हैं! ज्ञानी के पास नहीं है तो आस भी नहीं करता पर ईश्वर का दिया है तो मौज करता है पर तुम कृपणा और कंजूस हो तो दोष है! ज्ञानी झगड़ा नहीं करता पर कहीं जरुरत पड़े तो दो शब्द भी कह देता है! अपनी माया काटने में ज्ञानी दोषी नहीं है! जहाँ ज्ञानी के सत्य की राह में कोई बाधक बनता है तो वहाँ ज्ञानी लापरवाह होकर निकल जाता है! घर वाले मजबूर करते हैं तभी हमें छुप

Page 225 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 225

छुपाव करना पड़ता है तो घर वाले दोषी हैं हम नहीं! इसमें हमारा कर्म नहीं बनता! जब सारे अपनी खुशी के लिए जी रहे हैं तो क्या हम दो घण्टे अपनी खुशी के लिए नहीं निकल सकते? हमें सच्चाई से राह मिल जाए तो हम उस पर चलने के लिए तैयार हैं! अगर रुकमणी के घर वाले सीधे- सीधे मान जाते तो भगवान को चुरा कर ना लाना पड़ता! भगवान क्या भक्त को बीच रास्ते में छोड़ दे? भगवान से भक्त को दुनियाँ दूर करती क्यों है?

दुर्योधन ने दुर्बुद्धि रखी उसने भगवान को भी हथकड़ियाँ डालनी शुरु कर दी! अगर तुम कुछ नाजायज कर दोगे तो वो कार्यवाई भी कर सकता है! ज्ञानी अपना हक भी किसी को मारने नहीं देता किसी ने गीता भगवान को बोला कि ज्ञानी को तो जरुरत नहीं होती फिर आप ये हीरे के कंगन मुझे दे दो तो वो बोले इस हाथ में क्या शोभा नहीं दे रहे! ये भी कहा कि तुम्हें आसक्ति हो जाएगी मुझे नहीं तुमको प्रारब्ध होती तो भगवान देता पर नहीं दिया तो प्रारब्ध नहीं है! ज्ञानी को एक चम्मच या एक अन्न के दाने की भी बहुत परवाह है भले उसे आसक्ति या ममता नहीं पड़ गई पर उसे सही गलत की समझ तो है! जहाँ अकारण झगड़ा हो रहा है वहाँ ज्ञानी सही गलत बोल सकता है! घर के बच्चे तुम्हारी बेइज्जती करते हैं तो उस जगह पर बोलना आना चाहिए सही है या गलत! कहीं सत्य बोलने में तुम्हें भय, ममता, लिहाज बाधंता है तो वहाँ भी तुम दोषी हो! सही समय पर सही कर्म करना ज्ञान है! और उचित समय पर अनुचित कार्य करना अज्ञान है! कबीर के घर दीवाली के दिन लक्ष्मी पहुँच गई पानी का गिलास सोने का बना दिया तो कबीर ने बोला "लाओ लोई डंडा तो करुं इसको चंगा" तुम सोचोगे ज्ञानी देवता का अनादर करता है पर वो देवता का अनादर नहीं करता पर जब देव दैत्य बन जाएँ तो उसे भी विवेक का डण्डा उठाना पड़ता है जैसे अगर चोर पिछले दरवाजे से भागे तो तुम भी वहीं से भागते हो पकड़ने के लिए! इसलिए कहीं-2 संसार वालों की भाषा बोलनी पड़ती है! भगवान ने भी दिखाया कि यदि तुम युद्ध करना चाहते हो तो अब हम युद्ध भी करेंगे! ज्ञानी अपना बचाव भी कर सकता है!

Page 226 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 226

(१ॐ)

3

Date : 8-12-04

जिस समय आपके सामने ऐसा भी युद्ध आए जहाँ धर्म- अधर्म की बात है वहाँ स्वर्ग का द्वार है! और कहीं तुम अधर्म का साथ देते हो जब कारण बनता है तो अभी भी नर्क में बैठे हो! कारण इच्छा, लोभ, मोह, स्वार्थ का आए तो उस कारण पीछे लग-कर धर्म छोड़ा तो नर्क खरीद लिया! भगवान ने स्वर्ग का खुला द्वार बोल दिया जो बिना मांगे युद्ध सामने आया! उस समय धर्म का साथ पकड़े रहो जैसे युधिष्ठर ने किया! उसके साथ स्वर्ग में चलते सभी बर्फ में गलते गए पर कुत्ता साथ रहा था! जब स्वर्ग में जाने लगा तो कुत्ते को द्वार पर रोका गया तो बोला इसने मेरा अन्त तक साथ दिया तो कुत्ते में से धर्मराज प्रगट हो गया! कितनी घोर परिस्थितियों में सब चले जाए कोई साथी ना बचे उस वक्त भी तुम धर्म का साथ नहीं छोड़ते हो तो स्वर्ग में स्थान मिलता है!

अर्जुन के सामने युद्ध आया है तो भगवान कह रहे हैं कि ये धर्म युद्ध है! भगवान ने उसे कहा कि तू क्षत्रिय के तरीके से देखे तो भी युद्ध कर और यह भी कहा कि ये युद्ध बिन मांगे आया है तो ये युद्ध कर ये तेरे लिए स्वर्ग का द्वार खोलेगा! अपने स्वर्ग रूपी धर्म के लिए जो अधर्म का साथ दे रहे हैं उन सबका नामोनिशान मिटाना पड़ेगा! यानि स्वार्थी होकर भी इस राह पर बढ़ चलो! जब सत्य की राह पर बिना विचारे चलो तो कोई नुकसान नहीं होता! हम धर्म की राह पर चल रहे हैं तो भगवान हमसे अधर्म का कर्म नहीं करवाता! धर्म की राह पर चलते हैं तो अधर्म की राह पर चलने वालों में से एक-2 का नामोनिशान दिल से मिटाना पड़ेगा! प्यार के समय ज्ञानी के पास प्यार भी बहुत है पर जहाँ धर्म अधर्म की बात आ जाए तो उसका वोट धर्म का है! अपना स्वर्ग रूप द्वार खोलने के लिए अधर्म को छोड़ना पड़ता है! इस राह पर चलते हैं तो कोई कुछ कहता है कोई मुँह बनाता है तो सहनशील बनना पड़ेगा! अगर तुम्हें लगता है कि कोई मेरी वजय से दुःखी है तो ये तुम्हारा मोह तुम्हारी कमजोरी है! अगला तुम्हारे में स्वार्थ रखकर

Page 227 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 227

बैठा है तो वो दोषी है! किसी ने दादा जी को बोला हम सब आप में मन रखकर बैठे हैं तो क्या आपको भी दुबारा आना पड़ेगा तो उन्होंने बोला ना मैं तुममें मन रखकर बैठा हूँ ना मुझे तुम्हारा लिहाज है मैं क्यूँ आऊँगा? भगवान का कार्य किसी भी घट से होगा! After Stormes comes calne सहे बिना छुटकारा नहीं है! दुनियाँ में लोग अपने स्वार्थ को आगे और भगवान को पीछे रखते हैं! जो इस राह पर बढ़ेगा उसके आगे युद्ध आयेगा! भगवान ने बोला जिसके सामने ऐसी लड़ाई आती है वो किस्मत वाला होता है! तुम भी गुरु के पास जाते हो कि झगड़ा होता है बातें होती हैं तो गुरु कहता है कि अच्छा है दुनियाँ निन्दे तो नानक चिन्दे अच्छा हुआ दुनियाँ रुठी! तुम रुठे हम छूटे! भगवान किसी- किसी को अपने कार्य के लिए चुनता है! अपने धर्म का प्रतीक बनाता है!

भगवान ने अर्जुन को बोला कि तू धर्म की स्थापना कर सकेगा और इस युद्ध में सगुण रूप में मैं तुम्हारे साथ हूँ कोई भाग्य-शाली होता है जिसे परमात्मा निमित्त कारण बनाता है उसे पूरा-पूरा guidance भी देता है! अधर्म देखकर आँखे बन्द कर लेना पीछे हटना सबको आता है पर भगवान किसी को खास बोले कि तू अधर्म का नाश करके धर्म की स्थापना कर तो बहुत बड़ी बात है! कोई-2 विरला होता है जिसे गुरु चुन लेता है! कि ये मेरा कार्य करेगा मेरे ज्ञान का वारिस बनेगा!

भगवान की कृपा हो रही है पर अर्जुन की अपनी कृपा में देर है! तुम पर भी गुरु कृपा करता है कि तुम डरते क्यों हो हम तुम्हारे साथ हैं! तुम कहते हो मैं नहीं कर सकता पर गुरु फिर से ऊँची उम्मीद रखता है कि तुम्ही तो कर सकते हो और कौन करेगा! गुरु की नजर पड़ने से हम भगवान और भाग्य-वान हो जाते हैं! "जिन प्यारों पर है खास इनायत सत्गुरु की उनको ही सन्देशा आता है और वो ही बुलाए जाते हैं!" जो यहाँ बैठ पाते हैं उन पर भगवान की नजर है! जब तुम सोचते हो मुझे जीवन भगवान को devote करना है तो युद्ध सामने आता है! आपरेशन करने पर डाक्टर को भी खून के छींटे गन्दगी मिलती है! इसी प्रकार राज्य मिला अर्जुन को और बदनामी भगवान को मिली! भगवान तो सारा युद्ध

Page 228 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 228

(१ॐ)

4

Date : 8-12-04

जिता कर अपने घर चले गए अर्जुन के सिर पर छत्र झुले कभी- कभी तुम्हारे कारण ज्ञानी को भी ये बातें झेलनी पड़ती हैं! तुम्हारे घर वालों से निन्दा और अपमान भी सहता है! कभी तुम्हारा मन भी कहता है कि कितना भी कर लो गुरु Satisfy नहीं होता तुम कहते हो अब हम थक गए तो गुरु कहता है तुम कहाँ से थक गए किया तो मैंने तेरे घट से! रविदास हुआ मस्त मार बेतों की खाई पर नील दिखे प्रभु के जब पीठ दिखलाई! गुरु ने भी ठान लिया है तुम्हें आप समान बनाए बिना नहीं छोड़ूंगा! इस युद्ध में कभी-2 सगुण बनकर भी सामने आना पड़े तो गुरु वहाँ भी पीछे नहीं हटता लेकिन पहले अपना मोह, सुख, स्वार्थ सब गंवाना पड़ता है तब मन अर्जुन की तरह डरता भी है! पहले सारा दिन सुख आराम की जिन्दगी थी अब सारा दिन हलचल है पर तब भी गुरु कहता है किया ही क्या है? अपने ही अन्दर अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना करनी है तो बाहर भी और अन्दर भी संघर्ष है छिपे हुए विकार, अज्ञान, वासना, मैं रोज निकल आती है ये सब ख्याल आते हैं अपने ही अन्दर धर्म की स्थापना होने के लिए अपने ही विचारों को भी सहना पड़ता है! गुरु की भी सुननी पड़ती है जैसे भृंगी कीड़ा पकड़ लाता है तो उसे डंक मारता है तो उस कीड़े को पसीना आता है और वो पसीना कड़ा होकर पंख बन जाता है! तब भृंगी उसे छोड़ देता है तब वो कीड़ा उड़ जाता है!

गुरु पहले अपने किले में बन्द रखता है फिर डंक लगाता है कि ये क्या किया? वहाँ क्यों गए? पर डरो नहीं तुम्हें आत्मिक उड़ान भरने के लिए पंख जमाने की Process चलती है! कई बार सोचते हैं हम पूरा जीवन देंगे पर सामने हालत आ जाए तो फिर सोचते हैं छोड़ो गृहस्थ से भी निकल कर आयेंगे अगर कोई बीच से भाग गया तो वही हालत हो जाती है कि लकड़े से भागी हुई सत्ती को कुत्ता भी नहीं भौंकता तुम भी लकड़े पर चढ़ने चलते हो पर रास्ते में संघर्ष देखकर डरते हो तो दुनियाँ भी हँसती है कहते हैं वापिस आ गई! भगवान की होने वाली थी! पहले जो सैनिक युद्ध से भाग आता था तो

Page 229 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 229

उसकी पत्नी ही उसका गला काट देती थी कि मैं कम से कम शहीद की बीवी तो कहलाऊँगी! तुम्हारा भी मन भागे तो मन की गर्दन काट दो विश्वास रखो कि मैं अर्जुन की तरह भाग्यवान हूँ!

"जीत ही लेंगे बाजी हम, तुम प्यार का बन्धन गुरु का बन्धन छूटे ना" अवतार किसको किस तरह से किस जूनी से तारना चाहता है! पाँव में पहनने वाली जूती हाथ में तो नहीं पहनोगे? साँप आ जाए घर में तो उसको मारना ही पड़ेगा जान बूझ कर उसके बिल में हाथ नहीं मारेंगे पर अगर शेर के मुँह में कोई पड़ा है निकल ही नहीं सकता तो कहता है कि शेर के रूप में मैं ही मजा ले रहा हूँ!

कुआँ बना है तो पानी पीयो पर गिरोगे तो डूब जाओगे इसमें कुएँ का क्या दोष? लड़के के पीछे हाथी पड़ गया तो पीछे नहीं हटा कि है ही भगवान तो हाथी ने उठाकर पटक दिया जिससे हड्डियाँ टूट गई तब गुरु ने पूछा तो बोला तेरे ज्ञान से हड्डियाँ टूट गई गुरु ने बोला कि तुम्हें महावत के रूप में और प्रेरणा रूप में भगवान कह रहा था हट जाओ तो हटा क्यों नहीं, तूने ज्ञान ही गलत उठाया है!

- अपनी इच्छा में हठ, क्रोध है इच्छा खत्म हुई तो शान्ति है Socretes ने बोला- दुनियाँ में विष्ठा खाने से अच्छा है भगवान के दर पर dissatisfied होकर बैठे रहो!

भजन!- मनां मौज बड़ी हरिनाम अन्दर

ओउम्.

Page 230 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 230

(१ॐ)

1

Date : 20-12-04

"भगवत गीता - दूसरा अध्याय - तेंतीसवां श्लोक"

श्लोक:-33:-

और यदि तू इस धर्म युक्त संग्राम को नहीं करेगा तो स्वधर्म को और कीर्ति को खो कर पाप को प्राप्त होगा!

वाणी:-

भगवान इस युद्ध के साथ एक बात और जोड़ रहे हैं कि कोई भी सत्पुरुष युद्ध करके खुश नहीं है जितने भी सत्पुरुष हैं वो अहिंसा के पुजारी होते हैं! जीवन में राग द्वेष, लड़ाई झगड़ा पसन्द भी नहीं होता- ये साधना में बाधक भी होता है, जो भी उनके सम्पर्क में आते हैं उन्हें वो उपदेश देते हैं कि प्रेम सहित जीवन जीयो! तुम्हारे जीवन में वैर- विरोध लड़ाई, तेरी- मेरी, का कोई स्थान नहीं होना चाहिए! पर यहाँ भगवान बल्कि बता रहे हैं ये युद्ध ना करके तुम्हें क्या-2 हानियाँ होंगी! पर भगवान यहाँ धर्म युद्ध कह रहे हैं! जब धर्म अधर्म की बात आती है तो ज्ञानी को भी Strong होना पड़ता है! धर्म युद्ध वो है जिसमें अपना कोई Motive नहीं है पर धर्म के लिए ये सब ज्ञानी को करना उचित है! धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाना पड़ता है वैर विरोध का सामना करना पड़ता है Ignore भी करना पड़ता है! घर के लोग भी तकलीफ में आते हैं! समाज में भी हल- चल होती है! लेकिन ज्ञानी उलझता नहीं है ऐसे ही अपने जीवन में भी महसूस करो! जब हमारे जीवन में भी धर्म युद्ध आते हैं घर के लोग दुनियाँ के लोग अधर्म में हमारा साथ मांगते हैं संसार की मर्यादा में बांधते हैं! उस समय मन सोचता है कि क्या करना चाहिए थोड़ा उनकी भी मान लो, थोड़ा उनके अनुसार भी चल लो यह मन अपने उन्हें मानकर ही बात करता है! मोह के कारण दया करता है! दया से कमजोर होता है फिर बंधता है लगता है लगता है हमारे कारण कोई हलचल में आ रहा है! तुम्हारा मन गुरु से भी दया की अपेक्षा करता है! इतना रोज सत्संग के लिए निकलता हूँ लेकिन थोड़ा सा उनकी खुशी के लिए निकलता हूँ तो यह भी तो समझे गुरु से भी

Page 231 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 231

दया चाहते हो हमें ऐसा allow करें कि formality कर आएं! मन मोह से पहले ही कमजोर हो रहा है फिर गुरु से भी दया की उम्मीद रखते हो! गुरु की पूरी मानने में मेहनत लगती है! फिर उलझते हो ऐसे दोराहे पर आकर कहते हो ज्ञान कठिन है गुरु की परीक्षा कठिन है! पर मोह और दया काटना कठिन है! मन कहता है हम जहाँ भी जाते हैं वहाँ आप ही के कार्य में हैं उलझन तो यही है हमारा कार्य हमारे पास बैठकर भी हो सकता है पर लोक लाज की दीवार तोड़ो! गुरु के मुख से तो कभी हाँ नहीं निकलेगी, क्योंकि गुरु को हमारा माया में जाना पसन्द नहीं है! उसे पता है तुम जहाँ भी जाओगे मैले होकर आओगे! हमें तुम्हारा संयम त्याग का जीवन पसन्द है कभी-2 धर्म युद्ध सम्मुख आ जाता है मन कहता है "दुनियाँ की मौज ले" फिर गुरु ने घर भी तो नहीं छुड़ाया, मर्यादा तो करें, इधर गुरु कहता है "मुसीबत मोल ले लोगे" कभी मन कहता है आप ही तो कहते हो शान्ति से निकलो झगड़ा नहीं करो गुरु ने यह भी तो कहा है कि Personal सुखों के लिए मान सम्मान के लिए नहीं झगड़े पर सत्य की राह में बाधा आए तो घुटने मत टेको, हर दीवार तोड़ कर भगवान तक पहुँचो! ऊँची-2 दुनियाँ की दीवारें सईयाँ तोड़ के मैं आई रे तेरे लिए सारा जग छोड़ के" तुमको इतनी Power क्यों नहीं है जो सारी दुनियाँ का विरोध करके भगवान की अनन्य शरण में आ जाओ! आता है धर्म युद्ध तुम्हारे सामने तुम भी अर्जुन की तरह घर के लोगों के आँसू देखकर कमजोर हो जाते हो चार ऊँचे शब्द सुनकर अपमान महसूस करते हो, उनके चार आँसू नहीं देख सकते ऐसे में मन धर्म की दुहाई देता है! इनमें भी भगवान है और वो लोग भी कहते हैं हमें सता कर जा रहे हो सत्संग में भी तुम पूरे नहीं उतरोगे! तुम्हारा सत्संग सार्थक नहीं होगा! वो अपने स्वार्थ के लिए कहते हैं कि गुरु भी तुम्हें छोड़ देगा क्योंकि तुम्हारा स्वभाव ही ऐसा है! है भगवान, पर यह भी देखो कौन से रूप में है! राम अगर अपने सौम्य रूप में है तो ठीक है लेकिन अगर रावण बन के आए तो मारना भी पड़ेगा! भगवान भी कहाँ देखना है- कहाँ नहीं देखना ये भी तो समझो!

Page 232 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 232

(१ॐ)

2

Date : 20-12-04

तुम्हारा भय, लिहाज, आसक्तियाँ तुम्हें कमजोर कर देती हैं! पर धर्म युद्ध के समय दुहाई देना अपने कर्तव्य से पीछे हटना यह कमजोरी है! चाहे जवाब ना दो पर कहना भी नहीं मानते हो, विकारों में, दुनियाँ सारी साथ मांगती है और कहती है कि तुम important हो! दुनियाँ वाले जिद्द करते हैं क्यों कि उनको पता है तुम मानते हो! मनुष्य कहता है हमको संसार खींचता है खींचने के लिए रस्सी तो दी होती है गाड़ी खींचनी है तो कुंडे से गाड़ी बांधनी पड़ेगी! वो खींचे तो तुम रस्सी काट दो! सत्संग से प्यारा अगर तुम्हारे लिए कुछ नहीं है तो तुम्हें कोई नहीं खींचेगा तुमने भी तो रस्सी का एक कोना बंधवाया है तभी खींचते हैं! वो चलो खींचते हैं पर तुम क्यों खिंचते हो रस्सी काटो! तुम समरथ नहीं हो कि रस्सी नहीं काटते अपने को निर्दोष आत्मा कहकर छुड़ा लेते हो पर यह गलत है! ज्ञानी को भी तुम सब खींचते हो शादी में पार्टी में पर ज्ञानी को Will-Power भी है वो अगर नहीं जाना चाहता तो नहीं जाता है! ज्ञानी को कोई नहीं खींच सकता वो तुम्हारी तरह भटकता नहीं है वैसे नकल करेंगे ज्ञानी की लेकिन Will-Power Strong होने के समय ज्ञानी का आदर्श नहीं देखते कि वो कैसे व्यवहार से छूटा हुआ है! घर के लोग भी अपने स्वार्थ, इच्छा, ख्याल से दुःखी हैं! तेरे से कोई दुःखी नहीं है तुम कहते हो मेरे कारण दुःखी है पर वो अपने ख्याल से दुःखी है वो अपने को तुमसे बांध के बैठे हैं जब तुम अपनी Will-Power-Strong करके निकलते हो तो घर के लोग थोड़ी सी परेशानी झेलते हैं तो फिर चुप हो जाते हैं! कितना रोयेंगे? फिर वो भी दूसरा आसरा ढूंढ लेते हैं! और आखिर तुम्हें गुरु के प्रेम की अग्नि में जलने को छोड़ देंगे! पर मन कहता है Peace with honour इज्जत से तुम छूटना चाहते हो इज्जत से तुम पूरे भगवान के नहीं बन सकते! अगर पूरे भगवान के बनना चाहोगे तो तुम्हें कोई नहीं छोड़ेगा छुड़ाना पड़ता है! तुम भी आधार देकर बैठे हो! हमारे बैठने से भी उन्हें सुख मिलता है! शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गंध ये पाँच विषय हैं अगले की विषय आसक्ति पूरी हो रही है! खींचेगा पर तुम ना खिंचो यह Power हो अन्दर में! तुम कहते हो मैं ही बड़ा हूँ ना इसलिए जाना पड़ेगा क्यों बने बड़े?

Page 233 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 233

क्यों गए? तुम क्या करते हो किसी का कुछ भी हो चाहे मुंडन हो या Birthday सबमें मेंढकी की तरह ज्ञान देने चले जाते हो! तुम भी हरेक के लिए बड़प्पन रखकर बंधते रहते हो किसी की सृष्टि नहीं रुकती भगवान चलाने वाला है! तुम्हारा अहंकार कब मरेगा! ज्ञानी तो किनारे होकर चलता है गुरु से पूछ-2 कर कार्य करता है पर तुम लोग सोचते हो मुझे actor बनना है चाहे तुम्हारा रोल हो न हो तुम तो ऐसे actor हो जो जबरदस्ती Stage पर चढ़ जाते हो! ज्ञानी की आवाज कभी नहीं सुनोगे ज्ञानी को बंधना नहीं आता तुम्हें खुलना (छूटना) नहीं आता!

ये युद्ध बाहर के साथ-2 अन्दर भी चलता है अन्दर वाला धर्म- अधर्म का विभाग नहीं कर पाता है कई बार अपने को जानते हुए भी छुड़ा नहीं पाता! पता ही नहीं चलता क्यों कि साक्षी भाव ही नहीं है! विवेकहीन होकर बैठ जाते हो पर कई बार सोचते हो मेरी duty है! एक Stage वो आती है जहाँ जानता तो है अपने को कि छूट नहीं पा रहा! जानते हुए भी नहीं जीत पाते अपने को ज्ञान के विचारों से Satisfy करते हो पर अन्दर वाला सही गलत को जानता है! इसलिए अन्दर वाला उलझन में आता है! पर इस उलझन को जीतकर धर्म मार्ग पर चल पड़ना पुरुषार्थ तो यही है! इस धर्म युद्ध में कौरवों और पाण्डवों की तरफ से अर्जुन को धक्का लगा! युद्ध में कई कौरवों के मरे कई पाण्डवों के मरे तो भी हलचल हुई! ऐसे ही जब तुम भी इस धर्म युद्ध पर निकलते हो तो तुम्हारे कारण सब हलचल में आते हैं! कभी उनकी तरफ से अपमान मिलेगा, कभी वो तुम्हें Ignore करेंगे! तुम्हारे Bold steps भी उनको तंग करते हैं! हमारी बेरुखी से जब वो भी बेरुखी पर आते हैं तो दिल धड़कता है पर इस वेग को जीतना है! Will-Power-Strong करनी पड़ेगी! नहीं तो कमजोर हो जाओगे! एक- एक कदम आगे रखकर तुम्हें चलना पड़ेगा! इसलिए भगवान ने बोला तू इस वेग को भी सहन करने वाला बन! लेकिन इस कारण तेरे ऊपर दोष भी नहीं आएगा! स्वधर्म- एक तो क्षत्रिय धर्म है, दूसरा व्यवहार! चाहे परमार्थ की दृष्टि से देखे चाहे व्यवहार की दृष्टि से देखे अगर वो पालन नहीं करता तो दोषी है, इस युद्ध के दौरान सहन- शक्ति बहुत रखनी पड़ती है! इस युद्ध में

Page 234 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 234

(१ॐ)

3

Date : 20-12-04

अगर तुम कमजोर पड़े तो स्वधर्म को खो दोगे! आराम से सुन लो जो भी बात सामने आए! स्वधर्म के लिए कष्ट भी सहन करना आना चाहिए! या फिर बिन मांगे लड़ाई आए तो defence में लड़ना भी पड़े तो कोई हर्ज नहीं है! भगवान अर्जुन को निर्दोष पक्षों की स्थिति बता रहे हैं! कोई कहता है ये तो घर से झूठ बोलकर निकलते हैं पर घर के रास्ता नहीं देते तो मजबूरी से झूठ- सच बोलते हैं! ये बात दुनियाँ वाले नहीं समझते! ज्ञानी धर्म की राह में युद्ध करके नहीं निकलना चाहता और जबरदस्ती तो कोई लड़ाई नहीं करता पर उसके बाद अगलो को dissatisfaction है तो स्वार्थ है उनके, तुम कहते हो अपने स्वधर्म के लिए यत्न ही ना करें तो ऐसा नहीं होगा! Aggressor होकर कोई ऐसा कर्म नहीं करता तंग करने का! शिशुपाल को भी मना किया और 100 गालियों के लिए माफ भी किया नहीं माना तो मारना भी पड़ा! यह जमाना भक्तों पर हँसी करता आया बिना मोल भक्तों से झगड़ा लगाया! दुनियाँ सोचती है उसकी महिमा घटी है घटेगी पर उसकी नाव तरी है तरेगी! अगर कोई सताता नहीं तो ज्ञानी किनारे से निकल जाता है! पर अगर कोई मजबूर करे, इस राह से हटने के लिए तो युद्ध करना भी पड़ता है! ज्ञानी को स्वधर्म पालन तो करना है मीरा को कोई दोष नहीं आया! मीरा ने स्वधर्म का पालन किया, भक्ति- प्रेम में चली, कई लोगों को कष्ट भी हुआ दुनियाँ के लोग बोलते हैं तुम हम मजबूर करते हो पर हम अन्दर अपनी सच्चाई जानते हैं! मीरा के कारण भोजराज को तकलीफ मिली- वो शादी नहीं करना चाहती थी जबरदस्ती कराई उसने भोजराज को कोई सुख नहीं दिया उसने सिवा कृष्ण के किसी को देखा ही नहीं था सास ने कुल नाशिनी कहा मीरा किसी को चाहती ही नहीं थी मीरा सारा दिन भजन गाती थी मीरा रानी दीवानी कहाने लगी! मीरा सत्य की राह पर थी इसलिए भोजराज से कष्ट मिले, लेकिन फिर भी उसे कीर्ति मिली! ज्ञानी कीर्ति के लिए कर्म नहीं करता है! सत्य की राह पर चले अपकीर्ति होती है तो लोक लिहाज

Page 235 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 235

के कारण थोड़ा हलचल आती है पर Conscious bite नहीं करता क्यों कि जब तक जिन्दा हो तब तक निन्दा है! पर अगर अपकीर्ति पराशर ऋषि, जैमनी ऋषि, उदालक ऋषि और विश्वामित्र जैसो सी हुई तो तुम अपने को माफ नहीं कर पाओगे! अन्दर से अगर तुम अधर्मी हो बाहर से कीर्ति पा भी रहे हो तो वो कीर्ति तुम्हारी सच्ची नहीं है! आज विवेकानन्द, रामतीर्थ ने मिसाल रखी जिस कीर्ति को उन्होंने चाहा नहीं सहज मिली! ज्ञानी पकड़ता अपने स्वधर्म को है पर कीर्ति स्वतः आ जाती है! जैसे एक फूल खरीदते ही खुशबू साथ आती है! ऐसे ही ज्ञानी स्वधर्म का पालन करता है कीर्ति की खुशबू साथ आ जाती है! जब तक दुनियाँ में "गीता जी" की महिमा है अर्जुन की भी महिमा है! आज विदेशों में भी इस 'गीता' की महिमा पूजा होती है! बल्कि हरि से बड़ा हरि का दास हो जाता है! भगवान के साथ अर्जुन का नाम जुड़ गया मेरा भक्त ऐश्वर्य वान मेरे जैसा ही हो जाता है! अंग्रेजों के मन्दिर में भी वो ही रथ है कृष्ण सारथी है अर्जुन पीछे बैठा है! मेरे से ज्यादा भक्त की महिमा हो जाती है! दादा जी ने बोला तुमने मुझे इस शरीर रूप में आए को पहचाना तो तुम महान है! अर्जुन ने भगवान को प्रगट किया! स्वधर्म कीर्ति को, मोक्ष को देने वाला है सर्वजनों के आशीर्वाद देने वाला है! सारी दुनियाँ को सुख देने वाला है स्वधर्म को कभी नहीं खोना जिसने स्वधर्म को खो दिया उसने सब कुछ खो दिया! स्वधर्म का मतलब बाहर के धर्म हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई से नहीं उस समय तो एक सनातन धर्म ही था! भगवान ने स्वधर्म की बात अपने स्वरूप से की है जो अपने स्वरूप को प्राप्त करता है स्वधर्म यही है अपने में रहना, अपने स्वरूप में रहना यही स्वधर्म है! गुरु जी के Letter में भी लिखा होता है अपने स्वरूप में रहना अपने स्वरूप की पालना के लिए डरो नहीं ऐसे में भगवान की शक्ति साथ मिलती है! अर्जुन ने युद्ध किया तो भगवान सारथी हो गए! जब तक तुम युद्ध नहीं जीत जाते गुरु साथ नहीं छोड़ता! गुरु बाँह पकड़ कर तुम्हें साथ ले चलता है! धर्म की राह पर भगवान तुम्हें Guidance देता है! जब तक इस युद्ध को नहीं जीत पाते तब तक साथ देता है और तुम्हें साथ लेकर चलता है कितनी बाधाएं आएं

Page 236 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 236

(१ॐ)

4

Date : 20-12-04

पर भगवान जानते हैं कि अर्जुन मेरा भक्त है इसको हर वक्त साथ देना है भगवान भी सारी दुनियाँ का विरोध सहता है अर्जुन के साथ! अर्जुन को निमित्त बनाकर तो भगवान ने युद्ध किया भी और जितवाया भी! अर्जुन के लिए दिख रहा है कि इसको मारा, उसको मारा, अर्जुन से पूछा- तूने इतनों को मारा उसने कहा मरा तो एक अर्जुन! सारा युद्ध भगवान ने ही जितवाया आगे भक्त को कर देता है! भगवान भी तुम्हें निमित्त बनाकर सारी दुनियाँ का विरोध सहता है जब तुम धर्म युद्ध में खड़े होते हो तो भगवान कलंक सहता है! गान्धारी के श्राप से उनका भी वंश नाश हुआ अपनी सुन्दर कृति (द्वारिका) भी डुबो दी! भक्त की खातिर अपने ऊपर कलंक भी ले लेता है! सन्त का श्राप था कि लोहे का टुकड़ा तुम्हारे वंश का नाश करने वाला है उस लोहे को कूट-2 कर चूरा खेत में फेंक दिया वहाँ नुकीली घास उगी आखीरी टुकड़ा नदी में फेंका- वो लोहा नदी में मछली ने निगला भील ने मछली फंसाई, वो भील अंगद था उसने अपने बाप का बदला लेना था! उसने तीर बनाया तो देखा दूर से हिरन की आँख लग रही थी वो कृष्ण के पैर में मणि थी तो भगवान के शरीर की लीला पूरी हुई और यदुवंश के बच्चे नुकीली घास से आपस में लड़ कर मर गए! भक्त के कारण भगवान सब कष्ट अपने ऊपर ले लेते हैं वो तब तक तुम्हारे साथ होता है जब तक तुम्हें जीत का टीका ना लगा ले! और तुमको तुम्हारे स्वरूप में ना टिका ले सारी माया से छुड़ाकर!

हमारी मेहनत अन्त तक चलती है पर तुम्हारा साथ जरुरी है! गुरु जान की बाजी लगाकर भी साथ देता है!

- दुर्गा की मूर्ति खरीदते हैं- शेर का मुँह खुला है तो संहार करने जा रही है! एक में शेर का मुँह बन्द है तो दर्शन देने जा रही है! एक में सौम्य रूप है एक में विकराल रूप है! कभी सहयोगी बनकर आता हूँ, कभी विरोधी बनकर सहयोगी रक्षक है विरोधी अहंकार का भक्षक है!

- जितना बंधकर आए संसार से उतनी तकलीफ अधिक है छूटने में!

Page 237 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 237

- आसक्ति है तो गिड़गिड़ाओ नहीं पर छूटने की मेहनत करो!

- पहले लगता है सहना पड़ता है छूटने के लिए पर आगे चलकर सहना भी नहीं लगता!

- जहाँ चाहत है वहाँ राहत नहीं है राहत के लिए चाहत छोड़नी पड़ेगी

- व्यवहार में, दुनियाँ दारी में, व्यर्थ ही जान देनी पड़ती है!

ओउम्.

Page 238 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 238

(१ॐ)

1

Date : 21-12-04

"भगवत गीता - दूसरा अध्याय - चौंतीसवां श्लोक"

श्लोक:-३४:-

और सब लोग तेरी बहुत काल तक रहने वाली अपकीर्ति को भी कथन करेंगे और वह अपकीर्ति माननीय पुरुष के लिए मरण से भी अधिक बुरी होती है!

वाणी:-

एक तरफ से भगवान आत्मा के लक्षण सुना रहे हैं जहाँ न मान- अपमान है और जहाँ शब्दों की पहुँच नहीं है! अर्जुन को भी बोला ये धर्म युद्ध नहीं करेगा तो तेरी कीर्ति नहीं होगी, स्वधर्म को खो देगा यहाँ पर बोला गया अगर युद्ध नहीं करेगा तो दुनिया में तेरी अपकीर्ति होगी! हमारी नजर में सत्पुरुष वो होते हैं जो वैरागी त्यागी होते हैं पर सत्पुरुष वो है जो सत्य की राह पर चले! उनका आचरण कैसा होता है ऐसा कर्म कोई ना करे जो इस राह के विरुद्ध हो यानि ऐसी अपकीर्ति की जिसकी परवाह नहीं करनी वो है कि आपने दुनियादारी नहीं निभाई! गुरु का वचन मानने के लिए ऐसी अपकीर्ति की परवाह नहीं करनी है! ये निन्दा भी छुपी हुई प्रशंसा होती है! घर वाले हम से झगड़ा करने आए तो हम तुमको अपना समझेंगे! दुनिया वालो को जो तुमसे लेना चाहते हैं वो नहीं मिलता तो निंदा होती है! At a time दो लोगों को प्रसन्न नहीं कर सकते! You can-not please two masters at a time एक ही रीझेगा या भगवान या संसार! जिज्ञासु दोनों को जोड़कर चलना चाहता है कभी भी उलझन नहीं होनी चाहिए! ऐसा करना है ऐसा नहीं करना है! कोई खुश नहीं हुआ तो कोई कहे Internally satisfaction नहीं हुई तो गुरु, संसार के ऐसे शब्दों से ऊपर उठा देता है! लोक वासनाएं पूरी की- किसी ने शाबाशी का हाथ नहीं रखा! अपने को भी सुकून feel नहीं हुआ! ज्ञानी बेपरवाही में आ जाता है! हकीकत ये ज्ञान संसार से उल्टा है! लोग कहते हैं पहले अच्छे थे मन्दिर जाते थे, गरीबों को दान देते थे! सुख- दुःख होता था पहले पहुँचते थे, मर्यादाएं निभाते थे एक समय

Page 239 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 239

सबके लिए होता था ज्ञानी का भी जब तक declare नहीं होता महिमा नहीं फैलती तब तक निन्दा होती है! पहले राकेट धरती के गुरुत्वाकर्षण से नीचे ही रहता चाहे ऊपर Push करना पड़ता है पर जब धरती का गुरुत्वाकर्षण खत्म हुआ तो ऊपर ही उड़ता जाता है! एक हद तक दुनिया वाले खींचते हैं पर फिर बाद में कहते हैं ये महापुरुष है! जो उनके प्रभाव में हैं फिर उनकी शरण पकड़ते हैं! एक आदमी को औरत के तकिए के नीचे Letter पड़ी मिली तो उसको गुस्सा आया उसमें लिखा था अपने प्रेमी के बारे में उसने मारने को खन्जर उठा लिया फिर औरत बोली Ist April था, मैंने तो मजाक किया था आदमी ने भी बोला मैं भी मजाक कर रहा था! मुझे भी तुमसे प्यार है! ये दुनिया का व्यवहार है स्वार्थ बदलते ही रवैया बदल जाता है! पहले ज्ञानी के लिए भी बहुत बातें होती हैं ज्ञानी उनके हाथ नहीं आता फिर उनको नमस्कार करते हैं! एक व्यवहार दुनियाँ का जानकर इन बातों के लिए परवाह नहीं करनी अपने को बेपरवाह करना पड़ेगा! खुद चढ़ नहीं पाते कोई चढ़ता है तो उसको चढ़ने नहीं देते तो उसको मर्यादाएं बताते हैं! ज्ञानी जानता है वह सत्य की राह पर है! यहाँ भगवान अर्जुन से जो कीर्ति की बात कर रहे हैं वो इसलिए कि यहाँ अर्जुन स्वधर्म का पालन नहीं कर रहा है! गुरु भी तुम्हारी अपकीर्ति नहीं चाहता! इतना Perfect आपका आचरण हो कि कोई आपकी निन्दा ना कर सके! घर में भी मर्यादा से, तरीके से चलो! अगर आपके व्यवहार के कारण निन्दा है तो वो निन्दा मरने के बराबर है! इतनी अच्छी रहत हो कोई भी Mistake ना निकाल पाए! सहना कसाई को बकरा काटने के बाद भी ब्रह्मज्ञानी कहा जाता है क्यों कि वो तीनों में, बकरे में, तलवार में, काटने वाले में भगवान जानता है! इसलिए निर्दोष सिद्ध होता है असमर्थ निर्दोष होने का आवरण ओढ़ता है! समरथ को दोष नहीं आता उसके ऊपर कोई कलंक नहीं आता वो नेह कलंकी है! संसार अगर कलंक लगाना भी चाहे वो कलंकित नहीं होता! असमर्थ समर्थ की नकल करके निर्दोष होना चाहता है पर नहीं हो पाता! एक गुरु शिष्य तालाब से जा रहे थे गुरु तालाब से मछलियाँ निकाल कर खाने लगे शिष्य ने भी यही किया दूसरी जगह

Page 240 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 240

(१ॐ)

2

Date : 21-12-04

जाकर गुरु ने सारी मछलियाँ वापिस उल्टी करके निकाल दी! शिष्य नहीं निकाल पाया! तब गुरु बोला निकाली नहीं गई तो निगली क्यों थी बोला मेरे कर्म का तो मरहम था मैं निगल भी सकता हूँ निकाल भी सकता हूँ! पर तू असमर्थ है! मन भी ज्ञानी की नकल करता है! ज्ञानी तो जा भी सकता है छोड़ भी सकता है! पर तुम जाते हो लोकारीत, दुनियादारी निभाने निन्दा के डर से कि समाज खराब ना कहे! ज्ञानी के किसी भी कर्म के पीछे अपना कोई Motive नहीं है! हमारी निन्दा का कारण क्या है संसार में! आप कहते हो लोग निन्दा करेंगे कई लोग बेपरवाही को ज्ञान का नाम देते हैं! कई लोग मर्यादा से घिरे हुए को ज्ञान का नाम देते हैं! जो निमित सेवा है वो भी नहीं करते कहते हैं छूटे हुए हैं पर मर्यादा करके मर्यादा से ऊपर उठना ज्ञान है! ज्ञानी के ऊपर जिम्मेदारी नहीं है उसने बड़ी जिम्मेदारी उठा रखी है उसके ऊपर दोष नहीं आता Soldiers की तरह उसको दोषी नहीं कहा जाता छोटा फर्ज नहीं निभा पा रहा क्यों कि वो इतनी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहा है! भगवान ने उसके ऊपर बड़ी सेवा रखी है! अन्दर से सच्चा है वो उस सेवा की आड़ में आराम नहीं कर रहा है! सबको प्यार करना कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होना, घुटने से घुटना टेक कर बैठना, वाणी लिखना ज्ञानी के जीवन का तप समझो, सेवा को सच्चाई से निभाता है वह इस ओट में मजे पूरे नहीं करता! गीता भगवान एक मिन्ट खाली नहीं बैठते थे गुरु जी भी कभी खाली नहीं बैठते हैं वो किसी को भी खाली नहीं बैठने देते जब शरीर हार जाता है तो फिर लगता है सुला दे बिस्तर के पास तब जाते हैं! इतना गुरु का पहरा है! कोई डर नहीं है ना वो हमें देख रहे हैं पर फिर भी Conscious जो अन्दर का है कि खाली नहीं बैठ सकते! सत्संग की आड़ में हराम के रोटले नहीं खाना! घर के निमित्त कोई सेवा है तो उसको छोड़कर भागता नहीं है! कोई वाणी लिखनी जरुरी है पर सेवा के वक्त छोड़ भी देता है! ज्ञानी के जीवन में कितना तप है, लापरवाही नहीं है! बड़े फर्ज के सामने छोटा फर्ज छूटा तो कोई दोष नहीं है! कहाँ पर किस कर्म को पहले करना है

Page 241 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 241

उसे Perfection है ज्ञानी की चलत समझो ऐसे ही निन्दा प्रशंसा में नहीं बदल जाती! बड़े फर्ज के सामने छोटा फर्ज छोड़ दिया! निष्काम के आगे साकामी बन्धन छूट गया! सात्विक बुद्धि के कारण कर्तव्य- अकर्तव्य का बोध है उस समय भी दोष नहीं है! दुनिया में लापरवाही को छूटना समझते हैं! ज्ञानी का छूटना सबको फायदा देगा अज्ञानी का छूटना सबको तंग करता है गुंडे बदमाश भी छूटे हैं पर अहित कर रहे हैं! ज्ञानी भी छूटा है पर वह उद्धार कर रहा है सभी का! उसका माया रहित होना संसार के कल्याण का हेतु है! दुनिया में जिम्मेदारी के प्रति लापरवाह होना कर्म बनाना है! जिज्ञासु बीच में अटक जाते हैं! बीच में ना ज्ञानी ना अज्ञानी पूरा मिटकर चले पूरा समय भगवान को दे, चार सेवा ज्यादा करें! अपने शरीर की सेवा कम करके आराम का समय कम करें तन भी तो घिसना चाहिए! तन की सेवा भी निखार लाती है मन वाणी का भी तप है! भगवान ने शरीर के हर अंग को गहना पहनाया कान में झुमका, हाथों में चूड़ियाँ आदि पर जबान को गहना नहीं पहनाया है! उसका तप, हर वक्त सत वार्ता में, मौनता में रहे! इसका श्रृंगार गुरु करता है जबान का गहना है मौन जब वार्ता चले सतवार्ता लापरवाह ना हो यहाँ तक भी जिज्ञासु को मना है कि अपनी सेवा के लिए दूसरों पर बोझ ना बने! ये जिज्ञासु का धर्म नहीं है कोई कपड़े प्रेस करे कोई नाश्ता बनाए! गुरु जी बताते हैं नाश्ता मम्मी बनाते थे तो गीता भगवान ने कहा तुमको इतना शौंक नहीं आता कि सुबह आकर हमको [अस्पष्ट] दो तो उन्होंने उस दिन से सुबह-2 आकर साईकिल चला कर सर्दी में आते थे हाथ भी सुन्न हो जाते थे पहुँचते हैं तो फिर तो फिर गीता भगवान ने पूछा रोटी किसने बनाई बोला मम्मी ने बनाकर दिया बोले किसी को कोई भी कष्ट क्यों दिया कोई काम छोड़कर नहीं आओ! अपनी तपस्या जरुरी है! ऐसा तप गुरु जी ने भी किया आज चाहे इतना आराम है! शुरु-2 में हलचल होती है जिज्ञासु को मिटना पड़ता है जो जीवन में मिटकर नहीं चल पाया अपनी आदतें स्वभाव भी आड़े आते हैं! जो active नहीं रहता उसको गुरु भी बोल देता है कि तेरी सेवा लेने में तकलीफ होती है! पूरा खाना, पूरा रहना, पूरी रहत रिहाण? सत्संग के लिए ही गुरु

Page 242 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 242

(१ॐ)

3

Date : 21-12-04

के पास रहता है उसका उसमें ही मन नहीं होता तो गुरु के मुँह से भी शब्द निकल जाता है! खुदा को बेजार किसने किया? भक्ति सेवा से निवृति किसने कराई अपने ही शरीर के कारण, अपने स्वभाव के कारण! पूरा खाना, पूरा सोना नहीं तो गुरु के पास जाकर ज्यादा नहीं चल सकते! सत्संग में मन नहीं तो गुरु को भी तुम्हारी सेवा लेने का क्या अधिकार जब अपने को नहीं ढाला तभी ऐसी हालत होती है! चार सेवा फालतू करके चलो! शौंक, प्रेम, सेवा दूसरी चीज है! attitude यह होना चाहिए दिन भर गुरु के पास रहकर भी घर जाकर आराम ना करो सेवा करो! गुरु कभी ऐसे व्यक्ति को पास बिठाकर क्या करेगा जो सत्संग late होने से late उठते हैं जिसको शरीर के सुख प्यारे हैं वो क्या गुरु की सेवा कर पाएगा! फिर कहते हो घर के लोग बोलते हैं पर देखो कहीं हम खुद तो गलत नहीं चल रहे! दादा भगवान 80 years की age में भी हर वक्त सत्संग ही सत्संग कभी वाणी लिख रहे हैं पढ़ रहे हैं इतनी [अस्पष्ट] थी कितना तप किया! तप रहित व्यक्ति को हे अर्जुन मैं नहीं मिलता! इस राह पर सफलता नहीं मिलती पहले तन का तप हो जाए, मन एकाग्र हो जाए!

यह अपकीर्ति मरने से भी बड़ी है जो बोलचाल में ठीक नहीं, गुरु के आगे बड़ा प्रेम घर में गुर्रा रहे हो प्यार के शब्द नहीं है! व्यवहार की भूलें कौन पूरी करेगा! जीवन में नियम discipline अनुशासन तौर तरीके होने चाहिए! कई लोग गुरु को देखकर भी नहीं सीखते! जो उनके स्वार्थ में तुम साथ नहीं देते तो उसमें तुम्हारी निन्दा होती है वो अच्छी है ये निन्दा प्रशंसा है! पर तुम ठीक नहीं चलते तो वो निन्दा सही नहीं है! रमज होनी चाहिए, समझ होनी चाहिए! भगवान ने यहाँ पर स्वधर्म को पालन करने को कहा स्वधर्म, क्षत्रिय धर्म के प्रति क्या धर्म है! जो शरीर धारण किया है वहाँ क्या फर्ज है! ज्ञानी लिहाज में आकर समय खराब नहीं करेगा! निमित्त सेवा से भागेगा नहीं! जीवन में आलस्य है! व्यवहार सिद्धि जहाँ चाहिए वहाँ व्यवहार से गिरे हुए हो! ख्यालों में गिरावट है चले हैं

Page 243 of 243

Bhagwad Gita 27.10.2004, handwritten page 243

सत्संगी बनने! ज्ञानवान का आचरण दूसरी चीज है Time नहीं है Time manage करो! अधिकारी भी नहीं हो भगवान के! जो घर में साफ सफाई रखता है वो गुरु के पास आकर भी साफ सफाई से रहता है! आचरण समझ में आता है पर सुबह उठेंगे रजाई ठीक से नहीं लपेटेंगे, बिस्तर कितने- कितने दिन झाड़ा नहीं होगा Shoes polish नहीं होंगे Shirt press नहीं होगी चार घण्टे भी सोना है तो अच्छे से सोओ आलस्य नहीं करो! शरीर भी तो ठाकुर है प्यार से सुलाओ ताकि पूरा दिन active रहो! एक बार गीता भगवान के पास कोई लड़की गई तो रास्ते में आलस के कारण बिस्तर खोला नहीं तो वहाँ पहुँचकर बुखार हो गया! भगवान ने कारण पूछा तो बोले कि बुखार होने का कारण तुम्हारी लापरवाही है! अब तुम्हारी सेवा भी दूसरों को करनी पड़ती है! शरीर तुम्हारा जहाँ भी रहता है अपनी सेवा करके रहो! आज हमको पता है कि हमारा फर्ज है दूध लाना तो समय से लेकर आओ! ज्ञान सुनने के बाद ऐसी रहत काला मुँह करना है तुम्हारे व्यवहार ऐसे हैं जिससे गुरु भी बदनाम होता है! तुम्हारे व्यवहार से सबको प्रसन्नता होवे! सुबह-2 उठकर अपना भी नाश्ता करो बल्कि दूसरों को भी खिलाओ! तुम अपने शरीर की मर्यादा से भी गिरे हुए हो, घर के लोगों की मर्यादा से गिरे हुए हो! गुरु की क्या करोगे! जवानी में यह हाल है तो बुढ़ापे में क्या करोगे! गुरु मिलने के बाद तो जवानी वाला जोश बुढ़ापे वाला होश होना चाहिए! जो शरीर पर धर्म रखा गया है वह भी निभाना चाहिए! गीता भगवान ने भी तो घर में रहकर कितना सुन्दर धर्म निभाया! स्त्रियों को पता है सब्जी बनानी है तो चुप में लाओ! समय से कपड़े धुले हुए प्रेस किए हुए हो! प्यार से सेवा खुद कर लो अपने शरीर की भी मर्यादा पता हो! खाने का समय है तो ठीक से खाना खाओ! जबर-दस्ती किसी की सेवा लेते हो तो ये भी खराब है अपना सुख आराम गंवाकर सेवा करो! स्वधर्म के लिए चल पड़े हो व्यवहार सिद्धि के लिए भी प्रयत्न करो ऐसे परमार्थ सिद्धि नहीं आती- व्यवहार सिद्धि परमार्थ सिद्धि में बहुत काम आती है! ज्ञानी का व्यवहार इतना Perfect है कुछ कहता भी नहीं है पर युक्ति से ज्ञान समझा देता है हमारी अपकीर्ति हमारे व्यवहार के कारण

More from Bhagwad Gita