Skip to content

Guruji Pujya Pramila Bhagwan

Elder child of Divine Neena Mummy, whom even the Gurus called Guruji

गुरू प्रामिला भगवान जी

Guruji

Guruji Pujya Pramila Bhagwan, smiling, in a saffron sari among marigolds

In the line

  • Through Guruji's eyes devotees had the darshan of Geeta Bhagwan and Dada Bhagwan.

    divinepramilabhagwan.com, Pramila Bhagwan page

  • Guruji's Vaanis, recorded from 1983 to 2010 and on the Lucknow cassettes, are the heart of this archive.

    divinepramilabhagwan.com, Audio pages

गुरू प्रामिला भगवान जी

‘‘शब्द निकले है करने को ब्यान उनको, जिन्होने ही यह शब्द उपहार दिए है, बेनकाब हम क्या कर पाँएगे उनको, जिन्होने सभी के चेहरे बेनकाब किए है, दास्ताँ उनके जीवन की क्या मै तुम्हे सुनाऊँ, जिन्होने सबको जीवन ही दान दिए है बैठा हूँ कागज पर लकीरों से चित्र बनाने उनका जिन्होने हमारे जीवन के चित्र में रंग भर दिए है शब्दों के दरिया में खो गया हूँ मै ही पर उनको ब्यान करने को शब्द भी कम पडे है ।।

साकार, आनंद स्वरूप, शांत स्वरूप, प्रकाश स्वरूप, प्रेम स्वरूप, अवतार, ममतामयी हमारे प्रिय गुरूवर-हम सब के श्री प्रामिला भगवान (गुरू जी) ।। हर एक अवतार की जीवनी का वर्णन उनके अवतरण का दिवस वो है जब वह छुपके से हमारे जीवन में आए - (खुदा-खुदआ) - एक साधारण, मोहित, सुंदर, सख्त रूप धारण करके । उनका हमारे जीवन में आना, हृदय में आना ही उनका अवतरण है जो आज भी नित निराकार रूप में हो ही रहा है । वह कोई एक दिन नही निशदिन है । हम सभी के जीवन की शुरूवात ही सही मायने में उनसे मिलने के बाद से हुई । उनसे मिलने से पहले शरीर था जड जो मुर्दे की तरह था पर जैसे यह शरीर आत्म शरीर आत्म शक्ति में बिना जड है उसी तरह यह जीवन प्रकाश रूप, प्रेम रूप गुरू के बिना जड है ।

गुरू माना मुर्शिद । गुरू माना भक्ति । गुरू माना प्रेम । गुरू माना ज्ञान । गुरू माना जीवन । गुरू माना महर । गुरू माना ससांर । गुरू माना अवतार । गुरू माना आत्मा । गुरू माना परमात्मा । गुरू माना ब्रहमा । गुरू माना विश्णु । गुरू माना शिव । गुरू माना हाजरा हजूर । गुरू माना घ्यान । गुरू माना शब्द । गुरू माना अनुभव । गुरू माना अनुभूति । गुरू माना सुर्य । गुरू माना जल । गुरू माना धरती । गुरू माना आकाश । गुरू माना नाँव । गुरू माना तलवार । गुरू माना दिल । गुरू माना काजल । गुरू माना बादल । गुरू माना जीवन । गुरू माना दर्शन । गुरू माना राह । गुरू माना विरह । गुरू माना विचार । गुरू माना समझ । गुरू माना सादगी । गुरू माना विज्ञान । गुरू माना इन्द्र । गुरू माना इन्द्रिय । गुरू माना भाव । गुरू माना श्रद्धा । गुरू माना विश्वास । गुरू माना सर्मपण । गुरू माना अपनापन । गुरू माना भगवत् भाव । गुरू माना आरम्भ । गुरू माना अंत । गुरू माना दर्द । गुरू माना अश्रु । गुरू माना मित्र । गुरू माना एहसास । गुरू माना स्वांस । गुरू माना मै । गुरू माना तुम । गुरू माना सागर । गुरू माना गागर । गुरू माना निशचय । गुरू माना परिचय । गुरू माना प्राप्ति । गुरू माना शांति । गुरू माना आनन्द । गुरू माना सुर । गुरू माना तपस्या । गुरू माना जीत । गुरू माना हार । गुरू माना निर्भयता । गुरू माना जाग्रति । गुरू माना नशा । गुरू माना राजा । गुरू माना एश्वर्य । गुरू माना सौंदर्य । गुरू माना माया । गुरू माना काया । गुरू माना साया । गुरू माना छाया । गुरू माना मुस्कान । गुरू माना मेल । गुरू माना ममता । गुरू माना समता । गुरू माना जुनून । गुरू माना खुशबू । गुरू माना मिट्टी । गुरू माना बीज । गुरू माना फल । गुरू माना बहार । गुरू माना इकरार । गुरू माना दृश्टि । गुरू माना सहजता । गुरू माना पुरषार्थ । गुरू माना निस्वार्थ । गुरू माना होनापना । गुरू माना शुद्धता । गुरू माना निर्मलता । गुरू माना निमाणापन् । गुरू माना निरंजन । गुरू माना आसरा । गुरू माना निराधार । गुरू माना स्वांस । गुरू माना प्रयास । गुरू माना निध्यासन । गुरू माना शक्ति । गुरू माना अस्तित्व । गुरू माना तत्व । गुरू माना निराकार । गुरू माना साकार । जिनका होना ही अपने अस्तित्व को ब्यान करे वही सच्चा गुरू है । कितने शास्त्रों, वेदों और पुराणों ने गुरू की महिमा गाई है और अतः सब नेति नेति कहकर थक गए क्योंकि उसका अंत नही है । गुरू हर एक हदृय में प्रेम व अनुभूति बनकर समाया है । हर एक का गुरू के साथ अपना अनुभव है । अपना प्रेम है, अपना संग है, अपना दर्शन है, अपना दीदार है और हर एक की अपनी महिमा है हम सब को जो उनसे मिला है वह उनकी महिमा है और प्रेम है जो बेअंत है । ‘‘कलम लिख-लिख के हारी है, जुबान गा-गा के हारी है, जमीन आसमान से ऊँची, गुरू महिमा तुम्हारी है ।’’ यहां कुछ शब्द केवल उनकी महिमा, जीवन, प्रेम और गरिमा का एक इशारा है । यह समुद्र की एक बूँद के समान है । जैसे बारिश में बरसी बूँदों की गिनती नही है, समुद्र की उमडती लहरों की गिनती नही है, सूर्य के द्वारा दी किरणों की गिनती नही है, वृक्ष में लगे फलों की गिनती नही है, फूल में लगी पँखडियों की गिनती नही है, जैसे शरीर में स्वासों की गिनती नही है ऐसे ही गुरू की कृपा की, प्रेम वर्षा की, ज्ञान प्रकाश की, महिमा की गिनती नही है ।

‘‘शब्द कर सकेगे कुछ ब्यान, बाकी तो तेरा एहसास है, तू हर पल दिल की प्यास है, दूर होकर भी तू पास है’’ । गुरू जी अपने मुख से बोलते थे कि अवतार एक बडे जहाज की तरह होता है जो छोटी-छोटी किशतियों को भी पार लगा देता है । पता नही कितनों को उन्होने किष्ती पर बिठाया, कितनों को किशती ही बनाया और कितनी किष्तियों को अपने संग पार लगाया । उनका पूरा जीवन निष्काम और निस्वार्थ प्रेम की मिसाल है । उनसे ही हम सभी ने गुरू महिमा और गुरू भक्ति का पाठ सीखा । उनकी ही आँखों से गीता भगवान का, दादा भगवान का दर्शन किया और उनके गुण रहस्य जाने । उनका कोई दिन, कोई पल, कोई पर्व, गुरू महिमा के बिना नही गया । वह उनकी बात ऐसे करते थे जैसे उनके समक्ष वह हर समय प्रगट है और वह उनका वर्णन कर रहे हैं। अपने इस अध्यात्मिक क्रांतिकारी जीवन की शुरूआत में उन्होने गुरू का संग लगातार किया और कितने वर्ष गुरू भक्ति व तप में गुज़ारें । फिर गुरू आज्ञा से ही जब उन्होने निष्काम की राह की शुरूआत की तो उसे भी गुरू सेवा व गुरू के संदेश व प्रेम को सर्व एक पहुँचाने के भाव से अपने सर्व सुखों की आहुति इस निष्काम यज्ञ में लगा दी । दादा जी के एक इशारे से ही नौकरी की application फाड़ दी और बेसुध चल पडे एक फकीर की तरह । भीतर से बादशाह बाहर से फकीर (त्यागी) । वह स्वंयम सर्व कला सम्पूर्ण थे । एक तरफ पूर्ण निशचय, खुनकी, निर्भयता, बादशाही और दूसरी और करूणा, प्रेम, सेवा और निमाणापन । ऐसे अदभुद और आलौकिक रंगों से वह भरे थे जो एक साधारण में असंम्भव है । जैसे निराकार ने एक शरीर में 5 तत्वों को एकत्रित किया है चाहे इन पांचों के स्वभाव संस्कार मिले न मिले (जल-अग्नि) उसी तरह वह पूर्ण साकार, उनमें ऐसे अदभुत गुणों व शक्िितयों के मिश्रण थे । बाहर से उन्हे जान पाना, समझ पाना असम्भव था । उन्होने सत्य के सिवा कोई बात ही कभी नही की । उनके मुख से आत्मा के सिवा कोई बात ही नही । एक तरफ पुर्ण खुनकी से आत्मा की दहाड और दूसरी तरह प्रेम व नम्रता से सभी को बढाना । बच्चे, बूढों और जवान सभी उनके रंग मे ढल जातंे । सब कें साथ वह उनके जैसे होकर बात करते तो उसमे अपनापन छलकता । उनका जीवन एक बाती की तरह था । जैसे मोमबती का धागा होता है जो शुरूवात से अंत तक जलता ही रहता है और सभी को प्रकाशित करता है । उनका जीवन एक तप था । पहले गुरू के आगे मिटे फिर जिनको ज्ञान देकर जाग्रत भी किया उनके आगे Christ की तरह झुकते चले गए । जैसे अपने लिए तो उनको कोई भाव ही नही था । सभी की प्रसन्नता मे उनकी प्रसन्नता थी । उनके एक जीवन से सभी ब्रहमज्ञानियो की झलक प्राप्त होती थी । त्याग रामकृश्ण सा, खुनकी रामतीर्थ जैसे, तेजस्व भगवान कृश्ण व राम सा, खुमारी नानक सी, भक्ति मीरा सी, सादगी रविदास जैसी एश्वर्य जनक जैसा, कुर्बानी Christ जैसी । हर भाव, हर रंग, हर उतर उनका जीवन ही है । उनका कोई मुकाबला नही था अपने जैसा शायद भगवान एक ही स्वंयम बन के आया । ‘‘तुम सा ना कोई था, न है, ना होगा ।’’

किसी ने किसी माध्यम से वह सभी को भरपूर करने मे लगे थे । कभी शहरों का, गांवों का रटन किया, कभी कुंज गलियों में कृश्ण की तरह ज्ञान बांसुरी प्रेम बांसुरी बजाकर सभी गोपियों को उनके घरों से निकाला, कभी घर जा कर सभी के आंसु धोए, कभी पत्रों से तारा, कभी अलग एक के साथ बैठकर मेहनत की, कभी किसी न किसी रूप में अपने प्रेम व संदेश भेजा । अंत तक वह लिखने, पढ़ने मे लगे रहे । कोई कितनी भी भूलें कर उन तक पहुँचता तो भी प्यार और सतकार ही मिलता । कोई भी पौधा उनके प्रेम रूपी जल, ज्ञान रूपी प्रकाश, ममता रूपी धरती की गोद और प्यार व संभाल के बिना नहीं रहा चाहे आज वह कितने पौधे वृक्ष बन कर फल दे रहे हैं । वह कहते थे दादा जी ने गीता भगवान ने मेहनत की, फल हम सभी खा रहे हैं और आज उनके लिए भी ऐसा ही महसूस होता है । उन्होने ज्ञान को ही केवल सरल व सहज नहीं बनाया पर ज्ञान प्राप्त करने हेतु बाहर के तल पर जिन कठिनाईयों का उनको सामना करना पडा (जैसे रहने की जगह का ना होना गुरू के पास, सतसंग के लिए स्थान की कमी होना) वह सभी सुविधाएं भी हम सभी को अपने ही घर में दी तांकि सभी का मन अच्छे से ज्ञान में लग सके । तन, मन, धन से उन्होने सर्व के लिए यज्ञ किया । उनके यज्ञ का कोई मोल नही था और आज हम सभी जो स्वांस ले रहे हैं, जो शांति और संतोष से जीवन व्यतीत कर रहे हैं, जो आनंद की अनुभूति कर रहे हैं, जो अनुभव कर रहे हैं और निशचय को प्राप्त हुए हैं वह उनकी ही मेहनत व प्रेम का परिणाम है ।

शब्द कम है, शायद भाव आप सभी के इन शब्दों में न समा पाए पर शायद यह कहना गलत नही होगा कि हम सभी का जीवन उनकी महिमा के सिवा कुछ नही है जो कोई हर भक्त महसूस करता है आज भी वह उन्हीं का दिया है ।

हम सभी यह संकल्प ले कि उनके प्रेम को हर दिल में जाग्रत करते चलेगे ताकि हमारे गुरू-वर, हमारे साकार भगवान की याद व महिमा कयामत तक चलती रहे ।

ओम्